दिल्ली विस्फोट मामले में ED ने की यूनिवर्सिटी समेत 25 जगहों पर Raid

Written by

in

नई दिल्लीः दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) एक्शन मोड में आ गई है। इस मामले में मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने दिल्ली के ओखला इलाके में स्थित अल-फलाह ट्रस्ट और फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कई ठिकानों पर बड़े स्तर पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ईडी ने यूनिवर्सिटी सहित 25 जगहों पर छापेमारी की है। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि ये छापे मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के एक मामले में हो रहे हैं, जिसमें यूनिवर्सिटी और इसके मालिकों-प्रबंधकों पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं।

जबकि जांच एजेंसियां दिल्ली कार बम धमाके के मामले की जांच जारी रखे हुए हैं। ऐसे में इस केस में अल-फलाह यूनिवर्सिटी उनके रडार पर है। दिल्ली आतंकी हमला अब फरीदाबाद, हरियाणा तक पहुंच गया है। इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के ट्रस्टीज़, संबंधित व्यक्तियों और संगठनों से जुड़े एक मामले के सिलसिले में आज सुबह से ही दिल्ली और अन्य स्थानों पर 25 ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी सुबह 5 बजे से जारी है। जांच एजेंसी की एक टीम ने आज सुबह फरीदाबाद में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कार्यालय पर छापा मारा।

एजेंसी की टीम कैंपस के अंदर मौजूद है और विभिन्न दस्तावेज़ों, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि पिछले दिन दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल मामले में जालसाज़ी और धोखाधड़ी के संदर्भ में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को दो समन जारी किए थे। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (U.G.C.) की शिकायत के आधार पर यूनिवर्सिटी के खिलाफ जालसाज़ी और धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *