Blog

  • जालंधरः सांसद सुशील रिंकू को बदनाम करने के लिए “हैरी बल्ल” ने रची यह साजिश ? 

    जालंधरः सांसद सुशील रिंकू को बदनाम करने के लिए “हैरी बल्ल” ने रची यह साजिश ? 

    बाबू लाभ सिंह नहर पर लगाया बड़ा फ्लैक्स बोर्ड 

    कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह तक पहुंचा मामला..

    जालंधर/अनिल वर्माः शहर में टैक्स चोर अक्सर सत्तापक्ष के नेताओं की नजदीकियों का गल्त फायदा उठाकर सरकार का हर साल लाखों करोड़ों रुपयों चोरी करते हैं। जिनके खिलाफ प्रशासनिक अधिकारी भी कारवाई करने से कई बार कतराते हैं। ऐसा ही एक मामला बाबू लाभ सिंह नगर की नहर के समीप देखने को मिला। जहां बाहर सांसद सुशील रिंकू की तस्वीर लगाकर बड़ा फ्लैक्स लगाया गया है। जिसके अंदर बेसमैंट सहित दो मंजिला बड़े शौरूम की कंस्ट्रक्शन चल रही है। इसका कारोबारी नक्शा नगर निगम से पास नहीं है। मगर सत्तापक्ष के सांसद सुशील रिंकू से नजदिकियों का फायदा उठा कर कारोबारी सरेआम सरकार का खजाना चोरी कर रहा है। इस मामले में जनहित सोसायटी की ओर से नगर निगम कमिशनर अभिजीत कपलिश की लापरवाही के खिलाफ भी कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह के पास शिकायत पहुंची है। जिसमें जिक्र किया गया है कि कमिशनर का रवैया बेहत लापरवाह किस्म का है और उनके कार्यकाल दौरान जालंधर नगर निगम में भ्रष्टाचार काफी बड़ा है। 

    यही नहीं शहर में जिन अवैध बिल्डिंगों को पूर्व कमिशनर दविंदर सिंह, पूर्व कमिशनर करनेश शर्मा के कार्यकाल दौरान सील किया गया था उनकी सीले सरेआम टूट रही हैं और वहां सरेआम दोबारा अवैध कंस्ट्रक्शन का काम चालू है जिसमें सबसे अधिक सैंट्रल हल्का है जहां प्रताप बाग के नजदीक 4 दुकानों की सील दो महीने पहले तोड़कर वहां सैनिटरी का कारोबार शुरु कर दिया गया। दूसरी मंडी फैंटनगंज सैंट सोल्जर स्कूल के सामने, तीसरी जिंदल कारपोरेशन की अवैध बिल्डिंग, तीसरी जगराता चौंक से पुराने डाकखाने की ओर जाते कोर्नर वाली रिहाय़शी बिल्डिंग है। विभिन्न मामलों में कमिशनर के पास कई शिकायतें पहुंची मगर उन्होने लापरवाही का सबूत पेश करते किसी के भी खिलाफ कानूनी कारवाई नहीं की जिससे नगर निगम की साख को भी बट्टा लग रहा है।

    बिल्डिंग विभाग अतिरिक्त कमिशनर शिखा भगत के पास है। मिली जानकारी अनुसार नगर निगम में केवल इसी विभाग की कार्यशैली के खिलाफ दो हजार से शिकायतें लंबित हैं जिसे कागजों में निपटाया जा रहा है  मगर हकीकत में कोई भी अधिकारी फील्ड में काम करता नजर नहीं आता। सूत्रों अनुसार आगामी होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले जालन्धर नगर निगम के कई आलाधिकारियों के खिलाफ सरकार कानूनी एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। इस मामले में कमिशनर अभिजीत कपलिश से संपर्क नहीं हो पाया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਗੈਸ ਏਜੰਸੀ ਚ’ ਚਲਾਈਆਂ ਗੋਲੀਆਂ,  ਵੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਗੈਸ ਏਜੰਸੀ ਚ’ ਚਲਾਈਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਵੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਜ਼ਿਲਾ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਕਸਬਾ ਫਤਿਹਗ੍ਹੜ ਚੂੜੀਆਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਝੰਜੀਆ ਵਿਖੇ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਇੰਡੀਅਨ ਗੈਸ ਏਜੇਂਸੀ ਦੇ ਗੋਦਾਮ ਅੰਦਰ ਵੜ ਕੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਤਿੰਨ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਲੁੱਟ ਦੀ ਨੀਅਤ ਨਾਲ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾ ਦਿਤੀਆਂ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਵਿਚ ਜਾਨੀ ਅਤੇ ਮਾਲੀ ਨੁਕਸਾਨ ਤੋਂ ਬਚਾ ਹੀ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਲੁਟੇਰੇ ਗੈਸ ਏਜੇਂਸੀ ਦੇ ਗੋਦਾਮ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ  ਕੈਮਰਿਆਂ ਵਿਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਏ।

    ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਟੀਮ ਡੀਐਸਪੀ ਅਤੇ ਐਸਐਚਓ ਦੀ ਅਗੁਵਾਹੀ ਹੇਠ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ਲਈ ਪਹੁੰਚੀ, ਪਰ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਕੈਮਰੇ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਪਣੀ ਨਕਾਮੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕੁਝ ਵੀ ਬੋਲਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰੀ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੇ। ਓਥੇ ਹੀ ਗੈਸ ਏਜੇਂਸੀ ਦੇ ਮਾਲਿਕ ਸੰਚਿਤ ਵਰਮਾ ਨੇ ਘਟਨਾ ਦੇ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇ ਜਾਨੀ ਅਤੇ ਮਾਲੀ ਨੁਕਸਾਨ ਤੋਂ ਬਚਾ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਸ ਤਰਾਂ ਦੇ ਲੁਟੇਰੇ ਅਨਸਰਾਂ ‘ਤੇ ਨਕੇਲ ਕੱਸਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ।

  • जालंधर में एलर्ट जारी, 800 जवान तैनात, Golden Temple में गूंजे खालिस्तानी नारे, देखें वीडियो

    जालंधर में एलर्ट जारी, 800 जवान तैनात, Golden Temple में गूंजे खालिस्तानी नारे, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः पंजाब में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी पर चल रहा अखंड पाठ पूरा हो गया है। इस दौरान जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कौम के नाम संदेश भी दिया। इस दौरान भिंडरावाले के पोस्टर हाथ में लिए खालिस्तानी समर्थकों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। ये देख जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि अगर सभी सिखों को श्री अकाल तख्त साहिब के अंतर्गत इकट्ठा होने की जरूरत है अगर वो इक्ट्ठा हुए तो सरकार को भी झुका सकते है। वहीं जालंधर शहर की सुरक्षा के लिए 800 जवानों को तैनात किया गया है। जिसको लेकर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल खुद इन नाकों पर नजर रख रहे है। एडीसीपी आदित्य ने बताया कि ऑपरेशन ब्लू स्टार (घल्लुघारे दिवस) को लेकर पूरे हफ्ते से शहर में एलर्ट जारी किया गया। हर जगह स्पेशल नाकेबंदी की गई है। हर आने जाने वाले की तलाशी ली जा रही है। एडीसीपी कहा कि अगर कोई भी शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। शहर का माहौल बिल्कुल शांत है, शहर वासी किसी अफवाह में न पड़ें और मन लगा के अपना अपना काम करें। पुलिस उनकी सुरक्षा के हमेशा तैयार खड़ी है।

    जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह का संदेश

    ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने संदेश देते हुए कहा कि सरकार ने जो घाव दिए हैं उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा, ये घाव बहुत गहरे हैं और ये घाव कभी नहीं भरेंगे। सरकारों से कोई अपेक्षा रखना ठीक नहीं है। हमारे इतिहास में ऐसे कई उदाहरण हैं जिनमें गुरुओं ने कहा है कि शासन करना मूर्खता है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि हमारी शक्ति कम है बल्कि हमारी शक्ति बिखरी हुई है। 1984 के बाद हम आते हैं, झुकते हैं और चले जाते हैं लेकिन आज हमें मतभेदों से दूर होने की जरूरत है। जत्थेदार ने कहा आज हमारी कई संस्थाएं सरकारी हाथों में चली गई हैं। आज यहां सारा पंथ जमा है, मैं आपसे कहूंगा कि हम सब इकट्ठे हो जाएं, सरकारें हमें न्याय क्यों नहीं देतीं। ज्यादा से ज्यादा प्रचारकों से मेरी गुजारिश है कि कारवां गांवों में जाए। जत्थेदार ने कहा आज हमारी शक्ति के बारे में कई तरह से भविष्यवाणी की जा रही है। हम उन्हें बताएं कि हमारा असली घर श्री अकाल तख्त साहिब है। हम दुआ करेंगे तो यहां सरकार ला सकते हैं। आज हम आर्थिक रूप से पिछड़ रहे हैं।

