Punjab: पिता की आंखों के सामने सड़क हादसे में 4 वर्षीय बच्ची की हुई मौत 

मोगाः जिले के गांव औगड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हासदा इतना भीषण था कि इस हादसे में पिता की आंखों के सामने 4 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि घटना में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के बयानों के आधार परअज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी देते हुए जांच अधिकारी नछत्तर सिंह ने बताया कि गांव लुहारा निवासी गुरप्रीत सिंह की पत्नी कुलजीत कौर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति गुरप्रीत सिंह और 4 साल की बेटी सुखदीप कौर करियाल से गांव लुहारा बाइक पर आ रहे थे। जब वह गांव औगाड़ के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

इस हादसे में पिता-पुत्री सड़क पर गिर गए। बेटी सुखदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई और गुरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मोगा के सरकारी अस्पताल ले उपचार के लिए जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गुरप्रीत की गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। पुलिस ने कुलजीत कौर के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *