Home Government News>Himachal Govt राजस्व मंत्री ने मुख्यमंत्री की जीवन यात्रा से प्रेरित योद्धा ‘द फाइटर’ गीत जारी किया

राजस्व मंत्री ने मुख्यमंत्री की जीवन यात्रा से प्रेरित योद्धा ‘द फाइटर’ गीत जारी किया

0
राजस्व मंत्री ने मुख्यमंत्री की जीवन यात्रा से प्रेरित योद्धा ‘द फाइटर’ गीत जारी किया

शिमला: राजस्व, बागवानी एंव जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां योद्धा ‘द फाइटर’ गीत जारी किया। यू-ट्यूब पर 12 मिनट अवधि का यह गीत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की जीवन यात्रा, संघर्ष और विजन से प्रेरित है। इस गीत को पहाड़ी गायक केवल राम बास्टा ने गाया है और संगीत का कार्य ललित सौहटा ने किया है।

जगत सिंह नेगी ने केवल राम बास्टा और उनकी टीम के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह गीत मुख्यमंत्री के लिए सर्वोतम सम्मान है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर भी गीत में विस्तार से प्रकाश डाला गया है। केवल राम बास्टा ने गीत जारी करने के लिए राजस्व मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी रितेश कपरेट भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here