    ‘1984 का वर्दांत हमे करता है मजबूत’

    जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कौम के नाम संदेश देते हुए कहा कि 1984 का वर्दांत हमें और मजबूत करता है। 1984 का वर्दांत हमें जितना ज्यादा याद करवाया जाएगा हम उतने ही मजबूत होते जाएंगे। उन्होंने कहा कि ब्लू स्टार ऑपरेशन के दौरान मारे गए सिखों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी पर आज सुबह से सिख श्रद्धालु इकट्‌ठा होना शुरू हो गए थे। इस दौरान कुछ लोगों के हाथ में 1984 में हुए ब्लू स्टार ऑपरेशन की तस्वीरें दी। वहीं कुछ शांतिमय ढंग से खालिस्तान की मांग के पोस्टर भी लिए हुए थे। ब्लू स्टार ऑपरेशन का विरोध करने वाले सभी लोगों की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है।

    पुलिस, कमांडो व अर्ध-सैनिक बल तैनात

    स्वर्ण मंदिर के बाहर पुलिस, कमांडो और अर्ध सैनिक बलों की टीमें तैनात की गई है। इसके अलावा स्वर्ण मंदिर के भी पुलिस सादे कपड़ों में तैनात की गई है। इसके अलावा पंजाब के हर जिले में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।

  • पंजाबः इन जिलों में NIA की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंजाबः इन जिलों में NIA की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में एनआईए ने आज सुबह जिला श्री मुक्तसर साहिब और तलवंडी भाई में छापेमारी की। टीम ने मुक्तसर साहिब के अबोहर बाईपास नजदीक रहने वाले एक व्यक्ति के घर छापा मारा। टीम मैंबरों द्वारा उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल एनआईए की टीम द्वारा इस छापेमारी को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी किसी से भी सांझी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि एनआईए की यह छापेमारी सुबह 6 बजे से चल रही है। वहीं तलवंडी भाई क्षेत्र में दोबारा पहुंची एनआईए की टीम ने तलवंडी भाई, गांव लल्ले, घल खुर्द, बुइयां वाला और मंसूरवाल कलां में छापेमारी की गई है। एनआईए टीम द्वारा पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को साथ ले जाने की भी जानकारी है।

    सूत्रों के अनुसार, ये रेड खालिस्तान टाइगर फोर्स के संबंध में की जा रही है। श्री मुक्तसर साहिब में अबोहर रोड बाईपास पर गुरु नानक मोहल्ला में महिकदीप सिंह पुत्र गुरविंदर सिंह के घर दबिश दी। महिकदीप सिंह खिलौने का काम करता है। फिलहाल एनआईए द्वारा इस रेड को लेकर किसी तरह की कोई भी जानकारी किसी के साथ भी साझा नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, रेड का कारण फिरौती से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। टीम ने मीडिया से दूरी बना रखी है।

  • आज का राशिफल, 6 जून 2023

    आज का राशिफल, 6 जून 2023

    आज का राशिफल, 6 जून 2023

    वृष: विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है।स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।थकान व कमजोरी रह सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। समय शीघ्र सुधरेगा।
    मिथुन: मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी दूसरे व्यक्ति के काम में हस्तक्षेप न करें। विवाद होगा।
    कर्क: आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रमाद न करें।
    कन्या: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। बेकार बातों पर बिलकुल ध्यान न दें।
    तुला: यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।
    वृश्चिक: कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है।योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रमाद न करें।
    मकर: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। आय बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।
    कुंभ: कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। धनहानि भी आशंका है।
    मीन: भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। उत्साह बना रहेगा। चिंता तथा तनाव कम होंगे।
  • Toyota Showroom से 59 लाख रुपए लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    Toyota Showroom से 59 लाख रुपए लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    कानपुर: कमिश्नरेट अंतर्गत अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन हो रही वारदातों से लोग सहमे हुए हैं। पुलिस बेखौफ शातिरों के आगे पूरी तरह से बेबस है। जिन पर कार्रवाई न होने के चलते उनके हौसले बुलंद है।

    ऐसा ही एक मामला एसीपी चकेरी कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित महाराजपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत टोयोटा शोरूम का देखने को मिला, जहां से चोरों ने 59 लाख रुपये की बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। देर रात तक पुलिस मामला दबाये रही। शोरूम में लगे सीसीटीवी में घटना में दो चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। शोरूम के जनरल मैनेजर ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

