Home Government News>Himachal Govt राज्यपाल ने ‘शौर्यबोध’ काव्य-संग्रह का किया विमोचन

राज्यपाल ने ‘शौर्यबोध’ काव्य-संग्रह का किया विमोचन

0
राज्यपाल ने ‘शौर्यबोध’ काव्य-संग्रह का किया विमोचन

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोकभवन में वरिष्ठ पत्रकार संजीव वर्मा द्वारा रचित काव्य-संग्रह ‘शौर्यबोध’ का विमोचन किया। कविन्द्र गुप्ता ने संजीव वर्मा को पुस्तक प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है तथा राष्ट्र भावना और सामाजिक चेतना को सशक्त बनाने में साहित्य की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह काव्य-संग्रह युवाओं में देशभक्ति एवं सकारात्मक चिंतन को प्रोत्साहित करेगा।

‘शौर्यबोध’ काव्य-संग्रह में सैनिकों के साहस, राष्ट्र प्रेम, सामाजिक संवेदनाओं तथा आमजन से जुड़े विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। संग्रह की कविताएं समाज को संवेदनशील सोच एवं आत्ममंथन के लिए प्रेरित करती हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here