Blog

  • Railway Station पर निर्माणाधीन छत का गिरा हिस्सा, मची अफरा-तफरी, देखें Live

    Railway Station पर निर्माणाधीन छत का गिरा हिस्सा, मची अफरा-तफरी, देखें Live

    कटकः ओडिशा में कटक रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस घटना को लेकर स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार दीवार का मलबा प्लेटफार्म 1 और 2 पर गिर गया, जिससे रेल सेवाएं बाधित हुईं; निकासी प्रक्रिया के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा राहत का कार्य शुरू कर दिया गया है।

    रिपोर्टों के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के दौरान निर्माणाधीन प्लेटफॉर्म 1 की छत का एक हिस्सा गिर गया। अधिकारियों ने अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की पुष्टि नहीं की है। अधिकारी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन कार्य चल रहा था। इस दौरान अचानक छत का एक हिस्सा गिर गया।

  • जल शक्ति विभाग मंडल थाना कलां में नए अधिशाषी अभियंता हरभजन सिंह भज्जी ने संभाला कार्यभार

    जल शक्ति विभाग मंडल थाना कलां में नए अधिशाषी अभियंता हरभजन सिंह भज्जी ने संभाला कार्यभार

    जनता को बेहतर पेयजल सुविधाएं देना प्राथमिकता: भज्जी

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के जल शक्ति विभाग मंडल थाना कलां में बुधवार को नई तैनाती के बाद अधिशाषी अभियंता हरभजन सिंह भज्जी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की जनता को जल शक्ति विभाग द्वारा सुचारू और गुणवत्तापूर्ण पेयजल सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। अधिशाषी अभियंता हरभजन सिंह भज्जी ने कहा कि राज्य सरकार में नई पेयजल योजनाओं की दिशा में काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। कई योजनाओं की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार हो चुकी है, वहीं कुछ योजनाओं की डीपीआर निर्माणाधीन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन योजनाओं को धरातल पर उतारने और जल्द से जल्द जनता तक लाभ पहुंचाने के लिए वह स्वयं निगरानी करेंगे।

    हरभजन सिंह भज्जी ने कहा कि जल शक्ति विभाग जनता से सीधे जुड़ा हुआ विभाग है। पेयजल की समस्या को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि किसी भी पंचायत, गांव या कस्बे में पानी को लेकर दिक्कत आती है, तो लोग विभागीय कर्मचारियों के साथ-साथ सीधे उनसे भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हर शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

  • Punjab News: गांवों में रावी नदी का पानी घुसने को लेकर DC साक्षी साहनी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: गांवों में रावी नदी का पानी घुसने को लेकर DC साक्षी साहनी का आया बयान, देखें वीडियो

    लोगों से की ये अपील

    अमृतसरः जिले के अजनाला क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में रावी नदी का पानी घुस गया है। यह स्थिति तब बनी जब धुसी बांध टूट गया और नदी का बढ़ा हुआ पानी कई गांवों में फैल गया। पानी के बहाव के कारण लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ रहा है। बाढ़ की गंभीर स्थिति के चलते डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, जिला प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं।

    मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा कि हालांकि पानी का बहाव कुछ समय बाद कम होना शुरू होगा, पर इस समय कई जगहों पर पानी बढ़ने के कारण घरों में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे देरी न करते हुए तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाएं। डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की टीमें सुबह से ही मौके पर मौजूद हैं और हर संभव सहायता के लिए तैयार हैं।

    उन्होंने बताया कि बठिंडा से भी एनडीआरएफ की एक और टीम पहुंच रही है जबकि सेना के जवानों को भी अलर्ट पर रखा गया है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जो भी लोग प्रभावित इलाकों में फंसे हुए हैं, उनकी लोकेशन प्रशासन तक पहुंच रही है और स्थानीय पुलिस, बीएसएफ तथा अन्य टीमें मिलकर राहत कार्य कर रही हैं। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि लोगों की जान बचाना सबसे पहली प्राथमिकता है और इसलिए कोई भी व्यक्ति अपनी जान को खतरे में न डाले। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करें और अपने परिवार सहित सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

  • हिमाचल में रह रहे बिहार के निर्वाचकों की संशोधित सूची प्रकाशित

    हिमाचल में रह रहे बिहार के निर्वाचकों की संशोधित सूची प्रकाशित

    ईपिक नंबर से कारण सहित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे मतदाता

    ऊना/सुशील पंडित: सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में हिमाचल प्रदेश में अस्थाई रूप से रह रहे बिहार राज्य के निर्वाचकों से संबंधित अद्यतन सूची जारी कर दी गई है। यह सूची उन मतदाताओं की है जिनका नाम वर्ष 2025 की बिहार निर्वाचक सूची (प्रारूप प्रकाशन से पूर्व) में दर्ज था लेकिन 1 अगस्त, 2025 को प्रकाशित प्रारंभिक प्रारूप सूची में शामिल नहीं पाया गया।

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि सूची में प्रत्येक मतदाता का नाम कारण सहित दर्ज किया गया है, जिसमें मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित और दोहरी प्रविष्टि जैसी श्रेणियां शामिल हैं। यह सूची बिहार राज्य के प्रत्येक जिले की विधान सभा एवं मतदान केन्द्रवार तैयार की गई है और इसे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के कार्यालयों तथा बिहार राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में निवास कर रहे बिहार के निर्वाचक भी अपने ईपिक संख्या के माध्यम से इस सूची में कारण सहित अपनी प्रविष्टि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यह सूची बिहार राज्य के सभी प्रखंड कार्यालयों, पंचायत कार्यालयों, नगर निकाय कार्यालयों और मतदान केन्द्रों में भी प्रदर्शित की गई है। उपायुक्त ने बताया कि यदि कोई निर्वाचक अपनी प्रविष्टि को लेकर असंतुष्ट है तो वह अपने आधार कार्ड की एक प्रति संलग्न कर संबंधित कार्यालय में अपना दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।

  • ऊना शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान, एबीवीपी ने सौंपा प्रशासन को ज्ञापन

    ऊना शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान, एबीवीपी ने सौंपा प्रशासन को ज्ञापन

    ऊना/सुशील पंडित: शहर में लगातार बढ़ रही चोरी व अपराध की घटनाओं ने आम जनता की नींद उड़ा दी है। आये दिन हो रही बाइक चोरी की वारदातों से लोग न केवल परेशान हैं, बल्कि आम जनमानस में भय व असुरक्षा का माहौल पनप रहा है। इसी विषय को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई ने अतिरिक्त उपायुक्त ऊना को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग की। इकाई मंत्री सूर्य शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से ऊना शहर में बाइक चोरी की घटनाएं बेतहाशा बढ़ी हैं। अब हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि ये घटनाएं केवल रात तक सीमित नहीं रह गईं, बल्कि खुले दिन में और भीड़भाड़ वाले मुख्य चौराहों पर भी लोग अपनी बाइक खो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी बीते दिन ही संतोषगढ़ से ऊना पढ़ाई करने आए एक छात्र की बाइक चोरी हो जाना छात्रों और उनके परिवारों के बीच गहरी चिंता का विषय बन गया है। शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे बड़े राज्यों में आमतौर पर ऐसी घटनाएं देखने को मिलती थी, लेकिन अब ऊना जैसे अपेक्षाकृत छोटे शहर में चोरों का इस तरह से बेखौफ सक्रिय होना पुलिस प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाइक चोरी में सक्रिय गिरोह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिससे अपराधियों के हौंसले और मजबूत हो रहे हैं। यदि समय रहते इनपर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में चोरी और अन्य अपराधों में इज़ाफा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। विद्यार्थी परिषद जिला प्रशासन से मांग की है कि बाइक चोरी के मामलों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए व शहर के सभी मुख्य चौक व संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और गश्त को दिन और रात दोनों समय बढ़ाकर जनता में सुरक्षा की भावना पैदा की जाए।
  • Jalandhar News: बाढ़ को लेकर DC Himanshu Aggarwal ने जारी किए Control Room, देखें Live

