Blog

  • पति राज कुंद्रा संग Premanand Maharaj से मिलने पहुंची Shilpa Shetty

    पति राज कुंद्रा संग Premanand Maharaj से मिलने पहुंची Shilpa Shetty

    बॉलीवुड: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सुर्खियों में बनी रहती हैं। योगा एक्सपर्ट होने के साथ-साथ उनका झुकाव स्पिरिचुअलिटी की ओर भी काफी है। अब हाल ही में वह अपने पति राज कुंद्रा के साथ प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए पहुंची। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और जीवन को सही दिशा में जीने की सीख ली।

    प्रेमानंद महाराज जी ने जब शिल्पा से यह पूछा कि आप नियमपूर्वक नाम जप करते हैं तो इस पर वह अपने मन की उथल-पुथल को छुपा नहीं पाई। अपनी परेशानी को महाराज जी के सामने रखते हुए शिल्पा ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि हमें बताईए कि हमें क्या करना चाहिए। प्रेमानंद महाराज जी ने शिल्पा से सवाल किया कि आप नियमपूर्वक नाम जप करते हैं तो इस पर वह अपने मन की उथल-पुथल को छुपा नहीं पाई।

    परेशानी को महाराज जी के आगे जाहिर करते हुए शिल्पा ने कहा कि आप हमें बताईए की हमें क्या करना चाहिए। महाराज जी ने कहा कि – ‘एक छोटा सा काउंटर ले लीजिए और उसमें 10 हजार बार राधा नाम 24 घंटे में जप लें। राधा-राधा फिर आप देखिए हर परिस्थिति को मटिया मेट करके परमानंद से जोड़ देने वाला प्रभु का नाम है राधा। आप मुझे देख लीजिए दोनों किडनी फेल है फिर भी अंदर बहुत आनंद हैं मैं हमेशा खुश रहता हूं’। प्रेमानंद महाराज जी की बातें एक्ट्रेस बहुत गौर के साथ सुनती हुई दिखी। एक्ट्रेस ने उनकी बातों पर सहमति भी जताई। जब उन्होंने कहा कि – ‘आध्यात्म कभी बिकता नहीं और जो बिकता है वो अध्यात्म नहीं होता’।

    महाराज के वचनों को सुनकर राज कुंद्रा भी अपने आप को रोक नहीं पाए और महाराज के कष्टों को दूर करने के लिए उन्हें अपनी एक किडनी डोनेट करने की बात कही परंतु महाराज जी ने विनम्रता से इंकार कर दिया। उन्होंने राज की इस गुजारिश को खारिज करते हुए कहा कि बस आप स्वस्थ रहें मेरे लिए इतना काफी है। जब तक उनका बुलावा नहीं आएगा ये किडनी हमको नहीं ले जाएगी फिर जब बुलावा आएगा तो सबको जाना ही पड़ता है पर आपका ये सदभाव हम हृदय से स्वीकार करते हैं। महाराज प्रेमानंद के फॉलोअर्स में शिल्पा राज के अलावा अनुष्का-विराट कोहली, बी प्रॉक, जैस्मिन सैंडलस जैसे कई सारे सेलिब्रिटीज के नाम शामिल हैं।

     

  • Punjab News: बेनतीजा रही प्रशासन से मीटिंग, जारी रहेंगी PUNBUS-PRTC कर्मियों की हड़ताल

    Punjab News: बेनतीजा रही प्रशासन से मीटिंग, जारी रहेंगी PUNBUS-PRTC कर्मियों की हड़ताल

    चंडीगढ़ः पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कर्मी आज से हड़ताल पर चले गए है। ऐसे में आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आज परिवहन सचिव और यूनियन नेताओं के बीच बैठक बेनतीजा रही। सूत्रों के अनुसार प्रशासन द्वारा मांगों के निपटारे के लिए 10 दिन का समय ओर मांगा गया है। जिसके चलते सरकारी बस कर्मियों की हड़ताल अभी जारी रहेंगी। आज सुबह से ही अपनी मांगों को लेकर कच्चे कर्मी हड़ताल पर हैं।

    उनका कहना है कि एक ओर जहां प्रशसान द्वारा लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लंबे समय से काम कर रहे पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारी अभी भी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते नज़र आ रहे हैं। इसी के चलते कर्मचारियों ने बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है। जालंधर सहित पंजाब भर में पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए। इस संबंध में इन कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नेताओं ने आश्वासन दिया था कि सबसे पहले कच्चे कर्मियों की मांगों को पूरा किया जाएगा।

    लेकिन अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। जिसके चलते उन्हें विरोध स्वरूप काम छोड़कर हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं अगर बस स्टैंड पर स्थित डिपो की बात करें तो जालंधर डिपो को रोजाना लाखों रुपए की आय का नुकसान हो रहा है। वहीं जब इन बसों में सफर कर रही महिलाओं से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे बस टाइम टेबल के अनुसार यहां पहुंची थीं लेकिन यहां पता चला कि आरोपी हड़ताल पर है, जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

     

     

  • Punjab News: अजब मामला, लड़कों ने सरपंच को लिखा पत्र, “कहा-हमारी शादी कराओ, हम बहुत दुखी”

    Punjab News: अजब मामला, लड़कों ने सरपंच को लिखा पत्र, “कहा-हमारी शादी कराओ, हम बहुत दुखी”

    मोगा: जिले के गांव हिंमतपुरा से अजब मामला सामने आया है। जहां गांव के लड़कों ने गांव के सरपंच को एक मांग पत्र दिया है। जिसमें कहा गया कि उनकी उम्र लगभग 30 साल है और उनकी शादी नहीं हो रही है, जल्द से जल्द उनकी शादी कराई जाए नहीं तो उन्हें कठोर संघर्ष करना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार से भी आग्रह किया है।

    Read in English:

    Moga Village Youth Submit Unusual Demand to Sarpanch: “Get Us Married or Face Protest”

    इस मौके पर गांव के सरपंच बादल सिंह ने कैमरे के सामने बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे गांव के नौजवानों ने चुनावों के दौरान उनकी मदद की थी। वहीं उन्होंने अब मुझे एक मांग पत्र दिया है जिसमें लिखा है कि उनकी उम्र करीब 30 साल है और वे शादी करना चाहते हैं, लेकिन उनकी शादी नहीं हो रही है। गांव के लोग उन्हें छड़ा कहकर बुलाते हैं। यदि जल्दी उनकी शादी नहीं कराई गई तो वे कठोर संघर्ष करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार से भी अपील की है कि पंजाब सरकार भी उनकी शादी में मदद करे।

  • चुनाव को लेकर मचा बवाल, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया 5 सदस्यों के अपहरण का आरोप, देखें वीडियो

    चुनाव को लेकर मचा बवाल, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया 5 सदस्यों के अपहरण का आरोप, देखें वीडियो

    नैनीतालः उत्तराखंड में हुए पंचायत चुनाव के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है। कई जिलों में इसे लेकर उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है और वो किसी भी तरह से ये पद अपने नाम करना चाहते हैं। इसी बीच नैनीताल से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेताओं ने पुलिस के साथ मिलकर चार पंचायत सदस्यों का अपहरण कर लिया। दरअसल, इस मामले को लेकर कांग्रेस ने हाईकोर्ट का रूख किया है।

    आज हाई कोर्ट ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित के पांच जिला पंचायत सदस्यों को सुबह मतदान को जाते समय माल रोड से अगवा करने के मामले पर सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ कांग्रेस व सरकार दोनों पक्षों को सुना। मामले की स्थिति जानने के लिए कोर्ट ने एसएसपी , जिलाधिकारी व एएसपी से कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होने का कहा। करीब दस मिनट के बाद दोनों अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए। कोर्ट ने उनसे कहा कि मतदान शांति पूर्वक कराएं।

    कोर्ट के निर्देशों के बाद भारी पुलिस बल दस सदस्यों को लेकर जिला पंचायत कार्यालय पहुंचा। जहां मीना देवी बडौन, पूनम दीनी तल्ली, निधि जोशी दाड़िमा, पुष्पा नेगी सूपी, संजय बोहरा सिमलखा, अनीता आर्या गुलजारपुर बंकी, अर्नव कंबोज गेबुवा, जिशांत कुमार मेहरागांव, देवकी बिष्ट ज्योलीकोट, हेम चंद्र तलिया ने मतदान किया। मतदान के बाद पुलिस फोर्स सदस्यों को वापस ले गया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और अन्य कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर पुलिस की मदद से कांग्रेस के पांच जिला पंचायत सदस्यों को अगवा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि डिकर सिंह मेवाड़ी- ककोड़, प्रमोद सिंह- ओखलकांडा, तरुण कुमार शर्मा- चापड़, दीप सिंह बिष्ट- चौखुटा और विपिन सिंह- जंगलियागांव को अगवा किया गया है।

  • Jalandhar News: लूट मामले में 50 हजार की नगदी सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लूट मामले में 50 हजार की नगदी सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शाहकोट पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2 घंटे में लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपियों के कब्जे से 50 हजार की नगदी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर की टीम ने 50 हजार रुपये के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए 50 हजार रुपये बरामद की है।

    उन्होंने कहा कि सुखपाल सिंह पुत्र लेट दीवान सिंह वासी आदर्श नगर धर्मकोट जिला मोगा के पीड़ित ने सूचना दी कि दोपहर के समय 2 एक्टिव सवार व्यक्ति उससे 50 हजार की नगदी छीनकर फरार हो गए। जिस पर इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लूट करने वाले 2 व्यक्तियों और उनके साथी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और गिरफ्तार किए गए आरोपियों से लूटे गए 50 हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा बरामद की गई है।

    आरोपियों की पहचान जश्नप्रीत उर्फ जश्न निवासी जीरा, मुकेश कुमार उर्फ काका पुत्र कुलदीप निवासी घोड़ा मोहल्ला, जीरा, और वरिंदरपाल पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी थाना जीरा के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी वरिंदरपाल ने ही इस साजिश को अंजाम दिया था। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से गहराई से पूछताछ की जाएगी।

  • बारिश का कहर: बाइक सवारों पर गिरा पेड़, 1 की मौत, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

    बारिश का कहर: बाइक सवारों पर गिरा पेड़, 1 की मौत, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

    नई दिल्लीः पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी अब बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में मूसलाधार बारिश से पानी इकट्ठा हो गया है। राजधानी भी इससे बची नहीं है। सुबह से हो रही तेज रफ्तार बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। जगह-जगह जलभराव और जाम से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी के साथ दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल, कालकाजी में आज भारी बारिश के दौरान एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। दुर्भाग्य से उसी वक्त वहां से गुजर रहा बाइक सवार इसकी चपेट में आ गया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, पास से गुजर रही एक कार भी पेड़ की चपेट में आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरु किया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई है जबकि उनकी बेटी प्रिया फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती है। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। पेड़ को 2 क्रेन्स की मदद से सड़क से हटाया गया। पहले कटर से पेड़ को काटा गया, फिर उन टुकड़ों को अलग अलग उठा कर ले जाया गया। वहीं इलाके में कई अन्य जगह और अंडरब्रिजों में पानी भर जाने से लोग परेशान हैं और सरकार से समस्या का हल करने की मांग की है।
  • Jalandhar News: 2 देसी पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 देसी पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना आदमपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 देसी पिस्टल, मैगजीन और 7.65 KF के 3 रौंद बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि देर रात थाना आदमपुर पुलिस द्वारा नाकेबंदी करके चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एएसआई अंग्रेज सिंह समेत पुलिस पार्टी ने आदमपुर से मेन रोड के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तालाशी ली गई। तालाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 देसी पिस्टल, मैगजीन और 7.65 KF के 3 रौंद बरामद हुए।

    गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दीपक कुमार उर्फ साहिल निवासी आदमपुर जिला जालंधर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 128 तारीख 13 अगस्त अधीन 25/54/59 आर्म्स एक्ट थाना आदमपुर में दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और आगे गहराई से पूछताछ की जाएगी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है। दर्ज मामलों में से एक मामले में आरोपी वाटेंड था।

  • अब बेगानी शादी में भी मिलेगी Entry, बस एक टिकट की पड़ेगी जरुरत

    अब बेगानी शादी में भी मिलेगी Entry, बस एक टिकट की पड़ेगी जरुरत

    लाइफस्टाइल: शादी में जाना है पर अगर किसी ने आमंत्रित ही न किया हो तो क्या होगा। इस सिचुएशन में अगर आपको कोई शादी का टिकट बेच दे और आप अजनबी होते हुए भी उस शादी में शामिल हो पाए तो क्या करेंगे? अब कुछ ऐसा ही सोचकर कातिया लेकर्स्की ने इनविटिन नाम का एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाया है जहां अब कोई भी जोड़ा अपनी शादी की टिकट बेच सकता है जो लोग शादी में जाना चाहते हैं वो पैसे देकर शामिल हो सकते हैं। इसका अर्थ यहां यह है कि शादी अब सिर्फ परिवार और दोस्तों के लिए ही नहीं बल्कि अजनबी भी डांस कर सकते हैं, मस्ती कर सकते हैं और मजे में हिस्सा ले सकते हैं। सोशल मीडिया पर यह कल्चर काफी चर्चा में भी है।

    इनविटिन है प्लेटफॉर्म का नाम

    कातिया लेकर्स्की ने इसी साल इनविटिन नाम का प्लेटफॉर्म शुरु किया है। एक दिन जब वह फ्रांस में शादी में गई तो उन्हें और उनके घर वाले लोगों को देखकर लगा कि ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनको शादी में आमंत्रित नहीं किया जाता। उनकी छोटी बेटी ने इस दौरान उनसे सवाल किया कि – हम क्यों नहीं किसी शादी में जा सकते? और उस दौरान कातिया के दिमाग में एक आइडिया आया उन्होंने सोचा क्यों न शादी के लिए टिकट बेचे जाए ताकि जोड़े कुछ पैसे जमा कर पाए और अजनबी लोग भी शादी में शामिल हो पाए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Katia Lekarski (@katialekarski)

