Home Government News>Himachal Govt 50% तक बढ़ गए Petrol के दाम, क्या Iran की जंग बनी है कारण

50% तक बढ़ गए Petrol के दाम, क्या Iran की जंग बनी है कारण

0
50% तक बढ़ गए Petrol के दाम, क्या Iran की जंग बनी है कारण
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच शुरु हुई जंग का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। खुद अब अमेरिका भी इस जांच से बच नहीं पाया है। मई 2026 की एक लेटेस्ट डेटा के अनुसार, अमेरिका में पेट्रोल (गैसोलीन) की कीमतों में 50 परसेंट तक का उछाल आया है। अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के अनुसार, अमेरिका में रेगुलर गैसोलीन की औसत कीमत 4.48 डॉलर से 4.51 डॉलर प्रति गैलन के बीच पहुंच गई है। पिछले सिर्फ एक हफ्ते में ही कीमतों में 31 सेंट प्रति गैलन की बढ़ोतरी हो गई है। फरवरी 2026 के अंत से ईरान में जंग शुरु होने से पहले कीमतें लगभग 2.96 डॉलर थी जो अब 53% से ज्यादा बढ़ गई है।

सबसे महंगा कहां

कैलिफोर्निया में औसत कीमत 6.17 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच चुकी है। वॉशिंगटन और हवाई में कीमतें क्रमश: 5.76 डॉलर और 5.66 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई है। ओकलाहोमा, कंसास और जॉर्जिया जैसे राज्यों में कीमतें तुलनात्मक रुप से कम है। यहां कीमतें 3.70 डॉलर से 3.89 डॉलर प्रति गैलन के बीच है।

ईरान में आस-मान छू रही

ईरान में 28 फरवरी से युद्ध शुरु होने के बाद वैश्विक तेल बाजारों में उथल-पुथल सी मच चुकी है। ईरान के द्वारा होर्मुज की नाकेबंदी से दुनिया की 20% तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें 100-112 डॉलर प्रति बैरल के बीच पहुंच गई है। चूंकि पेट्रोल की कीमत का लगभग 51 परसेंट हिस्सा कच्चे तेल की लागत से ही तय होता है इसलिए पंप स्टेशनों में कीमतें बढ़ रही है। इधर कीमतें बढ़ रही है तो अमेरिका में कम आय वाले परिवारों के बजट पर असर पड़ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कई परिवार अपनी आय का लगभग 10 परसेंट हिस्सा ईंधन पर खर्च कर रहे हैं। आलम यह है कि अमेरिका में लगभग 44 परसेंट लोगों ने ड्राइविंग ही कम कर दी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here