    Jalandhar News: बाढ़ को लेकर DC Himanshu Aggarwal ने जारी किए Control Room, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब में भले ही आज बारिश से लोगों को राहत मिली है। लेकिन पंजाब के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति अभी भी बनी हुई है। हालांकि प्रशासन द्वारा लगातार बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लोगों को बचाने के कार्य किए जा रहे है। इसी के चलते आज डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने बाढ़ से ग्रस्त इलाकों के लोगों के लिए कंट्रोल रूम जारी किए है। जिसमें से सर्किट हाउस और डीसी दफ्तर में कंट्रोल रूम बनाए गए है।

    वहीं डिप्टी कमिश्नर द्वारा हैल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। जिसमें जांलधर, शाहकोट, नकोदर, फिल्लौर इलाकों के हैल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए है। मामले की जानकारी देते हुए वरिंदर सिंह ने बताया कि बाढ़ से संबंधित इन नंबरों से फोन करके इलाका निवासी सूचित कर सकते है। जिसके बाद प्रशासन के अधिकारियों को सूचित कर बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जाकर लोगों की सहायता की जाती है।

    अधिकारी ने कहा कि लोगों को इस नंबरों के जरिए प्रशासन द्वारा सहायता मुहैय्या करवाई जाती है। अधिकारी ने बताया कि हैल्पलाइन नंबरों पर रोजाना 6 से 7 फोन कॉल आते है। पिछले 3 माह से वह बाढ़ ग्रस्त इलाकों से आ रहे फोन के जरिए लोगों की मदद की जा रही है।

  • Haryana News: सड़क दुर्घटना में 19 साल के युवक की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    Haryana News: सड़क दुर्घटना में 19 साल के युवक की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    पंचकूला: बरवाला अली टाउन के पास स्कूल बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी है। बाइक सवार की इस टक्कर में मौत हो गई है। मृतक की पहचान क्रषांत (19) पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव बटवाल के तौर पर हुई है। हादसे की जानकारी देते हुए बरवाला चौंकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी।

    क्रषांत अपनी फैक्ट्री से नाइट ड्यूटी कर अपनी स्पलेंडर बाइक से घर बटवाल बरवाला जा रहा था। इसी दौरान एक स्कूल बस ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से क्रषांत गंभीर तौर पर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको सेक्टर-6 के अस्पताल में ले जाया गया परंतु वहां पर उसकी मौत हो गई। मौके पर बरवाला के चौंकी इंचार्ज गुरपाल सिंह पहुंचे और बॉडी का पोस्टमार्टम करवाकर बॉडी परिजनों को सौंप दी है।

  • Punjab News: माधोपुर हैडवर्कस टूटा, 50 लोग फंसे, Helicopter से Rescue शुरू, एक कर्मी लापता, देखें Live

    Punjab News: माधोपुर हैडवर्कस टूटा, 50 लोग फंसे, Helicopter से Rescue शुरू, एक कर्मी लापता, देखें Live

    पठानकोटः पंजाब में लगातार बारिश के कारण बाढ़ के हालात बने हुए है। दूसरी ओर आज माधोपुर हेडवर्क्स का गेट टूट गया। गेट टूटने से 50 लोग फंस गए है। लोगों को बचाने के लिए प्रशासन द्वारा हैलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं फ्लड गेट टूटने से डैम से सीधे रावी नदी में पानी तेज़ी से बह रहा है। दूसरी ओर लगभग 50 लोग फंसे हुए हैं। हेलीकॉप्टर के जरिए बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। एक कर्मचारी भी लापता बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि कर्मचारी एक खराब गेट को ठीक करने आए थे। Read in english:
    Flood Fury in Punjab: Madhopur Headworks Gate Breaks, 50 Stranded

