जालंधरः छीना झपटी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार

जालंधर (हर्ष मेहरा)। थाना 6 की पुलिस ने छीना झपटी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव मलिक उर्फ गोरा पुत्र अनिल मलिक वासी मोहल्ला राजपूत नगर, माडल टाऊन और पृथ्वी उर्फ दाना पुत्र सोनू दलीप वासी माडल टाऊन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि श्री गुरू रविदास चौक के पास से 2 अज्ञात बाईक सवार उसका मोबाईल छीन फरार हो गए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच को दौरान पृथ्वी और गौरव मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना हुआ मोबाईल और वारदात में इस्तेमाल किया हुआ बाईक काबू कर लिया है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *