Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, पेशाब करने रुका युवक घायल

जालंधरः थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव लिदडा के बाहर सोमवार शाम करीब सात बजे गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान विधिपूर के रहने वाले रंजीत कुमार उर्फ गोपी के रूप में हुई है। गोली युवक के पैर में लगी है और घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक रात को जालंधर अमृतसर हाईवे पर गांव के बाहर पेशाब करने के लिए रुका था और इस दौरान कमर के पास रखे अवैध देसी पिस्तौल को बाहर निकालने लगा तो गोली चल गई। गोली युवक के पैर में लगी, जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। गोली चलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मकसूदां पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया और पिस्तौल को कब्जे में लेकर पुलिस कर्मी उसके पास तैनात कर दिए है। एसपीडी सरबजीत सिंह राय ने बताया कि मामला उनके ध्यान में नहीं है, वहीं डीएसपी करतारपुर ने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और वह बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *