Blog

  • शनि मंदिर के बाहर रेलिंग तोड़ने को लेकर प्रशासन को लेकर लोग हुए आमने-सामने, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

    शनि मंदिर के बाहर रेलिंग तोड़ने को लेकर प्रशासन को लेकर लोग हुए आमने-सामने, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

    नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मंडावली में शनि मंदिर की अवैध रेलिंग तोड़ने को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोग आमने-सामने आ गए हैं। लोग प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों और मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प भी हुई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। 

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रशासन ने खुरेजी रोड पर शिवपुरी में फुटपाथ किनारे अवैध रूप से पेड़ के नीचे बने छोटे से शिव मंदिर के ढांचे को कल बुधवार को को हटा दिया था। पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने कार्रवाई की थी। ढांचे के हटने से फुटपाथ पर राहगीरों का आवागमन सुगम होगा। प्रशासन ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से शिकायतें आ रही थीं कि पेड़ के नीचे अवैध रूप से मंदिर का ढांचा बनाया हुआ है।

    शिकायत सही पाए जाने पर मंदिर से जुड़े लोगों को नोटिस देकर स्वयं हटाने के लिए कहा गया। लेकिन, उन्होंने नोटिस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। जिसके बाद बुधवार को प्रशासन ने मंदिर से मूर्ति हटाकर ढांचे को हटा दिया। इसके साथ ही पुलिस से कहा गया है कि दोबारा से अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। मंडावली में एक पेड़ के नीचे अवैध रूप से बनाए गए मंदिर के ढांचे को तोड़ने की सूचना मिलते ही बुधवार को कई हिंदू संगठन जुट गए। हनुमान चालिसा का पाठ किया।

    लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ कार्रवाई की। प्रशासन ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की तरफ से शिकायत मिली थी कि पीडब्ल्यूडी के फुटपाथ पर मंदिर का ढांचा बनाया गया है, साथ ही लोहे के जाल लगाकर काफी जगह कब्जा कर लिया गया है। इसके बाद एसडीएम प्रीत विहार ने ढांचे को तोड़ने के आदेश दिए हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਟਿੱਪਰ ਚਾਲਕ ਨੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਦਰੜਿਆ, 1 ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਟਿੱਪਰ ਚਾਲਕ ਨੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਦਰੜਿਆ, 1 ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਨਡਾਲਾ: ਭਾਂਵੇ ਕਿ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਨੇ ਨਡਾਲਾ ਚੌਂਕ ਤੋ ਬੇਗੋਵਾਲ ਟਾਂਡਾ ਰੋਡ ਤੱਕ ਸਵੇਰੇ 7 ਤੋ ਰਾਤ 9 ਵਜੇ ਤੱਕ ਭਾਰੀ ਟਰੱਕ ਟਰਾਲਿਆ ਦੀ ਆਮਦ ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਲਗਾਈ ਹੋਈ ਹੈ। ਪਰੰਤੂ ਰੋਕ ਲੱਗਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਉਕਤ ਰੋਡ ਤੇ ਬੇ ਰੋਕ -ਟੋਕ ਇਹਨਾ ਦੀ ਆਮਦ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਦੀ ਲਾਪਰਵਾਹੀ ਨਾਲ ਲੋਕ ਆਪਣੀਆ ਕੀਮਤੀ ਜਾਨਾ ਗਵਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਇੱਕ ਮਾਮਲਾ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਪਿੰਡ ਕੂਕਾ ਤਲਵੰਡੀ ਅੱਡੇ ਤੇ ਵਾਪਰਿਆ ਜਿੱਥੇ ਇਕ 35 ਸਾਲਾ ਨੋਜਵਾਨ ਆਪਣੇ ਸਹੁਰਿਆਂ ਦੇ ਘਰ ਚੋ ਨਿਕਲ ਕੇ ਆਪਣੇ ਪਿੰਡ ਟਾਂਡੀ ਜਾਣ ਲਈ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਖੜਾ ਸੀ ਕਿ ਪਿੱਛੋ ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਟਿਪਰ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ ਤੇ ਉਸਨੂੰ ਦਰੜਦਾ ਹੋਇਆ ਭੱਜ ਗਿਆ।

