Blog

  • जेल में 70 कैदी कोरोना पॉजिटिव, 300 कैदियों की रिपोर्ट आनी बाकी 

    जेल में 70 कैदी कोरोना पॉजिटिव, 300 कैदियों की रिपोर्ट आनी बाकी 

    देशभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस के केसों में बढ़ौतरी होनी शुरू हो गई है। वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के एक जेल में 70 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बताया जा रहा है कि यह संख्या आगे और भी बढ़ सकती है क्योंकि कुछ कैदियों के रिपोर्ट अभी भी आनी बाकी है। 

    जेल में लगाए गए हेपेटाइटिस शिविर से हुआ खुलासा

    दरअसल, यह खुलासा तब हुआ है जब जेल में हेपेटाइटिस (Hepatitis) और अन्य जांच के लिए शिविर लगाए गए थे। इस शिविर में कोरोना की जांच भी की गई थी। इस जांच के बाद कैदियों की संक्रमित होने की खबर सामने आई है। ऐसे में अब कैदियों के आइसोलेशन को लेकर भी विचार किया जा रहा है और जेल अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि उन्हें एहतियात कुछ दिनों तक आइसोलेट भी किया जाएगा। 

    क्या है पूरा मामला 

    बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस जांच शिविर लगाया गया था जिसमें कैदियों की कोरोना जांच भी कराई गई थी। ऐसे में करीब 937 कैदियों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए थे जिसमें से जांच के बाद 70 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल केवल 500 कैदियों की ही रिपोर्ट अभी सामने आई है और अभी भी करीब 300 रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि कैदियों के संक्रमित होने की संख्या और भी बढ़ सकती है। 

  • ED के एक्शन पर बोले राहुल गांधी- मैं नरेंद्र मोदी से नहीं डरता, देखें वीडियो

    ED के एक्शन पर बोले राहुल गांधी- मैं नरेंद्र मोदी से नहीं डरता, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘नेशनल हेरल्ड’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरते और हमें धमकाकर चुप नहीं कराया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश और लोकतंत्र की रक्षा तथा सद्भाव बरकरार रखने के लिए वह लड़ाई लड़ते रहेंगे।

    राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये धमकाने का प्रयास है। ये सोचते हैं कि थोड़ा सा दबाव डालकर हमें चुप करा देंगे, लेकिन हम चुप नहीं होने वाले हैं। नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी इस देश में लोकतंत्र के खिलाफ जो कर रहे हैं उसके विरूद्ध हम खड़े रहेंगे, चाहे ये कुछ भी कर लें। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।’’ भाजपा के एक आरोप के संदर्भ में कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भागने की बात कौन कर रहा है, भागने की बात वो कर रहे हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं। कर लें जो करना है। कुछ फर्क नहीं पड़ता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा काम है देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा करना, देश में सद्भाव को बरकरार रखना, वो मैं करता रहूंगा।’’

    उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के मामले में अपनी कार्रवाई के तहत बुधवार को दिल्ली में ‘नेशनल हेरल्ड’ कार्यालय में ‘यंग इंडियन’ कंपनी के परिसर को ‘अस्थायी रूप से सील’ कर दिया था। कांग्रेस ने यह दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उसके मुख्यालय, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवासों को घेर लिया। उसने सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है। इससे पहले, ईडी ने ‘नेशनल हेरल्ड’ से जुड़े धनशोधन के मामले में ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ की थी।

  • स्पेशल सेल ने 12 पिस्टल और 12 कारतूस सहित ​​सप्लायर पप्पी को किया गिरफ्तार 

    स्पेशल सेल ने 12 पिस्टल और 12 कारतूस सहित ​​सप्लायर पप्पी को किया गिरफ्तार 

    नई दिल्लीः पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियारों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपी से 12 पिस्टल और 12 बिना चले कारतूस के कारतूस बरामद किए हैं। राजस्थान के हथियाना के सप्लायर ध्रुव उर्फ ​​पप्पी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • सोसायटी घोटालाः जालन्धर के सभी विधानसभा हल्कों में जारी हुई ग्रांटों की जांच शुरु, कांग्रेसी पार्षदों की नींद उड़ी

