सुबह-सुबह हुआ हादसा, 2 की मौ’त

शिमला : हिमाचल प्रदेश में शिमला के जुन्गा स्थित अश्वनी खड्‌ड में एक मकान पर आज सुबह अचानक लैंडस्लाइड हो गया। हादसे में मकान के अंदर सो रहे 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों के शव मलबे से बाहर निकाले जा चुके हैं। जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए IGMC शिमला भेजा गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह 6:15 बजे के करीब जुन्गा मार्ग पर अश्वनी खड्‌ड में लैंडस्लाइड हुआ है। उस दौरान दोनों व्यक्ति मकान में सो रहे थे और पहाड़ी से भारी लैंडस्लाइड हो गया, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। 

दोनों मृतक बिहार के रहने वाले हैं। मृतक की पहचान राकेश 31 साल और राजेश 40 साल के तौर पर हुई है। दोनों शिमला में मजदूरी करते थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों और शिमला में रह रहे परिचित लोगों को सूचित कर दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। घटना के बाद DC शिमला अनुपम कश्यप सहित पूरा प्रशासन मौके पर पहुंचा। शिमला सहित प्रदेश में बीते एक सप्ताह से निरंतर बारिश-बर्फबारी हो रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *