Blog

  • दिल्ली विस्फोट मामले में ED ने की यूनिवर्सिटी समेत 25 जगहों पर Raid

    दिल्ली विस्फोट मामले में ED ने की यूनिवर्सिटी समेत 25 जगहों पर Raid

    नई दिल्लीः दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) एक्शन मोड में आ गई है। इस मामले में मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने दिल्ली के ओखला इलाके में स्थित अल-फलाह ट्रस्ट और फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कई ठिकानों पर बड़े स्तर पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ईडी ने यूनिवर्सिटी सहित 25 जगहों पर छापेमारी की है। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि ये छापे मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के एक मामले में हो रहे हैं, जिसमें यूनिवर्सिटी और इसके मालिकों-प्रबंधकों पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं।

    जबकि जांच एजेंसियां दिल्ली कार बम धमाके के मामले की जांच जारी रखे हुए हैं। ऐसे में इस केस में अल-फलाह यूनिवर्सिटी उनके रडार पर है। दिल्ली आतंकी हमला अब फरीदाबाद, हरियाणा तक पहुंच गया है। इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के ट्रस्टीज़, संबंधित व्यक्तियों और संगठनों से जुड़े एक मामले के सिलसिले में आज सुबह से ही दिल्ली और अन्य स्थानों पर 25 ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी सुबह 5 बजे से जारी है। जांच एजेंसी की एक टीम ने आज सुबह फरीदाबाद में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कार्यालय पर छापा मारा।

    एजेंसी की टीम कैंपस के अंदर मौजूद है और विभिन्न दस्तावेज़ों, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि पिछले दिन दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल मामले में जालसाज़ी और धोखाधड़ी के संदर्भ में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को दो समन जारी किए थे। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (U.G.C.) की शिकायत के आधार पर यूनिवर्सिटी के खिलाफ जालसाज़ी और धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए गए हैं।

  • Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, पेशाब करने रुका युवक घायल

    Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, पेशाब करने रुका युवक घायल

    जालंधरः थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव लिदडा के बाहर सोमवार शाम करीब सात बजे गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान विधिपूर के रहने वाले रंजीत कुमार उर्फ गोपी के रूप में हुई है। गोली युवक के पैर में लगी है और घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार युवक रात को जालंधर अमृतसर हाईवे पर गांव के बाहर पेशाब करने के लिए रुका था और इस दौरान कमर के पास रखे अवैध देसी पिस्तौल को बाहर निकालने लगा तो गोली चल गई। गोली युवक के पैर में लगी, जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। गोली चलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मकसूदां पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया और पिस्तौल को कब्जे में लेकर पुलिस कर्मी उसके पास तैनात कर दिए है। एसपीडी सरबजीत सिंह राय ने बताया कि मामला उनके ध्यान में नहीं है, वहीं डीएसपी करतारपुर ने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और वह बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।

  • आज का राशिफल 18 नवंबर, 2025

    आज का राशिफल 18 नवंबर, 2025

     आज 18 नवंबर 2025, मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 9 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा, उसके बाद सौभाग्य योग लग जायेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 59 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मास शिवरात्रि व्रत है।

    मेष राशि:आज आपको ऑफिस में अपने आसपास के लोगों से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वे आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आप अपने जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे, ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। गर आप एक्टिंग का कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा। बच्चों के करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

     

    वृष राशि:आज कारोबार से जुड़े रुके हुए जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाएं रखने की जरुरत है। मित्रों से मिलने उसके घर जायेंगे, जिससे आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज लवमेट एक दुसरे को उपहार देंगे, रिश्ते में नयापन आयेगा। छात्रों को एग्जाम से रिलेटेड कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

     

    मिथुन राशि:आज आप किसी नए काम को करने की सोचेंगे। करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार है। आज सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। फ़ास्ट फ़ूड खाने से आपको बचना चाहिए। किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। बिजनेस में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे। बिजनेस संबंधी किसी काम में आपको दोस्त की मदद लेनी पड़ेगी।

     

    कर्क राशि:आज कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए मददगार रहेंगे। आप परिवार वालों की इच्छा पूरी करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। थोड़ी मेहनत से आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच हितकर साबित होगी। आज बहुत से लोग आपके विचारों और बातों से सहमत होंगे।

     

    सिंह राशि:आज इनकम के नए सोर्स प्राप्त होंगे। आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ होगा। कुछ मामलों में साथ काम करने वाले लोगों से सहयोग नहीं मिल पायेगा। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। अपने काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

     

    कन्या राशि:आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा, जिसे आप पूरा करने में सफल रहेंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान करेंगे। प्लान सफल रहेगा। मैनेजर पोस्ट के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में अपने बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। कोई गंभीर बात या विचार आपके मन में चलता रहेगा।

     

    तुला राशि:आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप अपने लक्ष्य के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे। आज आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। सगे-संबंधियों से घर के काम में आपको सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपका कोई जरुरी काम आज पूरा हो जायेगा।

     

    वृश्चिक राशि:आज जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जायेंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े है, उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी।

     

    धनु राशि:आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए फायदेमंद रहेगा। माता-पिता के साथ रिश्ता बेहतर होंगे। आज कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की संभावना है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी मजबूत होगा।

     

    मकर राशि:आज आय के नए स्रोत सामने आएंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। सुबह उठकर जॉगिंग पर जाने से दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी।

     

    कुम्भ राशि:आज दोस्त आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। किसी नयी तकनीक के द्वारा आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही उत्पादन कार्य भी बढ़ सकता है। अपने पार्टनर के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मॆंस करने का मौका मिलेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

     

    मीन राशि:आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रसंशा होगी। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज मेहनत का पूरा नतीजा मिलेगा।

  • भारतीय जनता पार्टी आई० टी० विभाग की महत्वपूर्ण बैठक

    भारतीय जनता पार्टी आई० टी० विभाग की महत्वपूर्ण बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय ऊना में आई० टी० विभाग की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला ऊना के अध्यक्ष शाम मिनहास के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश आई० टी० विभाग के संयोजक अनिल डडवाल, प्रदेश आई० टी० विभाग के सह–संयोजक जग सिंह ठाकुर तथा जिला आई० टी० संयोजक चंदन कालिया ने उपस्थित होकर विभागीय गतिविधियों और संगठन की तकनीकी दिशा पर विस्तृत रूप से अपने विचार साझा किए।

    बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को डिजिटल रूप से अधिक सशक्त, संगठित और परिणाम–उन्मुख बनाना रहा। बैठक में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों और विकासात्मक पहलों को जन–जन तक समयबद्ध और प्रमाणिक रूप से पहुँचाने में आई० टी० विभाग की भूमिका पर गंभीर चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश सरकार की नीतिगत विफलताओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को तथ्यों के साथ बूथ स्तर तक पहुँचाने की रणनीति पर भी विमर्श किया गया।

    बैठक में यह भी विचार हुआ कि बूथ स्तर पर आई० टी० टीमों को कैसे अधिक प्रशिक्षित, सक्रिय और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जाए, ताकि सूचना प्रवाह तेज़, विश्वसनीय और पारदर्शी बना रहे। डेटा प्रबंधन, अभियान रिपोर्टिंग, ऑनलाइन गतिविधियों के समन्वय और जिला–से–बूथ स्तर तक सूचना के आदान–प्रदान को सुव्यवस्थित करने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

    प्रदेश संयोजक अनिल डडवाल ने कहा कि आई० टी० विभाग संगठन का वह महत्वपूर्ण स्तंभ है जो जानकारी, संदेशों और योजनाओं को डिजिटल माध्यम से सीधे जनता तक पहुँचाने का कार्य करता है, इसलिए हर स्तर पर दक्षता और त्वरित प्रतिक्रिया आवश्यक है।

    सह–संयोजक जग सिंह ठाकुर ने आई० टी० टीम में निरंतर संवाद, सामूहिक प्रयास और जिम्मेदारी–आधारित कार्यशैली को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। जिला आई० टी० संयोजक चंदन कालिया ने कहा कि जिला ऊना में आई० टी० विभाग आने वाले समय में बूथ स्तर तक नेटवर्क को और अधिक मजबूत बनाते हुए संगठन को हर संभव तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा।

    इस अवसर पर जिला सह–संयोजक सूर्य कांत जामवाल, तथा भाजपा जिला ऊना के सभी मंडल संयोजक एवं सह–संयोजक उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने विभागीय कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने, सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने और आगामी अभियानों में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

  • Punjab News: तस्करों की गुंडागर्दी, पेट्रोल बम से हमला कर घर में लगाई आग

    Punjab News: तस्करों की गुंडागर्दी, पेट्रोल बम से हमला कर घर में लगाई आग

    लुधियाना: मॉडल टाउन में डॉ. अंबेडकर नगर में नशा तस्करों की गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां तस्करों ने एक घर पर पेट्रोल बम फेंक कर आग लगा दी। इस घटना को लेकर परिवार में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार चार दिन से घर नहीं गया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता दर्शना अपने पति रमेश कुमार के साथ पुलिस कमिश्नर लुधियाना को शिकायत देने पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में सक्रिय चिट्टा तस्कर करीब 20 युवकों ने उनके परिवार को निशाना बनाया। मेरे बेटे को पहले चिट्टे की लत लगाई, विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी।

    दर्शना ने शिकायत में आरोप लगाया कि उनका 26 वर्षीय बेटा सागर पिछले एक साल से आरोपियों द्वारा चिट्टे के जाल में फंसाया जा रहा था। परिवार के विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई कि अगर सागर ने नशा सप्लाई नहीं किया तो पूरे परिवार को घर में जिंदा जला देंगे।

    शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने पहले भी सागर पर तेजधार हथियारों से हमला किया था। दर्शना के अनुसार आरोपी स्थानीय पुलिसकर्मियों से जान-पहचान का दावा करते हैं और इसी डर से परिवार शिकायत दर्ज नहीं करवा सका।

    उन्होंने कहा कि 15 नवंबर की शाम करीब 9:30 बजे पेट्रोल से भरी कांच की बोतलों के साथ आरोपी उनके घर पहुंचे और पेट्रोल बम फेंककर घर में आग लगा दी। परिवार ने कहा कि इस दौरान वह घर पर नहीं थे, अगर हम घर में होते, तो हमें जिंदा जला देते। दर्शना ने दावा किया कि आरोपियों ने पेट्रोल बम फेंकते हुए खुद वीडियो रिकॉर्ड की और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया और बैकग्राउंड में बहादुरी दिखाने वाला गाना भी लगाया। दर्शना ने अपनी शिकायत में लिखा है कि उनका परिवार पिछले चार दिनों से घर नहीं जा रहा, क्योंकि उन्हें आरोपियों से जान को गंभीर खतरा है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है कि अगर हमें कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार जैरी और उसके साथी होंगे।

  • सूरजकुंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक आयोजित

    सूरजकुंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक आयोजित

    चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री व उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् चेयरमैन अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को फरीदाबाद के सूरजकुंड में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् की 32वीं बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री व उत्तरी क्षेत्रीय परिषद के वाइस- चेयरमैन नायब सिंह सैनी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जम्मू एवं कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुला, लदृाख के उप राज्यपाल कविंदर गुप्ता, चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राजस्व मंत्री विपुल गोयल, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा सहित संबंधित राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के उच्चाधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक में आगमन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित संबंधित राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश की प्रगति के लिए राज्यों के बीच सतत सहयोग के माहौल का होना अति महत्वपूर्ण है। अपने संसाधनों को एकत्रित करके, अपने ज्ञान को सांझा करके और एक दूसरे की सर्वोत्तम पद्धतियों को अपनाकर ही हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के दृढ़ संकल्प को साकार करने की दिशा में हरियाणा ने कई सफल प्रयास किये हैं।

    पंजाब से आग्रह, जल विवाद पर गुरुओं की महान परंपराओं का रखा जाए ध्यान

    नायब सिंह सैनी ने बैठक के महत्वपूर्ण एजेंडा मदों पर चर्चा के दौरान कहा कि सभी राज्यों के पानी के हिस्से को संबंधित राज्य तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। हरियाणा लगातार दिल्ली को उसके हिस्से से अधिक पानी अपने हिस्से से देता रहा है। जबकि, एस.वाई.एल. न बनने के कारण हरियाणा को पंजाब से अपने हिस्से का पूरा पानी नहीं मिल रहा है। अगर एस.वाई.एल. के रास्ते हरियाणा को अपने हिस्से का पूरा पानी मिलता है, तो राजस्थान को भी उसके हिस्से का पूरा पानी मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है। यह वह पावन धरा है, जहां भाई कन्हैया जी जैसे गुरु सेवक हुए, जिन्होंने युद्ध भूमि में घायल पड़े दुश्मनों के सैनिकों को भी पानी पिलाया। उन्होंने परिषद के माध्यम से पंजाब से आग्रह किया कि जल विवाद पर गुरुओं की महान परंपराओं का ध्यान अवश्य रखा जाए। उन्होंने कहा कि पानी हम सबका सांझा है, तो इसको स्वच्छ बनाए रखना भी हम सबकी जिम्मेदारी है। हमारी संस्कृति में नदियों को माता कहा गया है। उन्होंने विशेष रूप से यमुना नदी का उल्लेख करते हुए हरियाणा की ओर से विश्वास दिलाया कि यमुना के पानी को स्वच्छ रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से हरियाणा के कॉलेज संबद्ध होने से हरियाणा के विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय दोनों को होगा लाभ

    नायब सिंह सैनी ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार इसमें अपना योगदान करना चाहती है। यदि हरियाणा के कुछ कॉलेज इस विश्वविद्यालय से संबद्ध हो जाएंगे, तो हरियाणा के विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय दोनों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। तीन नए आपराधिक कानून हरियाणा में लागू हो जाने से पॉक्सो अधिनियम के तहत मामलों का तेजी से निपटान कर पाने में सफल हो रहे हैं।

    हरियाणा सरकार ने हर नागरिक को स्वास्थ्य सेवा की सुनिश्चित

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हर नागरिक को स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को और आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने अपनी चिरायु योजना इसके साथ जोड़ी है। यह ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा दोगुणी गति से विकास का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक छोटे से छोटे गांव में भी अब बैंकिंग सुविधा उपलब्ध है।

    हरियाणा सरकार ने एक साल में ही 47 संकल्पों को किया पूरा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गत विधानसभा चुनावों के दौरान जारी किए गए संकल्प-पत्र के 217 में से 47 वादों को पहले वर्ष में ही पूरा कर दिखाया है। उन्होंने केवल एक संकल्प का उल्लेख करते हुए बताया कि गत 25 सितंबर को ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ ऐप का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के 109वें जन्म दिवस के अवसर पर किया गया। गत 1 नवम्बर हरियाणा दिवस पर सरकार ने ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र 5 लाख 22 हजार 162 महिला लाभार्थियों को 2100-2100 रुपये की राशि बैंक खातों में जारी की। अब तक 8 लाख 5 हजार आवेदन हो चुके हैं और शीघ्र ही यह संख्या 15 लाख हो जाएगी।

    उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् की बैठक ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का बनेगी उदाहरण

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस बैठक के एजेंडे की हर मद पर राज्य की विस्तृत टिप्पणियां परिषद् को प्रस्तुत की गई हैं। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस बैठक के विचार-मंथन से राज्य व केंद्र शासित प्रदेश सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने, अंतर्राज्यीय व केन्द्र राज्यों के बीच कई मुद्दों को सुलझाने में सहमति बनाने में सफल होंगे और उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् की यह बैठक ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का उदाहरण बनेगी ।  
  • Punjab News: गुरुद्वारा से मत्था टेककर लौट रहीं मां-बेटी को ट्रक ने कुचला

    Punjab News: गुरुद्वारा से मत्था टेककर लौट रहीं मां-बेटी को ट्रक ने कुचला

    लुधियानाः जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां, स्कूटी पर जा रही मां-बेटी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी कई मीटर तक घसीटती चली गई। इस हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

    मृत महिला की पहचान राजमीत कौर (34 वर्ष) के रूप में हुई है, जो खन्ना के करतार नगर की रहने वाली थीं। घायल बच्ची का नाम सृष्टि कौर (9 वर्ष) है। दोनों गुरुद्वारा माथा टेककर अपने घर लौट रही थीं।

    टायर सिर पर चढ़ा, मौके पर मौत
    समराला के पास यह हादसा हुआ। ट्रक ड्राइवर ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी और फिर उसे घसीटता हुआ आगे ले गया। ट्रक का टायर राजमीत कौर के सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची के पैरों को भी ट्रक ने कुचल दिया।

    गुरुद्वारे से लौटते समय हुआ हादसा
    परिवार के सदस्य जगजीत सिंह कुनार ने बताया कि मां-बेटी गुरुद्वारा श्री देगसर साहिब (कटाना साहिब) से माथा टेककर वापिस घर जा रही थीं। बरधाला पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और बड़ा हादसा हो गया।

    बच्ची के दोनों पैर टूटे
    टक्कर के बाद बच्ची सृष्टि कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले खन्ना सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

    अस्पताल पहुंचने से पहले ही मां की मौत
    खन्ना सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि महिला को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

