Blog

  • Jalandhar West by-election में इस उंगली पर लगेगी Ink : Election officer

    Jalandhar West by-election में इस उंगली पर लगेगी Ink : Election officer

    जालंधर : ज़िला चुनाव अधिकारी डा.हिमांशु अग्रवाल ने  पश्चिमी हलके के उप चुनाव दौरान मतदान के समय बांए हाथ की पहली उंगली की बजाय बीच की उंगली पर सियाही लगाई जाएगी। यह बदलाव हाल ही में हुई लोक सभा मतदान कारण वोटरों में अनिश्चितता पैदा होने के शक्क की संभावना के मद्देनज़र किया गया है, जिसमें हाथ की पहली उंगली पर पहले ही सियाही का निशान लगाया गया था।

    डा. अग्रवाल ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा इस उलझन को दूर करने के लिए नए निर्देश जारी किए है। भारतीय चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि उप चुनाव दौरान वोट डालते समय पर बांए हाथ की बीच की उंगली पर सियाही लगाई जाएगी। वोटिंग प्रक्रिया को निर्विघ्न और उचित ढंग से पूरा करने और अन्य वोटरों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए पोलिंग स्टाफ को आदेश जारी हो गए है ।

  • Punjab : धोखाधड़ी करने के मामले में पंचायत सचिव और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार

    Punjab : धोखाधड़ी करने के मामले में पंचायत सचिव और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार

    चंडीगढ़ : विजिलेंस विभाग की टीम ने पंचायती फंडों का दुरुपयोग करने के आरोप में ज़िला शहीद भगत सिंह नगर के गाँव सोना के निवासी पंचायत सचिव मुखत्यार सिंह और गाँव ह्याला की पूर्व सरपंच हरभजन कौर को गिरफ़्तार किया है। जानकारी देते हुए विजीलैंस वक्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत ह्याला द्वारा आई ग्रांटों में धोखाधड़ी की पड़ताल के आधार पर उक्त दोनों आरोपियों और दूसरे के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया गया है।

    विजिलेंस ने शिकायत नंबर 13/ 2017/ एस.बी.एस. नगर की पड़ताल दौरान पाया कि गाँव में विकास कार्यों के लिए साल 2008 से साल 2013 तक ग्राम पंचायत ह्याला को कुल 16,45,000 रुपए की कुल 9 ग्रांट प्राप्त हुई थी।

    इस समकालीन सरपंच सुरजीत सिंह, कार्यकारी सरपंच/ मैंबर पंचायत बख्शीश राम जिसकी 22.09.2021 को मृत्यु हो चुकी है। कार्यकारी सरपंच/ मैंबर पंचायत हरभजन कौर अन्य पंचायत सचिव मुखत्यार सिंह ने इन ग्रांट में से मज़दूरों को अदायगी के लिए जाली बिल्/ रसीदें और अधूरे मस्टर जमा करवा कर उक्त ग्रांटों में बेनियमियां की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस विभाग ने उक्त दोनों आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab : बब्बर खालसा इंटरनेशनल गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

    Punjab : बब्बर खालसा इंटरनेशनल गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

    जालंधर। सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाये गये अभियान के तहत जालंधर में काउंटर इंटेलिजेंस ने सोमवार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य सिमरनजीत बबलू को भारी मात्रा में गोला-बारूद और अत्याधुनिक हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का सदस्य है। 3 अप्रैल 2024 को SBS नगर में पूर्व आतंकवादी रतनदीप सिंह की घातक गोलीबारी में शामिल था। इस मॉड्यूल को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंदा और USA स्थित गोपी नवांशहरिया द्वारा संचालित किया गया था। यह जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने एक्स पर शेयर कर दी है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया कि उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद जब काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर की टीम ने उसके द्वारा बताए गए स्थान पर रतनदीप हत्याकांड में इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद कर ली। उनके खुलासे के मुताबिक जब वह करण को ले जा रही थी तो उसने पुलिस पर हमला कर दिया और भागने की कोशिश की। जिसके उपरांत पुलिस टीमों को फायरिंग करनी पड़ी, इस दौरान आरोपी घायल हो गया। जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

    पुलिस टीमों ने आरोपियों के पास से 2 आधुनिक हथियार- एक 32 बोर रिवॉल्वर और एक 32 बोर पिस्तौल के साथ एक मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सिमरनजीत बब्लू पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंदा और अमेरिका स्थित गोपी नवांशहर के निर्देशों पर काम कर रहा था और उनके अनुरोध पर उसके दूसरे साथी की पहचान जसप्रीत सिंह के रूप में हुई।

  • भुड़ की भानुप्रिया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

    भुड़ की भानुप्रिया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

    पिता का नाम – परमजीत सिंह
    माता का नाम – मनप्रीत कौर
  • गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच हेतू 9 जुलाई को लगेगा चिकित्सा शिविर

    गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच हेतू 9 जुलाई को लगेगा चिकित्सा शिविर

    ऊनासुशील पंडित: सीएमओ ऊना डॉ संजीव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच हेतु 9 जुलाई को चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन में लगेगा। शिविर में डॉ आँचल द्वारा गर्भवती महिलाओं की जाँच की जाएगी। चिकित्सीय शिविर में लैब टेस्ट, खून का स्तर, मधुमेह, रक्तचाप व गर्भावस्था के दौरान खतरे के लक्षणों की जाँच व पहचान की जाएगी और निःशुल्क इलाज किया जायेगा।

  • जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने जारी की अधिसूचना

    जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने जारी की अधिसूचना

    जरूरी खाद्य पदार्थों के मूल्य किए निर्धारित

    ऊनासुशील पंडित: आम लोगों व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत एक अधिसूचना जारी कर आवश्यक वस्तुओं के अधिकतम विक्रय मूल्य निर्धारित किये हैं ताकि जिला में कोई भी विक्रेता अथवा दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत नहीं वसूल सके।

    अधिसूचना के अनुसार जिला ऊना में बकरे व भेड़े का मीट 500 रूपये प्रति किलोग्राम, सूअर का 250 रूपये प्रति किलोग्राम तथा चिकन ब्रॉयलर 220 रूपये प्रति किलोग्राम, जीवित मुर्गा 150 रूपये प्रति किलोग्राम, ब्रायलर डैªस्ड 210 रूपये प्रति किलोग्राम जबकि मछली, मत्स्य विभाग द्वारा निर्धारित अधिकतम मूल्य पर बिक सकेगी।

    जिला दंडाधिकारी ने कहा कि जिला में ढाबों पर पका हुआ भोजन फुल डाइट चावल, चपाती के साथ दाल, सब्जी व कढ़ी 80 रूपये, हाफ डाइट एक प्लेट चावल के साथ दाल व सब्जी 50 रूपये, चपाती तवा 7 व तंदूरी 8 रूपये, विशेष सब्जी प्रति प्लेट 70 रूपये, भरवां परांठा आचार के साथ 30 रूपये, स्पेशल दाल 70 रूपये, चावल फुल प्लेट 50 रूपये, रायता 50 रूपये प्रति प्लेट, मीट 5 पीस 200 ग्राम प्रति प्लेट के साथ करी 130 रूपये, चिकन का मूल्य 5 पीस 200 ग्राम  110 रूपये प्रति प्लेट करी के साथ निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त दो भटूरे चने या सब्जी के साथ 55 रूपये, समोसा चना 30 व दो समोसा चना 50 रूपये प्रति प्लेट बिक सकेगी। इसी तरह दुग्ध उत्पादों में दूध 60 रूपये प्रति लीटर, पनीर 320 रूपये व दही 70 रूपये प्रति किलोग्राम बेचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी ब्रांड की कोल्ड डिंªक अधिकतम खुदरा मूल्य की निर्धारित दरों के हिसाब से बचे सकेंगे।

    जतिन लाल ने कहा कि प्रत्येक विक्रेता अथवा दुकानदार उपभोक्ता को कैश मीमो जारी करेगा, जिसकी डुप्लीकेट कापी निरीक्षार्थ अपने पास रखेगा। इसके अलावा विक्रय संस्थान के मालिक या हिस्सेदार या प्रबन्धक के द्वारा दिनांक सहित हस्ताक्षर की हुई वस्तुओं की रेट लिस्ट संस्थान के प्रवेश द्वार पर लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित किए गए दाम आगामी एक माह के लिए लागू रहेंगे। उन्होंने कहा कि निर्धारित की गई मूल्यों की दरें टूरिज्म विभाग से पंजीकृत होटल और रेस्टोरेंट पर लागू नहीं होगी।

  • Punjab : अभिषेक शर्मा के शतक लगाने के बाद परिवार में खुशी का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab : अभिषेक शर्मा के शतक लगाने के बाद परिवार में खुशी का माहौल, देखें वीडियो

    अमृतसर। क्रिकेटर अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम में चयन के बाद टी20 मैच खेलने के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर हैं, कल उन्होंने शतक बनाकर भारतीय टीम को मैच जिता दिया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है वहीं, अमृतसर के निवासी और अन्य रिश्तेदार भी फोन पर परिवार को बधाई देना का तांता लगा हुआ है।

    इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए अभिषेक शर्मा के पिता राज कुमार हमारे बेटे अभिषेक शर्मा के शतक लगाने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है, जो दोस्तों टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर गया है। ढेरों बधाई कॉल भी आ रहे हैं, उन्होंने परिवार और देश का नाम रोशन किया है। वहीं, पिता ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू, हरभजन सिंह और हरविंदर सिंह संधू को धन्यवाद दिया और कहा कि उनका भी बहुत बड़ा योगदान है जिसके कारण मेरा बेटा आज भारतीय टीम में खेल रहा है। मुझे अमृतसर से बहुत सारी बधाईयां मिलीं खिलाड़ियों को, सभी कोचों को, मैं अभिषेक को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देता हूं।

  • Punjab: पत्नी से सताए पति ने लगाया फंदा

    Punjab: पत्नी से सताए पति ने लगाया फंदा

    बठिंडा : पत्नी द्वारा झगड़ा करने से नाराज पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिसकी पहचान कुलदीप सिंह (22 वर्ष) पुत्र गुलाब सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार अर्जुन नगर में गत रात कुलदीप सिंह का पत्नी से झगड़ा हो गया। जिससे परेशान कुलदीप सिंह ने फंदा लगाकर कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

    लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे फंदे से उतार लिया। युवक की आवाज बन्द हो गई। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर गौतम शर्मा, साहिब सिंह एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया।

  • इन 5 आदतों के कारण लोग जवानी में हो रहे हैं बूढ़े, जाने वजह

    इन 5 आदतों के कारण लोग जवानी में हो रहे हैं बूढ़े, जाने वजह

    Health Tips: उम्र बढ़ने को कोई भी नहीं रोक पाया है। हर व्यक्ति की उम्र समय के साथ बढ़ती है और उम्र के साथ शरीर में बदलाव होना आम बात है। लेकिन कभी-कभी समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जैसे झुर्रियां और महीन रेखाएं, जिसे समय से पहले बुढ़ापा कहा जाता है। इसका कारण खराब जीवनशैली और पर्यावरणीय कारण हैं। समय से पहले बुढ़ापा आने के सबसे आम लक्षण झुर्रियाँ, उम्र के धब्बे, सूखापन या त्वचा की रंगत में बदलाव हैं। हालाँकि, एक स्वस्थ जीवनशैली इन लक्षणों को समय से पहले दिखने से रोकने में मदद कर सकती है।

    Sugar चीनी उम्र बढ़ने को तेज करती है और समय से पहले बुढ़ापा ला सकती है। इसलिए, 25 साल की उम्र से ही आपको अपने आहार में चीनी का सेवन कम कर देना चाहिए। यह शरीर के लिए भी बहुत हानिकारक होता है।

    Drugs धूम्रपान में मौजूद निकोटिन शरीर और त्वचा कोशिकाओं के लिए बहुत हानिकारक होता है। यह आपकी कोशिकाओं को तेजी से नुकसान पहुंचाता है, जिससे वे बेजान हो जाती हैं। इससे आप समय से पहले बूढ़े हो जाते हैं।

    Carbohydrate चीनी के अलावा फ़ास्ट फ़ूड से भरपूर खाद्य पदार्थ भी तेजी से उम्र बढ़ने का कारण होते हैं। पिज़्ज़ा, हैमबर्गर, कुकीज़ और फास्ट फूड जैसे आटे से बने खाद्य पदार्थ खाने से समय से पहले बुढ़ापा आ जाएगा।

    Liquor अत्यधिक शराब के सेवन से भी त्वचा तेजी से बूढ़ी होने लगती है क्योंकि शराब त्वचा को शुष्क कर देती है, जिससे उम्र बढ़ने के लक्षण दिखने लगते हैं। लंबे समय तक शराब का सेवन त्वचा को बूढ़ा और बेजान बना देता है।

    Lack of Sleep जब आप सोते हैं, तो आपका शरीर त्वचा कोशिकाओं को पुनर्जीवित करता है। नींद की कमी से त्वचा पर भी असर पड़ता है और समय से पहले बुढ़ापा आने की समस्या हो जाती है। यह शरीर पर अतिरिक्त तनाव भी डालता है, जिससे रोजमर्रा की थकान से उबरना मुश्किल हो जाता है। नींद आपके चयापचय को भी स्वस्थ रखती है जिससे आपका शरीर ठीक से काम करता है।

  • Punjab:  दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    Punjab: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    अमृतसर : हलका राजासांसी कस्बे में दो गुटों के युवाओं के बीच पुरानी रंजिश के तहत आज एक गुट के 2 युवकों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। उक्त युवक ने मन्ना भट्टी नामक व्यक्ति के घर में घुसकर उसकी  पत्नी हरजिंदर कौर (30) की दिनदहाड़े हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक महिला की हत्या तब की गई जब वह अपने 4 महीने के बच्चे के साथ अकेली थी और उस वक्त बच्चे को दूध पिला रही थी।

    इस संबंधित मौके पर पहुंचे डीएसपी  करण शर्मा और एसएचओ अजयपाल सिंह मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। हत्या से कुछ मिनट पहले हरजिंदर कौर ने अपने पति को फोन कर बताया था कि 2 युवक दीवार फांद कर घर आए हैं और धमकी दे रहे हैं और तुम्हारे बारे में पूछ रहे हैं। इसके बाद उक्त दोनों युवकों ने पति से बदला लेने के लिए हरजिंदर कौर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में गम और दहशत का माहौल है।