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮਾਧੋਪੁਰ ਹੈੱਡਵਰਕਸ ‘ਚ 3 ਫਲੱਡ ਗੇਟ ਟੁੱਟੇ, 50 ਕਰਮਚਾਰੀ ਫਸੇ; ਹੈਲੀਕਾਪਟਰ ਰਾਹੀਂ ਵੱਡਾ ਰੈਸਕਿਊ ਆਪਰੇਸ਼ਨ
    इस दौरान पानी की तेज़ बहाव के कारण एक फ्लड गेट टूट गया। इस समय पानी तेज़ी से निकल रहा है। प्रशासन भी सतर्क हो गया है। वहीं, संगरूर में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। घग्गर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। घग्गर के पानी का स्तर तेज़ी से बढ़ने लगा है और 745 फुट तक पहुंच गया है। पंजाब में लगातार हो रही बारिश और डैम से पानी छोड़े जाने के कारण 7 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, हुशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का के 150 से अधिक गांव डूब गए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा सेना की टीमें बचाव कार्य चला रही हैं। अब तक विभिन्न स्थानों से 92 लोगों को बचाया गया है। पठानकोट-जम्मू हाईवे के पास अपर बारी दुआब नहर (UBDC) टूट गई है। पानी हाईवे सहित आवासीय इलाकों में भर गया है। सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। लोगों की मदद के लिए सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। स्कूलों में 30 अगस्त तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पठानकोट और गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।
  • पाकिस्तान के इन इलाकों में आई बाढ़, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, 48 घंटे अहम, देखें Live

    पाकिस्तान के इन इलाकों में आई बाढ़, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, 48 घंटे अहम, देखें Live

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पंजाब प्रांत के लाहौर और अन्य हिस्सों में बाढ़ को लेकर असाधारण खतरे की चेतावनी जारी की है। रावी, चिनाब और सतलुज नदियों में बाढ़ का पानी बढ़ गया, जिससे नरोवाल, सियालकोट और शकरगढ़ में दरारें पड़ गईं। कई इलाकों में पुल बहने से संपर्क टूटने की भी खबरें हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगले 48 घंटे बेहद अहम होंगे, क्योंकि भारी बारिश और भारत के दो बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण नदियां उफान पर हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि अधिकारियों को छह जिलों में सेना की मदद लेनी पड़ी है।

    बाढ़ का असर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत पर भयंकर हुआ है, जो देश की खाद्यान्न आपूर्ति का केंद्र कहा जाता है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुधवार को अपनी नवीनतम अलर्ट में स्थिति को बेहद गंभीर बताया है। जस्सर में रावी नदी के तेजी से बढ़ने का अनुमान है, जो तटबंधों को डुबो सकती है। चिनाब और सतलुज में भी पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते अधिकारियों को अलर्ट जारी करना पड़ा है। NDMA ने निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों से सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है।

    पाकिस्तान की 24 करोड़ आबादी में आधे लोग इसी प्रांत में रहते हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत से पानी छोड़ने जाने और लगातार बारिश ने नदियों को खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने रावी नदी में 2,00,000 क्यूसेक और चिनाब नदी में 1,00,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से अगले 48 घंटों में बहुत तेज बाढ़ आने की आशंका बढ़ गई है। बाढ़ के हालात से निपटने के लिए लाहौर, कसूर, सियालकोट, फैसलाबाद, नरोवाल और ओकारा में राज्य सरकार ने मदद के लिए सेना को बुलाया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित जिलों में लोगों की जान बचाने और चल रहे बचाव कार्यों में सहायता के लिए तत्काल सैन्य सहायता मांगी है।

     

  • श्री वैष्णो देवी मार्ग पर Landslide में अब तक 34 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया Red Alert

    श्री वैष्णो देवी मार्ग पर Landslide में अब तक 34 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया Red Alert

    जम्मू-कश्मीर: लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ चुके हैं। कटरा स्थित मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बुधवार को भूस्खलन हुआ जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई है और 23 लोग घायल हो चुके हैं। कई जगहों पर भूस्खलन के बाद मलबा जमा होने और पत्थर गिरने के कारण जम्मू-कटरा राजमार्ग भी बंद हो गया है। भारी बारिश के चलते नॉर्दन रेलवे ने बुधवार को 22 ट्रेनें भी रद्द कर दी हैं। वहीं 27 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट कर दिया गया है। इसमें वैष्णो देवी बेस कैंप से चलने वाली 9 ट्रेंने शामिल है। Read in english:
    Death Toll in Landslide On Vaishno Devi Yatra Route Rises to 31

    पीएम मोदी ने जताया घटना पर दुख

    इस घटना पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि – ‘श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण हुई जनहानि बहुत ही दुखद है, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ में हैं। घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों और प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है’।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

     
    ਮਾਤਾ ਵੈਸ਼ਣੋ ਦੇਵੀ ਯਾਤਰਾ ਮਾਰਗ ‘ਤੇ ਭਿਆਨਕ ਭੂ-ਸਖਲਨ, ਮੌਤਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 5 ਤੋਂ 31 ਹੋਈ – ਬਚਾਅ ਕਾਰਜ ਜਾਰੀ
    गौरतलब है कि बीते दिन त्रिकूट पहाड़ी पर स्थित मंदिर के मार्ग का एक बड़ा हिस्सा मलबे में बदल गया था। बचाव अभियान इसमें जारी है और आशंका है कि मलबे के नीचे और भी लोग फंसे हो सकते हैं। लगातार बारिश ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बना दी है। जम्मू में पुल ढह चुके हैं, बिजली लाइनों और मोबाइल टावरों को भारी नुकसान हुआ है। मंगलवार को सुबह 11:30 से लेकर शाम 5:30 बजे के बीच में जम्मू में 6 घंटे में 22 सेंटीमीटर बारिश हुई है हालांकि आधी रात के बाद बारिश में कमी भी आई जिससे जिले को थोड़ी राहत मिली है। वैष्णो देवी धाम के रास्ते पर भूस्खलन की घटना में जान गंवाने वालों में 9 लोगों की अभी तक पहचान नहीं हुई है हालांकि केंद्रशासित प्रदेश के कई हिस्सों में टेलीकॉम ब्लैकआउट हो चुका है जिसके कारण लाखों लोग संपर्क से बाहर आ चुके हैं। प्रशासन का ध्यान हाई-रिस्क इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने पर है।

    हल्की बारिश ने मचाई तबाही

    वर्तमान समय में जम्मू और आस-पास के इलाकों में तेज आंधी-तूफान और बारिश हो रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है जम्मू-कश्मीर, आरएसपुरा, सांबा, अखनूर, नगरोटा, कोट भलवाल, बिश्नाह, विजयपुर, पुरमंडल, कठुआ और उधमपुर। इसके अलावा रियासी, रामबन, डोडा, बिलावर, कटरा, रामनगर, हीरानगर, गूल और बनिहाल में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बादल 12 किलोमीटर ऊंचाई तक जा रहे हैं जो काफी एक्टिव तूफानों का संकेत माने जा रहे हैं। सिस्टम ईस्ट-नॉर्थईस्ट की ओर बढ़ रहा है और पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। भारी बारिश के चलते नॉर्दन रेलवे की ओर से बुधवार को 22 ट्रेनें रद्द कर दी गई और 27 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गई है। कटरा, जम्मू और ऊधमपुर से चलने वाली कई सर्विस भी प्रभावित हुई है। इसमें वैष्णो देवी बेस कैंप से चलने वाली 9 ट्रेनें शामिल हैं। चक्की नदी में बाढ़ आने के कारण पठानकोट-कंदरोरी के बीच में रेल यातायात भी रोक दी गई है हालांकि कटरा-श्रीनगर मार्ग इससे प्रभावित नहीं है।