    शादी का निकल जाएगा खर्च

    अब इस प्लेटफॉर्म पर काफी जोड़े अपनी शादी का खर्चा निकालने के लिए टिकट बेच रहे हैं। कुछ लोग पैसे के लिए ऐसा ही करते हैं क्योंकि शादी करना महंगा होता है और कुछ लोग इसको मजे और अनुभव के लिए करते हैं। लोग शादी में शामिल होने के लिए सैंकड़ों यूरो देने के लिए तैयार है। लॉरेन जो अजनबियों की शादी में गई है उन्होंने कहा कि उनका परिवार छोटा है इसलिए उन्हें कम शादियों में जाने का मौका मिलता है। उन्हें अलग-अलग शादियों में जाकर सजावट संगीत और डांस देखना बहुत अच्छा लगता है।

    यूजर्स हुए परेशान

    कुछ जोड़े अपनी शादी के अनुभव को और मजेदार बनाने के लिए अजनबियों को बुलाते हैं। इस पोस्ट के बाद अब सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि – शादियों को तो पवित्र रहने दो। वहीं अन्य ने लिखा कि – पैसा एक दिन पूरी तरह से इंसानियत ही बर्बाद कर देगा।
  • Punjab News: डिजिटल अरेस्ट करके 92 करोड़ की ठगी मामले में 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: डिजिटल अरेस्ट करके 92 करोड़ की ठगी मामले में 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    310 बैंक खातों को फ्रीज करने की तैयारी शुरू

    मोहालीः साइबर क्राइम पुलिस 92 करोड़ की राष्ट्रीय स्तर की ठगी का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरमन दीप सिंह ने बताया कि साइबर पुलिस द्वारा तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात सहित कई राज्यों में संयुक्त छापेमारी कर डिजिटल अरेस्ट मामले में शामिल 2 गिरोहों के 10 सदस्यों की पहचान की गई थी। जिनमें से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक गिरोह के 4 और दूसरे गिरोह से 2 आरोपी गिरफ्तार किए है। आरोपी दुबई से हवाले के जरिए पैसों का लेन-देन कर रहे थे। आरोपियों का एक गैंग होंगकोंग और दूसरा कंबोडिया से चल रहा था। आरोपियों में एक मुंबई और वडोदरा जेल में बंद है, जिन्हें प्रोडक्श वारंट पर लाया जाएगा। पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपियों द्वारा मोहाली में 3 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने कहा कि देश भर में उक्त गिरोह द्वारा ठगी करने की बात करें तो उसमें 92 करोड़ रुपये की ठगी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के 310 बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने अब तक 6 कॉल सेंटरों का पर्दाफाश करते हुए 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 30 लैपटॉप, 159 मोबाइल फोन, 169 सिम कार्ड, 127 बैंक एटीएम कार्ड और 108 बैंक खाते बरामद किए गए हैं। वहीं हनी ट्रैप मामले में 3 दोषियों को गिरफ्तार किया गया है।
  • Punjab News:प्रेम-विवाह की रंजिश को लेकर 2 पक्षों में झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News:प्रेम-विवाह की रंजिश को लेकर 2 पक्षों में झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    अमृतसर: मामला अमृतसर के थाना छेहरटा के इलाके गांव काले से सामने आया है, जहाँ प्रेम विवाह के बाद दो पक्षों के बीच रंजिश और आमने-सामने की लड़ाई हुई है। इलाके में जमकर ईंट-पत्थर चले और मामला थाने तक पहुंच गया है। साहिब सिंह नामक युवक ने इलाके के युवाओं पर रंजिश के चलते घर में घुसकर ईंट-पत्थर चलाने का आरोप लगाया है।

    इस संबंध में बातचीत करते हुए पीड़ित साहिब सिंह और उसकी बहन ने बताया कि वे गांव काले के रहने वाले है। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले उसका प्रेम विवाह हुआ था, जिसकी रंजिश लड़की के भाई और उनके साथियों के साथ है। आज भी जब दोनों भाई काम पर जा रहे थे, तो लड़की के भाइयों ने साथियों के साथ मिलकर गालियां निकालनी शुरू कर दीं।

    उसी टकराव के बाद पत्नी के परिवार और भाइयों के साथियों ने उनके घर पर जमकर ईंट-पत्थर चलाए। इस घटना में परिवारिक सदस्य घायल हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस संबंध में कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर थाना छेहरटा के एसएचओ विनोद शर्मा ने बताया कि उन्हें घटना संबंधी शिकायत मिली है, जल्द ही दोनों पक्षों को थाने बुलाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।