Blog

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत

    कपूरथलाः जिले के कस्बा भुल्थ में देर रात सड़क हादसे में नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान यतिश मेहता पुत्र ललित मेहता के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार यतिश कस्बा बेगौवाल से अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में किसी तेज वाहन ने जोरदार मार दी और घटना में उसको गहरी चोटें आने से मौत हो गई। नौजवान की दर्दनाक मौत की खबर सुनते ही कस्बे में शोक की लहर फैल गई।

    उल्लेखनीय है कि यतिश मेहता अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जो कस्बा बेगौवाल में इलेक्ट्रिक की दुकान पर काम करता था। काम से लौटते समय एक्सीडेंट के दौरान किसी तेज वाहन से जोरदार टक्कर लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल हालत में यतिश मेहता को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

     

  • Punjab News: Youtuber Armaan Malik की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने किया तलब

    Punjab News: Youtuber Armaan Malik की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने किया तलब

    पटियालाः हरियाणा के यूटयूबर अरमान मलिक की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, हाल ही में धार्मिक विवाद को लेकर यूट्यूबर और उसकी पत्नी ने माफी मांग ली थी और धार्मिक सजा पूरी कर ली थी। लेकिन उनकी मुश्किलें अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, अब पटियाला की जिला अदालत ने 2 मामलों में उन्हें नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस के मुताबिक यूट्यूबर को 2 सितंबर को तलब किया गया है। दोनों पत्नियों को भी पेश होने के आदेश दिए गए हैं।

    जानकारी के अनुसार एक आरोप 2 शादियां करने से जुड़ा है, जबकि दूसरा मामला उनके द्वारा लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का है। याची ने अदालत में आरोप लगाया है कि अरमान मलिक ने दो नहीं, बल्कि 4 विवाह किए हैं, जो हिंदू विवाह अधिनियम का उल्लंघन है। हिंदू विवाह अधिनियम के तहत किसी भी हिंदू व्यक्ति को एक समय में केवल एक ही विवाह करने की अनुमति है। इसके अलावा, याचिका में कहा गया है कि मलिक ने हिंदू देवी-देवताओं का रूप धारण कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

    यह कार्रवाई न केवल धार्मिक विश्वासों का अपमान है, बल्कि हरियाणा कानून के तहत दंडनीय अपराध भी है। बता दें कि अरमान मलिक की पत्नी एवं बिग बॉस OTT सीजन 3 में दिखीं पायल ने पहले धार्मिक सजा पूरी कर ली है। पायल ने मोहाली, पटियाला से लेकर हरिद्वार में जाकर संतों के समक्ष माफी मांग ली है। वहीं, इस दौरान गऊ पूजा तक उन्होंने की है। दरअसल, अरमान मलिक की पत्नी ने माता काली का रूप धारण किया था, जिसके खिलाफ मोहाली पुलिस को शिकायत दी गई थी। आरोप था कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।

    इसके बाद 22 जुलाई को अरमान मलिक व पायल मलिक ने पटियाला स्थित काली माता मंदिर में जाकर माथा टेका और अपनी गलती के लिए माफी मांगी। इसके बाद 23 जुलाई को वह मोहाली के खरड़ स्थित काली माता मंदिर में भी पेश हुए, जहां पायल ने सात दिनों तक मंदिर की सफाई और पूजा-पाठ किया। इसके बाद वे हरिद्वार पहुंचे, जहां निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी से मिलकर माफी माँगी और पूजा-पाठ किया। इसके बाद वे दोबारा सामान्य जीवन जीने लगे।

  • बड़ा हादसाः खाटूश्याम के दर्शनों से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप कंटेनर से टकराई, 11 की मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः खाटूश्याम के दर्शनों से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप कंटेनर से टकराई, 11 की मौत, देखें वीडियो

    दौसाः जिले में बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े कंटेनर में घुस गई। हादसे में 7 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। सभी उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो पिकअप में सवार होकर खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।

    जानकारी मुताबिक, यूपी के एटा के असरौली (कोतवाली देहात) गांव के रहने वाले करीब 22-24 श्रद्धालु पिकअप पर सवार होकर खाटूश्याम के दर्शनों के लिए गए थे। वापिस आते समय बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे जब वह नेशनल हाईवे-148 पर राजस्थान के दौसा में सैंथल थाना के बापी गांव के पास पहुंचे तो उनकी पिकअप एक खड़े कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई जिनमें पूर्वी (3), प्रियंका (25), दक्ष (12), शीला (35), सीमा (25), अंशु (26) और सौरभ (35) और 4 अन्य शामिल हैं।