    सोसायटी घोटालाः जालन्धर के सभी विधानसभा हल्कों में जारी हुई ग्रांटों की जांच शुरु, कांग्रेसी पार्षदों की नींद उड़ी

    जालंधर/अनिल वर्मा। कल देर शाम एडीसी डी वरिंदरपाल सिंह बाजवा की जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना 8 की पुलिस ने कांग्रेसी पार्षद सुशील कालिया, पार्षद दीपक शारदा के पिता रमेश कुमार शारदा सहित 32 आरोपियों के खिलाफ सोसायटी फंड 60 लाख रुपये का गबन करने के चलते आईपीसी की धारा 409 (गैरजमानती) व 120बी (षड़यंत्र करना) के तहत 6 एफआईआर दर्ज की हैं।

    फिलहाल थाना 8 की ओर से किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने कहा कि छापेमारी शुरु कर दी गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। उधर नार्थ हल्के से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने जिला प्रशासन की इस कारवाई की तारीफ की है और जालन्धर के सभी विधानसभा हल्कों में विधायकों द्वारा जारी की गई ग्रांटों की जांच करने की सिफारिश की थी जिसके लिए जिला प्रशासन ने इसकी जांच शुरु कर दी है जल्द ही ऐसे कई मामले सामने आने की संभावना है। 

    पंजाब सरकार इसी साल के अंत में निगम चुनाव करवाना चाहती है इस घोटाले का नुक्सान कांग्रेस को निगम चुनावों में भी झेलना होगा जब जनता के बीच कांग्रेसी उम्मीदवार वोट मांगने के लिए जाएंगे और जनता उनसे विकास के मुद्दों पर घेरेगी। दिनेश ढल्ल ने कहा कि विधायकों के दबाव के डर से इमानदार अफसर काम नहीं कर पा रहे थे अब सरकार ऐसे अधिकारियों को सम्मानित करेगी जोकि विधायकों और पार्षदों द्वारा जनता से किए घोटालों को उजागर करेगें।

  • CFSEU-BC ने 9 पंजाबी गैंगस्टर सहित 11 की लिस्ट जारी, लेकिन लखबीर सहित इस गैंगस्टर का लिस्ट में नहीं नाम

    CFSEU-BC ने 9 पंजाबी गैंगस्टर सहित 11 की लिस्ट जारी, लेकिन लखबीर सहित इस गैंगस्टर का लिस्ट में नहीं नाम

    चंडीगढ़ः कनाडा में गैंगस्टर्स को लेकर सार्वजनिक चेतावनी जारी करके लोगों से अलर्ट रहने अपील की गई है। दरअसल, ब्रिटिश कोलंबिया की संयुक्त फोर्स स्पेशल एनफोर्समेंट यूनिट (CFSEU-BC) ने 11 गैंगस्टरों की लिस्ट जारी की है। पुलिस की ओर से जारी 11 गैंगस्टरों में से 9 पंजाबी हैं। यह क्रिमिनल्स लोअर मैनलैंड गैंगवार से जुड़े बताए गए हैं।

    लोगों से अपील की गई है कि यह कहीं नजर आएं तो इनसे बचकर रहें। हालांकि इनमें पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ और मोहाली इंटेलिजेंस ऑफिस अटैक करवाने वाले गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा का नाम शामिल नहीं है। यह दोनों कनाडा में बैठकर भारत में क्राइम करवा रहे हैं।

    पुलिस ने इन गैंगस्टरों से अलर्ट रहने की अपील

    ब्रिटिश कोलंबिया इन्फोर्समेंट यूनिट की लिस्ट में जगदीप चीमा, बरिंदर धालीवाल, गुरप्रीत धालीवाल, समरूप गिल, समदीप गिल, सुखदीप पंसल, अमरप्रीत समरा, रविंदर समरा और शकील बसरा का नाम है। इसके अलावा रिचर्ड जोसेफ और एंडी का नाम भी शामिल है। इस संबंध में दी जानकारी में कहा गया है कि यह क्रिमिनल्स सिर्फ लोअर मैनलैंड तक ही सीमित नहीं हैं। यह पूरे प्रांत में घूमते हैं और आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। कनाडा पुलिस ने कहा कि वह पब्लिक सेफ्टी के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं। गैंग्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की उन पर पूरी नजर है। लोग एहतियात बरतें, इसलिए यह पब्लिक सेफ्टी वार्निंग जारी की गई है।

