Blog

  • Punjab: जान जोखिम में डाल रहे छोटे बच्चे, नहरी विभाग ने जारी की चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab: जान जोखिम में डाल रहे छोटे बच्चे, नहरी विभाग ने जारी की चेतावनी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जवदी पुल के ऊपर गर्मी से राहत पाने के लिए छोटे-छोटे बच्चे जान जोखिम में डालकर नहर में छलांग लगा रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक कई बच्चों की जान जा चुकी है। वहीं इस मामले को लेकर नहरी विभाग ने बच्चों के माता पिता को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। नहरी विभाग का कहना है कि अगर बच्चों को कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी माता-पिता की होगी। 

    इस मामले को लेकर वहां पर मौजूद लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस जगह आए दिन हादसे होते रहते है और कई बार उनके द्वारा बच्चों की जान बचाई जा चुकी है। वहीं जब इस बारे में नहरी विभाग से बात की तो उन्होंने कहा कि हमने कई बार बच्चों को समझाया है, लेकिन बच्चों के मन में कोई डर नहीं है। इस दौरान उन्होंने बच्चों के माता-पिता के चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई दुर्घटना होती है तो इसके जिम्मेदार बच्चों के माता-पिता होंगे।

  • Punjab: पिता की आंखों के सामने सड़क हादसे में 4 वर्षीय बच्ची की हुई मौत 

    Punjab: पिता की आंखों के सामने सड़क हादसे में 4 वर्षीय बच्ची की हुई मौत 

    मोगाः जिले के गांव औगड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हासदा इतना भीषण था कि इस हादसे में पिता की आंखों के सामने 4 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि घटना में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के बयानों के आधार परअज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    जानकारी देते हुए जांच अधिकारी नछत्तर सिंह ने बताया कि गांव लुहारा निवासी गुरप्रीत सिंह की पत्नी कुलजीत कौर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति गुरप्रीत सिंह और 4 साल की बेटी सुखदीप कौर करियाल से गांव लुहारा बाइक पर आ रहे थे। जब वह गांव औगाड़ के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

    इस हादसे में पिता-पुत्री सड़क पर गिर गए। बेटी सुखदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई और गुरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मोगा के सरकारी अस्पताल ले उपचार के लिए जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गुरप्रीत की गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। पुलिस ने कुलजीत कौर के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • इस जगह हिंसा भड़कने का मंडराया खतरा? घर छोड़ भाग रहे लोग

    इस जगह हिंसा भड़कने का मंडराया खतरा? घर छोड़ भाग रहे लोग

    कोलकाता: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अब पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि वहां हिंसा भड़कने का खतरा मंडरा रहा है, इसी के चलते कई भाजपाइयों ने अपने परिवार के साथ सुरक्षित स्थानों में शरण ली है। कहा जा रहा है कि कई लोग वोट डालने के बाद घर छोड़कर कहीं और चले गए। जानकारी के मुताबिक इसे लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल को पत्र लिखा है।

    पश्चिम बंगाल में सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया। जादवपुर लोकसभा क्षेत्र के बरुईपुर इलाके में स्थित भाजपा कार्यालय की तीसरी मंजिल पर कई कार्यकर्ता ठहरे हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत हलदर ने कहा कि उनके लिए चुनाव का मौसम मतलब घर छोड़ने का मौसम है। वे एक जून को वोट डालने के एक दिन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर से निकल गए। उन्होंने पत्नी और बच्चों को एक रिश्तेदार के घर भेज दिया, जबकि वे और उनके जैसे 50 से अधिक कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में रुके हुए हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के बाद सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता अपने घर और गांव छोड़कर चले गए हैं। यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनावों और 2023 के पंचायत चुनावों के बाद भी ऐसा ही किया था। हलदर ने आगे कहा कि चुनाव से पहले उसे और गांव के अन्य कार्यकर्ताओं को धमकियां मिली थीं। इसके बाद भी सभी लोगों ने मिलकर पार्टी के लिए काम किया। एक जून को मतदान के बाद दो जून को उसके घर में तोड़फोड़ की गई थी।

    हलदर के बगल में बैठीं मामोनी दास ने कहा कि वह 2016 से चुनाव के बाद ऐसा कर रही हैं। विधानसभा चुनाव के बाद स्थानीय टीएमसी नेताओं ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद वह सहपारा और फिर काठपोल में किराए के मकानों में रही थीं। अब फिर उसे धमकी मिली है। इसे लेकर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम से भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को लिखे पत्र में कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 10,000 भाजपा कार्यकर्ता और उनके परिवार सुरक्षित घरों में हैं, जिनमें से कई लोग पार्टी कार्यालय में रुके हैं। हालांकि, टीएमसी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

