Blog

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः पुलिस ने दो गैंगस्टरों को किए गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः पुलिस ने दो गैंगस्टरों को किए गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बंटी और गौरव के रूप में हुई है। इसकी जानकारी देते हुए मोहाली पुलिस के डीएसपी बिक्रम बराड़ ने बताया कि उनकी टीम ने दो गैंगस्टरों बंटी और गौरव को गिरफ्तार किया है, जिनके तार सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस से जुड़े हुए है।

    इन आरोपियों ने शार्प शूटर्स को दी थी पनाह

    उन्होंने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि इन्होंने ने सिद्धू मूसेवाला कत्ल से जुड़े शार्प शूटरों को पनाह दी थी। इनके तार वांटेड राजिंदर छौक्कर से जुड़े हुए बताये जा रहे है।

    आरोपियों से हेरोइन व 3 लाख की नकदी बरामद

    मोहाली पुलिस ने इन्हें बलौंगी से गिरफ्तार किया है। दोनों गुर्गों के कब्जे से हेरोइन व 3 लाख की नकदी बरामद की गई है। हालांकि आरोपी राजिंदर छौक्कर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। डीएसपी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों से पूछताछ और भी खुलासे किए जाएंगे।

  • जल जनित रोगों से बचाव के लिए रखें व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान: सीएमओ

    जल जनित रोगों से बचाव के लिए रखें व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान: सीएमओ

    ऊना/सुशील पंडित: बरसात के मौसम में कई प्रकार के जल जनित रोगों के फैलने की आशंका रहती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखना चाहिए। इस संबंध मंे जानकारी देते हुए सीएमओ ऊना डाॅ मंजू बहल ने बताया कि स्क्रब टाईफस, डेंगू, मलेरिया व पीलिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए एहतियात बरतना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि मलेरिया मादा एनोफलिस मच्छर के काटने से होता है, जिससे मरीज को ठण्ड लगकर कंपकंपी द्वारा 103 डिग्री या इससे अधिक बुखार आता है। यह मच्छर खड़े पानी में प्रजनन करता है। मलेरिया से बचाव व इलाज दोनों सम्भव है, कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है अतः खून की जाँच करवाकर मलेरिया की सही पहचान होती है। सीएमओ ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है यह मच्छर दिन के समय काटता है तथा साफ पानी में पनपता है। डेंगू में तेज बुखार सिर दर्द, बदन दर्द तथा जोड़ों में दर्द व रक्तस्राव होता है। 

    डाॅ मंजू बहल ने बताया कि बरसात के मौसम में आमतौर पर तेज बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ जाती है यह बुखार स्क्रब टायफस हो सकता है। यह रोग खेतों, झाड़ियों व घास में रहने वाले चूहों पर पनपने वाले संक्रमित पिस्सुओं के काटने से फैलता है। इसमें तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, शरीर में अकडन तथा कई बार गर्दन, बाजुओं के नीचे तथा कूल्हों के ऊपर गिल्टियाँ हो जाती हैं। 

    बरसात के मौसम में पनपने वाली बीमारियों बारे जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने स्क्रब टाईफस, डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए कुछ एहतियात बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि खड़े पानी की निकासी का होना अत्यंत जरूरी है। पशुओं द्वारा पानी पीने के लिए उपयोग किये जाने वाले बर्तनों को ढककर रखना जरूरी है। डेंगू से बचने के लिए सप्ताह में एक या दो बार कूलर तथा पानी की टंकी को जरूर साफ करें। टूटे बर्तन, पुराने टायर इत्यादि को घर में न रखें। इसके अलावा आसपास घास व खरपतवार उगने न दें। खेतों व झाड़ियों में काम करते समय पूरा शरीर (खासकर टाँगें, पाँव और वाजू) ढककर रखें। पीलिया, हेपेटाइटिस ए तथा ई दूषित पानी व दूषित खाने से होता है। यह लीवर से सम्बंधित बीमारी है। इसमें मरीज को हल्का बुखार, पेट दर्द, आँखों व त्वचा का रंग पीला होना, उल्टी व मितली का होना तथा थकावट महसूस होती है। इससे बचने के लिए हाथों को खाना बनाने से पहले, खाने से पहले तथा शौच जाने के बाद साबुन से अच्छी तरह धोएं, शौचालय का प्रयोग करें, आसपास सफाई रखें तथा पीने के लिए साफ व शुद्ध जल का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार की झाड़ फूंक न करवाएं।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू बहल ने बताया कि जिला ऊना में मलेरिया, डेंगू, स्क्रब टाईफस व पीलिया इत्यादि के इलाज हेतु सभी दवाइयाँ अथवा सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इसकी जांच उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को उपरोक्त लक्षण हों तो तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में इलाज करवा सकते हैं।

  • पंजाबः दीवार बनाने को लेकर दो गुटों में चली गोलियां, दो की मौत

    पंजाबः दीवार बनाने को लेकर दो गुटों में चली गोलियां, दो की मौत

    मलोटः पंजाब में क्राइम की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज मलोट जिले में गोली चलने का एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मलोट के गांव वाम में दो गुटों में दीवार बनाने को लेकर आपसी झड़प हुई है।

    हादसे में एक महिला घायल

    दोनों गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट की ओर से फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग दौरान 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला घायल हुई है। बता दें कि श्री मुक्तसर साहिब जिले के बाम गांव में युवक ने घर की दीवार निकालने के विवाद को लेकर अपने दादा और चाचा की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। मामला गांव बाम का है। मृतक जरनैल सिंह की पुत्रवधू अमरजीत कौर ने बताया कि उनके रिश्तेदारों का घर उनके घर के साथ ही  है। घर के बीच दीवार निकालने को लेकर पंचायती सदस्यों द्वारा नींव रखी गई।

    आरोपी हरदीप सिंह गोली मारकर खुद पुलिस के सामने हुआ पेश

    मिली जानकारी के मुताबिक सुबह मृतक जरनैल सिंह के भाई का पोता हरदीप सिंह (20) उसके घर आया और उसने जरनैल सिंह को गोली मार दी जिससे जरनैल सिंह वहीं गिर पड़ा। इस दौरान उसने घर में मौजूद जरनैल सिंह की पत्नी नसीब कौर को भी दो बार गोली मारी। आरोपी हरदीप सिंह ने अपने घर के एक कमरे में रह रहे चाचा मिठू सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। बाद में हत्यारा खुद पुलिस के सामने पेश हो गया।

    जरनैल सिंह और मिठू सिंह की हुई मौत

    परिजनों के अनुसार जरनैल सिंह रिश्तेदारी में हरदीप सिंह का दादा लगता था जबकि मिठू सिंह उसका ताया था। इस बीच, जरनैल सिंह और मिठू सिंह की मौत हो गई जबकि हरदीप सिंह की दादी नसीब कौर को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सदर मलोट थाने की पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों और गांववासियों के अनुसार दोनों घरों के बीच दीवार को लेकर थोड़ी कहा-सुनी हुई थी लेकिन एक दिन पहले ही पंचायत ने मामला निपटा दिया था और दीवार की नींव रख दी।

    उधर, डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि हरदीप सिंह उर्फ ​​संदीप सिंह ने कथित तौर पर अपने दादा के भाई और ताया की हत्या की है। हत्या के बाद वह खुद पुलिस के सामने पेश हो गया। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

  • जालंधरः नगर निगम में अवैध कालोनियों को अप्रूव करवाने का चल रहा फर्जीवाड़ा,  मेयर ने ज्वाइंट कमिश्नर को दिए जांच के आदेश

    जालंधरः नगर निगम में अवैध कालोनियों को अप्रूव करवाने का चल रहा फर्जीवाड़ा, मेयर ने ज्वाइंट कमिश्नर को दिए जांच के आदेश

    जालंधर, (वरुण/अनिल): महानगर में अवैध कालोनियों को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सरकार के शिकंजे के बाद अब कालोनाइजरों ने कालोनियों को अप्रूव करवाने के लिए का नया तरीका ढूंढा है। दरअसल, खेतों में काटी गई कालोनियों को रेगुलर करवाने की मियाद पूरी होने की बाद अब कालोनाइजर कालोनी को अप्रूव नहीं करवा रहे बल्कि जो नई रजिस्ट्रियां हुई हैं उनमें टेंपरिंग कर उनकी तारीख पीछे खिसका कर निगम से छोटे-छोटे प्लाटों की अप्रूवल ले रहे हैं। 

    यह फर्जीवाड़ा पूरे पंजाब में चल रहा है। चल रहे इस फर्जीवाड़े का एक मामला जालंधर से सामने आया है। यहां पर निगम में एक प्लाट का रेगुलाइजेशन सर्टिफिकेट पिछले महीने 2017 की रजिस्ट्री के आधार पर जारी किया गया। जब नक्शा अप्रूव होने के लिए नगर निगम में आया तो उसके साथ एक ही प्लाट की साथ दो रजिस्ट्रियां लगी हुई थीं। एक 2020 में हुई थी और दूसरी रजिस्ट्री 2017 में हुई थी। 

    आपसी मिलीभगत के साथ चल रहा यह फर्जीवाड़ा

    यह सारा फर्जीवाड़ा आपसी मिलीभगत के साथ चल रहा है। जिस तरह से निगम की नक्शा ब्रांच में दो रजिस्ट्रियां एक ही प्लाट की पकड़ी गई हैं और साथ में ही पिछले महीने उसी प्लाट पर जारी हुआ एनओसी हाथ आया है उससे निगम की आउटसोर्सिंग कंपनियां भी सवालों की घेरे में आ गई हैं। यह नक्शा अप्रूव होने के लिए ई नक्शा पोर्टल देखने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी की मार्फत आया था। इसमें सभी प्रकार की शर्तों पर टिक किया हुआ था। लेकिन नक्शा ब्रांच में जब दस्तावेजों की जांच की गई तो बिल्ली थैले से बाहर आ गई।

    मेयर जगदीश राजा के पास पहुंचा धांधली का मामला

    बहरहाल नगर निगम के नक्शा ब्रांच में पकड़ी गई इस गड़बड़ी का यह सारा मामला मेयर जगदीश राजा के पास पहुंचा था। उन्होंने इसे आगे सहायक निगम कमिश्नर गुरविंदर रंधावा को भेज कर इस पर अगली कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। पता चला कि निगम की सहायक कमिश्नर ने भी आगे इसे टाउन प्लानिंग विभाग में भेज दिया है। स्टांप पेपर नंबर व मजमून एक ही, तारीख अलग-अलग रजिस्ट्री में टेंपरिंग भी इतनी सफाई से की गई है कि उस आम व्यक्ति पकड़ नहीं सकता। दोनों रजिस्ट्रियों में स्टांप पेपर के नंबर तो समान हैं ही साथ ही दोनों में प्लाट के साइज और पैसों के लेन देन से लेकर सारा मजमून भी एक समान है। यहां तक कि रजिस्ट्री में जो तहसीलदार के साथ फोटो लगी है वह भी एक ही है। 

    दोनों रजिस्ट्रियों की तारीख में 3 साल का अंतर

    इन दोनों रजिस्ट्रियों की तारीख में पूरे तीन साल का अंतर है। एक 15-09-2017 को हुई है तो दूसरी रजिस्ट्री पूरे तीन साल बाद 15-0-2020 को हुई है। यह अंतर इसलिए है क्योंकि पिछली सरकार अवैध कालोनियों को रेगुलर करने के लिए पालिसी बनाई थी लेकिन उस पालिसी को बाद में साल 2020 में बंद कर दिया गया। बहुत सारे कालोनाईजर इस मुगालते में थे कि शायद यह काम धंधा एसे ही चलता रहेगा। कांग्रेस शासन में यह चलता भी रहा किसी ने उनपर हाथ डालने की कोशिश नहीं की। लेकिन जैसे बदलाव के तख्ता पलट हुआ और नई पार्टी की नई सरकार आई तो उन्होंने एसी अवैध कालोनियों पर मशीनें चलानी शुरू कर दी।

    फर्जीवाड़ा से छोटे प्लाटों की रजिस्ट्रियां बैक डेट में बनाओ और उनकी एनओसी लो

    इसके बाद कालोनाईजरों को जब कोई रास्ता नजर नहीं आया और प्लाट खरीदने वालों ने परेशान करना शुरू किया तो उन्होंने यह नया फंडा निकाल लिया कि फर्जीवाड़ा करके छोटे-छोटे प्लाटों की रजिस्ट्रियां बैक डेट में बनाओ उनकी एनओसी लो। जब एक ही कालोनी में कुछ प्लाट रेगुलर हो जाएंगे तो निगम की सुविधाएं सभी तक पहुंच जाएंगी।  

