जालंधरः चायपत्ति की आड़ में अफीम की तस्करी, 63 किलो अफीम सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

2 ट्रक और एक ट्रैक्टर ट्राली बरामद 

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत देहात के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर की टीम ने भरी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

एस.एस.पी भुल्लर ने बताया कि फिलौर के इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह की टीम ने गोराया में 04 नशा तस्करों को काबू करके 63 किलोग्राम अफीम बरामद की है। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 02 ट्रक और 01 ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की है। व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी निवासी गांव गिदडी थाना दोराहा लुधियाना, जरनैल सिंह, हरमोहन सिंह उर्फ मोहन निवासी गांव मानकी थाना समराला लुधियाना और जगजीत सिंह उर्फ जीता निवासी गांव गिडदी थाना दोराहा लुधियाना के रूप में हुई हैं। 

एसपी मनप्रीत सिंह की अगुवाई में थाना गोराया के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि चारों आरोपी मनीपुर से ट्रकों में चाय पत्ती की लाने की आड़ में अफीम को लेकर आ रहे है। पुलिस इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने एसआई गुरमीत राम, एसआई जगदीश राज और एसआई निशान सिंह को साथ लेकर कमालपुर गेट जीटी रोड गोराया के पास नाकेबंदी के दौरान ट्रक नंबर PB 10HN 9921 में सवार गुरप्रीत सिंह और जरनैल सिंह के कब्जे से 10  किलो अफीम और दूसरे ट्रक नंबर  PB10HN6191 में सवार हरमोहन सिंह से 20 किलो अफीम बरामद हुई।

इसी तरह ट्रैक्टर सवार जगजीत सिंह से 33 किलो आफीम बरामद हुई। पुलिस ने चारों आरोपितों के कब्जे से कुल 63 किलो आफीम बरामद हुई। पुलिस ने जांच के दौरान चारों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चाय पत्ती लाने के बहाने अफीम की सप्लाई लाकर पंजाब के अलग  अलग ज़िलों में सप्लाई करते थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *