Blog

  • Punjab : ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत, देखें वीडियो

    Punjab : ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : गिद्दड़बाहा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मानसिक परेशानी के कारण युवक की मौत हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस के एएसआई सुरिंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि करीब एक बजे मोहनलाल स्टेशन मास्टर ने हमें मोबाइल पर बताया कि ट्रेन नंबर 14735 से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई।

    उन्होंने कहा कि मैं और एएसआई जगसीर सिंह तुरंत उस स्थान पर पहुंचे जहां ट्रेन रुकी हुई थी और ट्रेन के पास पीपल के नीचे उसका भाई अन्य दोस्तों के साथ बैठा था, एक युवक का शव पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान मुकेश कुमार पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी दशमेश नगर, गिद्दड़बाहा के तौर पर हुई है। मृतक के भाई योगेश ने बताया कि घर में कुछ समस्या होने के कारण मुकेश कुमार एक महीने से परेशान था।

  • Punjab: 24 घंटे में सुलझी Money Exchanger से लूट की गुत्थी, 29.5 हजार बरामद, देखें Video

    Punjab: 24 घंटे में सुलझी Money Exchanger से लूट की गुत्थी, 29.5 हजार बरामद, देखें Video

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने मनी एक्सचेंजर से लूट के मामले की जांच कर 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 29,50,000 रुपए की नगदी और 2 मोटरसाईकिल बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना कोतवाली के अधीन इलाके में मनी एक्चेंजर की दुकान से बीते दिन 30 लाख रुपए की लूट हुई थी। जिसकी गुत्थी को सुलझाते हुए उनकी टीम ने 29.50 हजार की नगदी बरामद कर ली है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार, दीपक कुमार उर्फ गोरू और विषु के रूप में हुई है।

    पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया है कि पीड़ित दुकानदार की दुकान पर 8 सालों से दीपक उर्फ गोरू काम कर रहा था। जो कि इस घटना का मास्टरमाइंड है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गोरू पिछले डेढ़ माह से वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। बीते दिन आरोपी ने वारादात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि दरअसल, उस दिन दुकान पर 4 में से 3 कर्मी दुकान पर नहीं आए थे। जबकि गोरू ही काम पर आया था।

    जिसके चलते आरोपी ने चोरी की वारदात की योजना बनाई। वहीं दीपक ने शिवम और विशु को उस दिन नगदी की भारी आमद के बारे में भी गोरू ने बताया और सीसीटीवी ट्रेसिंग से बचने के लिए, स्नैचरों ने अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी और एक नई मोटरसाइकिल खरीदी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पंजाब से बाहर जाने की योजना बना रहे थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पकड़े गए आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी।

  • Punjab: लड़की के कपड़े फाड़कर की मारपीट, युवक पर लगे आरोप, देखें Video

    Punjab: लड़की के कपड़े फाड़कर की मारपीट, युवक पर लगे आरोप, देखें Video

    फिरोज़पुरः ममदोट के गांव खुंदर उताड़ में दुकान में दाखल होकर लड़की के साथ मारपीट ओर उसके कपड़े पाड़ने का मामला सामने आया है। इस मामले में लड़की ने आरोप लगाया है कि करीब 11 बजे आरोपी लड़के द्वारा दुकान में घुसकर उसके कपड़े फाड़ने और लड़की की मारपीट की गई। 

    पीड़त ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी गांव में एक सब्जी की दुकान है और जब मैं अपनी दुकान पर बैठी थी तो गांव का ही रहने वाला एक लड़का दुकान में घुस आया और मेरे साथ गाली-गलौज करने लगा। जब मैंने उस युवक को रोका तो उसने मुझे थप्पड़ मारकर नीचे गिरा दिया और मेरे पेट में लात मारी और मेरे कपड़े फाड़ दिए। मेरी चीखों की आवाज़  सुनकर मेरे परिवार वाले मुझे बचाने आए तो उस लड़के ने उनके साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़िता को इलाज के लिए ममदोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

  • Punjab: 5 दुकानों में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

    Punjab: 5 दुकानों में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

    पहले खाएं उबालकर अंडे, फिर सामान लेकर हुए फरार 

    बठिंडाः पंजाब में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं कस्बा गुनियाना मे बीती रात चोरों द्वारा 5 दुकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान एक वारदात में चोरों ने चोरी करने से पहले एक दुकान में घुसकर पहले अंडे उबाल कर खाए और फिर सामान चोरी कर फरार हो गए।

    पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि पुलिस का खौफ चोरों में खत्म हो चुका है। आए दिन चोरों द्वारा ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पहले भी उनकी दुकानों को चोरों द्वारा निशाना बनाया गया था और बड़ी रकम चोरी कर कर ले गए थे। परंतु पुलिस द्वारा अभी तक कैसे तरह की कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। दुकान मालिक निर्मल सिंह ने पुलिस अफसरों से मांग की है कि चोरों को पड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

