Blog

  • क्योरटेक कंपनी में विश्व स्तर की दवाओं का  देखने पहुंचे बददी इंटरनेशनल छात्र

    क्योरटेक कंपनी में विश्व स्तर की दवाओं का  देखने पहुंचे बददी इंटरनेशनल छात्र

    छात्रों ने उद्योगों में काम करने व उत्पादन की गतिविधि व तरीका जाना

    माता पिता की सेवा के साथ साथ स्कूली छात्र देश का नाम रोशन करें: सुमित

    बददी/सचिन बैंसल : बददी इंटरनेशनल स्कूल के लगभग 70 मेधावी छात्र अपने शिक्षकों के साथ विश्व प्रसिद्ध क्योरटेक फार्मा समूह के प्रांगण में स्थानीय दवाओं के निर्माण कार्य को देखने पहुंचे। इस अवसर पर क्योरटेक समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला ने सभी शिक्षकों और छात्रों का स्वागत किया और कंपनी के विश्व स्तर दवा, कैप्सूल व ड्राई सिरप निर्माण के आटोमेटिक प्लांट का निरिक्षण किया। इस अवसर पर सुमित सिंगला ने छात्रों को अपील की कि वह अपने माता पिता की सेवा, जिनका सपना है कि उनके बच्चे उच्च शिक्षा  प्राप्त  कर उनका व देश का नाम ऊँचा करें, को पूरा करने हेतु कडी मेहनत करें. उन्होंने कहा की नवयुवाओं को नशों की दलदल व अन्य बुरी आदतों से भी दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति बददी इंटरनेशनल स्कूल हमेशा शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में अग्रिम पंक्तियों में रहता है, और बच्चे देश का भविष्य होते हैं, जो इस बढिय़ा स्कूल में उच्च क्वालिटी की शिक्षा प्राप्त  कर रहे हैं ; जो निसंदेह भविष्य में अच्छा मुकाम प्रापत  कर सकेंगे। उन्होंने स्कूल मैनेजमेन्ट को आश्वाशन दिया कि क्योरटेक ग्रुप समाज सेवा में स्कूल का पूरा पूरा साथ देगा। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 8वीं व 10वीं के छात्रों को अच्छे परिणाम लाने हेतु प्रेरित किया. कई छात्रों ने दवा निर्माण के कार्यों से प्रभावित होकर भविष्य में बी.फार्मा की शिक्षा लेने और दवा निर्माण के क्षेत्र में आने की इच्छा व्यक्त की। सुमित सिंगला ने कहा की क्योरटेक ग्रुप सदैव ही फ्रेशर्स को उत्साहित करता रहा है और मौजूदा समय में कई प्रसिद्ध फार्मा उद्योगों को शुरू करवाने में भी क्योरटेक कंपनी उनके शुरूआती समय में सहयोगी रहा है। इस अवसर पर स्कूली छात्रों ने क्योरटेक समूह के एच.ओ.डी. व विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भी बातचीत की जिनमें तापस दास, अमित कुमार, दीक्षित शर्मा, दीपक शर्मा, डी के तोमर,  मुनीश वर्मा, विपिन, मोहित शर्मा, नरेश, बुधराम ठाकुर, बलवंत, जगतार सिंह शामिल हैं।  स्कूल छात्रों के साथ आने वाले शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे।  
  • मान सिंह मैहता को बने दुन भाजपा के नए सरदार