    शोरूम के जनरल मैनेजर केसरी नंदन निवासी ग्राम कुलगांव थाना महराजपुर ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में वह सनी ट्योटा रूमा में नियुक्त है। जनरल मैनेजर ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह 05.30 बजे कम्पनी के चालक प्रशान्त दीक्षित ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सूचना दी कि कम्पनी में चोरी हो गई है। आनन फानन वह कम्पनी पहुंचे तो कैशियर रूम का ताला टूटा पाया।

    उन्होंने बताया कि वहां रखी तिजोरी में से 59 लाख रुपये चोरी हो गए थे। बताया कि कैशियर रूम से लगभग 10 मीटर की दूरी पर जाकर देखा तो तिजोरी का ताला टूटे पड़े थे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी देखने पर वाशिंग एरिया की तरफ से दो अज्ञात व्यक्ति 2 बजकर 3 मिनट पर आये और घटना को अंजाम देकर 2 बजकर 56 मिनट पर चले गये। सूचना पर पहुंचे डीसीपी ईस्ट रविन्द्र कुमार, एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव, महाराजपुर पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी मृगांक शेखर पाठक का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

  • मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 13 युवतियां काबू

    मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 13 युवतियां काबू

    देहरादून: उत्तराखण्ड की राजधानी में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। बताया जा रहा है कि मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था। मौके से 13 युवतियों का रेस्क्यू कर हिरासत में लिया गया है। हालांकि, पुलिस टीम को देखकर कुछ युवक वहां से भाग गए, जिनको पुलिस तलाश रही है। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की ज्वाइंट टीम ने राजधानी देहरादून में देह व्यापार का खुलासा किया है। मौके से 13 युवतियों पकड़ा गया है, निरीक्षण टीम ने स्पा सेंटर में मौजूद दस्तावेजों व वहां से बरामद हुए समान को भी जब्त किया है।

    यहां एक स्पा सेंटर से आपत्तिजनक चीजें भी पाई गई हैं। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग युनिट और पुलिस की संयुक्त टीम ने पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में मसाज पार्लरों का औचक निरीक्षण किया तो वहां चल रहे सेक्स रैकेट से पर्दा उठा। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के मुताबिक, ये तीनों मसाज पार्लर लालपुल के पास ही स्थित हैं। टीम ने वहां से 13 युवतियों का रेस्क्यू किया।

    सभी युवतियों फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं। लड़कियों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर वो कहां से आई हैं और उन्हें किसने बुलाया है। जिन लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है वो अलग-अलग शहरों से हैं। इनमें दो लड़कियों के नाबालिग होने की संभावना है। जानकारी मिली है कि इन लड़कियों में से एक नेपाल, एक सिक्किम, एक सिलीगुड़ी, दो टिहरी, एक अल्मोड़ा, एक हरिद्वार व एक देहरादून से है।

  • पंजाबः अमृतपाल के साथी पर लगे NSA मामले में हाईकोर्ट ने केंद्र और पंजाब सरकार को नोटिस किया जारी

    पंजाबः अमृतपाल के साथी पर लगे NSA मामले में हाईकोर्ट ने केंद्र और पंजाब सरकार को नोटिस किया जारी

    चंडीगढ़ः वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथी गुरमीत सिंह भुक्कनवाला ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत गिरफ्तारी व कार्रवाई को चुनौती दी है। याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्र व पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। गुरमीत सिंह भुक्कनवाला ने याचिका दाखिल करते हुए बताया कि अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए 18 मार्च से पंजाब में ऑपरेशन शुरू किया गया था। उसी दिन अमृतपाल के कई साथियों को गिरफ्तार कर उन पर एनएसए (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) लगा उन्हें असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था। याचिकाकर्ता भी उनमें से एक था। 

    याची पर आरोप है कि 23 फरवरी को अजनाला पुलिस थाने पर हुए हमले में वह शामिल था। इसके साथ ही यह भी आरोप है कि उसने अमृतपाल के समर्थन में युवाओं को भड़काया। उसके लिए लोकल नेटवर्क खड़ा करके संगठन को मजबूत किया और अमृतपाल को पुलिस की पहुंच से दूर रखने के लिए हर तरह का इंतजाम किया था। याची ने कहा कि 23 फरवरी को जिस दिन अजनाला के पुलिस थाने पर हमला किया गया था उस दिन वह जेल में था। जेल से वह शाम को पांच बजे रिहा हुआ था और ऐसे में वह कैसे इस हमले में शामिल हो सकता है।

    याची ने कहा कि उस पर लगाया गया आरोप पूरी तरह से गलत है। ऐसे में याचिकाकर्ता ने अपील की है कि उसके खिलाफ एनएसए के तहत की गई कार्रवाई को रद्द किया जाए। साथ ही डिब्रूगढ़ जेल में रखने को भी याचिकाकर्ता ने अवैध हिरासत करार देते हुए रिहा करने का आदेश जारी करने की अपील की है। याचिका पर हाईकोर्ट ने अब केंद्र व पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

  • एपल ने ₹1.54 लाख की कीमत में 15 इंच का सबसे पतला लैपटॉप किया लॉन्च

    एपल ने ₹1.54 लाख की कीमत में 15 इंच का सबसे पतला लैपटॉप किया लॉन्च

    कैलिफोर्निया: टेक कंपनी एपल ने सोमवार देर रात अपने एनुअल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस-WWDC23 में 15 इंच के डिस्प्ले वाला दुनिया का सबसे पतला (11.5 mm) लैपटॉप मैकबुक एयर लॉन्च किया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1.54 लाख रुपए रखी गई है। इसमें स्टूडेंट के लिए 10 हजार रुपए का डिस्काउंट भी मिलेगा।

    एपल ने 9 जून तक चलने वाली अपनी एनुअल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लैपटॉप के अलावा 3 और प्रोडक्ट लॉन्च किए गए हैं। इसमें मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट विजन प्रो, डेक्सटॉप मैक प्रो और स्टूडियो शामिल है। इसके अलावा एपल ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 के फीचर्स भी अनवील किए हैं। 

    15 इंच मैकबुक एयर

    एपल कहना है कि मैकबुक एयर में 18 घंटे का बैकअप वाली बैटरी दी गई है। इसके अलावा मैकबुक में कनेक्टिविटी के लिए किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है, जो 13-इंच मैकबुक एयर M2 में मिलते हैं। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक के साथ मैगसेफ चार्जिंग, कनेक्टिंग एक्सेसरीज के लिए दो थंडरबोल्ट पोर्ट मिलते हैं। मैकबुक चार कलर मिडनाइट, स्टारलाइट, सिल्वर और स्पेस ग्रे में अवेलेबल है।

    आंखों के इशारे चलता है ‘विजन प्रो’ 

    WWDC23 इवेंट में कंपनी ने अपना पहला मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट ‘विजन प्रो’ पेश किया है। इस हेडसेट को आंखों के रेटिना और हाथों के मूवमेंट से ऑपरेट किया जा सकता है। इस डिवाइस को बनाने के लिए कंपनी पिछले 7 साल से इस पर काम कर रही थी, जिसमें दो 4K डिस्पले दिए गए हैं।

    CEO टिम कुक ने एपल विजन प्रो को एक नई शुरुआत बताया है। इसके साथ ही एपल ने सिलिकॉन बेस्ड मैक प्रो को 7.29 लाख रुपए की कीमत में लॉन्च किया है। हालांकि, कंपनी ने अभी भारत की ऑफिशियल वेबसाइट में लिस्ट नहीं है।

    विजन प्रो: फीचर्स

    कंपनी का कहना है कि यूजर विजन प्रो को पहनने के बाद वर्चुअल स्पेस में अपनी फोटोज और वीडियोज को स्क्रॉल कर सकेगा। इसके अलावा 3D मूवी देख और गेम खेल सकेंगे। एपल के इवेंट में डिज्नी के CEO बॉब इगोर ने बताया कि डिज्नी प्लस में पहले से विजन प्रो में देखने वाला कंटेट अवेलेबल है।

    मैक प्रो और मैक स्टूडियो डेस्कटॉप लॉन्च 

    एपल ने M2 अल्ट्रा चिपसेट के साथ दो नए डेस्कटॉप ‘मैक प्रो’ और ‘मैक स्टूडियो’ लॉन्च किए हैं। नया मैक प्रो इन्टेल स्मैक प्रो से 3 गुना फास्ट है और यह 64GB और 128GB यूनिफाइड मेमोरी ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 1TB SSD स्टोरेज भी मिलता है। इस डेस्कटॉप का फ्रेम स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है। कनेक्टविटी के लिए इसमें Wifi 6E और ब्लूटूथ 5.3 दिया गया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 7.29 लाख रुपए है।

