Blog

  • Punjab News: इस इलाके में एक्साइज विभाग की दबिश, 11 पेटियां शराब बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में एक्साइज विभाग की दबिश, 11 पेटियां शराब बरामद, देखें वीडियो

    मोहालीः राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार और पुलिस विभिन्न अभियानों के माध्यम से नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एक्साइज विभाग की टीम ने बीती देर शाम एक घर में छापामारी कर चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने मामले में एक तस्कर को भी काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरव जैन के रूप में हुई है।

    जानकारी देते एक्साइज इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि जीरकपुर की एकेएस कॉलोनी में एक घर से अवैध शराब का धंधा चल रहा है। बताया गया कि यहां चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर महंगे दाम पर बेची जाती है। इसी सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग ने टीम गठित कर छापेमारी की। छापे के दौरान घर से विभिन्न ब्रांड की 11 पेटियां शराब बरामद की गई जिनमें ब्लेंडर प्राइड, गोल्फर शॉट, 100 पाइपर, बीएन-7 की पेटियां बरामद हुई हैं। पकड़ी गई शराब चंडीगढ़ में बिकने योग थी। विभाग ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को काबू कर लिया है।

  • Punjab News: Kerala International School में 30 से 40 लोग, NDRF टीम द्वारा रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: Kerala International School में 30 से 40 लोग, NDRF टीम द्वारा रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए है। जिसमें पठानकोट, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला सहित अन्य जिले शामिल है। हालांकि प्रशासन द्वारा लगातार बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों को रेस्क्यू करके निकालने का काम लगतार जारी है। वहीं प्रशासन द्वारा बाढ़ ग्रस्त इलाकों से लोगों को निकालकर राशन सामग्री मुहैय्या करवाई जा रही है। बताया जा रहा हैकि यह इमारत नई बन रही थी और इमारत में निर्माण का कार्य चल रहा था। लेकिन अचानक बाढ़ आने के कारण कई मजदूर इमारत के अंदर फंस गए। बीते दिन दोरांगला कस्बे में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 400 छात्र बाढ़ के पानी में फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया।

    आज कलानौर के पास साहले चक रोड पर स्थित केरला इंटरनेशनल स्कूल में 30 से 40 मजदूरों के फंसने की सूचना मिली है। जिसके बाद मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है और उनके द्वारा रेसक्यू करके फंसे मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। बता दें कि रावी दरिया का पानी किनारे पार कर लगभग 9 किलोमीटर दूर तक पहुंच गया था। पानी तेजी से कलानौर की ओर बढ़ा जिससे आस-पास के सभी गांवों में पानी भर गया। रावी दरिया में लगातार पानी का स्तर बढ़ने और कई जगह से धुस्सी बांध टूटने के कारण गांवों में पानी भरता जा रहा है।

    गाहलड़ी 66 केवी सब स्टेशन भी पानी की चपेट में आ गया जिसके बाद उसे बंद कर दिया गया है। बिजली सप्लाई बंद होने से लोगों की समस्याएं दोगुनी हो गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा रावी में जलस्तर लगातार बढ़ने से नजदीकी गांवों के लोगों को चौकस रहने की सलाह दी गई है। इसी तरह दरिया ब्यास में भी जल स्तर बढ़ रहा है। जिसके कारण धुस्सी पार स्थित श्री हरगोबिंदपुर, टांडा, फत्ता, कुल्ला, गंदूवाल व रड़ा मंड के घरों में भी पानी घुस गया है जिससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।

  • Jalandhar News: V-Mart के पास इमारत की गिरी दीवार, मलबे में दबी गाड़ी, देखें Live

    Jalandhar News: V-Mart के पास इमारत की गिरी दीवार, मलबे में दबी गाड़ी, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में लगातार हो रही बारिश से पुरानी इमारतें गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज सुबह V-Mart के पास पुरानी इमारत की दीवार गिरने की घटना सामने आई है। जहां इमारत के नीचे खड़ा छोटा हाथी इसकी चपेट में आ गया। बताया जा रहा हैकि इमारत का मालिक विदेश में रहता है और उसने इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान को किराये पर दिया हुआ है। वहीं दुकान के पास छोटा हाथी काफी समय से खड़ा था।

    इमारत की दीवार गिरने से छोटा हाथी क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान छोटे हाथी में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। किराये की दुकान सहगल आटो के नाम से है। हालांकि दुकान को कोई हानि नहीं हुई है। घटना को लेकर कोई बोलने को तैयार नहीं है। वहीं गाड़ी पर दीवार का मलबा गिरने के बाद प्रशासन का कोई अधिकारी घटना का जायजा लेने नहीं पहुंचा।

