Blog

  • पंजाबः Singer Singga की बढ़ी मुश्किलें, अब इस थाने में दर्ज हुआ मामला

    पंजाबः Singer Singga की बढ़ी मुश्किलें, अब इस थाने में दर्ज हुआ मामला

    अमृतसर: प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। मनप्रीत सिंह उर्फ सिंगा पर एक और एफआईआर दर्ज की गई है। अमृतसर के अजानाला थाने में यह केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मसीह भाईचारे की शिकायत पर सिंगा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मसीह भाईचारे ने गीत ‘स्टिल अलाइव’ को लेकर एतराज जताया है। 

    प्रधान अविनाश की शिकायत पर थाना अजनाला की पुलिस ने पंजाबी सिंगर सिंगा के खिलाफ IPC-295 (किसी धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिक्रयोग्य है कि पंजाबी गायक सिंगा पर पहले भी पंजाब के कपूरथला में एक एफआईआर दर्ज हुई है। सिंगा पर अश्लीलता फैलाने व गन कल्चर ग्लोरीफाई करने का केस दर्ज किया गया है।

    थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने भीमराव युवा फोर्स के अध्यक्ष की शिकायत पर गायक सहित 5 लोगों को नामजद किया है। भीम राव युवा फोर्स के अध्यक्ष अमनदीप सहोता निवासी मोहल्ला शहरियां ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया था कि पंजाबी गायक मनप्रीत सिंह उर्फ सिंगा निवासी गांव जागनीवाल, जिला होशियारपुर अपने गानों में हथियारों को प्रोमोट कर पंजाब के युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने के लिए उकसा रहा है।

  • भारी Landslide में मलबे तले दबी सडक़ किनारे खड़ी 7 गाडिय़ां

    भारी Landslide में मलबे तले दबी सडक़ किनारे खड़ी 7 गाडिय़ां

    भोटाः हमीरपुर के भोटा में करेर पचांयत के लाहड़ी सालन संपर्क मार्ग पर देर रात भारी बारिश के कारण ल्हासा गिरने से सात गाडिय़ां मलबे में दब गईं, वहीं सालन व लाहड़ी को जाने वाले लिंक रोड पर मलबा आने से रोड अवरूद्ध हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां हादसा रात 11 बजे के आसपास हुआ। यह गाडिय़ां अजय, नवीन, राकेश, तजेद्र, रिकी, रिपन, अशोक गांव लाहड़ी की थीं। सभी गाडिय़ां सडक़ किनारे खडी थीं।

  • पंजाबः पटवारियों के मामले में अकाली नेता बिक्रम मजीठिया सीएम मान पर भड़के

    पंजाबः पटवारियों के मामले में अकाली नेता बिक्रम मजीठिया सीएम मान पर भड़के

    अमृतसरः पटवारियों के मुद्दे पर अकाली दल के सीनियर लीडर बिक्रम मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सरकार को घेरा है। बिक्रम मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के पटवारियों को किए वादे को भी झूठा करार दिया। वहीं, पटवारी यूनियन ने भी पंजाब सरकार की तरफ से किए वादे को पूरा न करने पर विरोध जताया है। बिक्रम मजीठिया ने ट्वीट करके कहा- मान साहिब, आपने कहते थे कि नए पटवारियों की ट्रेनिंग कम करके एक साल कर दी है और ट्रेनिंग के दौरान 19,900 रुपए सम्मान भत्ता मिलेगा और ट्रेनिंग भी सर्विस का हिस्सा मानी जाएगी। इसे एक साल हो गया है, लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। इन्हें (पटवारियों) अभी भी 5000 रुपए मासिक भत्ता मिल रहा है और DLR से नोटिफिकेशन आ गया है कि ट्रेनिंग डेढ़ साल की रहेगी।