  • Punjab: चोरों का कहर जारी, चंद मिनटों में पुलिस अफसर की बाइक लेकर चोर फरार

    कपूरथलाः पंजाब में चोरी की वारदातों का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि अब चोर पुलिस को ही निशाना बनाने में लग गए है। ताजा मामला थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने बस अड्‌डा नत्थूपुर से सामने आया है। जहां खेत के पास खड़ी चोर ने ASI की बाइक चोरी कर ली गई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित ASI सुरजीत सिंह ने बताया कि वह मुंडी मोड़ हाइटेक नाके पर तैनात है।

    बीते दिन वह अपनी पैशन प्रो बाइक पर सवार होकर अपने खेत पर बस अड्‌डा नत्थूपुर के नजदीक गया था। उसने अपनी बाइक खेत के पास ही खड़ी की थी, लेकिन जैसे ही वह कुछ समय बाद वापस आया तो देखा कि उसका बाइक वहां नहीं थी। उसने अपने तौर पर मोटरसाइकिल की काफी तलाश की। मगर अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस को कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ASI सुखदेव सिंह ने बताया कि फिलहाल अभी चोर का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई है।

  • Punjab: गर्मी से मरीजों की संख्या में हुई बढ़ौतरी, बारिश ने दिलाई राहत, देखें वीडियो

    Punjab: गर्मी से मरीजों की संख्या में हुई बढ़ौतरी, बारिश ने दिलाई राहत, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में पिछले 2 दिन मौसम में बदलाव देखने को मिला। तेज आंधी और तूफान से उड़ रही धूल मिट्टी के चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश से मरीजों की संख्यां में कमी आई है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी से अस्पतालों में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई थी। वहीं मौसम के बदलाव के बाद मरीजों की संख्या में 10 से 15 प्रतिशत कमी देखने को मिली है। बठिंडा सरकारी अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ ने बताया कि पिछले 15-20 दिनों से बठिंडा में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही थी, जिसके कारण बच्चे और बुजुर्ग हीटस्ट्रोक के कारण बीमार पड़ रहे हैं और ओपीडी में संख्या बढ़ती जा रही थी।

    पिछले 2 दिन से मौसम में बदलाव के चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं मरीजों की संख्या में 10 से 15 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली है। हालांकि तेज आंधी और तूफान के चलते आंखों में पड़ रही धूल के मरीज बढ़े है, लेकिन सांस लेने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। वहीं सरकारी अस्पताल में भर्ती बच्चे की मां ने कहा कि हमारा गर्मी के चलते बच्चा बीमार पड़ गया था। जिसके चलते उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि 2 दिनों से बच्चे को काफी राहत मिली है। 

  • Punjab: दुकान से लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab: दुकान से लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः महानगर में चोरी की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं ताजा मामला समराला चौंक के पास से सामने आया है। जहां चोरों ने सिगरेट की दुकान को निशाना बनाया है। इस दौरान चोर दुकान से महंगी सिगरेट की डिब्बियां और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैंद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो मोटरसाइकिल पर आए 4 युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

    पीड़ित दुकानदार ने बताया कि रोजाना की तरह कल वह दुकान बंद करके चला गया था। आज सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए आया तो उसे चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित ने बताया कि इस घटना से दुकान से करीब ढाई लाख रुपये की सिगरेट चोरी हो गई है। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab: Airport पर भारी मात्रा में विदेशी सिगरेटों सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: Airport पर भारी मात्रा में विदेशी सिगरेटों सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग के कर्मचारियों ने दो लोगों को कीमती विदेशी सिगरेट के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उक्त दोनों व्यक्ति एशिया से फ्लाइट के जरिये यहां पहुंचे थे। इसी दौरान जब कर्मचारियों ने उनके बैग की तलाशी ली तो उनके सामान से विदेशी कीमती सिगरेट बरामद हुई। जिसकी बाजार कीमत 10 लाख 88 हजार रुपये है। दोनों पर्यटक मोहम्मद इज़हार और जुबेर आलम पर सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जारी है।

  • Punjab: नशीले पदार्थों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: नशीले पदार्थों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुरसाहिब/ संदीप शर्माः पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत नया नंगल पुलिस ने 40 ग्राम नशीले पदार्थ सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी कुलगरां के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि डीएसपी मनजीत सिंह की दिशा निर्देशों पर चलाई गई विशेष मुहिम के तह आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद हरप्रीत को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    थाना प्रभारीे सो हरदीप सिंह कहा कि नयां नंगल पुलिस चौकी के एएसआई गुरनैव सिंह व एएसआई मनजीत सिंह टीम के साथ गांव मोजोवाल से वापस आ रहे थे। उन्होंने कहा कि जब पुलिस की टीम फ्लाई ओवर के निकट पंहुची तो वहां खड़ा हरप्रीत सिंह निवासी उन्हें देखकर घबरा गया और उसने जेब से एक लिफाफा निकाल फैंक दिया। पुलिस ने बताया कि शक के आधार पर हरप्रीत को पकड़कर लिफाफे की तालाशी ली तो उसमें से 40 ग्राम नशीला पाउडर चिट्टा बरामद हुआ। जिसके आधार पर हरप्रीत सिंह नामक युवक के खिलाफ मामाला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां माननीय न्यायधीश ने हरप्रीत को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी कर दिए।

  • Punjab: पहली बार Golden Temple में स्कूली बच्चों ने सेवा करके चलाई अनोखी पहल, देखें वीडियो

    Punjab: पहली बार Golden Temple में स्कूली बच्चों ने सेवा करके चलाई अनोखी पहल, देखें वीडियो

    अमृतसरः दरबार साहिब में पहली बार स्कूली बच्चों ने सेवा की। इस दौरान उन्होंने हाथों में तख्तियां पकड़कर अनोखी पहल चलाई है। दरअसल, तख्तियों पर लिखा है कि चुप्प का दान बख्शे, मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और सहजता से गुरबानी का पाठ करें। दरअसल, जून जुलाई के महीने में दरबार साहिब में देश विदेश से लोग श्रद्धालु मत्था टेकने के लिए पहुंचते हैं और उन्हें जानकारी दी जाती है। खासकर जून और जुलाई की छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरबार साहिब में माथा टेकने आते हैं।

    इस दौरान एसजीपीसी के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के बच्चे परिकर्मा के दौरान विदेश से पहुंची संगत को जानकारी दे रहे हैं। दरअसल, एसजीपीसी के मैनेजर ने बताये कि एसजीपीसी के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों की 50-50 बच्चों की टीमें हाथों में तख्तियां लेकर सेवा कर रही हैं। इसमें तख्तियों पर लिखा है कि फोन न चलाएं, आराम से बैठें और गुरबाणी का जाप करें। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि दूसरे राज्यों या विदेश से आने वाली संगत को उचित जानकारी नहीं होती है।

    इस बार यह सेवा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से स्कूली बच्चों द्वारा की जा रही है। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में संगत का आगमन दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और यह पहल शिरोमणि प्रबंधक कमेटी ने की है। उन्होंने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान स्कूली बच्चों को दी जाने वाली छुट्टियों के चलते जून और जुलाई में इन स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा यह सेवा की जा रही है।

  • Amritpal Singh की जीत की खुशी में माता-पिता ने जेल में बांटी गईं मिठाइयां, देखें वीडियो

    Amritpal Singh की जीत की खुशी में माता-पिता ने जेल में बांटी गईं मिठाइयां, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में सबसे बड़े अंतर से लोकसभा चुनाव जीतने वाले ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को जेल से बाहर लाने के लिए परिवार ने कोशिशें तेज कर दी हैं। पंथक सीट खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह ने कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को करीब 2 लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया है। अमृतपाल सिंह की बंपर जीत के बाद उनका परिवार डिब्रूगढ़ जेल पहुंच गया है। अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर पहले से ही असम के डिब्रूगढ़ में मौजूद हैं। इस बीच उनकी तस्वीरें भी सामने आईं, जिसमें किरणदीप कौर के पर्स पर मौजूद एक खास चीज ने सबका ध्यान खींचा। उसके बटुए पर अमृतपाल की तस्वीर नजर आई।

    अमृतपाल सिंह के माता-पिता जीत का सर्टिफिकेट लेकर अपने सांसद बेटे के साथ जेल पहुंचे हैं। इस दौरान जेल कर्मचारियों को मिठाइयां भी बांटी गईं। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इससे पहले उनके वकील राजदेव सिंह खालसा ने अमृतपाल से मुलाकात की। एडवोकेट खालसा ने बताया था कि जेल से अमृतपाल सिंह ने कहा कि वह हलका खडूर साहिब की एसोसिएशन के बहुत आभारी हैं, जिन्होंने चुनाव जीतने के बाद उन्हें जनादेश दिया।

    अमृतपाल सिंह जून में जेल से बाहर आएंगे। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में राजदेव सिंह खालसा ने कहा था कि वह मंगलवार शाम को दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरकर डिब्रूगढ़ से डिब्रूगढ़ पहुंचे थे। बुधवार को उन्होंने अमृतपाल सिंह से मुलाकात करके सासंद बनने की बधाई दी। अमृतपाल सिंह पर एनएसए और उनकी जेल से रिहाई को लेकर उन्होंने कहा कि जनता ने अमृतपाल सिंह को बड़े पैमाने पर जो जनादेश दिया है, वह कानूनी प्रक्रिया से परे है।

    सुप्रीम कोर्ट ने कई मामलों में कहा है कि जनता ही शासन करती है। जनता के शासन का यह बुनियादी और मौलिक सिद्धांत है कि जनता के जनादेश को सभी को स्वीकार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसलिए जब जनता ने अमृतपाल सिंह को इतना बड़ा जनादेश दिया है तो मेरी राय में किसी कानूनी प्रक्रिया की जरूरत नहीं है, जिसके चलते पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को जनता के इस बड़े जनादेश को स्वीकार करना होगा और उसे जेल से रिहा करना होगा।