Blog

  • जालंधरः छीना झपटी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार

    जालंधरः छीना झपटी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष मेहरा)। थाना 6 की पुलिस ने छीना झपटी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव मलिक उर्फ गोरा पुत्र अनिल मलिक वासी मोहल्ला राजपूत नगर, माडल टाऊन और पृथ्वी उर्फ दाना पुत्र सोनू दलीप वासी माडल टाऊन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि श्री गुरू रविदास चौक के पास से 2 अज्ञात बाईक सवार उसका मोबाईल छीन फरार हो गए हैं।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच को दौरान पृथ्वी और गौरव मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना हुआ मोबाईल और वारदात में इस्तेमाल किया हुआ बाईक काबू कर लिया है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

  • स्कूल बस में निकला अजगर सांप, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

    स्कूल बस में निकला अजगर सांप, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

    रायबरेली: आए दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वायरल होता रहता है। जो बेहद ही चौकाने वाली होती है। इसी क्रम में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि रायबरेली में रेयान पब्लिक स्कूल की एक बस के इंजन में अजगर फंसा था। एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग ने बाहर निकाला। स्कूल बंद होने से नहीं हुआ किसी तरह का नुकसान। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो गया है। हलॉंकि इससे किसी भी प्रकार का नुकसान का सामना नहीं करना पड़ा

  • जालंधर: 10 ग्राम हेरोइन और हजारों की ड्रग मनी के साथ एक गिरफ्तार

    जालंधर: 10 ग्राम हेरोइन और हजारों की ड्रग मनी के साथ एक गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष मेहरा: थाना आदमपुर की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन और हजारों की ड्रग मनी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मगू पुत्र प्यारा सिंह वासी डलोरी कला के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए एसपीडी सरबजीत सिंह वाहिया ने बताया थाना आदमपुर प्रभारी हरदीप सिंह के पुलिस पार्टी के एएसआई रविंदर सिंह गश्त के दौरान डलोरी कला मौजूद थे तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली मनप्रीत सिंह डलोरी कला में नशा बेचने के लिए अपने ग्राहक का इंतजार पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मनप्रीत सिंह मंगू को दबोच कर जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन और इलेक्ट्रॉनिक कंडा, तीन मोबाइल फोन, तीन घड़ियां और 23350 रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि और खुलासे हो सके।

  • जालंधरः पुलिस ने बाजारों में निकाला फ्लैग मार्च, शहर में कई जगह-जगह लगे नाके

    जालंधरः पुलिस ने बाजारों में निकाला फ्लैग मार्च, शहर में कई जगह-जगह लगे नाके

    जालंधर (हर्ष मेहरा)। त्यौहारी सीजन से पहले जालंधर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है और अपनी चौकसी बढ़ानी शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शहर के हर चौराहों पर नाकाबंदी कर बाहर से आने वाले वाहनों को रोक कर पूछताछ कर रही है। 

    त्यौहारी सीजन को देखते हुए शहर में अमन शांति को बरकरार रहे। इसके लिए पुलिस ने अलग अलग इलाकों मे फ्लैग मार्च भी निकाल रही है और फ्लैग मार्च के दौरान शहरवासियों से अपील की है कि उनके इलाके मे उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो पुलिस कंट्रोल रूम और अपने पास पुलिस थाने पर सूचित करें। इसके इलावा पुलिस द्वारा शहर के ज्यादा व्यस्त रहने वाले इलाकों और चौराहों पर पुलिस बैरिकेड्स लगाकर वाहनों को रोककर चेकिंग की जा रही है ताकि सब सुरक्षित रह सकें और शरारती तत्व माहौल को खराब ना कर सकें।

  • पंजाब: नशे से 18 वर्षीय युवक की मौत, संस्कार पर ग्रंथी ने की यह अपील, देखें वीडियो