    दूसरी ओर मौके पर पहुंचे राहुल ने बताया कि उसके भाई का घर है। यह इमारत काफी पुराना है और उसका भाई विदेश गया हुआ है। उन्होंने कहाकि उनके साथी पवन ने घटना की सूचना दी थी। वहीं पवन ने बताया कि सुबह 5 बजे यह घटना हुई है। घटना के दौरान अचानक जोरदार धमाके की आवाज उन्होंने सुनी। जिसके बाद सड़क पर आकर देखा तो इमारत की दीवार सड़क पर गिर गई थी। घटना के दौरान पिछले एक माह से खड़ा छोटा हाथी मलबे की चपेट में आ गया। राहुल द्वारा कर्मियों को बुलाकर मलबे को हटाने का काम अब शुरू किया जा रहा है।

  • Punjab News: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के घर छाई शोक की लहर

    Punjab News: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के घर छाई शोक की लहर

    चंडीगढ़ः भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के घर शोक की लहर छा गई। दरअसल, अश्वनी शर्मा के बड़े भाई 63 वर्षीय राम प्रसाद शर्मा का निधन हो गया। पिछले 15 दिनों से उनका पीजीआई में इलाज चल रहा था और वे 3 दिनों से पीजीआई में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार 29 अगस्त को प्रातः 11 बजे श्मशान घाट के निकट सिविल अस्पताल पठानकोट में किया जाएगा।

    बता दें कि बुधवार को जब पठानकोट क्षेत्र में बाढ़ का खतरा था, उस समय अश्वनी शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर जानकारी दी थी कि उनके भाई की तबीयत बहुत खराब है और उनका इलाज पीजीआई में चल रहा है, इसलिए वे चंडीगढ़ में हैं। उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में जनता को भरोसा दिलाया कि उनके साथ भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहेंगे। साथ ही उन्होंने तीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए थे, जिन पर लोग मदद के लिए संपर्क कर सकते थे।

  • Punjab News: 3 फ्लड गेट टूटने से बड़े नुकसान की आशंका, स्वास्थ्य विभाग के फूले हाथ-पांव, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 फ्लड गेट टूटने से बड़े नुकसान की आशंका, स्वास्थ्य विभाग के फूले हाथ-पांव, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से राज्य के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ घए है। पिछले 10 दिनों से पठानकोट ज़िले के सुजानपुर और भोआ विधानसभा क्षेत्र के लोग बाढ़ जैसे हालात से जूझने को मजबूर हैं। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण कई गांव रावी, जलालिया और उज नदियों की चपेट में आ गए हैं। जिससे किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। दूसरी ओर पशुओं का चारा भी इन नदियों में बह गया है।

    यहां तक ​​कि लोगों के घरों में पानी घुस गया है और लोगों का कीमती सामान भी इन नदियों की चपेट में आ गया है और कल माधोपुर में बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए बनाए गए तीन गेट टूट गए। तीन गेट गिरने से स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूल गए। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग को भी अब भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। टूटे हुए गेटों से रावी नदी में पानी बेरोकटोक बह रहा है, जिससे सुजानपुर और भोआ हलके के गांवों में इस पानी से नुकसान होने का डर बना हुआ है।

    जब स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सिविल अस्पताल के एसएमओ सुनील चंद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिले में इस समय बाढ़ की स्थिति है और हर जगह पानी टकरा रहा है। इसे देखते हुए सिविल अस्पताल ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अगर कोई भी आपातकालीन स्थिति आती है तो सिविल अस्पताल उससे निपटने के लिए तैयार है। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति पानी की चपेट में आता है तो उसे सिविल अस्पताल पठानकोट में लाया जाए, जहां उसका इलाज पूरी तरह से मुफ्त किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में उनके पास पूरी सुविधाएं हैं, जिससे मरीजों के इलाज में कोई कमी नहीं आएगी।

  • Punjab News: स्कूल में 400 छात्र फंसने के मामले में शिक्षा विभाग का एक्शन, प्रिंसिपल को शो कॉज नोटिस जारी

    Punjab News: स्कूल में 400 छात्र फंसने के मामले में शिक्षा विभाग का एक्शन, प्रिंसिपल को शो कॉज नोटिस जारी

    गुरदासपुरः जिले के दोरांगला कस्बे में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 400 छात्र बाढ़ के पानी में फंसने के मामले में प्रशासन ने एक्शन ले लिया है। इस घटना पर पंजाब शिक्षा विभाग ने नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल को शो कॉज नोटिस भेजा है। सरकार द्वारा छुट्टी का एलान करने के बावजूद बच्चों को स्कूल में रखने और उनकी सुरक्षा खतरे में डालने पर यह नोटिस जारी किया गया है। इस लापरवाही पर प्रिंसिपल से जवाब तलब किया गया है। दरअसल, जिन्हें सेना और NDRF की टीम ने शिक्षकों के साथ सुरक्षित रेस्कयू कर निकाला गया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਨਵੋਦਿਆ ਸਕੂਲ ਦਾ ਮਾਮਲਾ: ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ‘ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ, 400 ਬੱਚੇ ਪਾਣੀ ‘ਚ ਫਸੇ, ਨੋਟਿਸ ਜਾਰੀ

    बता दें कि रावी दरिया का पानी किनारे पार कर लगभग नाै किलोमीटर दूर तक पहुंच गया था। पानी तेजी से कलानौर की ओर बढ़ा जिससे आस-पास के सभी गांवों में पानी भर गया। इसी के रास्ते में दबूड़ी जवाहर नवोदय विद्यालय और कई अन्य गांव थे। जवाहर नवोदय विद्यालय में लगभग पांच फीट पानी भर गया था जिससे मौके पर छात्रों में हड़कंप मच गया था। प्रिंसिपल नरेश कुमार से फोन पर हुई बातचीत के अनुसार, स्कूल में विभिन्न कक्षाओं के कुल 400 छात्र फंसे हुए थे, जो छात्रावास में रह रहे थे। इसके साथ ही स्कूल के 40 शिक्षक और कर्मचारी भी स्कूल में ही फंसे थे। स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन से मदद की अपील की थी।

    रावी दरिया में लगातार पानी का स्तर बढ़ने और कई जगह से धुस्सी बांध टूटने के कारण गांवों में पानी भरता जा रहा है। गाहलड़ी 66 केवी सब स्टेशन भी पानी की चपेट में आ गया जिसके बाद उसे बंद कर दिया गया है। बिजली सप्लाई बंद होने से लोगों की समस्याएं दोगुनी हो गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा रावी में जलस्तर लगातार बढ़ने से नजदीकी गांवों के लोगों को चौकस रहने की सलाह दी गई है। इसी तरह दरिया ब्यास में भी जल स्तर बढ़ रहा है। जिसके कारण धुस्सी पार स्थित श्री हरगोबिंदपुर, टांडा, फत्ता, कुल्ला, गंदूवाल व रड़ा मंड के घरों में भी पानी घुस गया है जिससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।

  • अब ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में शो करेंगे Diljit Dosanjh, तारीखों का किया ऐलान

    अब ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में शो करेंगे Diljit Dosanjh, तारीखों का किया ऐलान

    नई दिल्लीः ग्लोबल सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने अपने ऑरा 2025 शो की शुरुआत एशिया पैसिफिक से करते हुए ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में होने वाले अपने शो की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 26 अक्टूबर 2025 से लेकर 13 नवंबर 2025 तक ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न शहरों में और अंत में 13 नवंबर को न्यूज़ीलैंड के शहर ओकलैंड में दिलजीत दोसांझ का शो होगा।

    Read in English:- Diljit Dosanjh Makes History as First Indian Artist to Headline Australian Stadiums with ‘AURA’ Tour

    अपने इस दौरे के बारे में बात करते हुए, दिलजीत ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के प्रशंसकों ने मेरे पिछले दौरे में जो ऊर्जा दिखाई थी, वह अविस्मरणीय थी। मेरे प्रशंसकों के अथाह प्यार की वजह से ही मैं सिडनी और मेलबर्न में स्टेडियम शो लेकर वापस आ रहा हूँ, और इस बार हमने एडिलेड और पर्थ को भी शामिल किया है ताकि मैं और भी लोगों के साथ जश्न मना सकूँ। उन्होंने कहा कि यह दौरा प्रशंसकों के लिए है, लेकिन यह विश्व स्तर पर भारतीय संगीत का जश्न मनाने और दुनिया के साथ हमारी संस्कृति को साझा करने के लिए भी है।

    उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड दौरे की शुरुआत 26 अक्टूबर को पहला शो सिडनी में, 29 अक्टूबर को ब्रिस्बेन, 1 नवंबर को मेलबर्न, 5 नवंबर को एडिलेड, 9 नवंबर को पर्थ में होगी, इसके बाद 13 नवंबर को न्यूज़ीलैंड के ओकलैंड शहर में स्पार्क एरीना में शो होगा, जिसकी टिकटों की बुकिंग 3 सितंबर के बाद दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। यह भी उल्लेखनीय है कि ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ के पिछले साल हुए शो के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे और उनके इस साल के शो को लेकर उनके प्रशंसकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

  • Punjab News: शराब तस्करों के ठिकानों पर Raid करने गई एक्साइज टीम पर हुआ हमला, फाड़ी वर्दी, देखें वीडियो

