Blog

  • रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

    रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

    शिमला: भाजपा को झटका देते हुए शिमला जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से ज्यादा समर्थकों सहित आज कांग्रेस में शामिल होने के बाद सचिवालय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के साथ शिष्टाचार भेंट की।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बृजलाल और उनके समर्थकों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी सबके मान-सम्मान का ध्यान रखेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है और प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामपुर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का घर है और विकास की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इस अवसर पर बृजलाल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा तथा मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

    उन सभी के कांग्रेस पार्टी में आने की उन्हें बेहद खुशी है। उन्होंने सभी से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर कांग्रेस पार्टी के हाथ मजबूत करने को कहा। इस अवसर बृजलाल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्य प्रणाली और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच से प्रभावित होकर आज वे कांग्रेस पार्टी में आए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भाजपा को नेताओं की पार्टी बताया है, जबकि यह पूर्व में कार्यकर्ताओं की पार्टी थी। पूर्व मुख्यमंत्री की यह बात शत-प्रतिशत सही है और आज भाजपा के पांच वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी हथियाने के लिए आपसी लड़ाई में उलझे हुए हैं। प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है और प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी रिपीट करेगी। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित थे।

  • राज्यपाल ने सामाजिक सेवा कार्यों के लिए लाडली फाउंडेशन को सराहा

    राज्यपाल ने सामाजिक सेवा कार्यों के लिए लाडली फाउंडेशन को सराहा

    शिमला: लाडली फाउंडेशन, हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर राज्यपाल ने फाउंडेशन का स्वरोजगार योजना – सशक्त नारी, सशक्त हिमाचल का पोस्टर जारी किया।

    लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके अंतर्गत महिलाओं द्वारा अपने कौशल एवं हस्तशिल्प से तैयार किए गए उत्पादों के विपणन और बिक्री के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिससे उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।

    राज्यपाल ने इस पहल के लिए फाउंडेशन को बधाई देते हुए लाडली स्वरोजगार योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण तथा समाज में उनकी आर्थिक भागीदारी को सुदृढ़ बनाने की दिशा में फाउंडेशन के समर्पित प्रयासों की सराहना की।

    गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है तथा समाज के समग्र विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक कल्याण के कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाले ऐसे कार्यक्रम एक सशक्त एवं समृद्ध हिमाचल प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

    इससे पूर्व, लाडली फाउंडेशन की प्रदेशाध्यक्ष शालू अख्तर एवं दीक्षा शर्मा ने राज्यपाल को सम्मानित किया तथा उन्हें पिछले 15 वर्षों के दौरान फाउंडेशन द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कल्याण गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लाडली स्वरोजगार योजना का उद्देश्य महिलाओं को उनके द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों के विपणन एवं बिक्री के माध्यम से स्थायी आजीविका के अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर फाउंडेशन की पदाधिकारी एवं सदस्य गीतांजलि शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, गीता सूद, शीला सिंह तथा नीतू भी उपस्थित थीं।

  • Punjab News: प्लॉट से इंसानी कंकाल बरामद, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: प्लॉट से इंसानी कंकाल बरामद, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के कोटकपूरा बाईपास पर वीरवार को उस समय दहशत फैल गई, जब इलाके में स्थित एक खाली प्लाट से इंसान का कंकाल बरामद हुआ। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि लाश इतनी पुरानी थी कि सिर्फ हड्डियां ही नजर आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी। ऐसे में पुलिस ने समाज सेवा सोसाइटी की सहायता से कंकाल को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी साउथ के एएसआई अजीत सिंह व समाज सेवा सोसाइटी के सेवादार गुरसेवक सिंह ने बताया कि कंकाल बहुत ही पुराना व खस्ता हालत में होने के चलते मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि मृतक ने लाल रंग की टी शर्ट व नीले रंग का लोअर पहना हुआ था। शव की पहचान ना होने के कारण कंकाल को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।

     

  • हरियाणा में प्रस्तावित आईएमटी के लिए भूमि एकत्रीकरण को गति

    हरियाणा में प्रस्तावित आईएमटी के लिए भूमि एकत्रीकरण को गति

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में औद्योगिक अवसंरचना के विस्तार को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अम्बाला और नारायणगढ़ में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) के लिए भूमि एकत्रीकरण कार्य की निगरानी हेतु दो एचसीएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

    दर्शन कुमार, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), अंबाला को प्रस्तावित आईएमटी, अंबाला के लिए भूमि एकत्रीकरण का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ इस जिम्मेदारी का भी निर्वहन करेंगे।

    इसी प्रकार, सुश्री शिवजीत भारती, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), नारायणगढ़ तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी-सह-कार्यकारी निदेशक, नारायणगढ़ शुगर मिल्स को प्रस्तावित आईएमटी, नारायणगढ़ के लिए भूमि एकत्रीकरण का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह भी अपने वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, इन अधिकारियों की नियुक्ति नवसृजित पदों के विरुद्ध की गई है, ताकि प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं के लिए भूमि एकत्रीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

  • 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते क्लर्क योगराज गिरफ्तार

    5 हजार रुपये की रिश्वत लेते क्लर्क योगराज गिरफ्तार

    पलवलः हरियाणा के पलवल में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पलवल में बड़ी कार्रवाई करते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के क्लर्क योगराज को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, क्लर्क योगराज पर एक सरकारी कार्य के बदले शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था।

    शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाकर आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया।कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम ने रिश्वत की राशि बरामद कर ली। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह के मामलों में शामिल रहा है या नहीं।

    एसीबी अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत तुरंत एंटी करप्शन ब्यूरो से करें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद जिले के सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

  • एक बार नहीं, 10 बार टूटा रिश्ता, सांवले रंग से परेशान होकर युवती ने लगाई फांसी

    एक बार नहीं, 10 बार टूटा रिश्ता, सांवले रंग से परेशान होकर युवती ने लगाई फांसी

    मुजफ्फरपुर: देश दुनिया भर से अजीबो-गरीबो खबर सामने आती रहती है। इसी बीच एक बिहार के मुजफ्फरपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां, शादी के लिये रिश्ते बार-बार ठुकराए जानें से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई।

    दरअसल, बताया जा रहा है कि रिश्ता पक्का न होने लगातार डिप्रेशन में रह रही थी। युवती का रिश्ता सांवसे रंग के वजह से नहीं हो पा रहा था। 10 से अधिक लोग रिश्ते के लिये आये लेकिन उसके सांवले रंग के वजह से बार-बार रिश्ता टूट जाता था।

    बुधवार को देखने के लिये आने वाला था लड़का पक्ष 
    मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का पहचान थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव निवासी पीतांबर कुमार की 22 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई है। इस दौरान परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि कई रिश्ते टूटने व दजह से वह काफी डिप्रेशन में रहने लगी थी। इसी वजह से यह कदम उठाया है। बीते बुधवार को एक लड़का पक्ष देखने आने वाला था। इससे पहले उसे डर था कि इस बार भी रंग के कारण उसे ठुकरा दिया जाएगा। इससे पहले मंगलवार रात वह बिना खाना खाए अपने कमरे में सोने चली गई। बुधवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार वालों ने खिड़की से झांका तो पंखे से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका मिला।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस
    घटना की सूचना पाकर मौके पर संबंधी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीपीओ अलय वत्स ने बताया कि फंदे से लटककर युवती की आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर मामले संबंधी छानबीन में जुट गई है।

     

  • Punjab News: Ritu Nooran और Mangi Khan का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: Ritu Nooran और Mangi Khan का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    कपूरथलाः फगवाड़ा में स्थिल कुल्ले वाली सरकार के बाबा सोमनाथ के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर मामला लगातार गरमा रहा है। हाल ही में संगत द्वारा रितु नूरां के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया था। वहीं अब कपूरथला में सूफी दरबार से जुड़े साईंयों ने सूफी गायकों रीतू नूरां और मंगी खान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि दोनों गायकों द्वारा कथित तौर पर गलत कलाम गाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कंजली रोड स्थित पांच पीर दरबार से शहीद भगत सिंह चौक तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान दोनों गायकों का पुतला फूंककर विरोध जताया।

    प्रदर्शन के दौरान बीबी शब्बो ने कहा कि एक मेले में रीतू मीर और मंगी खान ने कथित तौर पर गलत कलाम गाया था। उन्होंने बताया कि उनके मुर्शिद साईं कुल्ले वालों ने दोनों गायकों को उस समय गलत कलाम गाने से रोका भी था, लेकिन इसके बावजूद बाद में फिर से वही कलाम गलत तरीके से गाया गया। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।

    प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि रीतू मीर और मंगी खान के खिलाफ उचित एवं सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना था कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि रीतू मीर और मंगी खान सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो भविष्य में जहां-जहां उनके कार्यक्रम या मेले आयोजित होंगे, वहां उनका विरोध किया जाएगा।

     

  • हरियाणा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण तेज, राजनीतिक दलों को BLA-BLO बैठकें आयोजित करने के निर्देश

    हरियाणा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण तेज, राजनीतिक दलों को BLA-BLO बैठकें आयोजित करने के निर्देश

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास ने सभी राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से आह्वान किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार राज्य में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार अपने बूथ लेवल एजेंटस की बूथ लेवल अधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित करें और इसकी तिथि व समय की जानकारी चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों को अग्रिम रूप से सूचित करें और इसकी उचित वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी सुनिश्चित करवाएं। मतदाता सूचियों का यह विशेष गहन पुनरीक्षण 14 जुलाई, 2026 तक जारी रहेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 सितंबर, 2026 को होना निर्धारित है।

    श्री ए. श्रीनिवास आज चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित अपने कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआइआर को लेकर बैठक कर रहे थे। उन्होंने सूचित किया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिन मामलों में ‘गणना फॉर्म’ वापस नहीं मिले हैं, वहां बूथ स्तर के अधिकारी पड़ोस के निवासियों से पूछताछ कर “अनुपस्थित”, “स्थानांतरित”, “मृत”, या “डुप्लिकेट” जैसे संभावित कारणों की पहचान कर सकते हैं और उसी के अनुसार रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं। बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि वे जानकारी एकत्र करने के लिए ऐसे प्रत्येक घर का कम से कम तीन बार दौरा करेंगे।

    जिन मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं हैं, उनकी बूथ-वार सूची पंचायत भवनों, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालयों और ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारियों के कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी ताकि जनता की इन सूचियों तक पहुंच सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही नाम शामिल न होने के संभावित कारण भी प्रदर्शित किए जाएंगे। आयोग ने सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इन सूचियों को संकलित करने और उन्हें सीईओ की वेबसाइट पर सुलभ प्रारूप में अपलोड करने के साथ-साथ संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों की वेबसाइटों पर भी ऐसी ही सूचियां अपलोड करने का निर्देश दिया है।

    घर-घर जाकर गणना की प्रक्रिया के दौरान, बीएलओ को नए मतदाताओं के नामांकन की सुविधा के लिए कम से कम 30-40 खाली फॉर्म-6 आवेदन और खाली घोषणा पत्र (अनुबंध-4) साथ ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। जनप्रतिनिधि अधिनियम 1950 की धारा 17 व 18 के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवाने का हकदार नहीं है। बीएलए भी मतदाताओं से गणना फॉर्म एकत्र कर बीएलओ को सौंप सकते हैं। रोजगार, शादी या किसी अन्य कारणों से मतदाता स्थायी रूप से किसी दूसरी पोलिंग स्टेशन में शिफ्ट हो गए हैं और ऐसे मतदाताओं ने पिछले पंजीकृत पोलिंग स्टेशन से अपना नाम नहीं कटवाया है तो ऐसे स्थायी रूप से शिफ्ट हुए मतदाताओं के गणना पत्र उसके परिवार के किसी सदस्य को संबधित बीएलओ को वापिस करना होगा।

    उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि यदि घर-घर सर्वेक्षण के दौरान कोई मतदाता मौजूद नहीं है, तो परिवार का कोई भी वयस्क सदस्य फॉर्म पर हस्ताक्षर करके उसे बीएलओ को सौंप सकता है। सभी प्रकार की श्रेणियों जैसे कि मृत्यु या किसी अन्य कारण से मृत मतदाता का नाम विशेष गहन निरीक्षण 2026 की ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जायेगा। श्री श्रीनिवास ने बताया कि हरियाणा में आखिरी बार विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2002 में आयोजित किया गया था। गणना फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सभी जिला मुख्यालयों और निर्वाचन क्षेत्रों में एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर 1950 स्थापित किया गया है। यह हेल्पलाइन सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक दो पालियों में काम करेगी।

    अब तक पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2,06,55,929 है जिनमें से 75,63, 762 मतदाताओं का गणना प्रपत्र डिजिटाइज़ किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि एसआइआर के कार्य में 20629 बीएलओ कार्य कर रहे हैं और औसतन प्रति बीएलओ 1028 मतदाताओं की संख्या है। श्री श्रीनिवास ने कहा कि सभी उपायुक्तों-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों को विशेष रूप से फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत और पंचकूला की ऊंची इमारतों/सोसायटियों में बीएलओ की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दोहराया कि एसआईआर कार्य में लगे अधिकारियों पर कोई अनुचित दबाव नहीं होगा और यह अभ्यास सुचारू रूप से आयोजित किया जाएगा। राज्यों के मुख्य सचिवों को जारी ईसीआई के निर्देशों के अनुसार, जिला निर्वाचन अधिकारी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी या सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के रूप में अधिसूचित कोई भी पद खाली नहीं रहेगा। इसके अलावा, एसआईआर कार्य से जुड़े किसी भी अधिकारी व कर्मचारी तबादला आयोग की पूर्वानुमति के बिना नहीं किया जाएगा।

    इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रितु, अपूर्व, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राज कुमार लोहान के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Jalandhar News: विवादित मामले में Ritu Nooran ने मांगी माफी, मंगी खान ने मामले को लेकर किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विवादित मामले में Ritu Nooran ने मांगी माफी, मंगी खान ने मामले को लेकर किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सूफी इंकलाब ग्रुप के चेयरमैन के समक्ष रितु नूरां ने विवादित मामले को लेकर माफी मांग ली है। मामले की जानकारी देते हुए चेयरमैन ने कहाकि बाबा सोमनाथ और रितु नूरां व मंगी खान के साथ विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर कल से संगत द्वारा रितु नूरां के घर पर हंगामा किया जा रहा है और उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। ऐसे में इन सबको देखते हुए उन्होंने रितु नूरां के साथ तालमेल बनाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कलाकार ने मौला अली की शान में कवाली गाई है और उसी कवाली को लेकर विवाद हुआ है। अला पाक के 99 नामों में एक अली नाम भी आता है और इस विवाद के कारण अली नाम को निकाला नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्टेज पर मंगी खान और रितु नूरां के साथ जो विवाद हुआ है, उसमें गुस्से में आकर कुछ बाते की।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस मामले को लेकर सोमनाथ बाबा बैठकर मसले को हल कर सकते थे। उन्होंने कहा कि रितु को भी उनके द्वारा समझाया गया कि उसे इस तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए था और रितु नूरां ने मामले को लेकर माफी भी मांगी है। चेयरमैन ने कहाकि बाबा जी की संगत द्वारा घर में जाकर पुतले फूंकना और मेले को खराब करना निंदनीय है। उन्होंने सोमनाथ बाबा से अपील की है कि वह संगत को विवाद को खत्म करें। फकीर बड़े-बड़े मुद्दों को खत्म करते है। वहीं प्रधान रहमान ने कहाकि उनके बाद विवाद को लेकर रितु नूरां पहुंची है। उन्होंने कहाकि रितु नूरां से अगर गलती हुई है तो संगत ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। सोशल मीडिया पर वह गलत शब्दावली का इस्तेमाल कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर कलाम गलत होता तो पाकिस्तान में इसे बड़े-बड़े विद्धान रोक देते, लेकिन कलाम कोई गलत नहीं था। वहीं मंगी खान ने बताया कि जब वह दरबार में कलाम गा रहे थे, तभी सोमनाथ बाबा ने उन्हें कलाम को बंद करने के लिए कहा। इस दौरान जब उसने पूछा कि कलाम का क्यों विरोध किया जा रहा है तो बाबा सोमनाथ ने कहाकि वह इसे नहीं सुनना चाहते। जिसके बाद राजू सेवादार के कहने पर कलाम बंद कर दिया। इसके बाद 24 जून को अन्य जगह पर मेले में वह कलाम गा रहे थे, तभी वहां पर कई पीर-फकीर आए हुए थे। इस दौरा बाबा बलदेव शाह से खुंडी लेकर मेरे मारी और मुझे कलाम को बंद करने के लिए कहा। इस दौरान मंगी खान ने कहा कि इस बात को कलाम बंद होने के बाद भी कह सकते थे, लेकिन उन्हें चल रही कलाम में विरोध जताया और उनके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और मामले को शांत करवाया। इस दौरान समीर साईं ने उन्हें विवाद को खत्म करने के लिए कहा और पुलिस को वहां से जाने के लिए कह दिया। मंगी ने कहाकि मामले को तभी खत्म कर दिया गया और उसके बाद सोमनाथ बाबा की संगत द्वारा उनका विरोध जताना शुरू कर दिया गया। मंगी ने कहा कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए और सही गलत का उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। वहीं रितु नूरां ने कहाकि वह किसी से दुश्मनी नहीं चाहते। उन्होंने सोमनाथ से कहाकि उनकी बेटियों ने गलत शब्दावली का उनके साथ व्यवहार किया। कल मीरा गौस सरकार का मेला घर पर चल रहा था और संगत ने वहां आकर विरोध किया। रितु ने कहा कि उनका लड़ने का मकसद नहीं है, लेकिन जो सच है वह दिखाया जाए। मंगी और रितु ने कहाकि अगर किसी को लगता है कि कुल्ले वाली सरकार के खिलाफ कुछ बोला है तो वह माफी मांगते है, लेकिन उन्होंने कुल्ले वाली सरकार के खिलाफ कुछ नहीं कहते। रितु ने कहाकि इस मामले को लेकर वह माफी मांगते है।  
  • हिमाचल के फलों की मिठास बनी ओमान की पहली पसंद