  • Punjab : घर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab : घर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    बटाला : जिले के सुंदर नगर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। सुबह आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जब पड़ोसियों ने देखा कि पड़ोस के एक घर में आग लग गई है। तो उन्होंने फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

    जानकारी देते हुए घर के मालिक गुरचरण सिंह ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा है और वह कल रात अपने घर पर नहीं था और घर पर ताले लगे हुए थे। गुरचरण ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी और ससुराल परिवार ने घर में आग लगाई है।

  • Punjab: NIA की कार्रवाई, 100 किलो नशे की बरामदगी मामले में 7 और आरोपियों पर चार्जशीट दायर

    चंडीगढ़ः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अटारी में 100 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों की बरामदगी के मामले में सात और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। पटियाला हाउस कोर्ट के समक्ष दायर अपने पूरक आरोप पत्र में, जांच एजेंसी ने मामले से संबंधित अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट साजिश में प्रमुख गुर्गों के रूप में 7 आरोपी व्यक्तियों की पहचान की है। एनआईए की जांच के अनुसार, सभी 7 आरोपी – अतहर सईद, अमृतपाल सिंह, अवतार सिंह, हरविंदर सिंह, तहसीम, दीपक खुराना और अहमद फरीद – कथित तौर पर भारत में दवाओं की तस्करी और विभिन्न वितरकों को उनके वितरण में शामिल थे।  

    एनआईए द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि वे विदेशों में स्थित मुख्य आरोपी व्यक्तियों तक दवाओं की आय पहुंचाने में भी शामिल थे। जांच एजेंसी ने पहले इस मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। एनआईए की जांच में सामने आया कि इसे दुबई के फरार आरोपी शाहिद अहमद उर्फ काजी अब्दुल वदूद के निर्देश पर अफगानिस्तान स्थित नजीर अहमद कानी द्वारा देश में तस्करी कर लाया गया था। बयान में कहा गया है कि यह खेप देश के विभिन्न हिस्सों में वितरण के लिए आरोपी रजी हैदर जैदी को दी जानी थी।

    एनआईए ने दिसंबर 2022 में इन तीनों के साथ-साथ एक विपिन मित्तल के खिलाफ भी आरोप पत्र दायर किया था। मामले में शुरू में मित्तल और रजी को गिरफ्तार किया गया था, और दिसंबर 2023 में, एनआईए ने एक अन्य आरोपी अमृतपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर उसके पास से 1.34 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की थी। एनआईए ने कहा, अमृतपाल देश से भागने का प्रयास करते समय पकड़ा गया था। अप्रैल और मई 2024 में, एनआईए ने मामले में 5  और गिरफ्तारियां कीं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अतहर सईद, अवतार सिंह, हरविंदर सिंह, तहसीम और दीपक खुराना के रूप में की गई।

  • Jalandhar में डबल मर्डर मामला, 4 गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

    Jalandhar में डबल मर्डर मामला, 4 गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

    जालंधर,ENS : विधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास 2 लोगों की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपी जोमेट और स्वीगी में काम करते थे। आरोपियों की 3 साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता मामले में प्रेसवार्ता कर जानकारी सांझा करेंगी।

    प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने माना है कि मर्डर किए गए दोनों आरोपी रोज रात में डिलीवरी बॉयज को टारगेट करते थे और उनके नकदी व फोन लूट लेते थे। 26 मई की रात मर्डर किए गए शिवा और उसके साथी बब्बल को डीएपी फ्लाईओवर के पास उन्होंने देखा और पीछा शुरू कर दिया।

    दोनों आरोपियों को विधिपुर पास घेर कर उसकी धुनाई कर दी। दोनों आरोपी धुनाई के दौरान ज्यादा जख्मी हो गए थे। जिसे एक की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। जिसके बाद से सभी आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। जल्द चारों आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जिससे फरार चल रहे बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके।

    जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा ब्लाइंड मर्डर केस की जांच पिछले काफी समय से की जा रही है। पुलिस ने हाईवे पर कई सीसीटीवी खंगाले, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस ने विधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के आसपास का मोबाइल डंप निकलवाया। जिससे उक्त आरोपियों की लोकेशन क्राइम सीन के आसपास पाई गई। पुलिस ने उक्त जांच के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  • Punjab: Congress युवा नेता के भतीजे की विदेश में मौत

    Punjab: Congress युवा नेता के भतीजे की विदेश में मौत

    अमृतसरः विदेश में पंजाबी युवक-युवतियों की मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं जिले के चौक मेहता इलाके से संबंधित एक युवक की कनाडा में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक युवक 29 फरवरी से लापता था और अब उसका शव एक झील में मिला है। कनाडा में युवक की मौत की खबर सुनकर इलाके में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के युवा नेता इंद्रजीत सिंह काकू रंधावा के भतीजे और जोगिंदर सिंह रंधावा के 22 वर्षीय बेटा नमनप्रीत सिंह रंधावा पिछले 2 साल से स्टडी वीजा पर कनाडा के ब्रैम्पटन में रह रहा था। वह पिछले 29 फरवरी से लापता था और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका था। पुलिस द्वारा लापता नमनप्रीत की तलाश जारी रखी गई, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस को झील में एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान नमनप्रीत के रूप में हुई है। फिलहाल परिवार को इस मौत की असली वजह पता नहीं चल सकी है।