    सभी घायलों को आनन-फानन में जयपुर के SMS हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां, एक अन्य व्यक्ति ने गंभीर घायल होने के चलते दम तोड़ दिया। 4 घायलों को दौसा के जिला अस्पताल में, जबकि गंभीर घायलों को जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती किया गया है। SMS में भर्ती लोगों में लक्ष्य (5), नैतिक (6), रीता (30), नीलेश कुमारी (22), प्रियंका (19), सौरभ (28), मनोज (28) व एक अन्य शामिल है।

    घटना को लेकर राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि पिकअप सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई थी। जहां एक्सीडेंट हुआ वो ब्लैकस्पॉट है। ये एरिया सरकार के भी संज्ञान में है। ऐसे और भी एरिया राजस्थान में चिन्हित किए गए हैं। हादसे को लेकर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

  • Punjab News: धार्मिक सजा पूरी करने के बाद मंत्री हरजोत बैंस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: धार्मिक सजा पूरी करने के बाद मंत्री हरजोत बैंस का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब में धार्मिक सजा पूरी करने के बाद कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज क्षमा याचना के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि वह अपनी राजनीतिक और निजी जिंदगी में जो कुछ भी हैं, वह केवल गुरु साहिब की कृपा से है। हरजोत बैंस ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 6 अगस्त को श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से उन्हें एक धार्मिक सजा जारी की गई थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर पूरी विनम्रता से निभाया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह सजा नहीं, बल्कि गुरु साहिब का आदेश था।

    गुरु साहिब ने अपने हाथ मेरे सिर पर रखकर मुझे यह सेवा पूरी करने की शक्ति दी। बैंस ने अपने बचपन की यादें साझा करते कहा कि जब भी वह दरबार साहिब आते थे, वे श्री अकाल तख्त साहिब में छठे पातशाह गुरु हरगोबिंद साहिब जी के चरणों में अरदास करते थे। मैं हमेशा सोचता था कि हम आम घरों के बच्चे हैं, लेकिन आज अगर मैं पंजाब में मंत्री हूं, तो यह केवल गुरु साहिब की मेहर है। मेरे पास कोई खास काबिलियत नहीं है जिस पर मैं गर्व करूं। मेरी हर सफलता गुरु की दया है।

    हरजोत बैंस ने सिख समुदाय के 5 साहिबजादों और पूरी संगत के चरणों में क्षमा याचना की। इस मौके बैंस ने श्री अकाल तख्त साहिब और आसपास के बाजारों, गलियों और नालियों में कुछ कमियों का जिक्र करते कहा कि उन्होंने अपने निजी फंड से 20 लाख देकर इन रास्तों को सुधारने का फैसला किया है। इसके अलावा उन्होंने अपनी एक महीने की तनख्वाह दसवंध के रूप में गुरु घर को भेंट करने की घोषणा की। अगर जरूरत पड़ी तो मैं स्वयं आकर यहां झाड़ू भी लगाऊंगा।

    चाहे मंत्री के रूप में या सेवादार के रूप में, मैं हमेशा गुरु घर की सेवा के लिए मौजूद हूं। यह हमारे धर्म की जड़ है और इससे जुड़ना मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है। उनके लिए धार्मिक सेवा और जिम्मेदारियां निजी आस्था से जुड़ी हैं, और वे राजनीतिक जीवन में भी इन मूल्यों को मजबूती से बनाए रखने का प्रयास करते हैं। गुरु घर की सेवा सिर्फ एक धार्मिक कार्य नहीं, यह हमारी जिंदगी का असली मकसद है।

  • Jalandhar News : Rainak Bazar मे फड़ीवाले ने ग्राहक को जड़ा थप्पड़, थाने में माफी मांग कर छुड़ाई जान, देखें वीडियो

    Jalandhar News : Rainak Bazar मे फड़ीवाले ने ग्राहक को जड़ा थप्पड़, थाने में माफी मांग कर छुड़ाई जान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रैनक बाजार में उस समय भारी हंगामा हो गया जब सामान वापिस करने आई महिला के साथ दुकानदार के बाहर लगे फड़ीवाले विक्रेता के साथ बहसबाजी हो गई। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि मार्किट में भारी मात्रा में लोग एकत्रित हो गए। बताया जा रहा है कि महिला पायजामा बदलाने के लिए आई थी। जिसको लेकर दुकानदार और महिला में काफी विवाद हो गया।