    हिमाचल के फलों की मिठास बनी ओमान की पहली पसंद

    शिमला: हिमाचल प्रदेश से पहली बार ताजी चेरी और प्लम की निर्यात खेप सफलतापूर्वक ओमान पहुंच गई है। यह प्रदेश के बागवानी क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे हिमाचल के फलों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलेगी और बागवानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा।

    हाल ही में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने 400 किलोग्राम ताजी चेरी तथा 400 किलोग्राम ताजे प्लम की पहली खेप को रवाना किया था। ओमान पहुंचने पर मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने प्रचार अभियान को शुरू किया तथा फलों को ओमान के विभिन्न खुदरा स्टोर में आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। यहां लोगों ने हिमाचल प्रदेश के फलों की उत्कृष्ट गुणवत्ता और स्वाद की सराहना की और उपभोक्ताओं से उत्साहजनक प्रतिक्रियाएं मिल रही है।

    यह उल्लेखनीय उपलब्धि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी मार्गदर्शन में संभव हुई है। सरकार बागवानी क्षेत्र को विस्तार प्रदान करने तथा राज्य के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। बागवानी विभाग ने निर्यात प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करवाने में सक्रियता से कार्य किया ताकि बागवानों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के माध्यम से बेहतर एवं लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सके।

    कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ ने किसानों, किसान उत्पादक संगठनों, सहकारी समितियों, निर्यातकों, एचपीएमसी, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों तथा विभिन्न साझेदारों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्यात प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन सभी के संयुक्त प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता, ग्रेडिंग, पैकेजिंग तथा फाइटोसैनिटरी मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया गया।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश से चेरी और प्लम के सफल निर्यात पर बागवानी विभाग तथा राज्य के बागवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बागवानों और विभाग की मेहनत तथा समर्पण के सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं और हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक रूप से समृद्ध एवं उच्च गुणवत्ता वाले फलों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों के द्वार खुल रहे हैं।

    यह उपलब्धि राज्य के किसानों और बागवानों के लिए समृद्धि के नए अवसर लेकर आएगी तथा उन्हें उच्च मूल्य वाले वैश्विक बाजारों तक पहुंच प्रदान करेगी। उन्होंने बागवानों से गुणवत्ता, ग्रेडिंग तथा वैज्ञानिक खेती की तकनीकों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया ताकि वैश्विक स्तर पर प्रदेश उच्च गुणवत्ता वाले फलों के विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर सके।

    राज्य सरकार किसानों और बागवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन, क्षमता विकास, गुणवत्ता सुधार, बेहतर कृषि अवसंरचना और विपणन सहायता सहित हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निरंतर प्रयासों और सरकार के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हिमाचल प्रदेश का बागवानी क्षेत्र प्रतिस्पर्धात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनेगा, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार बागवानी को अधिक लाभकारी एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी क्षेत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार ने उच्च गुणवत्ता वाले फलों के उत्पादन को बढ़ावा देने तथा बागवानों को बेहतर मूल्य वाले घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच उपलब्ध करवाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की है।

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक है और किसानों के उत्पादों के निर्यात के अवसरों का विस्तार इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बागवानों से उच्च गुणवत्ता वाली पौध सामग्री अपनाने तथा वैज्ञानिक खेती की आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर उत्पादन और गुणवत्ता में वृद्धि करने का आह्वान किया।

    मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार किसानों और बागवानों को उनके उत्पादों के विपणन, बेहतर कृषि अवसंरचना के विकास तथा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करती रहेगी ताकि उन्हें बेहतर मूल्य और अधिक आय सुनिश्चित हो सके। विश्वास व्यक्त किया कि ओमान को निर्यात की गई पहली खेप के सफल निर्यात से हिमाचल प्रदेश के फलों के लिए अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों के द्वार भी खुलेंगे।