    ਜਿਸ ਨਾਲ ਨੋਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਟਾਂਡੀ ਦਾਖਲੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੇਰਾ ਭਤੀਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਟਾਂਡੀ ਦਾਖਲੀ ਆਪਣੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਪੀਬੀ 09 ਯੂ 0891 ਤੇ ਆਪਣੇ ਸਹੁਰੇ ਪਿੰਡ ਕੂਕਾ ਤਲਵੰਡੀ ਜੋ ਕਿ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਤੇ ਹੀ ਘਰ ਹੈ ਓਥੇ ਗਿਆ ਸੀ। ਸਵੇਰੇ 8 ਵਜੇ ਪਿੰਡ ਵਾਪਸ ਟਾਂਡੀ ਆਉਣ ਲਈ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਖੜਾ ਸੀ ਕਿ ਬੇਗੋਵਾਲ ਤਰਫੋਂ ਇਕ ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਟਿਪਰ ਪੀਬੀ08 ਈ ਈ 3015 ਆਇਆ ਤੇ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਦਰੜਦਾ ਹੋਇਆ ਭੱਜ ਗਿਆ ਤੇ ਹਾਦਸੇ ਚ ਉਸਦੀਆਂ ਦੋਵੇ ਲੱਤਾਂ ਟੁੱਟ ਗਈਆਂ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਇਲਾਜ਼ ਲਈ ਉਸਨੂੰ ਸੁਭਾਨਪੁਰ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿੱਥੇ ਡਿਊਟੀ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਨਾਜੁਕ ਹਾਲਤ ਵੇਖਦਿਆਂ ਜਲੰਧਰ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

    ਜਿਥੇ ਰਸਤੇ ਚ ਜਾਂਦਿਆ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ । ਉੱਧਰ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਕੇ ਭੱਜੇ ਟਿਪਰ ਚ ਪਿੰਡ ਘੱਗ ਨੇੜੇ ਪਰੈਸ਼ਰ ਟੈਂਕੀ ਲੀਕ ਹੋਣ ਕਾਰਣ ਟਿਪਰ ਚਾਲਕ, ਟਿੱਪਰ ਛੱਡ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ । ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੋਜਵਾਨ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਾਲਿਆ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੇਕਰ ਇਸ ਰੋਡ ਤੇ ਟਿਪਰ , ਟਰਾਲਿਆ ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਸੀ ਤਾਂ ਇਹਨਾ ਤੇ ਸਖਤੀ ਨਾਲ ਰੋਕ ਕਿਉ ਨਹੀ ਲੱਗੀ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਪਿਛੇ ਉਹਨਾਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਨੂੰ ਵੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਠਹਿਰਾਉਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਹਨਾ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਨਾ ਮਿਲਿਆ ਤਾਂ ਧਰਨਾ ਲਾਉਣ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਰ ਹੋਣਗੇ। ਉਹਨਾ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੋਜਵਾਨ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਇਕਲੌਤਾ ਪੁੱਤ ਤੇ 5 ਸਾਲਾ ਲੜਕੀ ਦਾ ਬਾਪ ਸੀ । ਉਧਰ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰੇ ਥਾਣਾ ਬੇਗੋਵਾਲ ਦੇ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਟਿਪਰ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਚ ਲੈ ਲਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੋਜਵਾਨ ਦਾ ਪੋਸਟ ਮਾਰਟਮ ਕਰਵੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ ।

  • दर्दनाक हादसा: रेस्टोरेंट में विस्फोट होने से 31 की मौत

    दर्दनाक हादसा: रेस्टोरेंट में विस्फोट होने से 31 की मौत

    यिनचुआन: चीन में एक रेस्तरां में एलपीजी लीक से हुए जबरदस्त विस्फोट में कम से कम 31 लोगों की मौत की खबर है। घटना चीन के उत्तर पश्चिमी शहर यिनचुआन की है। चीन की सरकार न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि लिक्विड पेट्रोलियम गैस में लीक के चलते विस्फोट हुआ। हादसे में सात लोग घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