    पटवारी के तौर पर ड्यूटी जॉइन करने वाले कुछ युवाओं ने बताया कि उन्हें नियुक्ति पत्र देते समय भी सीएम भगवंत मान ने अपने वादे को दोहराया था। उन्होंने कहा था कि उनका ट्रेनिंग पीरियड एक साल का होगा। लेकिन अब DLR की नोटिफिकेशन से यह पूरी तरह से साफ हो गया है कि उन्हें इससे कोई फायदा नहीं होने वाला। पटवारियों का पहले की तरह डेढ़ साल ट्रेनिंग पीरियड होगा। इस दौरान उन्हें भत्ता भी 5 हजार रुपए दिया जाएगा, जो मनरेगा के एक वर्कर से भी कम है। वहीं उनका ट्रेनिंग पीरियड भी उनके सर्विस का हिस्सा नहीं मानी जाएगी।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, युवक की हालत नाजुक

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, युवक की हालत नाजुक

    गुरदासपुरः बटाला के नजदीकी गांव बहादुर हुसैन में आज गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान लवजीत सिंह के रूप में हुई है। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला लाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर है। परिणामस्वरूप अस्पताल प्रशासन ने घायल युवक को इलाज के लिए अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने घटना के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है और न ही गांव में किसी को गोलियां चलाने के कारणों बारे में कोई जानकारी है।

    बताया जा रहा है कि बटाला के नजदीकी गांव बहादुर हुसैन में गांव के ही रहने वाले युवक लवजीत सिंह अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान अचानक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। इस घटना में लवजीत सिंह के गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया तो उसकी हालत को देखकर उसे अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया गया और इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।

  • नियमों की अवहेलना करने पर कटे 145 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर कटे 145 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 145 चालान काटे गए। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 16 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 1600/- रूपये वसूल किए गए हैं । इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान कर जुर्माने के रूप में 5000/- रूपये प्राप्त किये गये है। 
  • सिंगा गांव से ट्रैक्टर की हुई चोरी 

    सिंगा गांव से ट्रैक्टर की हुई चोरी 

     ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव सिंगा में ट्रैक्टर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना हरोली में राजिन्द्र सिंह पुत्र  सुरम सिंह निवासी सिंगा ने शिकायत दी कि इसका ट्रैक्टर चोरी हो गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बेटे ने ट्रैक्टर संख्या ( एच0पी0 20सी-9398 )को सिंगा में तलाब के पास खड़ा किया था। जिसे कोई नामालूम व्यक्ति चुरा कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना हरोली में मामला दर्ज कर लिया है आगामी जांच जारी है।
  • पंजाबः दिन दहाड़े महिला का बेरहमी से कत्ल, इलाके में दहशत का माहौल

    पंजाबः दिन दहाड़े महिला का बेरहमी से कत्ल, इलाके में दहशत का माहौल

    लुधियानाः जिले के थाना साहनेवाल के इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिन दहाड़े घर में 55 वर्षीय महिला का बेहरमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान सुरिंदर कौर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला घरमें  अकेली रहती थी। इसी का फायदा उठाकर हमलावार ने घटना को अंजाम दिया। 

    हालांकि कत्ल किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन बताया जा रहा है कि उसका बेटा नशे का आदि था, जिसे नशा छुड़ाओं केंद्र में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। कत्ल की घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • जंगलों में लगी 100 साल के इतिहास की सबसे भीषण आग, देखें वीडियो

    जंगलों में लगी 100 साल के इतिहास की सबसे भीषण आग, देखें वीडियो

    चपेट में आए कई शहर, 93 लोगों की मौत

    हवाईः अमेरिका के हवाई द्वीप के जंगलों में आग का तांडव देखने को मिल रहा है। आग इतनी ज्यादा है कि उसने कई शहरों को चपेट में ले लिया। हवाई स्थित माउई के सुरम्य शहर में लगी आग से अब तक 93 लोगों की मौत हो गई है। जंगलों में लगी आग अमेरिकी इतिहास में सदी की सबसे घातक आग की घटना बन गई है।

