Blog

  • जालंधरः चायपत्ति की आड़ में अफीम की तस्करी, 63 किलो अफीम सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    2 ट्रक और एक ट्रैक्टर ट्राली बरामद 

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत देहात के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर की टीम ने भरी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

    एस.एस.पी भुल्लर ने बताया कि फिलौर के इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह की टीम ने गोराया में 04 नशा तस्करों को काबू करके 63 किलोग्राम अफीम बरामद की है। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 02 ट्रक और 01 ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की है। व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी निवासी गांव गिदडी थाना दोराहा लुधियाना, जरनैल सिंह, हरमोहन सिंह उर्फ मोहन निवासी गांव मानकी थाना समराला लुधियाना और जगजीत सिंह उर्फ जीता निवासी गांव गिडदी थाना दोराहा लुधियाना के रूप में हुई हैं। 

    एसपी मनप्रीत सिंह की अगुवाई में थाना गोराया के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि चारों आरोपी मनीपुर से ट्रकों में चाय पत्ती की लाने की आड़ में अफीम को लेकर आ रहे है। पुलिस इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने एसआई गुरमीत राम, एसआई जगदीश राज और एसआई निशान सिंह को साथ लेकर कमालपुर गेट जीटी रोड गोराया के पास नाकेबंदी के दौरान ट्रक नंबर PB 10HN 9921 में सवार गुरप्रीत सिंह और जरनैल सिंह के कब्जे से 10  किलो अफीम और दूसरे ट्रक नंबर  PB10HN6191 में सवार हरमोहन सिंह से 20 किलो अफीम बरामद हुई।

    इसी तरह ट्रैक्टर सवार जगजीत सिंह से 33 किलो आफीम बरामद हुई। पुलिस ने चारों आरोपितों के कब्जे से कुल 63 किलो आफीम बरामद हुई। पुलिस ने जांच के दौरान चारों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चाय पत्ती लाने के बहाने अफीम की सप्लाई लाकर पंजाब के अलग  अलग ज़िलों में सप्लाई करते थे।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਲਾਏ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼, ਕੀਤੀ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਪਹੁੰਚੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਉੱਤੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਔਲਾ ਚਲਾਣ ਦੇ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਰਾਈਡ ਬੁੱਕ ਹੋਈ ਸੀ।

    ਜਦੋਂ ਉਹ ਸਵਾਰੀ ਚੱਕਣ ਗਏ ਤਾਂ ਉੱਥੇ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਮੌਜੂਦ ਹੋਵੇ ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਨਾਲ ਬੁਰੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਮਗਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਉਸਨੂੰ ਵੀ ਇਨਸਾਫ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਆਪਣੀ ਫਰਿਆਦ ਲੈ ਕੇ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ।

  • जालंधरः जल्द शुरू होगी आदमपुर से हवाई सफर, सासंद रिंकू ने केंद्रीय से की मुलाकात

    जालंधर, ENS: आदमपुर सिविल हवाई अड्डे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक आदमपुर सिविल हवाई अड्डे को लेकर आप सासंद सुशील रिंकू ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि आदमपुर हवाई अड्डे का सिविल टर्मिनल यात्रियों की मेजबानी के लिए तैयार है और वह अगले महीने तक चालू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एयरलाइन कंपनी स्पाइसजैट यहां सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार है। कुछ औपचारिकताएं पूरी होने पर अगले महीने तक एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस हवाई अड्डे से उड़ान सेवाओं को तुरंत बहाल करने का अनुरोध किया था क्योंकि यह दोआबा क्षेत्र के हजारों यात्रियों की जरूरतों को पूरा करेगा, जिसे एनआरआई हब के रूप में भी जाना जाता है।

    उन्होंने कहा कि 125 करोड़ की लागत से यह हवाई अड्डा प्रतिदिन 300 यात्रियों की व्यस्ततम क्षमता के साथ मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। हवाई अड्डा इस औद्योगिक शहर के व्यापारिक समुदाय की आकांक्षाओं को पंख प्रदान करेगा। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय छात्रों और इस क्षेत्र के एनआरआई समुदाय की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस नागरिक हवाई अड्डे से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने का मुद्दा भी उठाया। रिंकू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने उन्हें बताया कि सिविल टर्मिनल का निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और एयरलाइन कंपनी यहां सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार है। अगले महीने तक उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी।

  • जालंधरः 4 दिन के बच्चे की मौत को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर गांव चक्क साहबू से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां नाबालिग साली से शादी रचाने के लिए पत्नी को मजबूर करने वाले हैवानीयत में अंधे पति ने अपनी पत्नी और 4 दिन के नवजन्में मासूम बच्चे को 5 डिग्री टैंमपरेचर में बिनां किसी कपड़े के पूरी रात खुले आसमान के नीचे सुलाया। प्रातः होते 4 दिन के बच्चे की मौत हो गई, जबकि मां की हालत नाजुक होने के चलते पीड़ित महिला का भाई घर पहुंचा। जहां अजय ने बहन की नाजुक हालत देख 108 एुबंलैंस को बुलाया, लेकिन वह नहीं आई।

    इस दौरान अजय ने जुगाड़ू रेहड़े पर 16 किलोमीटर का सफर तय कर बहन को ईलाज के लिए सिवल अस्पताल ले कर आया। जहां डॉक्टरों ने महिला का ईलाज शुरू कर दिया। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में हाईकोर्ट के वकील एवं समाज सेवी सुनील मल्हन ने दावा किया कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि मृतक बच्चे का शव पीड़ित मां की हाजिरी में कब्र से निकालकर उसका पोस्टमार्टम करवाया जाए ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। सुनील ने मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़े सवाल खड़े किए हैं। बता दें किन पीड़ित महिला की बहन कमलेश और भाई अजय नजदीकी गांव समराड़ी के रहने वाले है।

    उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी बहन संगीता की शादी जीतू वासी गांव चक्क साबू से हुई जब उसकी बहन गर्भवती हो गई तो उसका पति जीतू उसे कहने लग पड़ा की वह उसकी शादी अपनी छोटी नाबालिग बहन से करवा दे वह दोनों बहनों को अच्छे से रखेगा। पत्नी जब नहीं मांनी तो वह आए दिन उस से मारपीट करने लग पड़ा। उसने कहा इसमें जीतू का साथ उसका रिश्ते में लगता भाई इंद्रपाल और उसकी पत्नी रीना भी दे रहे थे जो उसे अपने पति की बात मानने के लिए जोर देते थे।

    गत सप्ताह उसकी बहन ने लड़के को जन्म दिया मां बेटा दोनों स्वस्थ थे उसकी बहन को लगा कि लड़का होने की खुशी में अब उसका पति अपनी गल्त आदतें छोड़ देगा पर ऐसा हुआ नहीं। गत दिवस रात्रि को फिर से उसने उनकी बहन के आगे वही शादी करवाने की शर्त रखी। जब उसकी बहन नहीं मानी तो उसने अपनी पत्नी और 4 दिन के मासूम बच्चे को जब बाहर कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी घने कोहरे के चलते रात का टैमपरेचर 5 ड्रिगी पर पहुंचा हुआ था तो उसने मां और मासुम बच्चे को बिनां किसी गर्म कपड़े के खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर किया। 

  • पंजाब : अस्पताल गए परिवार के घर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    2 लाख कैश, 1 लाख का सोना और मूर्ति लेकर चोर फरार

    अबोहर : भयंकर सर्दी का फायदा उठाते हुए चोरों ने बीती रात नई आबादी के एक सूने घर में धावा बोलकर वहां से लाखों की नगदी और आभूषण चोरी कर लिए। बताया जाता है कि उक्त परिवार अपने एक सदस्य के एम्स अस्पताल में डायलसिस होने के चलते वहां पर गया हुआ है। कि पीछे से चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। जानकारी के अनुसार करीब 55 वर्षीय उमेश वधवा निवासी नई आबादी गली नंबर 9 का पिछले 2-3 दिनों से बठिंडा के एम्स में डायलसिस हो रहा है और उसके परिवार के लोग वहीं पर गए हुए है। जबकि घर पर ताले लगे हुए थे। आज अल सुबह करीब साढे 3 बजे उनका पडोसी सतीश जो कि सब्जी बेचने का काम करता है।

    सुबह सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए जाने लगा तो देखा कि उमेश के घर का ताला टूटा था और दरवाजा खुला था उसने भीतर जाकर देखा तो गेट खुले पड़े थे और सामान बिखरा था।  उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हुए और इसी दौरान पडोस में रहने वाली उमेश की बेटी भी वहां आ गई और सिटी टू पुलिस को सूचित किया। उमेश की बेटी ने जब घर संभाला तो वहां से करीब 2 लाख की नगदी, 1 लाख का सोना, लडडू गोपाल की मूर्ति व अन्य सामान गायब था। सूचना मिलने पर पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पार्षद विपन कुमार व लक्की कामरेड भी पहुचें और घटना का जायजा लिया।

  • पंजाबः ड्यूटी दौरान शराब के नशे में ASI ने SHO को निकाली गालियां, हुआ हंगामा, वीडियो वायरल

    लुधियानाः पुलिस की वर्दी दागदार करने का मामला खन्ना से सामने आया है। जहां ड्यूटी दौरान नशे में धुत एक एएसआई ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान नशे में धुत्त एएसआई ने SHO को जमकर गालियां निकाली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं बताया जा रहा है कि नशे में धुत्त एएसआई के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

    जानकारी के मुताबिक सिटी थाने के एएसआई सूराजदीन ने ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी। जिसकी शिकायत SHO हेमंत मल्होत्रा ​​को मिली। इस दौरान थाना प्रभारी ने मुंशी को अपने साथ लिया और वह एएसआई सूराजदीन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले आए। बताया जा रहा है कि एएसआई ने वहां के इमरजेंसी वार्ड में काफी हंगामा किया। मिली जानकारी के मुताबिक एएसआई ने वहां पर भी SHO के साथ दुर्व्यवहार किया गया और दोनों में हाथापाई तक नौबत आ गई। जिसके बाद घटना की सूचना डीएसपी राजेश कुमार को दी गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी राजेश कुमार ने स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एएसआई का मेडिकल करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

  • नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की मुहिम को लेकर डाक्टर ने दिया बयान, देखें वीडियो

    लुधियाना : नशे के खिलाफ सरकार की जंग नशेड़ियों का इलाज करने के लिए सरकार द्वारा बनाए गए सिविल अस्पताल में बने इस केंद्र पर माहिर डॉक्टरों की टीम ने बताया कि जो युवक पहले नशे के दलदल में फंस चुके थे। वह अब इससे बाहर निकालने के लिए उनके पास अपना इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे है। उनके लिए उन्होंने हर सुविधा यहां पर सरकार की तरफ से दी जा रही है।

    साथ ही डॉक्टर ने बताया कि सरकार अब नौजवानों को इस दलदल से निकलने के लिए कई तरह के विशेष उपराले कर रही है। इसमें सरकार तो अपनी और से कार्य कर रही है। लेकिन परिवार के सहयोग के बिना यह ऊपर ले संभव नहीं है। इस दौरान डॉक्टर ने कहा कि परिवार को भी इसमें अपना योगदान देना होगा तभी यह संभव हो पाएगा।

  • बस चालकों ने की हड़ताल, कई रूट प्रभावित होने से यात्री हुए परेशान

    चंडीगढ़ः यूटी में ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) के बस ड्राइवरों ने मोर्चा खोल दिया है। बताया जा रहा है कि 40 बसों के करीब 100 ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। ड्राइवरो के हड़ताल पर चले जाने से बसों के चंडीगढ़ के 6 रूट प्रभावित हो चुके हैं। जिसकी वजह से हजारों यात्री परेशान हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी ड्राइवर अपना वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने अपनी मांगे न मानने तक प्रदर्शन की घोषणा की है।
    ​​​​​​​ड्राइवरों का आरोप है कि उन्हें CTU में डायरेक्ट कांटेक्ट के नाम पर भर्ती किया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें किसी निजी कंपनी के जरिए रखा गया है। अब वह कंपनी ड्राइवरों का शोषण करती है। अगर कोई ड्राइवर अपने हक की मांग करता है, तो कंपनी उसे नौकरी से निकाल देती है। यही नहीं उसकी जगह बिना क्वालिफिकेशन टेस्ट के नए ड्राइवर को नौकरी पर रख लिया जाता है। 

    वहीं ड्राइवरों का आरोप है कि उन्हें डीसी रेट 25000 रुपए प्रति महीना देने का कहकर रखा था। लेकिन अब उन्हें 16000 रुपए प्रति महीना मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने CTU की तरफ से हरियाणा में करवाए क्वालिफिकेशन टेस्ट के बाद भर्ती किया गया था। उस समय उन्हें डीसी रेट देने का ही भरोसा दिया था, लेकिन अब बार-बार कहने के बाद भी उन्हें उनका पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है।