    ई-नक्शा कंपनी की कार्यप्रणाली सवालों में निगम की नक्शा ब्रांच में पकड़े गए इस फर्जीवाड़े के बाद अब नगर निगम की आउट सोर्स कंपनियों की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। अब सवाल यह खड़ा हो गया है कि नक्शा ब्रांच के पास यह सारे दस्तावेज ई नक्शा का कामकाज देखने वाली निजी कंपनी की मार्फत आए हैं। उन्होंने बिना कुछ देखे इसे अपने पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए आगे सरका दिया। 

    तहसील में हुई यह गड़बड़ी 

    यह दोनों एक ही स्टांप पेपर पर अलग-अलग तारीख को हुई रजिस्ट्रियां पकड़ी गई हैं यह सुभाना में पड़ती है और इसे रामामंडी के पास पड़ते काकी पिंड के एक व्यक्ति ने खरीदा है। दोनों रजिस्ट्रियों को देख कर लगता है कि यह गड़बड़ी जमीन खरीदने और बेचने वाले ने नहीं की है बल्कि तहसील में ही यह गड़बड़ी हुई है जिसका खामियाजा अब जमीन खरीदने वाले को भुगतना पड़ेगा। 

    मोबाइल पर हो रहे नक्शे पास 

    फटेहाल नगर निगम की नक्शा पास करने वाली ब्रांच में नक्शा पास करने का काम कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन पर दिया गया है। यह इसलिए दिया गया है कि क्योंकि इतने बड़े शहर के नगर निगम की नक्शा पास करने वाली ब्रांच में सिर्फ एक ही कम्प्यूटर है। उसी पर शहर के नक्शे बनते भी हैं और पास भी होते हैं। नक्शा ब्रांच में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों ने कहा कि जिस तरह से नक्शा पास करने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल किया जा रहा है उससे कभी भी कोई भी गलती हो सकती है। कोई भी गलत नक्शा पास हो सकता है। क्योंकि जो काम कम्प्यूटर होता है वह मोबाइल पर संभव नहीं है। मोबाइल पर नक्शे को ढंग से नहीं देखा जा सकता। जिस दिन गड़बड़ी हो जाएगी उस दिन अधिकारी भी उनका साथ देने की बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई पर उतारू हो जाएंगे।

  • पंजाबः ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने की खुदकुशी

    गुरदासपुर : गुरदासपुर के काहनूवान रेलवे फाटक के पास व्यक्ति के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने पठानकोट से अमृतसर जा रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

    मौके पर पहुंचे जीआरपी अधिकारी

    ट्रेन के नीचे आने से युवक के शरीर के कई टुकड़े हुए। घटना के बाद फाटक के कर्मचारी ने जीआरपी पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी अधिकारी ने बताया कि मृतक की उम्र 60 से 65 वर्ष के बीच हो सकती है।

    मृतक की जेब से 10-10 रुपये के नोट मिले

    रेलवे पुलिस के एएसआई रवेल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि काहनूवान फाटक से कुछ दूरी पर पठानकोट से अमृतसर जा रही पैसेंजर ट्रेन के आगे एक व्यक्ति ने कूद कर आत्महत्या कर ली। जब वे मौके पर पहुंचे, तो उस व्यक्ति की पहचान करना बहुत मुश्किल था। उन्होंने कहा कि फ़िलहाल 174 की कार्रवाई लागू कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतक व्यक्ति के जेब से 10-10 रुपये के नोट मिले, उससे पता चलता है कि वह व्यक्ति भिखारी था। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। 

  • पंजाबः दुष्कर्म केस के मामले में पूर्व विधायक का भाई गिरफ्तार

    पंजाबः दुष्कर्म केस के मामले में पूर्व विधायक का भाई गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना जिले से पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के भाई कर्मजीत सिंह बैंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लुधियाना पुलिस ने 42 साल की महिला से दुष्कर्म के मामले में करमजीत सिंह बैंस को गिरफ्तार किया है।

    जल्द सिमरजीत सिंह बैंस की हो सकती हैं गिरफ्तारी

    सूत्रों के द्वारा यह भी खबरें आ रही हैं कि सिमरजीत बैंस को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। बता दें कि सिमरजीत बैंस उसके भाई कर्मजीत सिंह बैंस सहित 6 लोगों पर रेप का मामला दर्ज है। 