    माउई में कम से कम दो अन्य जगहों पर भी आग की लपटें पहुंच गई हैं। हालांकि, इससे अब तक किसी के मरने की सूचना नहीं है। दक्षिण माउई के किहेई और पहाड़ी क्षेत्र में ये आग लगी है। पश्चिमी माउई के एक तटीय इलाके कानापाली में शुक्रवार शाम चौथी बार आग लगी, लेकिन कर्मचारियों ने इसे सूझबूझ से बुझा लिया।

    हवाई द्वीप का लाहैना शहर पूरी तरह तबाह हो चुका है। हजारों गाड़ियां राख बन चुकी है, मकान खंडहर है और कई लोगों की जिंगदियां खत्म हो गई हैं। शहर की हजारों इमारतें आग की चपेट में आई हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई कई वीडियो पर हवाई के शहरों का बुरा हाल दिख रहा है।  लाहैना शहर के अधिकांश हिस्से वीरान हो चुके हैं। इमारतें हो या कारें सब राख हैं। हजारों लोग मिल नहीं रहे हैं और खोजी कुत्तों द्वारा उनकी तलाश कर रहे हैं।

    नए आंकड़े ने उत्तरी कैलिफोर्निया में 2018 कैंप फायर में मारे गए लोगों की संख्या को भी पार कर लिया है। उस हादसे में 85 लोग मारे गए थे। ऐसा आलम एक सदी पहले, 1918 में सूखाग्रस्त उत्तरी मिनेसोटा में लगी आग के दौरान देखा गया था। आग कई इलाकों में फैल गई थी, जिसमें हजारों घर नष्ट हो गए थे और सैकड़ों लोग मारे गए थे।

  • 6.67 ग्राम चिट्टे सहित हमीरपुर के दो व्यक्ति काबू

    6.67 ग्राम चिट्टे सहित हमीरपुर के दो व्यक्ति काबू

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट पुलिस ने 6.67 ग्राम चिट्टे सहित दो हमीरपुर के व्यक्तियों को पकड़ा है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर  शाम पुलिस थाना गगरेट के मुलाजमों ने  यातायात चैंकिग के लिए गांव अम्बोटा में आशापुरी रोड़ पर मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी संख्या(एचपी  67-8256)बड़ी तेज रफतारी से आई। जिसे पुलिस पार्टी ने जांच के लिए रोका तथा  गाड़ी की तलाशी लेने पर 06.67 ग्रांम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया गया। आरोपितों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपित व्यक्तियों की पहचान राज कुमार(42) पुत्र कांगड़ू राम निवासी कैहडरु भिड़ा, जिला हमीरपुर व गाड़ी चला रहे धीरज कुमार(32) पुत्र अजीत सिंह निवासी वार्ड न0 08 नजदीक एचआरटीसी वर्कशॉप जिला हमीरपुर  के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है |
  • बारिश का कहर, ताश के पत्तों की तरह कॉलेज की इमारत गिरी, देखें वीडियो

    बारिश का कहर, ताश के पत्तों की तरह कॉलेज की इमारत गिरी, देखें वीडियो

    देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच सोमवार को देहरादून के मालदेवता में दून डिफेंस कॉलेज की एक इमारत ढह गई। पिछले 24 घंटों से राज्य में लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते बंदाल नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। उफान पर आई बंदाल नदी के तेज बहाव में कॉलेज की इमारत बह गई। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने देहरादून और नैनीताल समेत छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

    लगातार हो रही मानसूनी बारिश से पहाड़ी राज्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही, कम से कम 17 लोग लापता हैं। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से नेशनल हाईवे समेत कई सड़कें जाम हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, टिहरी में कुंजापुरी बगड़धार के पास भूस्खलन से ऋषिकेश-चंबा  नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया।

    जबकि ऋषिकेश-देवप्रयाग-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सखणीधार में भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। भारी बारिश के चलते लगभग 1,169 घर और बड़ी मात्रा में कृषि भूमि भी क्षतिग्रस्त हो गई है। देहरादून और चंपावत में अधिकारियों ने भारी बारिश और बाढ़ के कारण आज सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। उत्तराखंड सरकार ने बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारियों और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सहायता के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।