    यिनचुआन के रिहायशी इलाके में स्थित फुयांग बारबेक्यू रेस्तरां में विस्फोट बुधवार रात करीब नौ बजे हुआ। यिनचुआन, चीन के निंजिया प्रांत की राजधानी है। बता दें कि चीन में इन दिनों तीन दिन का ड्रैगन बोट फेस्टिवल चल रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग बाहर निकलते हैं और यार-दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं।

    घटना की सूचना के बाद दर्जनभर से ज्यादा अग्निशमन विभाग की टीमों ने मौके पर हालात को नियंत्रित किया। जिस रेस्तरां में धमाका हुआ, वह पूरी तरह से तबाह हो गया है। इस रेस्तरां के पास कई अन्य रेस्तरां भी हैं, ऐसे में आग के अन्य रेस्तरां में भी भड़कने का खतरा था लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने निर्देश दिया कि सभी इंडस्ट्री में सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए जाएं। 

  • पंजाब : 2 सिंगर गिरफ्तार, गायकी की आड़ में करते थे नशा व हथियारों की तस्करी, ISI एजेंटों ने किया खुलासा

    पंजाब : 2 सिंगर गिरफ्तार, गायकी की आड़ में करते थे नशा व हथियारों की तस्करी, ISI एजेंटों ने किया खुलासा

    चंडीगढ़ : पंजाब के लांडरां से गिरफ्तार आईएसआई के दोनों एजेंटों ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। नशा तस्करी के जरिए कमाई गई दौलत को आरोपी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में लगा रहे थे। आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा उर्फ अरमान पंजाबी गायक है और उसने नशे की काली कमाई से खुद की म्यूजिक कंपनी भी बना रखी है। यह भी पता चला है कि दोनों आरोपी गैंगस्टरों के संपर्क में भी थे और उन्हें हथियारों की सप्लाई करते थे। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने नशा तस्करी और अवैध हथियार रखने के मामले में लांडरां कॉलेज के पास से आईएसआई के दो एजेंटों गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा निवासी गांव कोट ईसे खां, मोगा (पंजाब) और रोहित सिंह निवासी श्रीगंगानगर (राजस्थान) को दबोचा है।

    उनके कब्जे से दो .30 बोर की पिस्टल और 10 कारतूस बरामद हुए हैं। अदालत में पेश कर पुलिस ने इनका 23 जून तक का रिमांड हासिल किया है। दोनों एजेंटों से पूछताछ की जा रही है। एसएसओसी के एआईजी अश्विनी कपूर ने बताया कि दोनों आरोपी बीते ढाई साल से आईएसआई से जुड़े थे। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा उर्फ अरमान पहले गायकी करता था लेकिन कुछ समय से गायकी की आड़ में वह नशा तस्करी भी कर रहा था। उसका साथी रोहित सिंह राजस्थान के श्रीगंगानगर का रहने वाला है। 

    एसएसओसी के एआईजी अश्विनी कपूर ने बताया कि दोनों आरोपी बीते ढाई साल से आईएसआई से जुड़े थे। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा उर्फ अरमान पहले गायकी करता था लेकिन कुछ समय से गायकी की आड़ में वह नशा तस्करी भी कर रहा था। उसका साथी रोहित सिंह राजस्थान के श्रीगंगानगर का रहने वाला है। 

    दोनों पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थे और पाकिस्तान से नशा और हथियार की तस्करी में शामिल थे। पाकिस्तान से नशा और हथियार मंगाकर दोनों यहां सप्लाई करते थे और इससे होने वाली कमाई को म्यूजिक इंडस्ट्री में लगाते थे। आरोपी कई गैंगस्टरों के संपर्क में भी थे। यह भी पता चला है कि पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई नामी गायक भी इसमें शामिल हैं। इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रह है।