  • इकफाई यूनिवर्सिटी ने किया प्रोस्पेक्टस लांच

    इकफाई यूनिवर्सिटी ने किया प्रोस्पेक्टस लांच

    हिमाचल प्रदेश के 100 विधालयो ने प्रधानाचार्यो ने लिया भाग

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के अटल शिक्षा कुंज स्तिथ इक्कफाई विश्वविद्यालय ने सोमवार को अपना 2026  27 शैक्षणिक वर्ष का प्रोस्पेक्टस लॉन्च किया ।इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के लगभग 100 स्कूलों से अधिक प्रधानाचार्य मौजूद रहे । इस समारोह में  मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रोफेसर केशव शर्मा मौजूद रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष श्रीकांत कोठारी मौजूद रहे । कुलपति केशव राम शर्मा ने बताया कि इक्कफाई विश्वविद्यालय एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान के रूप मे अग्रसर है ।जिसके पूरे भारतवर्ष में 11 विश्वविद्यालय ,9 बिजनेस स्कूल,9 लॉ स्कूल,9 टेक स्कूल और तीन फार्मा स्कूल चल रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा आधुनिक सुविधाओं के प्रावधान पर जोर दिया।

    जिसमें पूरी तरह से वाई-फाई सक्षम परिसर से लेकर सीसीटीवी निगरानी वाले छात्र छात्रावास शामिल है ।उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की व्यापक की परिवहन प्रणाली है। जो माता-पिता को संतुष्टि दिलाता है कि उनका बच्चा आसानी पूर्वक विश्वविद्यालय पहुंच रहा है ।प्रोफेसर केशव शर्मा ने बताया कि छात्रों के लिए इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के भी बहुत ही सुंदर अवसर इस विश्वविद्यालय द्वारा मुहैया करवाए जाते हैं। इस मौके पर रीजनल हेड नरेश, सीनियर ब्रांच मैनेजर प्रियंका, आईजीआईडीआई टीम के सदस्य हितेश , दीक्षित, अमनदीप, सुरभि,दलजीत,हरप्रीत,रोहित व स्वाति मौजूद रहे।

  • बद्दी स्कूल की छात्राओं को सिखाए आत्म रक्षा के गुर

    बद्दी स्कूल की छात्राओं को सिखाए आत्म रक्षा के गुर

    700 छात्राओं को प्रशिक्षण में लिया भाग

    बद्दी/सचिन बैंसल: शास्त्रंग इंडियन मार्शल आर्ट की ओर से पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में  छठी से बारहवीं कक्षा तक की 700 लड़कियों को कोच ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। समग्र शिक्षा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के शुभारंभ पर पाठशाला के प्रधानाचार्य  राम लाल  ने पोस्को एक्ट 2012 के अंतर्गत सभी लड़कियों को कैसे अपनी आत्मरक्षा करनी है। उससे अवगत करवाया और सभी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। हिमाचल प्रदेश में शास्त्रंग इंडियन मार्डन मार्शल आर्ट की ओर से निरंतर दी जा रही लड़कियों को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग को हम उत्तम मानते है। हम उनकी पूरी टीम का धन्यवाद करते है कि वे ऐसे ही लड़कियों को जीवन में प्रशिक्षित करते रहें। इसमें लगभग पाठशाला के सभी अध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहे।

  • बघेरी स्कूल मे सात दिवसीय विशेष शिविर हुआ संपन्न

    बघेरी स्कूल मे सात दिवसीय विशेष शिविर हुआ संपन्न

    नेहा देवी व गौरव धीमान में बने सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी

    बद्दी/सचिन बैंसल: राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिवर का समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नेहा देवी व गौरव धीमान बेस्ट वेलेंटियर चुने गए।   मुख्य अतिथि के रूप में  बहादुर खान आमंत्रित थे। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

    मुख्य अतिथि  ने संबोधन भाषण में अनुशासन के महत्व पर बल देते हुए कहा कि कहा  विद्यार्थियों में अनुशासन का होना अति आवश्यक है। अनुशासन विद्यार्थी जीवन  का आभूषण है   कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रियंका कुमारी ने बच्चों को बताया  कि स्वेच्छा से हमेशा देश की सेवा के लिए तत्पर रहे। प्रभारी रंजीत कौर  राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों की प्रशंसा करते हुए बताया कि सभी स्वयंसेवियों नित्य प्रति के कार्यों में बढ़ चढक़र भाग लेते थे।  उन्होंने पूरे शिविर के दौरान अनुशासन का पूरा ध्यान रखा। इस अवसर पर गुरदीप सिंह,मनजीत सिंह, डीपी लज्जा राम,और अन्य सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।