    वहीं मैक स्टूडियो डेस्कटॉप को दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। भारत में इसके बेस वैरिएंट को 2.09 लाख रुपए और टॉप वैरिएंट को 4.19 लाख रुपए में खरीदा जा सकेगा। इसमें 12 और 24 कोर CPU, 30 और 60 कोर GPU 16 और 32 कोर न्यूलर इंजन मिलता है।

    iOS 17 में मिलेंगे कई नए फीचर्स  

    एपल ने iOS 17 के फीचर्स को अनवील कर दिया है। iOS 17 में लाइव वॉयस मेल ट्रांसक्रिप्शन, फेसटाइम मैसेज रिकॉर्ड करने की एबिलिटी, पर्सनलाइज्ड कॉन्टैक्ट पोस्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे। डिवाइस में iOS 17 अपडेट मिलने के बाद यूजर्स फेसटाइम ऐप के जरिए रिकॉर्डेड वीडियो मैसेज भेज सकेंगे। इसके साथ ही अब ‘हे सिरी’ नहीं बल्कि केवल ‘सिरी’ बोलकर वॉइस कमांड फीचर को यूज किया जा सकेगा। यूजर्स अब ऑफलाइन मेप भी यूज कर सकेंगे।

    Air Drop को भी किया अपडेट

    एपल ने Air Drop को भी अपडेट कर दिया है। इसमें एक नया Name Drop फीचर मिलेगा, जिससे किसी डिवाइस को पास लाकर आसानी से फाइल ट्रांसफर किया जा सकेगा। एक iPhone को दूसरे iPhone या Apple वॉच मॉडल के साथ पेयर किया जा सकता है।

    सफारी दुनिया का सबसे फास्ट ब्राउजर

    WWDC23 इवेंट में एपल ने सफारी ब्राउजर को दुनिया का सबसे फास्ट ब्राउजर बताया है। कंपनी ने कई नए अपडेट्स दिए हैं, जिसमें प्रोफाइल ऐड करने का फीचर शामिल है। इस फीचर में हर प्रोफाइल के लिए अलग कुकीज, टैब ग्रुप, फेवरेट, सर्च हिस्ट्री होगी।

    आईफोन यूजर्स को मिलेगा जर्नल ऐप

    आईफोन यूजर्स को साल के अंत तक नया जर्नल ऐप मिलेगा। इसमें यूजर्स डेली रूटीन, म्यूजिक, फोटो, लोकेशन और एक्टविटी के बारे में लिख पाएंगे।

  • रावमा पाठशाला के बच्चों ने निकाली बददी शहर में विशाल रैली

    रावमा पाठशाला के बच्चों ने निकाली बददी शहर में विशाल रैली

    पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश

    बददी / सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बददी जिला सोलन में विश्व पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से प्रधानाचार्य अंजू शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। आज इस उपलक्ष पर सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स और एनसीसी कैडेट्स  ने पर्यावरण दिवस पर नाटक और भाषण प्रतियोगिता प्रस्तुत की तथा इसके पश्चात सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स, इको क्लब और एनसीसी कैडेट्स ने वार्ड नंबर 1 में पर्यावरण दिवस दिवस के उपलक्ष पर जागरूकता रैली निकाली जो कि वार्ड नंबर 1 से होते हुए एमसी के दफ्तर तक पहुंची जहां पर एमसी ऑफिस के ईओ ललित कुमार ने बच्चों को पर्यावरण दिवस और इस उपलक्ष पर पर्यावरण को बचाने के बारे में सुझाव दिए तथा एनएसएस प्रभारी रजत ठाकुर ने भी सभी एनएसएस स्वयं सेवियों को पर्यावरण को बचाने के लिए सुझाव दिए, जिसमें की पॉलिथीन से दूर रहना वायु प्रदूषण ,जल प्रदूषण से होने वाले नुकसान और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में सभी एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स को समझाया इसके पश्चात विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट भी दी गई ।  अंत में लिव गार्ड कंपनी के माध्यम से  राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बददी में एनएसएस वैलेंटी अर्ज और इको क्लब ने पौधारोपण भी किया  इस मौके  पर पंकज वर्मा ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण बचाने के बारे में जागरूक किया । इस उपलक्ष्य पर एनएसएस प्रभारी रजत ठाकुर तथा सरोज पटियाल, तरु शर्मा एनसीसी ऑफिसर, अंजू देवी इको कलब इंचार्ज, जसवंत रॉय, पंकज वर्मा और बंदना शर्मा प्रवक्ता, ललित कुमार कृषि अध्यापक, परमजीत ड्राइंग टीचर मौजूद रहे ।