    जानकारी मिलने पर एसएसओसी जल्द ही उनके नामों का खुलासा करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी एनसीबी की ओर से राजस्थान में दर्ज नशा तस्करी के एक मामले में भी वांछित थे। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पर मनीलॉड्रिंग के आरोप भी हैं। उसने सीमा पार से तस्करी गतिविधियों में पैसे के लेन-देन में अहम भूमिका निभाई थी।

  • पंजाब : 15 साल पुरानी सरकारी बसों को लेकर ट्रांसपोर्ट मंत्री दिए आदेश

    पंजाब : 15 साल पुरानी सरकारी बसों को लेकर ट्रांसपोर्ट मंत्री दिए आदेश

    चंडीगढ़ : पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सचिव परिवहन और निदेशक राज्य परिवहन को 15 साल की सीमा पार कर चुकी सरकारी बसों को खत्म करने का निर्देश दिया है, ताकि बेड़े में नई इलेक्ट्रिक बसें जोड़ी जा सकें। लालजीत सिंह भुल्लर ने इन्वेस्ट पंजाब के अधिकारियों से कहा कि वे ईवी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों को राज्य में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि इस क्षेत्र में नई तकनीकों के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकें।

    राज्य स्तरीय ईवी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2023 को लागू करने के लिए बाध्य हैं। पंजाब भवन में समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि ये रियायतें इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन, ई-साइकिल, ई-रिक्शा, ई-ऑटो, इलेक्ट्रिक हल्के वाणिज्यिक वाहन आदि पर दी जाएंगी।

    राज्य में प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए अगले तीन वर्षों में लगभग 300 करोड़ रुपये की रियायतें दी जाएंगी। परिवहन मंत्री पी.एस.पी.सी.एल और पेडा के अधिकारियों को राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना और ऐसे स्थानों की पहचान करने के संबंध में एक महीने के भीतर रिपोर्ट तैयार करके भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने आवास निर्माण विभाग के अधिकारियों को भविष्य में मॉल और हाउसिंग सोसायटियों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सुविधाओं की व्यवस्था करने के लिए नीति बनाने का भी निर्देश दिया

  • डीजल बसों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

    डीजल बसों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

    चंडीगढ़ : यू.टी. प्रशासन ने शहर में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) को लेकर लागू की गई नीति को लेकर राज्य ट्रांसपोर्ट अथारिटी ने शहर में डीजल से चलने वाले स्कूल और फैक्टरी बसों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। इन बसों के रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर 2023 तक रोक रहेगी और 1 अक्टूबर 2023 से बसों का रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू होगा। साथ ही डीजल टूरिस्ट बसों के रजिस्ट्रेशन पर भी रोक लगा दी है। इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि 50 बसों का रजिस्ट्रेशन कोटा पूरा हो चुका है, इसलिए अब इन बसों का रजिस्ट्रेशन एक अक्टूबर 2023 से ही शुरू होगा।

    उसके बाद भी 50 बसों का रजिस्ट्रेशन कोटा पूरा होने पर इसे फिर से बंद कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि शहर के सभी कमर्शियल वाहनों को एस.टी.ए. के साथ रजिस्टर्ड किया जाता हैं। प्रशासन के मुताबिक यह कार्रवाई इलेक्ट्रीक नीति के तहत की गई है, क्योंकि उन्होंने यह कोटा वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में तय किया था। वर्तमान में शहर में लगभग 3500 डीजल चालित बसें हैं, जिनमें 2000 स्कूल बसें, 1000 टूरिस्ट और फैक्टरी बसें और लगभग 550 चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सी.टी.यू.) बसें शामिल हैं।

