Home Government News>Himachal Govt International Womens Day पर राज्य स्तरीय समारोह सिरसा में आयोजित किया जाएगा, CM नायब सिंह सैनी होंगे मुख्यातिथि

International Womens Day पर राज्य स्तरीय समारोह सिरसा में आयोजित किया जाएगा, CM नायब सिंह सैनी होंगे मुख्यातिथि

0
International Womens Day पर राज्य स्तरीय समारोह सिरसा में आयोजित किया जाएगा, CM नायब सिंह सैनी होंगे मुख्यातिथि

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

चण्डीगढ़, 7 मार्च – ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम’’ के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चौधरी देवी लाल विष्वविद्यालय,सिरसा में 8 मार्च को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, उनके अधिकारों और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान की झलक दिखाई देगी।

प्रवक्ता ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को भी साझा किया जाएगा, ताकि महिलाओं को अपने अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक किया जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here