  • Punjab: पंजाब में लगे कुलविंदर कौर के पोस्टर, किसानों ने कही अहम बात, देखें वीडियो 

    Punjab: पंजाब में लगे कुलविंदर कौर के पोस्टर, किसानों ने कही अहम बात, देखें वीडियो 

    बटालाः अभिनेत्री से राजनेता बनीं कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कथित तौर पर थप्पड़ मारने का मामला इन दिनों काफी चर्चा में है। हिमाचल प्रदेश की मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर हुए दुर्व्यवहार पर राजनेताओं के रिएक्‍शन आ रहे हैं। कंगना रनौत के मुताबिक उनको चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF महिलाकर्मी कुलविंदर कौर द्वारा थप्पड़ मारा गया है। इसके बाद से पंजाब के लोग CISF महिलाकर्मी के पक्ष में उतर रहे हैं।  

    पंजाब में कई जगह कंगना को थप्पड़ मारने वाली महिला कांस्‍टेबल कुलविंदर कौर के पोस्टर लगाकर उसका समर्थन किया जा रहा है। इस पोस्टर में उपर महिला कांस्टेबल की फोटो लगाकर नीचे पंजाब की शेरनी लिखा हुआ है। इस घटना के बारे में किसानों से बात की गई तों उन्होंने कहा कि कंगना ने धरने पर बैठे किसानों के बारे में गलत शब्दावी का प्रयोग किया था, उन्हैं एसा नहीं करना चाहिए था, उन्होंने धरने पर बैठे किसानों को खालिस्तानी कहकर उनकी तूलना आतंकवादीयों से की थी। उन्होंने कहा कि हम पंजाब की बेटी को सलाम करते हैं, जिसने पंजाब के किसानों के बारे में और अपनी मां के बारे में गलत शब्दावली का प्रयोग करे वाली को सबक सिखाया है।

    उन्होंने कहा की पंजाब की बेटी कुलिवंदर कौर ने अपनी ड्युटी की है, और उसपर ड्युटी निभाने के कारण पर्चा हो गया लेकिन जिन अफ्सरों ने धरने पर बैठे किसानों पर गोलियां चलाई उनपर सरकार ने आज तक कोई कारवाई नहीं की है।अगर उस समय उन लोगों पर कोई एक्शन लिया जाता तो आज यह घटना न होती।

  • Jalandhar : महिला को पीटने के मामले में 5 पर मामला दर्ज

    जालंधर,ENS : स्वर्ण पार्क के पास एक मोहल्ले के प्रधान, उसकी पत्नी और उसके साथियों ने मिलकर एक महिला के साथ बदसलूकी की और साथ में उसे चप्पल से बुरी तरह पीट दिया। स्वर्ण पार्क की रहने वाली पूनम पत्नी पप्पू शाह ने कहा कि वह लेबर का काम करती है। बीते दिन रात करीब साढ़े 9 बजे वह इलाके में रहने वाले बल्ली प्रधान के घर के नजदीक दूध देने आने वाले व्यक्ति से बात कर रही थी। इतने में रणजीत सिंह उर्फ डीसी निवासी स्वर्ण पार्क आ धमका और आते ही उसने पूनम का दुपट्टा खींच लिया। इसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी।

    पूनम ने जब विरोध किया तो डीसी ने उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। उसने मदद के लिए बल्ली प्रधान को अवाजें लगाई तो बल्ली प्रधान व उसकी पत्नी घर से बाहर आ गए और उसे जबरदस्ती अपने घर में ले गए। आरोप है कि बल्ली प्रधान की पत्नी के कहने पर पूनम की चप्पलों से पिटाई की। पूनम ने कहा कि मुझे बल्ली प्रधान द्वारा घर में बुलाकर बेइज्जत किया गया।  इस मामले में बल्ली ने बताया कि मेरा टैक्सी का काम है। मैंने पीड़ित महिला का कई बार राजीनामा भी करवाया। मगर राजनीतिक रंजिश के चलते मुझ पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। बल्ली ने कहा कि मुझ पर लगे सभी आरोप गलत हैं।

    इसे लेकर थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने पीड़ित पूनम के बयान दर्ज करके रणजीत सिंह उर्फ डीसी गुरजिंदर सिंह निवासी गुरू रामदास नगर, बल्ली प्रधान, उसकी पत्नी और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (मारपीट), 341 (रास्ता रोकने), 354ए (महिला से अभद्रता करना) और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तारी बाकी है।

    घटना के बाद परिवार ने पूनम को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया था। पुलिस ने जांच के बाद ये केस दर्ज किया। पूनम द्वारा जालंधर के सिविल अस्पताल से MLR दर्ज करवाई गई थी। जिसकी कॉपी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में फिर केस दर्ज किया।