    पंजाब: नशे से 18 वर्षीय युवक की मौत, संस्कार पर ग्रंथी ने की यह अपील, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: खडूर साहिब में नशे की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार ने बेटे की मौत के लिए नशे को जिम्मेदार ठहराया। शनिवार को मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान युवक के पिता जसविंदर सिंह ग्रंथी भावुक हो गए। उन्होंने अपने बेटे की जलती चिता के सामने आंसू भरी आंखों से श्मशान में मौजूद लोगों से एकजुट होकर नशे के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि चिट्टे की आग ने आज पंजाब के युवाओं को बर्बाद कर दिया है। अगर आज सब एक साथ नहीं आए तो यह आग सबके घरों में पहुंच जाएगी। ग्रंथी ने कहा कि खडूर साहिब जिले में 15 से 22 साल की उम्र के युवकों की मौत हुई है। उन्होंने कई बार नशा करने वाले युवकों पर भी प्रतिबंध लगा दिया और थप्पड़ भी मारे और उन्हें नशीले पदार्थ न लेने की चेतावनी भी दी। पिता जसविंदर ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए सभी को नशा खरीदने और बेचने वालों का विरोध करना होगा। उल्लेखनीय है कि जतिंदर सिंह (18) का शव गांव के पास बहने वाली नहर की झाड़ियों से बरामद किया गया था। मृतक के चचेरे भाई ने कहा था कि जतिंदर सिंह के हाथ पर सिरिंज के निशान देखकर अंदेशा जताया गया कि उसकी मौत ड्रग ओवरडोज से मौत हुई है। उधर, मृतक के पिता जसविंदर सिंह ने भी कहा कि जतिंदर की मौत ड्रग्स के कारण ही हुई है।

  • पंजाब: बंबिहा गैंग के 2 गैंगस्टर हथियार सहित गिरफ्तार

    पंजाब: बंबिहा गैंग के 2 गैंगस्टर हथियार सहित गिरफ्तार

    मोहाली: मोहाली पुलिस ने बंबिहा गैंग के दो गैंगस्टरों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन गैंगस्टरों के पास से हथियार भी बरामद किए है। इस बात की जानकारी देते हुए एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि, पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी एवं गौतम कुमार के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस को 7 पिस्टल एवं 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। दोनों की गिरफ्तारी गुरजंट सिंह उर्फ जनता की निशानदेही पर हुई है। गुरजंट सिंह वहीं आरोपी है जिसने हिमाचल में विक्की मिद्दुखेड़ा के शूटरों को छुड़वाने की कोशिश की थी। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मोहाली में फिरौती मांगने के मामले पहले ही दर्ज है।

  • गिरफ्तारी के बाद रो पड़े पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, तस्वीरें आई सामने

    गिरफ्तारी के बाद रो पड़े पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, तस्वीरें आई सामने

    चंडीगढ़। विजीलेंस अधिकारी को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने की पेशकेश के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें तीन दिन के विजीलेंस रिमांड पर भेज दिया गया है। 19 अक्टूबर को दोबारा उन्हें पेश किया जाएगा। बता दें कि पेशी से पहले मोहाली के सिविल अस्पताल में उनका मेडिकल करवाया गया था।

    बता दें कि आज सुंदर शाम अरोड़ा को मोहाली कोर्ट में पेश कर विजिलेंस ने कोर्ट को बताया कि अरोड़ा की गाड़ी से विजिलेंस टीम को प्रॉपर्टी के कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। यह दस्तावेज विजिलेंस की पहली जांच का हिस्सा नहीं थे यानि विजिलेंस के पास उन दस्तावेजों की पहले चल रही जांच में जानकारी नहीं थी।

    यह दस्तावेज भी ट्राइसिटी में चल रहे प्रॉपर्टी प्रोजेक्टों से संबंधित हैं। वहीं अरोड़ा से बरामद किए गए 50 लाख रुपये की डिटेल्स की जानकारी भी विजीलेंस खंगाल रही है।

  • पंजाब: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को समन जारी

    पंजाब: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को समन जारी

    चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को मोगा की अदालत ने समन जारी किया हैं। चीमा को अदालत ने 15 नवंबर को अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं। यह समन पूर्व विधायक हरजोत सिंह कमल की शिकायत के बाद भेजा गया है। दरअसल हरजोत कमल ने हरपाल चीमा के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीमा ने उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है। हरजोत कमल ने कहा कि दो साल पहले चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन पर करोड़ों रुपए इकट्ठा करने का आरोप लगाया थे। हरजोत कमल ने यह भी कहा कि हरपाल चीमा ने उन पर यह भी आरोप लगाए थे कि उन्होंने मिलीभगत से एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में तब्दील किया है। इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए हरजोत कमल ने कहा कि चीमा ने उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है, जिसके चलते उन्होंने चीमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि हरपाल चीमा द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों में न तो कोई सच्चाई है और न ही उनके पास कोई सबूत है। चीमा उन पर लगाए आरोपों को साबित कर के दिखाएं।

  • ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस ने की खुदकुशी

    ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस ने की खुदकुशी

    नई दिल्ली: टीवी इंडस्ट्री से आई शॉकिंग खबर ने सबको चौंका दिया। मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने खुदकुशी कर ली। उन्होंने इंदौर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘ससुराल सिमर का’ समेत कई चर्चित टीवी शो में वैशाली काम कर चुकी हैं।
    वैशाली ठक्कर पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थीं। एक्ट्रेस की आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अभिनेत्री के शव को बरामद किया। पुलिस को वैशाली के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है।

    जानकारी के मुताबिक, तेजाजी नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस एक्ट्रेस की आत्महत्या करने की वजह तलाश रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट से एक्ट्रेस की आत्महत्या करने की क्या जानकारी मिलने की उम्मीद है. एक्ट्रेस की मौत से सदमे में फैन्स वैशाली ठक्कर की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया है। वैशाली की आत्महत्या करने की खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस के तमाम फैन्स और दोस्त सदमे में हैं। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि वैशाली अब हमारे बीच नहीं रहीं।

    ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से की थी करियर की शुरुआत वैशाली टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। वैशाली कई पॉपुलर शोज में काम कर चुकी हैं. वैशाली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से की थी. इस शो में उन्होंने संजना का रोल प्ले किया था. इसके बाद वैशाली ‘ये है आशिकी’ शो में भी नजर आई थीं। वैशाली ‘ससुराल सिमर का’ शो में अपने किरदार अंजलि भारद्वाज के लिए जानी जाती थीं। ‘ससुराल सिमर का’ शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. वैशाली ने इसके अलावा ‘सुपर सिस्टर’, ‘मनमोहिनी सीजन 2’ में भी शानदार काम किया था।

    वैशाली को आखिरी बार टीवी शो ‘रक्षाबंधन’ में देखा गया था। एक्ट्रेस ने एक महीने में तोड़ दी थी सगाई पिछले साल अप्रैल के महीने में वैशाली ने सगाई की थी. एक्ट्रेस ने अपनी रोका सेरेमनी का वीडियो शेयर करके फैंस को गुड न्यूज दी थी. एक्ट्रेस की सगाई परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई थी। हालांकि, सगाई के एक महीने बाद ही वैशाली ने अपनी सगाई तोड़ दी थी और कहा था कि वो अब अपने मंगेतर से शादी नहीं करेंगी। शादी कैंसिल करने के बाद वैशाली ने अपने रोका सेरेमनी का वीडियो भी सोशल मीडिया हैंडल से डिलीट कर दिया था। वैशाली ने खुदकुशी क्यों की, ये सवाल हर किसी के मन है। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर वैशाली की आत्महत्या करने की वजह क्या है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. उम्मीद है कि जल्द ही कोई सुराग सामने आएगा।

  • कैबिनेट मंत्री की Pilot गाड़ी ने स्कूटर को मारी टक्कर , दो घायल

    कैबिनेट मंत्री की Pilot गाड़ी ने स्कूटर को मारी टक्कर , दो घायल

    चंडीगढ़। पंजाब की कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर की सुरक्षा में तैनात एक जिप्सी ने चंडीगढ़ में स्कूटर सवार युवक और युवती को टक्कर मार दी है। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा सेक्टर 27/28 लाइट प्वाइंट पर शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ। हादसा उस वक्त हुआ जब मंत्री बलजीत कौर एक शादी में शामिल होने के लिए जा रही थीं

    इस हादसे में स्कूटी सवार युवक व युवती व काफिले की जिप्सी का चालक भी घायल हो गया है। तीनों घायलों को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया। जहां तीनों का इलाज चल रहा है। सेक्टर-26 थाने की पुलिस देर रात घायलों के बयान दर्ज करने में जुटी थी। इलाज के खर्च की जिम्मेदारी मंत्री बलजीत कौर ने ली है।