  • पंजाब : मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने लौटाए गनमैन और गाड़ी, इस्तीफा वापिस लेने को लेकर जाने क्या कहा 

    पंजाब : मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने लौटाए गनमैन और गाड़ी, इस्तीफा वापिस लेने को लेकर जाने क्या कहा 

    फरीदकोट: पंजाब की बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर  डॉ. राज बहादुर ने सरकार को गाड़ी और गनमैन वापस लौटा दिए हैं। इसी के साथ ही उन्होंने इस्तीफा वापस लेने से मना कर दिया है। वीसी बनने के बाद सरकार ने उन्हें सुरक्षा समेत यह सुविधाएं दी थी।

    6 दिन बीतने के बाद भी सरकार ने उनके इस्तीफे पर फैसला नहीं लिया है। कुछ दिन पहले सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में चेकिंग करने गए थे। उन्होंने बंद पड़े कैदी वार्ड को खुलवा वहां पड़े फटे-गंदे गद्दे में वीसी को लिटाया था। वहीं पंजाब सिविल सर्विसेज मेडिकल एसोसिएशन ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार बनने के बाद 50 डॉक्टर नौकरी छोड़ चुके हैं।

    सेहत मंत्री-वीसी विवाद के बाद सीएम भगवंत मान ने विधायकों को नसीहत दी है। उन्हें सरकारी ऑफिसों में एग्रेसिव रेड से बचने को कहा गया है। सीएम का कहना है कि इससे जनहित में कुछ अच्छा नहीं हो रहा। उलटा सरकार को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।

  • कांग्रेसियों ने स्मार्टसिटी का किया “बेड़ा गर्क”

    कांग्रेसियों ने स्मार्टसिटी का किया “बेड़ा गर्क”

    घोटालों के लालच में 11वें स्थान से लुड़क कर 71वें स्थान पर पहुंचा जालन्धर

    जालंधर/अनिल वर्मा। बीते पांच सालों दौरान सत्ता के नशे में चूर रहे कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के सबसे बेहतरीन प्रौजेक्ट स्मार्ट सिटी का अपने लालचवश बेड़ागर्क कर दिया आज शहर में स्मार्टसिटी के लगभग सभी प्रौजेक्ट ठप्प हैं इसका कारण स्मार्टसिटी के तहत हुए हजार करोड़ रुपये के काम में घोटालों को माना जा रहा है। जिसके कारण आज जालन्धर शहर का नाम 11वें स्थान से लुड़क कर 71वें स्थान पर पहुंच चुका है।

    स्मार्टसिटी के तहत चलाए जा रहे सबसे विवादित सरफेस वाटर प्रौजेक्ट, स्टार्म वाटर, एलईडी, चौंक तथा सड़कों का सौदर्यीकरण, कूड़े से खाद बनाना है। मगर सत्तासीन पार्टी कांग्रेस के किसी भी विधायक ने इस प्रौजेक्ट में चल रहे घोटालों के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। सत्ता परिवर्तन होने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल तथा विधायक रमन अरोड़ा ने पंजाब सरकार से जालन्धर के आधीन हुए सभी स्मार्टसिटी प्रौजेक्टों की जांच करवाने के लिए कहा। घोटालों का पर्दाफाश होने की खबर केन्द्र सरकार तक पहुंची तो केन्द्रीय मंत्री साधवी निरंजना ज्योति ने जालन्धर का दौरा कर सभी प्रौजेक्टों की रिपोर्ट तैयार कर केन्द्र सरकार को सौंपी जिसके बाद जालन्धर का स्मार्टसिटी में रैंक 71वें स्थान पर लुड़क गया।

    आज जालन्धर में स्टार्म वाटर प्रौजेक्ट के तहत डाली गई पाईप लाईन के तीन महीने बीत जाने के बाद भी कंपनी की ओर से सड़क नहीं बनाई गई और कंपनी बेहद देसी तरीके से इस काम को कर रही है। कूड़े से खाद बनाने के लिए बनाए गए पिट कंपोस्ट में आज तक एक किलो भी खाद नहीं बनाई गई सारा ध्यान मीडिया में सुर्खियां बटोरने में लगा रहा। पूर्व अधिकारियों ने जम कर स्मार्टसिटी को लूटा। फिलहाल केन्द्र सरकार के निशाने पर जालन्धर के कई अधिकारी हैं जिनके खिलाफ किसी भी वक्त केन्द्र सरकार बड़ी कारवाई कर सकती है।