    पूर्व विधायक बैंस सहित 6 अन्य पर मामला दर्ज

    गौरतलब है कि एक विधवा महिला की शिकायत पर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने व अन्य धाराओं के तहत की गई शिकायत के चलते लुधियाना पुलिस थाना डिवीजन नंबर 6 द्वारा अदालत के आदेशों पर पूर्व विधायक बैंस सहित 6 अन्य पर मामला दर्ज है और इनको भगौड़ा भी करार किया जा चुका है। इस मामले में महिला ने कमलजीत सिंह, बलजिंदर कौर, जसबीर कौर उर्फ ​​भाभी, सुखचैन सिंह, परमजीत सिंह उर्फ ​​पम्मा, लुधियाना के गोगी शर्मा के खिलाफ भी मामला दर्ज है।

  • पंजाबः पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिल सकता है यह बड़ा पद

    पंजाबः पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिल सकता है यह बड़ा पद

    चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा की नजरें राष्ट्रपति पद के चुनाव पर टिकी हुई है। अगर एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू यह चुनाव जीत जाती है तो कैप्टन अमरेंद्र सिंह को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। यानि जल्द ही उन्हें यह पद मिल सकता है।

    इस समय लंदन में हैं कैप्टन अमरेंद्र सिंह

    सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर उन्हें उपराष्ट्रपति का पद सौंपने का विचार कर रही है। बता दें कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह इस समय लंदन में हैं, हाल ही में उनकी लंदन में सर्जरी हुई थी लेकिन अब डाक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के लंदन से वापिस आने के बाद इस पर सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक पंजाब में भाजपा ने 2024 में होने वाले लोकसभा और और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए दांव चला है।

    चुनाव जीतने पर कैप्टन अमरिंद को उपराष्ट्रपति बनाने की कवायद शुरू

    भाजपा उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। अभी तक उपराष्ट्रपति पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का नाम चल रहा था लेकिन अब बदली हुई परिस्थितियों में कैप्टन को उपराष्ट्रपति बनाने की कवायद पार्टी के अंदर जोर-शोर से चल रही है। शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल ने हैरानीजनक तरीके से भाजपा की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर दिया।

  • पंजाबः बिजली के खंभा हटाने को लेकर दो गुटों में विवाद, चली तलवारें और गोलियां, दो घायल

    पंजाबः बिजली के खंभा हटाने को लेकर दो गुटों में विवाद, चली तलवारें और गोलियां, दो घायल

    तरनतारनः जिले में स्थित गांव वरना से गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव वरना में दो पक्षों में गोलियां चली और तेजधार हथियारों से हमला हुआ है। बताया जा रहा कि दोनों पक्षो के बीच रास्ते में लगे बिजली के खंबे को पावरकाम की अनुमति से हटाने को लेकर विवाद हुआ है।

    रणजोत सिंह और सम्राट सिंह हुए घायल

    दोनों पक्षों के बीच मामला इतना गरमा गया कि इस लड़ाई ने भयानक रूप धारण कर लिया और दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तलवारों से हमला किया। इस झड़प दौरान गोलियों भी चलाई गई। बताया जा रहा है कि इस हमले दो व्यक्ति घायल हो गए है। घायलों की पहचान रणजोत सिंह और सम्राट सिंह के रूप में हुई है। इस हमले की पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई। 

    जाने क्या है मामला

    रणजोत सिंह का परिवार ट्रैक्टर से खंभे को उखाड़ने जा रहा था कि रास्ते में एक परिवार ने उसे रोक लिया और गाली-गलोच करने लगा। इस दौरान पहले कुदाल से लोगों पर हमला किया गया और फिर रिवॉल्वर से गोलियां चलाई गईं। 

    पुलिस ने आरोपियों पर किया मामला दर्ज

    सरहली थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैरों में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद आरोपी परगट सिंह, उसकी पत्नी जोगिंदर कौर और बेटे हरविंदर सिंह के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • जालन्धर: विनय मंदिर के पंडित के खिलाफ ब्लात्कार का मामला दर्ज, गिरफ्तार

    जालन्धर: विनय मंदिर के पंडित के खिलाफ ब्लात्कार का मामला दर्ज, गिरफ्तार

    जालंधर/अनिल वर्माः महानगर के प्रसिद्ध पंडित पर ब्लात्कार का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक शहर के प्रसिद्ध पंडित लक्ष्मी नारायण ने पीड़ित को होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि मखदूमपुरा की रहने वाली पीड़िता पंडित के पास टेवा दिखाने के लिए जाया करती थी। क्योंकि उसका अपने पति के झगड़ा चल रहा था। जिसके बाद पंडित ने उन्हें कुछ उपाय के बारे में बताया कहा इससे सब ठीक हो जाएगा। लेकिन वह पीड़िता को एक होटल में ले गया जहां उसने उससे दुष्कर्म किया। माडल टाउन स्थित विनय मंदिर में काम कर रहे पंडित लक्ष्मी नारायण के खिलाफ थाना 3 की पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर ब्लात्कार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसका तलाक केस चल रहा था और वह अपने 13 साल के बेटे की कस्टडी को लेकर एक महिला दोस्त के कहने पर पंडित लक्ष्मी नारायण के संपर्क में आई थी। फोन करने के बाद पंडित ने महिला को मंडी फैंटनगंज के नजदीक होटल में बुलाया महिला ने ऐतराज जताया तो पंडित ने कहा कि यह होटल उसका ही है तथा वह सुबह यहीं बैठकर टेवा आदि देखता है जिसके बाद महिला आने को राजी हो गई।

    महिला ने आरोप लगाया कि पंडित ने उपाय बताते-बताते उसे कोल्ड्रिंग दी जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। पीड़िता ने बताया कि जब उसे होश आया तो उसने खुद को आप्तिजनक हालात में पाया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रुम की। मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने पीड़िता के साथ ब्लात्कार होने की पुष्टि करते हुए आरोपी पंडित लक्ष्मी नारायण वासी पक्का बाग के खिलाफ धारा 376 तथा 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पंडित से पूछताछा जारी है। जल्द ही कुछ और खुलासे होनें की भी संभावना है।

  • जालंधरः क्रिश्चयन समाज पंजाब के प्रधान और अकाली नेता को मिली गैंगस्टरों की धमकी

    जालंधरः क्रिश्चयन समाज पंजाब के प्रधान और अकाली नेता को मिली गैंगस्टरों की धमकी

    जालंधर, (वरुण): पंजाब में गैंगस्टरों की ओर से लगातार वीआईपी लोगों को धमकी भरे फोन कॉल आ रहे है। हाल ही में जिले के केडी भंडारी सहित कई नेताओं को गैंगस्टरों की ओर से धमकी भरे फोन आ चुके है। गैंगस्टर लगातार वीआईपी लोगों से फिरौती की मांग कर रहे है।

    क्रिश्चयन समाज पंजाब के प्रधान दिनेश चंदर को मिली धमकी

    वहीं अब क्रिश्चयन समाज पंजाब के प्रधान और अकाली नेता दिनेश चंदर को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि धमकी देने वालों ने उनसे फिरौती की मांग भी की है। दिनेश चंदर ने इसकी शिकायत एसएसपी स्वप्न शर्मा और फिल्लौर के डीएसपी को शिकायत दे दी है। 

    अलग-अलग विदेशी नंबरों से आ रहे धमकी भरे फोन

    दिनेश चंदर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग विदेशी नंबरों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पहले तो इसे उन्होंने इग्नोर किया, बाद में विदेश से फोन करने वाले ने रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद डीएसपी फिल्लौर से शिकायत की गई है।

    दिनेश चंदर ने एसएसपी स्वप्न शर्मा को दी शिकायत

    दिनेश चंदर ने कहा कि 29 जून को जालंधर देहात की एसएसपी स्वप्न शर्मा से इसकी शिकायत की गई, लेकिन अभी तक पुलिस ने इस संबंध में कोई एक्शन नहीं लिया। उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें कुछ होता है तो सीधे तौर पर पंजाब पुलिस जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि वे क्रिश्चियन समाज के लिए लगातार काम कर रहे हैं। जिसके चलते उनसे फिरौती मांगी जा रही है। बता देंकि पंजाब में गैंगस्टरों का खौफ लगातार बढ़ रहा है। हालांकि फिरौती की मांग कर रहे कुछ आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। लेकिन जिलें में फिरौती का मांग के केस लगातार बढ़ने से पंजाब पुलिस पर भी सवालियां निशान खड़े हो रहे है।