    Punjab News: शराब तस्करों के ठिकानों पर Raid करने गई एक्साइज टीम पर हुआ हमला, फाड़ी वर्दी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के जनकपुरी में देर रात करीब 11 बजे शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने गई एक्साइज विभाग की टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार एक्साइज टीम को सूचना थी कि इलाके में कुछ लोग अवैध शराब की तस्करी का कारोबार कर रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करों को दबोचने के लिए टीम ने इलाके में रेड की। इस दौरान एक्साइज टीम को बदमाशों ने घेर लिया और उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी। विभाग की टीम के कर्मी ने बताया कि मारपीट करने वाले 20 से 25 लोग मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने उन पर हमला किया।

    इस घटना में उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। इस हमले में करीब 3 लोगों के घायल होने की सूचना है। दो लोगों को सीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया है। वहीं एक पुलिस कर्मी का सिविल अस्पताल में मैडिकल करवाया गया है। पुलिस कर्मी की वर्दी हमलावरों ने फाड़ दी है। जानकारी देते हुए पुलिस कर्मी सुखदेव सिंह ने कहा कि देर रात वह एक्साइज टीम के साथ जनक पुरी इलाके में रेड करने गए थे।

    कुछ लोगों पर शराब तस्करी का शक था। जैसे ही उन्होंने चैकिंग के लिए गाड़ी रोकी और कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ करनी शुरू की। तभी 20 से 25 युवकों ने उनकी टीम पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने गालियां देते हुए हाथों में पहने कड़े व नुकीली चीजों से हमला किया। सुखदेव ने कहा कि हमलावरों ने उसके थप्पड़ जड़ दिए और वर्दी खींच कर फाड़ दी। किसी तरह उन लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

    रेड टीम के मुताबिक उन्हें कुछ हमलावरों के नाम पता चले है जिनकी पहचान फरियाद आलम, गबरू, तनवीर आलम और एक सब्जी विक्रेता विकास, अफरोज आलम और अशरफ अली के रूप में हुई है। वह संबंधित पुलिस चौकी को इन युवकों के नाम देंगे ताकि इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर इन्हें वेरिफाई करवाया जा सके। सुखदेव के मुताबिक सन्नी और सूफियान नाम के दो लड़के घायल है जो कि उनके साथ रेड टीम में शामिल थे। इस घटना की उन्होंने जानकारी सीनियर अधिकारियों को भी दे दी है। वहीं थाना डिवीजन नंबर 2 के अधीन आती पुलिस चौकी जनकपुरी में भी सूचित कर दिया है।

  • ट्रंप टैरिफ से बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह टूटे

    ट्रंप टैरिफ से बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह टूटे

    नई दिल्लीः गणेश चतुर्थी की छुट्टी के बाद आज शेयर बाजार फिर से खुलेगा। अहम बात यह है कि अमेरिका की ओर से 27 अगस्त से 25% अतिरिक्त टैरिफ लागू किए जाने की घोषणा के बाद पहली बार भारतीय बाजार में इसका असर देखने को मिलेगा। 9.15 बजे बाजार खुलते ही ट्रंप टैरिफ का असर दिखा और सेंसेक्स ने 250 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया जबकि 9.37 बजे BSE की गिरावट 650 अंकों से ज्यादा बढ़ गई।

    वहीं निफ्टी 50 खुलते ही 124 अंक लुढ़क कर 24577 अंकों पर खुला है।निफ्टी बैंक 440 .30 अंक गिरकर 54003 अंकों पर खुला है। पिछले सत्र की बात करें तो मंगलवार को निफ्टी 256 अंक टूटकर 24,712 पर बंद हुआ था, जबकि सेंसेक्स 849 अंकों की भारी गिरावट के साथ 80,786.54 पर बंद हुआ।

    आज का दिन बाजार के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि ट्रेडर्स और निवेशक अमेरिकी फैसले के प्रभाव को लेकर सतर्क रहेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में आज डोनाल्ड ट्रंप के 50% टैरिफ के संकेतों का दबाव देखने को मिल सकता है, जिससे निवेशकों की धारणा कमजोर हो सकती है।

  • इस इलाके में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी, हाई अलर्ट जारी

    इस इलाके में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी, हाई अलर्ट जारी

    पटना: बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं। इनमें हसनैन अली (रावलपिंडी निवासी), आदिल हुसैन (उमरकोट निवासी) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर निवासी) शामिल हैं।

    पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए। आशंका है कि ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

    सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्क कर दिया है। खासकर सीमावर्ती जिले सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल में चौकसी बढ़ा दी गई है। भागलपुर और अन्य जिलों में भी अलर्ट जारी है।