  • पंजाबः आप पार्टी के कार्यकर्ता ने अपने ही MLA रंधावा के PA पर लगाए रिश्वत मांगने के आरोप, दी शिकायत

    पंजाबः आप पार्टी के कार्यकर्ता ने अपने ही MLA रंधावा के PA पर लगाए रिश्वत मांगने के आरोप, दी शिकायत

    जीरकपुर: पंजाब के जीरकपुर में आप कार्यकर्ता ने अपनी पार्टी के विधायक के पीए पर रिश्वत के आरोप लगाए है। आम आदमी पार्टी के जिला व्यापार मंडल के ज्वाइंट सेक्रेटरी विक्रम धवन ने पार्टी के विधायक के पीए द्वारा चौंकी इंचार्ज से पैसे मांगने का आरोप लगाया हैं। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जारी किए एंटी क्रप्शन हेल्पलाइन नंबर पर की है। जिसके जवाब में शिकायत नंबर (2एमजेएम29) रजिस्टर्ड कर ली गई है ।

    मामले के संबंध में जानकारी देते हुए विक्रम धवन निवासी सिंह वार्ड नंबर -4 बलटाना जो कि इसी वार्ड में आम आदमी पार्टी के इंचार्ज है ने आरोप लगाया कि जब बरमा सिंह बलटाना चौकी इंचार्ज थे तो उनका एक मामला थाने में चल रहा था। इस बीच बरमा सिंह को अचानक चौकी इंचार्ज से हटाकर जीरकपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। विक्रम धवन ने बरमा सिंह को कॉल कर अपने केस के बारे में जानकारी लेने के लिए कॉल कि जिस में बर्मा सिंह विक्रम धवन को केस की जानकारी देने के बाद विधायक द्वारा पीए भेजकर पैसे मांगने कि बात कही।

    विक्रम धवन और बरमा सिंह की बातचीत में विधायक रंधावा के पीए नितीन लूथरा ने एक लाख रूपये मांगे और जब पैसे नहीं दिए तो तबादला करने की बात भी कही जा रही है। इस बातचीत की आडियो रिकार्डिंग विक्रम धवन के पास मौजूद है जो उन्होंने अपनी शिकायत के साथ सबूत के तौर पर भेजी है। विक्रम धवन यह भी दावा कर रहा है कि उसके पास इस आरोप से संबंधित अन्य दस्तावेज भी हैं जो वह समय आने पर दिखाएगा। यह आडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

  • बिजली बिल को लेकर पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, पढ़ें नोटिफिकेशन की कॉपी

    चंडीगढ़। पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। बिजली विभाग की ओर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें 31 दिसंबर 2021 से पहले के सभी बिजली बिल माफ करने का कहा गया है। बता दें कि हाल ही में सीएम मान ने भी 31 दिसंबर 2021 के बिजली बिलों को माफ करने का ऐलान किया था। जिसमें सीएम मान ने लोगों का एक और संशय दूर किया और कहा कि 31 दिसंबर से पहले तक के सारे पुराने बिजली के घरेलू बिल माफ होंगे, चाहे जितने भी किलोवाट का लोड हो। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने यह अफवाह फैला दी थी कि सिर्फ 2 किलोवाट तक का ही बिल माफ होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों से बचें। सरकार दिसंबर तक के पुराने सारे बिल माफ करेगी।

  • राशिफल (वीरवार 04 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 04 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी।

    वृषः अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे। चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी।

    मिथुनः परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

    कर्कः निवेश व नौकरी लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे।

    सिंहः व्यवसाय ठीक चलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विवाद न करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।

    कन्याः संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

    तुलाः कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। रोमांस में समय बीतेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा।

    वृश्चिकः स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

    धनुः आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी।

    मकरः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धैर्य एवं संयम बना रहेगा। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है।

    कुंभः रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। दिन प्रेमभरा गुजरेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।

    मीनः मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।