Blog

  • Punjab News: इस इलाके में मिली अज्ञात ट्राली, किसान यूनियन ने की जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में मिली अज्ञात ट्राली, किसान यूनियन ने की जब्त, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के नाभा इलाके में स्थित अगोल गांव से एक अज्ञात ट्राली मिलने का मामला सामने आया है। जब लोगों ने ऐसे अज्ञात ट्राली पड़ी देखी तो किसान यूनियन को सूचित किया गया जिसके बाद उन्होंने ट्राली को गुरु घर में लगा दिया और बाद में पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई। वहीं पुलिस ने भी मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    जानकारी देते क्रांतिकारी किसान यूनियन नाभा के जनरल सैक्रेटरी हरजिंदर नाभा व किसान यूनियन के इकाई प्रधान गुरदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले अगोल गांव के सूए पर कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया था। जब लोगों ने ट्राली को लावारिस हालत में देखा तो गांववालों को सूचित किया जिसके बाद किसी ने भी ट्राली को अपना नहीं बताया। इसके बाद उन्होंने किसान यूूनियन के प्रधानों को सूचित कर ट्राली को गुरु घर खड़ा कर दिया। अब ट्राली को यूनियन को सौंप दिया है और पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। वहीं किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि ऐसे चीजे जो किसान आंदोलन में रखी गई थी वह अब बरामद हो रही है। ऐसी चीजों को अभी सभी लोग वापस कर दें, नहीं तो यह आने वाली पीढ़ी को गलत संदेश देगा।

  • Punjab News: सवारियों से भरी रोडवेज की बस हुई हादसे का शिकार, देखें वीडियो

    Punjab News: सवारियों से भरी रोडवेज की बस हुई हादसे का शिकार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फाजिल्का-फिरोजपुर जीटी रोड पर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां पिंडी गांव व चक कंधे शाह गांव के पास कार को बचाते समय सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना को लेकर सवारियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ-ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਜੀਟੀ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਹਾਦਸਾ, ਸਵਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਬੱਸ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਡਿੱਗੀ

    मिली जानकारी के अनुसार फाजिल्का से यात्रियों से भरी बस जब पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो अचानक बस के सामने एक कार आ गई। बस चालक ने कार को बचाने के लिए बस को खेतों में उतार लिया, लेकिन गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

    जहां लोगों की मदद से ट्रैक्टर द्वारा टोचन डालकर बस को खेतों से बाहर निकाला गया। हादसे की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा सकता है कि बस पूरी तरह से टेढी हो गई है। लोगों की मदद से बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसके बाद बस को ट्रैक्टर से टोचन डालकर खेतों से निकाला गया।

  • गुरेज सेक्टर पर मुठभेड़, सेना के जवानों ने 2 आतंकी किए ढेर

    गुरेज सेक्टर पर मुठभेड़, सेना के जवानों ने 2 आतंकी किए ढेर

    जम्मूः गुरेज सेक्टर में एक बड़े ऑपरेशन में भारतीय सेना ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त आप्रेशन चलाकर 2 आतंकवादियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब सेना को घुसपैठ की गोपनीय सूचना मिली थी।

    Read in English:

    Two Militants Gunned Down in Anti-Infiltration Operation in Gurez Sector, Bandipora

    सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए भारतीय सेना ने बताया कि गोपनीय सूचना मिलने के बाद गुरेज सेक्टर में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में अक्सर घुसपैठ की कोशिशें होती रहती हैं। इससे पहले भी ऐसी मुठभेड़ हो चुकी है। इसी महीने की शुरुआत में, 2 अगस्त को, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए थे।

    सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें बढ़ रही हैं, लेकिन सेना के जवान पूरी सतर्कता से अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीमा पट्टी पर निगरानी कड़ी कर दी गई है और स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

  • Punjab News: इस इलाके में Medical Store सील, नशे के कैप्सूल बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में Medical Store सील, नशे के कैप्सूल बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तलवंडी साबो पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव सिंगो में एक मेडिकल स्टोर को सील किया है।

    डीएसपी तलवंडी साबो ने बताया कि यह कार्रवाई गांव सिंगो चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में की गई। मेडिकल स्टोर की जांच के दौरान अवैध नशे के कैप्सूल बरामद हुए, जिसके बाद स्टोर को तुरंत सील कर दिया गया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • तलाब में तब्दील हुई ARNI University, 400 छात्र फंसे, SDRF ने किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

    तलाब में तब्दील हुई ARNI University, 400 छात्र फंसे, SDRF ने किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

    कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मौसम साफ रहने के बावजूद लोगों की दुष्वारियां कम नहीं हो रहीं। कांगड़ा जिले में पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान से तीन फीट ऊंचा पहुंच चुका है। पौंग बांध से ब्यास नदी में छोड़े जा रहे पानी के कारण फतेहपुर और इंदौरा विधानसभा क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। वहीं देर रात अचानक ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से अरनी यूनिवर्सिटी, इंदौरा का परिसर डूब गया। यूनिवर्सिटी में सैकड़ों छात्र-छात्राएं और स्टाफ फंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम इंदौरा सुरेन्द्र ठाकुर ने एनडीआरएफ से मदद मांगी।

    एनडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कठिन हालात के बीच 412 विद्यार्थियों और 15 स्टाफ सहित कुल 427 लोगों को सुरक्षित निकाला। यह रेस्क्यू ऑपरेशन रात 2:05 बजे तक चला। अगले दिन 27 अगस्त को भी टीम ने अभियान जारी रखा और यूनिवर्सिटी परिसर से 26 और लोगों में 19 पुरुष, 7 महिलाएं को सुरक्षित बाहर लाया। इस ऑपरेशन की कमान ललित मोहन सिंह, डिप्टी कमांडेंट 14वीं बटालियन एनडीआरएफ ने संभाली।

    इसी दौरान इंदौरा उपमंडल के मंड और सनोअर क्षेत्रों में बाढ़ से फंसे 15 ग्रामीणों 8 महिलाएं, 4 पुरुष और 3 बच्चों को भी टीम ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेरला का भवन भारी वर्षा व जमीन धंसने से ध्वस्त हो गया। कसौली के अंतर्गत गढ़खल-गुनाई वाया मध्याना सड़क गोड़ती के पास भूस्खलन से 100 मीटर गहरी खाई बन गई और सड़क धंसने का खतरा बना है।

    सिरमौर जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाड़थल मधाना के भवन से सात फीट दूर जमीन धंस गई है। इससे भवन गिरने का खतरा है। शिमला जिले में सड़कें बाधित होने से सब्जी मंडी में फूलगोभी और मटर की फसल नहीं पहुंची। प्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) सहित 582 सड़कें बंद हैं। कुल्लू में एनएच-305 और मंडी में एनएच-तीन बंद हैं। प्रदेश में 1155 ट्रांसफार्मर व 346 पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं।

  • Radha Ashtami: राधा के बिना अधूरे हैं श्रीकृष्ण, जानें श्रीजी के जन्म की कहानी

    Radha Ashtami: राधा के बिना अधूरे हैं श्रीकृष्ण, जानें श्रीजी के जन्म की कहानी

    धर्म: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि श्री राधा रानी को समर्पित होती है। इस दिन राधा अष्टमी मनाई जाती है। इस बार राधा अष्टमी 31 अगस्त रविवार को मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन राधा रानी का अवतार हुआ था इसलिए यह दिन राधा अष्टमी के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन श्री राधा रानी की पूजा होती है और उनको उनकी मनपसंदीदा चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यताओं को अनुसार, ऐसा करने से राधा रानी की कृपा मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होती है। आज आपको बताते हैं कि राधा रानी कौन है और किस वजह से यह दिन मनाया जाता है।