    मान सिंह मैहता को बने दुन भाजपा के नए सरदार

    जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    बददी/सचिन बैंसल  :भारतीय जनता पार्टी दून की कमान युवा भाजपा कार्यकर्ता मान सिंह मैहता को सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति जिला भाजपा अध्यक्ष सोलन रतन सिंह पाल ने की है। वर्तमान में मान सिंह मैहता नगर परिषद बददी के वाईस चेयरमैन के पद पर तैनात हैं। मान सिंह मैहता लंबे समय से पार्टी से जुडे हुए हैं और 2017 में परमजीत सिंह को विधायक बनाने में उनका अहम योगदान रहा था। मान सिंह मैहता ने कहा कि वो सबको साथ लेकर चलेंगे और कोशिश करेंगे कि एक बार फिर दून विस में भाजपा का आधिपात्य स्थापित हो जिसके लिए वो भरसक  प्रयास करेंगे। उन्होने कहा कि उनका सबसे पहला लक्ष्य आने वाले लोकसभा चुनाव में दून से पार्टी को लीड दिलाना है। उन्होने कहा कि उनका लक्ष्य रहेगा कि हर वर्ग को पार्टी के साथ जोडा जाए और जो किन्ही कारणों से पार्टी से दूर हो गए उनको मनाकर पार्टी में वापिस लाया जाए क्योंकि पार्टी से बडा कोई नहीं होता और संगठन का कार्यकर्ता होने के नाते उनका लक्ष्य रहेगा कि पार्टी हाईकमान द्वारा जो भी जिम्मेदारी व विश्वास उनको सौंपा गया उसको कर्तव्य निष्ठा से निभाया जाएगा और आला नेताओं के मार्ग दर्शन में दून में पार्टी  को सींचा जाएगा। उन्होने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल व दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह का आभार जताया है।  
  • जालंधरः ट्रक और बाइक की टक्कर में पुलिसकर्मी की मौत

    जालंधरः ट्रक और बाइक की टक्कर में पुलिसकर्मी की मौत

    जालंधर, ENS: नकोदर-जालंधर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव कंग साहबू के पास  सड़क हादसे में ट्रक के नीचे आने से मोटरसाइकिल सवार एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखजीत सिंह पुत्र रणजोध सिंह निवासी गांव रायपुर रईया मेहतपुर के रूप में हुई है। 

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना में एएसआई जनक राज के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नकोदर भेज दिया। सदर पुलिस को दिए गए बयान में मृतक के चाचा के लड़के बख्शीश सिंह पुत्र तख्त सिंह निवासी छोहले मेहतपुर ने बताया कि वह खेती का काम करता है। आज सुबह डेढ़ बजे वह अपनी लहसुन की फसल लेकर जालंधर सब्जी मंडी में गया था। 
    जहां वह लहसुन बेचकर शाम करीब 6:00 बजे वापिस आ रहा था तो नकोदर चौक नजदीक उसके चाचा का लड़का सुखजीत सिंह निवासी रायपुर राइया मेहतपुर मिल गया। जो गुरबाज सिंह एसपी हेड क्वार्टर पठानकोट के यहां बतौर गनमैन  काम करता था।  हम दोनों अपने-अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर चले। जब कंग साहबू अड्डे नजदीक पहुंचे तो ड्राइवर ट्रक को लापरवाही के साथ चला रहा था, इधर-उधर मोड़ काट रहा था तो इस दौरान उसकी गाड़ी सुखजीत सिंह के ऊपर पलट गई। 
    सुखजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक ड्राइवर वहां से फरार हो गया। वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार था और मैंने अपनी मोटरसाइकिल पर उसका पीछा किया। जब हम कांग साहबू अड्डा के पास नकोदर की ओर से आ रहे थे, तो एक कैंटर का ड्राइवर बहुत लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जो अपने ट्रक को पहली दाईं ओर ले गया, जो डिवाइडर था। जैसे ही उसने टक्कर मारी तो मैं तेजी से बाईं ओर मुड़ गया और दाईं ओर टकरा गया। जब मैंने ट्रक को देखा, तो वह फिर से नकोदर की ओर मुड़ गया और घूम गया और मेरे चाचा के बेटे सुखजीत सिंह पर पलट गया।

    जब वह मोटरसाइकिल रोककर देखने गया तो ट्रक के अगले हिस्से के नीचे मोटरसाइकिल सुखजीत सिंह मृत पड़ा था। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी ए.एस.आई जनक राज ने बताया कि मृतक के चाचा के लड़के बख्शीश सिंह पुत्र तख्त सिंह निवासी छोहले मेहतपुर के बयान पर थाना सदर नकोदर में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • सीएम का दावा: पीएम के खिलाफ BJP में हो सकती है बगावत

    सीएम का दावा: पीएम के खिलाफ BJP में हो सकती है बगावत

    जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री के खिलाफ बगावत हो सकती है। क्योंकि पार्टी में उनका सम्मान कम हुआ है। हालांकि यह बात उन्होंने किस आधार पर कही, यह स्पष्ट नहीं किया। सीएम गहलोत ने आगे कहा कि बीजेपी के किसी भी बड़े नेता से पूछ लीजिए कि उनकी पार्टी की मीटिंगों में किस तरह के हालात बन गए हैं। पहले उनकी पार्टी की संसदीय दल की मीटिंग में क्या हालत हुआ करते थे। वहीं अब किस तरह के हालत बन गए है। आप लोग पता कर लीजिए, हकीकत जान जाएंगे। पहले और अब में मोदी जी को लेकर किस तरह के हालात बदल गए है।

    उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी समझाना चाहूंगा। आप ओबीसी समुदाय से प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे हो। कम से कम ओबीसी का मान और सम्मान तो रखो। लेकिन जिस तरह सोच उनकी है। उसके बाद अब उनकी पार्टी भी उनके खिलाफ हो गई है। आपके खिलाफ धीरे-धीरे रिवॉर्ट (बगावत) हो सकता है। गहलोत ने कहा कि हम सुनते हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इनके बीच नहीं बन रही है। लेकिन हमें क्या मतलब इनके बीच बने या ना बने। हम तो सिर्फ यही चाहते हैं कि भारत देश एक और अखंड रहे। उसके लिए पूरे देशवासियों को चाहिए कि वह किसी भी पार्टी या विचारधारा के क्यों ना हो। सबको देश प्रेम और भारत माता के लिए एकजुट रहना चाहिए।

  • पवित्र रिश्ता सीरियल से फेमस टीवी एक्ट्रेस के घर पसरा मातम 

    पवित्र रिश्ता सीरियल से फेमस टीवी एक्ट्रेस के घर पसरा मातम 

    मुंबई : पवित्र रिश्ता सीरियल से घर-घर में छाने वाली टीवी की दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की तरफ से एक दुखद खबर सामने आ रही है। उनके पिता श्रीकांत लोखंडे का 12 अगस्त 2023 को मुंबई में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पिछले साल अगस्त के महीने में ही स्वास्थ संबंधी कारणों से उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था और अब एक साल बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि अंकिता लोखंडे अपने पिता के बेहद करीब थीं। अभी अंकिता लोखंडे और उनके हसबेंड विक्की जैन की ओर से इस मामले में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में पिता की डेड बॉडी को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। रविवार सुबह 11 बजे मुंबई स्थित ओशिवारा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपने पिता संग भी क्लोज बॉन्डिंग शेयर करती थीं और उनके साथ की फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती थीं।


    एक्ट्रेस ने फादर्स डे के मौके पर ही पिता के साथ एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था‌ इसमें उनके पिता कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे थे। वहीं अंकिता उन्हें फूल ऑफर करने के साथ उनके बेहतर स्वास्थ की कामना करती नजर आ रही थीं। अंकिता की बातें सुन उनके पिता भी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। अंकिता ने वीडियो के साथ लिखा- मेरे पहले हीरो मेरे पिता को फादर्स डे की बधाई। आपको लेकर मैं अपनी असली फीलिंग्स एक्सप्रेस नहीं कर सकती लेकिन इतना जरूर कहती हूं कि मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। बचपन से मैंने आपको स्ट्रगल करते हुए देखा लेकिन कभी भी आपने अपना स्ट्रगल हमलोगों तक नहीं पहुंचने दिया। आपने मुझे हमेशा उड़ने के पर दिए और मुझे वो बनने का मौका दिया जो मैं बनना चाहती थी। आज जो कुछ भी मैं हूं सिर्फ आपके सपोर्ट और ताकत की वजह से हूं‌। मुझे आज भी याद है कि जब मैं मुंबई में नई-नई आई थी उस दौरान मेरे पास रेंट तक देने के पैसे नहीं होते थे। लेकिन उसके बाद भी आपने हर परिस्थिति में मेरी मदद की। क्योंकि आपको मेरे सपने पर भरोसा था। मैं धन्य महसूस करती हूं कि आप मेरे पापा हैं। मुझे आपकी बेटी होने पर गर्व है। आपको ढेर सारा प्यार। बता दें कि एक्ट्रेस हमेशा से अपने पिता के करीबी रही हैं और उनका चला जाना एक्ट्रेस के लिए बड़े दुख की बात है।

  • कांग्रेस में शामिल हुई पूर्व आईएएस अधिकारी 

    कांग्रेस में शामिल हुई पूर्व आईएएस अधिकारी 

    रायपुर: पूर्व आईएएस जिनेविवा किंडो ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में प्रवेश किया। जिनेविवा किंडो 2004 बैच की प्रमोटिव IAS हैं।