    यू.टी. प्रशासन ने इस साल अपने बेड़े में 100 और इलेक्ट्रिक बसें जोड़ने की योजना बनाई है, क्योंकि विभाग के पास वर्तमान में केवल 80 इलेक्ट्रिक बसें हैं। विभाग को ट्राईसिटी के विभिन्न रूटों पर चलने वाली सभी डीजल बसों के बजाय सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें चलानी पड़ रही है। नीति के तहत प्रशासन ने गैर इलेक्ट्रिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर भी अगले 5 साल के लिए कैपिंग लगा दी है। कैपिंग के तहत चालू वित्त वर्ष के लिए गैर-इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा, जिससे जुलाई के दूसरे सप्ताह से गैर-इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा। इसी प्रकार गैर इलेक्ट्रीक चौपहिया वाहनों का भी रजिस्ट्रेशन दिसंबर माह के अंत तक किया जाएगा, क्योंकि दिसंबर माह तक 22626 गैर इलेक्ट्रीक चौपहिया वाहनों की निर्धारित सीमा पूरी कर ली जाएगी।

    प्रशासन के अनुसार चौपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन अगले साल अप्रैल माह से फिर से शुरू होगा और अगले साल के लिए निर्धारित सीमा के अनुसार होगा, लेकिन गैर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का पंजीयन अगले 3 दिनों तक फिर से शुरू नहीं होगा। नीति के अनुसार, अगले 3 वर्षों तक रजिस्ट्रेशन में दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 100 प्रतिशत है। हालांकि प्रशासन ने इलेक्ट्रीक नीति को लेकर समीक्षा बैठक भी बुलाई है, जिसमें प्रशासन के अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

  • पंजाब रोडवेज बस में महिला का हंगामा, कंडक्टर पर उठाया हाथ, दी धमकी, वीडियो वायरल

    पंजाब रोडवेज बस में महिला का हंगामा, कंडक्टर पर उठाया हाथ, दी धमकी, वीडियो वायरल

    चंडीगढ़ : पंजाब रोडवेज की बस में एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने जहां बस में कंडक्टर की टिकट काटने वाली मशीन छीन ली वहीं पर कंडक्टर के ऊपर हाथ भी उठाया। महिला बार-बार कंडक्टर को मारने के लिए लपक रही थी। सवारियों ने महिला को समझाने की कोशिश भी की लेकिन महिला उनके साथ भी उलझ गई।

    कंडक्टर द्वारा वीडियो बनाने पर भड़की महिला

    कंडक्टर जब महिला के दुर्व्यवहार की अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था तो महिला और ज्यादा भड़क गई। उसने कंडक्टर को धमकियां देनी शुरू कर दी। जब कंडक्टर ने कहा कि वह थाने में फोन करेगा। तो महिला ने कहा कि फोन उसके पास भी है। उससे पहले वह थाने में फोन कर देगी।

    भारी हंगामे दौरान महिला ने छीनी कंडक्टर की मशीन 

    महिला ने बस में हंगामे के दौरान जब टिकट काटने वाली मशीन छीनी तो अपनी अपने बैग में डाल ली। कंडक्टर के कहने पर बोली कि वह मशीन नहीं देगी। जब लेट हो रही सवारियों ने महिला को थोड़ा मनाया तो उसने मशीन कंडक्टर के हाथ में देने की बजाय पटक कर सीट पर फेंकी। जिस पर कंडक्टर ने कहा कि वह नहीं उठाएगा। उसे हाथ में थमाए।

    मुफ्त सफर से रोडवेज को हो रहा है घाटा

    सरकार ने बेशक महिलाओं के लिए बसों में यात्रा मुफ्त कर रखी है लेकिन यह रोडवेज को रास नहीं आ रही है। आए दिन रोडवेज महिलाओं को बस में न चढ़ाने या फिर बस पूरी मुफ्त की सवारियों से भरी होने के कारण अक्सर चर्चा में रहती है। अक्सर महिलाओं की बस कंडस्टरों से बहस होती रहती है। रोडवेज कर्मचारी कई बार सरकार को कह चुके हैं कि यह मुफ्त की यात्रा बंद करे, इससे रोडवेज को घाटा हो रहा है।