    ​​​​​​​ड्राइवरों का कहना है कि CTU की इन इलेक्ट्रिक बसों में कई प्रकार की खामियां हैं। यह चलते-चलते ब्रेक लगा ही बंद कर देती हैं। इसकी जानकारी भी कई बार कंपनी को दी गई है, लेकिन कंपनी की तरफ से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। अब भारत सरकार द्वारा लाए नए हिट एंड रन कानून के बाद उनकी और मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई है। 16000 रुपए में नौकरी करने वाले अगर कोई हादसा होता है, तो 7 लाख रुपए कहां से देंगे। लेकिन कंपनी की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹੈਲਥ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ :  ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਲੰਮੇਂ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਹੈਲਥ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹੈਲਥ ਐਂਡ ਵੈਲਨੈਸ ਸੈਂਟਰਾਂ ਉਪੱਰ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਸੀ ਐਚ ਓ ਵਲੋਂ ਕਰੋਨਾ ਕਾਲ ਅਤੇ ਹੜ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਅਹਿਮ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਈ ਗਈ। ਪਰੰਤੂ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਪਿੱਛਲੇ ਲੰਮੇਂ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਵਧੀਕੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਦੇਸ਼ ਦੇ ਬਾਕੀ ਸੂਬਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ 5000 ਰੁਪਏ ਘੱਟ ਤਨਖਾਹ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਯੂਨੀਅਨ ਵਲੋਂ ਮਾਣਯੋਗ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਕੇ ਜਾਣੂੰ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਤੋਂ ਉੱਲਟ ਸਾਡੇ ਟਾਰਗੇਟ ਵਿੱਚ ਬਦਲਾਅ ਕਰਕੇ, 2-2 ਟਾਰਗੇਟ ਜੋੜ ਕੇ ਇਕ ਬਣਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਔਖ਼ਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸਾਰੇ ਕੰਮ ਆਨਲਾਈਨ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜ਼ਬੂਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਜਦਕਿ ਆਨਲਾਈਨ ਕੰਮ ਕਰਨ ਲਈ ਨਾਂ ਤੇ ਹੈਲਥ ਐਂਡ ਵੈਲਨੈਸ ਸੈਂਟਰਾਂ ਤੇ ਕੋਈ ਇੰਟਰਨੈੱਟ ਦੀ ਫੈਸਿਲਟੀ ਹੈ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਕੋਈ ਕੰਪਿਊਟਰ ਆਪਰੇਟਰ ਦੀ ਭਰਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਅਗਰ ਸੀ ਐਚ ਓ ਵਲੋਂ ਇਹ ਸਾਰੇ ਕੰਮ ਆਪਣੇ ਆਪ ਆਨਲਾਈਨ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ ਤਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਜਰੂਰੀ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਜਿਵੇ ਓ ਪੀ ਡੀ, ਗੈਰ ਸੰਚਾਰੀ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਦੀ ਸਕਰੀਨਿੰਗ, ਗਰਭਵਤੀ ਔਰਤਾਂ ਅਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਜਾਂਚ, ਵੱਖ ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿਚ ਲਗਾਏ ਜਾਂਦੇ ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਆਦਿ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋਣਗੇ। ਸੀ ਐਚ ਓ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਅੱਜ ਦੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੀ ਤਾਂ ਸੰਘਰਸ਼ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। 9 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਅੱਗੇ ਧਰਨਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाबः को-ऑपरेटिव बैंक को चोरों ने बनाया निशाना

    अमृतसरः महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामलारूरल एरिया में स्थिति को-ऑपरेटिव बैंक को लेकर सामने आया है। जहां चोरों ने बैंक में सेंध लगा दी। चोरों से जब सेफ का लॉकर नहीं खुली तो हीटर और अन्य चीजें लेकर फरार हो गए। घटना का उस समय पता चला जब कर्मचारी सुबह बैंक पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। को-ऑपरेटिव बैंक, सोहियां कलां, अमृतसर के ब्रांच मैनेजर भूपिंदर सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह आकार जब उन्होंने बैंक खोला तो सारा सामान बिखरा हुआ था। उनके साथ सेक्रेटरी सुरजीत सिंह और गार्ड रमेश सिंह भी मौजूद थे, जो कि पिछले दिन उसने साथ ही बैंक बंद करके गए थे।

    बैंक के अंदर जाकर उन्होंने छानबीन की तो देखा कि पिछली साइड बैंक की दीवार में एक बड़ा छेद किया गया है। चोरों ने वहां से अंदर घुसकर सेफ के हैंडल को तोड़ा लेकिन उनसे शायद सेफ नहीं खुली। स्टाफ की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। स्टाफ और पुलिस की ओर से बैंक में चेकिंग की गई। जिसके बाद बाकी चीजों की छानबीन की गई। जांच में पता चला कि बैंक का रूम हीटर, सोसाइटी का लैपटॉप, और एक इन्वर्टर बैटरी चोरी हो गई है। थाना मजीठा की पुलिस की ओर से चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।