    श्रीकृष्ण के लिए हुआ था राधा रानी का जन्म

    जहां कृष्ण वहां राधा, राधा बिना श्याम आधा ये दो नहीं बल्कि एक नाम है और एक ही शब्द है। यह एक दूसरे के लिए बने हुए हैं। राधा एक ऐसा नाम है जिसमें श्रीकृष्ण समाए हुए हैं। राधा कृष्ण की प्रेरणा और आराध्य शक्ति हैं उनमें भक्ति का संपूर्ण भोग समाया है। आज के समय में श्री कृष्ण और राधा रानी अपने अटूट निस्वार्थ प्रेम के कारण सच्चे प्यार का प्रतीक माने जाते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब भगवान शंकर और मां पार्वती के मन में विपरीत रति की इच्छा हुई थी तो भगवान शंकर भी राधा रानी बने थे और मां पार्वती श्री कृष्ण बन गई थी। भगवान शंकर ने राधा रानी के रुप में रास रचाकर एक खास उल्लास दिया था जो राधा अष्टमी के महत्व को और भी खास बनाता है।

    11 महीनें तक नहीं खोली थी राधा रानी ने आंखें

    ऐसा कहा जाता है कि राधा रानी धरती पर श्रीकृष्ण की इच्छा से ही आई थी। अपने जन्म के 11 महीने तक राधा रानी ने आंखे नहीं खोली थी और कुछ दिन के बाद वह बरसाने में चली गई थी। बरसाना में आज भी राधा रानी का महल मौजूद है। ऐसा कहा जाता है कि राधा रानी वृंदावन धाम की अर्धश्वेरी हैं। वृंदावन से 43 किमी दूर बरसाना के ब्रह्माचल पर्वत पर राधा रानी लाडली सरकार के स्वरुप में विराजमान है। राधा रानी का दरबार श्रीजी दरबार के रुप में प्रसिद्ध है। ऐसा कहा जाता है कि राधा रानी अपने भक्तों को धन और ऐश्वर्य का भी वरदान देती हैं।
  • Punjab News: Danger Level पार पौंग डैम का जलस्तर, आज छोड़ा जाएगा 1 लाख 10 हजार क्यूसेक पानी

    Punjab News: Danger Level पार पौंग डैम का जलस्तर, आज छोड़ा जाएगा 1 लाख 10 हजार क्यूसेक पानी

    कपूरथला और होशियार में पहले से ही हालात खराब

    होशियापुरः पंजाब में बारिश और डैमों से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण 7 जिले बाढ़ की मार झेल रहे हैं। दरअसल, पिछले कई दिनों से हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में और पंजाब के मैदानी इलाकों में बारिश से हाहाकार मची हुई है। वहीं पंजाब के कपूरथला और होशियारपुर में ब्यास दरिया के निकटती इलाकों में दरिया में पानी ज्यादा आने से बाढ़ आई हुई है। इस समय सबसे खराब हालात पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का में हैं। यहां के करीब 150 से अधिक गांव बाढ़ प्रभावित हो चुके हैं। कई इलाकों में 5 से 7 फुट तक पानी भरा हुई है। ऐसे में बीबीएमबी द्वारा पोंग डैम में 1 लाख 10 हजार क्यूसेक पानी आज दोपहर 2 बजे छोड़ा जाएगा। जिसका असर बाढ़ ग्रस्त इलाकों में देखने को मिलेगा। हिमाचल और जम्मू में हुई बारिश के कारण तलवाड़ा पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान 1390 फीट से बढ़कर 1396 फीट तक पहुंच गया है। आज पानी छोड़े जाने को लेकर हिमाचल और पंजाब के सभी गांवों में हाई अलर्ट किया गया है। ब्यास दरिया के पानी का लेवल पहले से ही बहुत ज्यादा है ऐसे में पोंग डैम से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से ब्यास दरिया के पानी लेवल ज्यादा बढ़ जाएगा और कपूरथला सहित होशियारपुर में बाढ़ ग्रस्त इलाकों स्थिति और भी खराब हो जाएगी। बाढ़ से निपटने के लिए पंजाब सरकार हर तरह के संभव प्रयास कर रही है। अगर बात कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी की जाए तो वहां कई गांव ब्यास दरिया के एडवांस बांध टूटने के कारण आए पानी से डूब गए हैं। गांव वासियों को रेस्क्यू कर बाहर सुरक्षित जगह पर लाया जा रहा है। राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल और उनकी पूरी टीम बाढ़ ग्रस्त इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने का काम कर रहे हैं। पहले से ही हालत बहुत ज्यादा खराब है तो ऐसे में अगर पोंग डैम से 1 लाख 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा तो ब्यास दरिया का लेवल बढ़ने से दिक्कत और मुश्किलें का सामना लोगों को करना पड़ेगा। पंजाब में सभी नदियां उफान पर हैं और ऐसे में ब्यास दरिया के साथ सतलुज दरिया में भी आज भाखड़ा डैम से 45 हजार 882 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे सतलुज दरिया का पानी का लेवल भी बढ़ेगा और जिन इलाकों में सतलुज दरिया से बाढ़ आई हुई है वहां भी परेशानियां और दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ेगा।  
  • Punjab News: ईंटों से किया हमला, वाहन तोड़कर की फायरिंग, दामाद पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: ईंटों से किया हमला, वाहन तोड़कर की फायरिंग, दामाद पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में थाना हैबोवाल के अधीन आते गांव गौसगढ़ में घरेलु विवाद को लेकर बेटी को उसके ससुराल से वापस ला रहे परिवार की कार पर कुछ लोगों ने ईंटों से हमला कर दिया। परिवार का आरोप है कि उक्त हमलावारों ने हवा में फायरिंग भी की है। आरोप है कि उनके दामाद ने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। वह लोग किसी तरह बचकर वहां से घर पहुंचे तो देर रात उन लोगों ने उनके घर पर ही भी हमला कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को भी शिकायत दर्ज करवाई है।

    हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी 2 कारों व एक ऑटो के शीशे तोड़ डाले और धमकियां दी। कुछ घंटों बाद हमलावरों ने इसी तरह वारदात की और घर पर पथराव किया। परिवार वालों का आरोप है कि उन लोगों ने कई गोलियां भी चलाई है। सूचना मिलने पर थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। रणवीर सिंह ने बताया कि जस्सियां के रहने वाले है। उसकी बहन संदीप कौर की शादी डेढ़ साल पहले गांव गौसगढ़ के रहने वाले से हुई थी। उसका कहना है कि एक सप्ताह पहले उसकी बहन के ससुर की मौत हुई थी। 2 दिन पहले उसके ससुर का भोग हुआ था। इस दौरान उन्होंने भी अपनी हैसियत से लेन-देन किया। उनका कहना है कि इसी बात को लेकर उसका जीजा, उसकी बहन से झगड़ा करने लगा कि उन लोगों ने लेन-देन कोई सोने की चीज नहीं दी।

    कर्णवीर का कहना है कि उसकी बहन का रोते हुए फोन आया। बहन ने बताया कि उसका पति और बाकी ससुराल वाले उससे मारपीट कर रहे है। उसके पति ने उसका गला तक दबाने की कोशिश की है। उसकी बहन ने उसे ससुराल से ले जाने के लिए कहा। अगर वह उसे नहीं लेकर जाते तो वह लोग उसे जान से मार देंगे। बहन को लेने वह गौसगढ़ में उसके ससुराल चले गए। उन्होंने जाते ही बहन और उसके डेढ़ साल के बेटे को गाड़ी में बैठाया और घर की तरफ चल दिए। रास्ते में ही उनके दामाद ने अपने साथियों समेत उन्हें घेर लिया और उनकी गाड़ी पर पथराव किया। उसका आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की। वहां से थाना हैबोवाल में गए और इस गुंडागर्दी के बारे में लिखित शिकायत दी है।

    शिकायत के बाद वह लोग घर पहुंचे। वह सभी लोग घर में मौजूद थे, कि उनके दामाद ने अपने साथियों समेत हमला कर दिया। उन लोगों ने पथराव किया और घर के बाहर खड़ी 2 कारों व एक ऑटो के शीशे तोड़ डाले। कर्णवीर का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने हवाई फायर भी किए। उन्होंने तुरंत इस बारे में पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। लेकिन पी.सी. आर दस्ते के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। उधर, पुलिस का कहना है कि अभी गोलियां चलने की बात सामने नहीं आई है। आस-पास के सी.सी.टी.वी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