  • पंजाब : खेत में चारपाई से बंधी मिली  व्यक्ति की लाश

    पंजाब : खेत में चारपाई से बंधी मिली व्यक्ति की लाश

    अबोहर:  शहर में सीड फार्म कच्चा में लुटेरों ने 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर फरार हो गए। वारदात रात करीब एक बजे अंजाम दी गई। बुजुर्ग की लाश खेत में चारपाई से बंधी मिली। उसके गले पर रस्सी के निशान थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान करतार सिंह के रूप में हुई। वह पिछले 25 सालों से सीड फार्म कच्चा में रहता था और उसकी सीड फार्म पक्का में जमीन थी, जिस पर वह खेतीबाड़ी करता था। बुधवार रात उसके साथी किसान अपने खेत के सभी काम निपटा कर घर चले गए, लेकिन करतार सिंह अकेला अपने खेत में सो गया।

    बताया जा रहा है कि दूसरे किसान अपने ट्रैक्टर ट्रॉली वहीं खड़े करके चल दिए, जिन पर वे गुरुवार सुबह चारा काटकर शहर ले जाने वाले थे। सुबह वे खेत में आए तो करतार सिंह चारपाई से बंधा मिला। मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं थी । करतार मर चुका था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही SSP अवनीत कौर टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आस-पास का इलाका खंगाला। घटनास्थल को देखकर पुलिस ने अंदाजा लगाया कि मृतक ने लुटेरों को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन लुटेरों ने उसे चारपाई से बांधकर उसक गला घोंट कर उसे मार डाला। पुलिस इलाके में लगे CCTV खंगाल रही है। अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

  • पंजाब : हमलावरों ने कबड्डी खिलाड़ी के घर पर किया हमला

    पंजाब : हमलावरों ने कबड्डी खिलाड़ी के घर पर किया हमला

    मोगा: यहां के बधनी कलां में देर रात कब्बड़ी खिलाड़ी कुलविंदर किंदा के घर पर अज्ञात हमलावारों ने हमला कर दिया। इस घटना में हमलावारों ने खिलाड़ी की मां पर गोलियां चला दी। खिलाड़ी कुलविंदर ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर आरोप लगाए कि मेरी गेम के कारण लोग रंजिश रखते थे, जिस कारण हमला किया गया।

    आरोप है कि हमलावारों ने मां पर अंधाधुंध गोलियां चला दी, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कबड्डी खिलाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

  • आज का राशिफल, 22 जून 2023

    आज का राशिफल, 22 जून 2023

    मेष: दूरदर्शिता एवं बुद्धिमानी से कई रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। खचों में कमी करना होगी। व्यापार में सही निर्णय नहीं लेने से हानि हो सकती है। रोजगार में वृद्धि होगी। संपत्ति के बढ़े सौदे हो सकते है बड़ा लाभ होगा। जल्दबाजी न करें। प्रमाद से बचें।

    वृष: व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद से बचें। नए कार्यों में लाभ होने की संभावना है। परिवार की तरक्की होगी। आपको अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए कार्य करना चाहिए। राजकीय सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। थकान रहेगी।

    मिथुन: प्रसन्नता रहेगी। दिन प्रतिकूल रह सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सामाजिक स्तर में परिवर्तन एवं प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। अधिक लोभ-लालच न करें।

    कर्क: शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ अधिक होगी धकान रहेगी। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। रुका पैसा प्राप्त होने के योग हैं।

    सिंह: प्रसन्नता रहेगी। नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे मेहनत सफल रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। बड़े लोगों से भेंट होगी, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। आलस्य से बचकर रहें।

    कन्या: रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त हो सकेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। जोखिम न लें। आवास संबंधी समस्या रहेगी। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

    तुला: आपके कार्यों की समाज एवं परिवार में आलोचना हो सकती है। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। 10 यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। श्रम अधिक करना होगा। व्यापार सामान्य चलेगा।

    वृश्चिक: नए कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्च का बोझ बढ़ेगा। चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। आर्थिक समस्या रह सकती है।

    धनु: पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्छी खबरें मिलेंगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा आपकी बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान संभव है सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

    मकर: व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी एवं लापरवाही से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। कार्यसिद्धि होगी।

    कुंभ: राजकीय सहयोग मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी धन प्राप्ति सुगम होगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में उचित लाभ हो सकेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी।

    मीन: मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने के आसार हैं। साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलेंगे। फालतू खर्च होगा। तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।