    बता दें कि चुनावी साल में छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर कांग्रेस नेता सत्ता में वापसी के लिए पूरजोर ताकत झोंक रहे हैं तो दूसरी ओर पिछले पांच साल से सूखा काट रही भाजपा भी सत्ता में वापसी के लिए जोर लगा रही है।

  • जेएनवी की  कक्षा छठी की पंजीकरण तिथि 17 अगस्त तक बढ़ी                                 

    जेएनवी की  कक्षा छठी की पंजीकरण तिथि 17 अगस्त तक बढ़ी                                 

    ऊना/सुशील पंडित :  जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में छठी कक्षा में दाखिले की पंजीकरण तिथि को 10 अगस्त से बढ़ाकर 17 अगस्त कर दिया गया है।यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राज सिंह ने बताया की जेएनवी की कक्षा छठी  की 80 सीटों के लिए परीक्षा 20 जनवरी 2024 को जिला के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में पंजीकरण के लिए फॉर्म जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है।
  • दुलैहड मे दो युवकों से 5.65 ग्राम चिट्टा पकड़ा 

    दुलैहड मे दो युवकों से 5.65 ग्राम चिट्टा पकड़ा 

     ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशों पर नशे में संलिप्त लोगों पर जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कडी मे आज एक बार फिर हरोली पुलिस की  टीम ने गांव दुलैहड मे नाकावंदी के दौरान 2 बाईक सवारों से 5.65 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात चैंकिग के लिए पुलिस की एक टीम गांव दुलैहड में मौजूद थी तो चैकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल को रोका गया और चालक से कागजात दिखाने को कहा तो उसने बाईक को भगाने की कोशिश की जबकि पीछे वैठे युवक ने कुछ पदार्थ डर के मारे नीचे फेंक दिया। पुलिस पार्टी द्वारा चैक करने पर चिट्टा पाया गया। जिस का वजन करने पर उक्त हैरोइन 5.65 ग्रांम हैरोईन/चिट्टा निकली। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। 
    आरोपित युवकों की पहचान राजन कुमार पुत्र कमल सिंह निवासी दुलैहड तथा व रोहित पुत्र राम लुभाया निवासी दुलैहड के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।ज्ञात रहे कि हरोली पुलिस ने पिछले वर्ष 2022 में केवल 7 माह में 19 मामले मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज किए थे । परंतु इस वर्ष 2023 में हरोली पुलिस ने पहले के मुकाबले काफी रफ्तार पकड़ी  है व 34 केस दर्ज करके 54 लोगों को हवालात भेजा है।
  • सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा ने राजली वन्याला, लयाना में 47 लोगों का स्वास्थ्य जांचा 

    सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा ने राजली वन्याला, लयाना में 47 लोगों का स्वास्थ्य जांचा 

    ऊना/सुशील पंडित : प्रयास संस्था के द्वारा केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे संचालित सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा टीम ने कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र के गांव राजली वन्याला और लयाना ग्राम पंचायत लठियाणी में ने डॉ अंजू के नेतृत्व मे स्थानीय जनता को स्वास्थ्य सुविधा घर द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया | इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान 47 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई एवं 35 लोगों के रक्त की भी जांच भी नि:शुल्क की गई । मरीजों को दवाईयों का वितरण भी किया गया | केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा यह स्वास्थ्य जांच सुविधा कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र की जनता को उपलब्ध करवाई जा रही है |यह शिविर गांव राजली वन्याला और लयाना मे गांव पंच राकेश कुमार और सुरजीत सिंह के सहयोग करवाया गया।
  • जालंधर: लड़ाई झगड़े के मामले में वांछित भगोड़े गिरफ़्तार

    जालंधर: लड़ाई झगड़े के मामले में वांछित भगोड़े गिरफ़्तार

    जालंधर ENS: थाना लोहिया की पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले में चल रहे दो वांछित भगोडों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान गुरजीत निवासी गांव सीचेवाल थाना लोहिया और राहुल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि थाना लोहिया में 1 अक्तूबर 2021 को मुक़दमा नंबर 96 आईपीसी धारा 323, 325, 506, 148, 149 और 201 के तहत थाना लोहिया में दर्ज किया गया था जिसमें अदालत ने आरोपितों को वांछित भगोडों करार कर दिया था, जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने गिरफ़्तार किया है।