  • Punjab News: 65 किलोमीटर दूर Shift हुए डेयरी पालक सुविधा ना मिलने से हो रहे परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: 65 किलोमीटर दूर Shift हुए डेयरी पालक सुविधा ना मिलने से हो रहे परेशान, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर से हाईकोर्ट के आदेशानुसार निकाली गई डेयरी कॉलोनियों को 65 किलोमीटर दूर स्थानांतरित किया गया, लेकिन यहां डेयरी पालकों की हालत दयनीय है। सड़कें, पानी, बिजली या पशु चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण ये लोग कष्ट में जीवन यापन कर रहे हैं। कुमार और शमशेर सिंह सहित कई डेयरी पालकों ने बताया कि उन्होंने अपनी पुरानी संपत्तियां बेचकर यहां आश्रय लिया, लेकिन यह जगह उनके लिए नर्क बन गई है। उनके अनुसार यहां न तो पक्की सड़कें हैं, न ही चिकित्सकीय सुविधाएं, और न ही पशुओं के लिए अस्पताल। गंदी गलियां, खुले नाले, और रात के अंधेरे में कोई सुरक्षा नहीं — इन सभी मुश्किलों ने जीना मुश्किल कर दिया है।

    डेयरी पालक कहते हैं कि हम पहले से ही डेयरी का काम कर रहे हैं, यह हमारा रोजगार है। अब जब शहर से बाहर निकाला गया है तो हमें इन कच्चे प्लॉट्स पर लाकर छोड़ दिया गया है, जहां न कोई रास्ता बना है, न कोई अन्य सुविधा मिल रही है। उनकी मांग है कि जैसे जालंधर और लुधियाना में डेयरी कॉलोनियां बनाई गई हैं, वैसे ही उन्हें भी अच्छी तरह से तैयार किए गए प्लॉट दिए जाएं। यह भी सुझाव दिया गया है कि वे प्लॉट किस्तों में लेकर भुगतान करने के लिए तैयार हैं।

    सरकार या निगम जो भी मूल्य तय करे, उसे भरने को वे राजी हैं, लेकिन कम से कम जीने के लायक सुविधाएं तो मिलनी चाहिएं। डेयरी पालकों ने यह भी चिंता जताई कि यदि कोई पशु बीमार हो जाए या अचानक मर जाए, तो यहां न तो डॉक्टर आते हैं और न ही कोई मृत पशु उठाने वाला। उनके अनुसार पूरी डेयरी उद्योग को कष्ट में छोड़ दिया गया है। उन्होंने हाईकोर्ट और सरकार से अपील की है कि या तो उन्हें अच्छी तरह से तैयार सुविधाओं सहित प्लॉट दिए जाएं, या फिर जिन्हें आगे स्थानांतरित करना है, उनके लिए पहले पूरी तैयारी की जाए।

  • Punjab News: इस इलाके में एक्साइज विभाग की दबिश, 11 पेटियां शराब बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में एक्साइज विभाग की दबिश, 11 पेटियां शराब बरामद, देखें वीडियो

    मोहालीः राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार और पुलिस विभिन्न अभियानों के माध्यम से नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एक्साइज विभाग की टीम ने बीती देर शाम एक घर में छापामारी कर चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने मामले में एक तस्कर को भी काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरव जैन के रूप में हुई है।

    जानकारी देते एक्साइज इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि जीरकपुर की एकेएस कॉलोनी में एक घर से अवैध शराब का धंधा चल रहा है। बताया गया कि यहां चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर महंगे दाम पर बेची जाती है। इसी सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग ने टीम गठित कर छापेमारी की। छापे के दौरान घर से विभिन्न ब्रांड की 11 पेटियां शराब बरामद की गई जिनमें ब्लेंडर प्राइड, गोल्फर शॉट, 100 पाइपर, बीएन-7 की पेटियां बरामद हुई हैं। पकड़ी गई शराब चंडीगढ़ में बिकने योग थी। विभाग ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को काबू कर लिया है।