    इस दौरान फड़ीवाले द्वारा ग्राहक को थप्पड़ जड़ दिया गया। जिसके बाद महिला द्वारा विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया गया। विवाद बढ़ता देख घटना की सूचना थाना 4 की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां फड़ीवाले ने माफी मांग कर ग्राहक से जान छुड़वाई। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें महिला और फड़ीवाले द्वारा पुलिस की मौजूदगी में हंगामा किया गया।

    इस घटना के दौरान बाजार में ट्रैफिक जाम हो गया। आरोप है कि महिला के साथ आए कुछ युवकों को फड़ीवाले ने मारने की धमकी दी। जिसके बाद महिला फड़ीवाले को धक्का देते हुए उसे हाथ लगाने का कह रही है। बताया जा रहा है कि बाजार में काफी देर तक हंगामा चला। जिसके बाद फड़ीवाले द्वारा थाने में जाकर माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।

  • Punjab News: बारिश से कई इलाके जलमग्न, खड्डी नाले में बहे दो युवक, लोगों ने बचाई जान, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश से कई इलाके जलमग्न, खड्डी नाले में बहे दो युवक, लोगों ने बचाई जान, देखें वीडियो

    पठानकोटः बीती रात हुई बारिश के कारण पठानकोट के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। खड्डी नाले में जलस्तर अचानक बढ़ने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक तेज बहाव में फंस गए। गनीमत रही कि दोनों की जान स्थानीय लोगों की सतर्कता से बच गई, हालांकि उनके वाहनें तेज बहाव की भेंट चढ़ गईं।

    जानकारी के अनुसार, पहली घटना सोमवार देर रात की है जब एक युवक स्कूटर पर सवार होकर नाले को पार कर रहा था। पानी का बहाव इतना तेज था कि उसका संतुलन बिगड़ गया और वह स्कूटर समेत पानी में बहने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन स्कूटर नाले में ही फंसा रह गया।
    दूसरी घटना मंगलवार सुबह की है जब एक पुलिसकर्मी परेड ग्राउंड में 15 अगस्त की रिहर्सल के लिए जा रहा था। खड़ी नाले में पानी होने के बावजूद उसने पार करने की कोशिश की, लेकिन वह भी तेज बहाव में फंस गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए उसे बाहर निकाल लिया। हालांकि उसकी मोटरसाइकिल का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

    स्थानीय निवासियों ने बताया कि प्रशासन को इस नाले में बार-बार पानी भरने की समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खड़ी नाले पर उचित पुल या सुरक्षा उपाय किए जाएं ताकि लोगों की जान जोखिम में न पड़े। इसके साथ ही भारी बारिश के दौरान ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में ट्रैफिक को रोका जाए और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।

  • Punjab News: मर्सिडीज गाड़ी से दवाई लेने गए व्यक्ति की गोली लगने से मौत

    Punjab News: मर्सिडीज गाड़ी से दवाई लेने गए व्यक्ति की गोली लगने से मौत

    अमृतसरः अमृतसर-जालंधर हाईवे पर मर्सिडीज कार से दवाई लेने गए व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक न्यू अमृतसर भाई गुरदास जी नगर के पास अमृतसर-जालंधर हाईवे पर दुकान से दवाई लेने के लिए गया, जहां कार में व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 44 वर्षीय अमनदीप सिंह निवासी उत्तम एवेन्यू के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा थाना मकबूलपुरा पुलिस को दे दी गई है।

    मौके पर पहुंचे मकबूलपुरा थाने के एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि उत्तम एवेन्यू निवासी मनदीप कौर ने पुलिस को बताया है कि उनके पति अमनदीप सिंह बेकरी का काम करते थे। अमनदीप सिंह की तबीयत खराब होने के कारण वह रात करीब 9 बजे अपनी मर्सिडीज कार (पीबी 02 सीआर 5200) में दवा लेने न्यू अमृतसर गए थे। करीब दो घंटे बाद भी वह घर नहीं लौटे तो उनके मोबाइल पर बार-बार फोन करने पर भी अमनदीप से बात नहीं हो पा रही थी। इसके बाद वह अपने बेटे को लेकर अमनदीप सिंह को ढूंढने न्यू अमृतसर गई।

    जब हम भाई गुरदास जी नगर न्यू अमृतसर के गेट पर पहुंचे, तो उनके पति की कार अमृतसर जालंधर हाईवे रोड पर खड़ी थी। जब हमने कार के दरवाजे खोले तो अमनदीप सिंह का शव कार में पड़ा था। उनकी गर्दन पर गोली लगी हुई थी और पास में ही उनकी 32 बोर की पिस्तौल पड़ी थी। एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि मनदीप कौर ने इसकी सूचना मकबूलपुरा थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और अमनदीप सिंह के शव सहित कार को अपने कब्जे में ले लिया। अमनदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया गया है।

     

  • Punjab News: Hotel के कमरे से मिला युवक का अर्धनग्न शव, देखें वीडियो

    Punjab News: Hotel के कमरे से मिला युवक का अर्धनग्न शव, देखें वीडियो

    बठिंडाः अमरीक सिंह रोड गोल्डी डिग्गी के पास एक निजी होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का अर्धनग्न शव मिला है। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस और एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने शव को होटल के कमरे से बाहर निकालकर बठिंडा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। होटल में युवक के साथ एक लड़की भी रुकी थी, लेकिन अभी उसकी बठिंडा पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है। युवक का पोस्टमार्टम किया जाएगा, उसके बाद ही पता चलेगा कि आखिर मौत का कारण क्या था।

    कोतवाली थाना के एसएचओ ने बताया कि मृत युवक के परिवार वालों को बुलाया गया था, जिन्होंने बताया कि यह युवक पहले ही घर से बेदखल था और वह बुरी संगत में पड़ चुका था। मृतक का नाम राकेश कुमार था और वह लहिरा कॉलोनी, भुच्चो मंडी का रहने वाला था। फिलहाल हर पहलू से जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है।

    दूसरी और सहारा एनजीओ के कार्यकर्ता ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि होटल के कमरे में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा है। हम मौके पर आए और देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। मृत युवक की लाश होटल के कमरे की कुर्सी पर पड़ी थी और परिवार के अनुसार वह टैटू बनवाने का काम करता था, जो बठिंडा के 100 फुटी रोड पर था। वहीं सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि पुलिस की ओर से एक युवक की लाश हमारे पास लाई गई थी, जिसे पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार युवक की लाश होटल के कमरे से मिली थी।

  • Jalandhar News: धार्मिक स्थल पर हमलावारों ने चलाई गोलियां और तेजधार हथियार, एक की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: धार्मिक स्थल पर हमलावारों ने चलाई गोलियां और तेजधार हथियार, एक की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नागरा फाटक के पास गुरु नानक नगर में सालाना मेले के दौरान गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां देर रात धार्मिक प्रोग्राम के दौरान 5 अज्ञात व्यक्ति आए और उन्होंने आते ही हथियार लहराने शुरू कर दिए। जिसके बाद पीड़ित के बेटे राहुल ने उन्हें हथियार लहराने से मना किया। पीड़ित के अनुसार मेले में हथियार लहराने को बेटे ने उन्हें रोका था। जिसके बाद उक्त व्यक्तियों ने बेटे के साथ गाली गालौच करना शुरू कर दिया।

    इस दौरान धार्मिक स्थल से एक व्यक्ति ने उन्हें चांटा मार दिया। जिसके बाद मामला शांत करवाकर उन्हें वहां से भेज दिया गया। पीड़ित ने कहा कि कुछ समय के बाद दोबारा उक्त व्यक्ति आए और उन्होंने दातर से बेटे और साथी पर हमला कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान गुरप्रीत उर्फ गोपी के रूप में हुई है। वहीं हमलावारों द्वारा गोलियां भी चलाई गई। घटना में 3 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 महिलाएं शामिल है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के दौरान बेटे ने घर में छिपकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि उक्त हमलावार 2 गाड़ियों में सवार होकर आए थे।

  • Share Market: Sensex 300 अंक उछला, Nifty 24500 के ऊपर

    Share Market: Sensex 300 अंक उछला, Nifty 24500 के ऊपर

    बिजनेसः शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 200 अंक की तेजी के साथ 80,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 24,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज एनर्जी, मेटल और ऑटो शेयर्स में बढ़त है। वहीं IT और बैंकिंग शेयर दबाव में कारोबार कर रहे हैं।

    एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.31% ऊपर 43,278 पर और कोरिया का कोस्पी 0.67% गिरकर 3,211 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.84% ऊपर 25,430 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.56% चढ़कर 3,686 पर कारोबार कर रहा है।

    ब्लूस्टोन ज्वेलरी के IPO में निवेश का आज आखिरी दिन
    ब्लूस्टोन ब्रांड नाम से मॉडर्न स्टाइल ज्वेलरी बनाने वाली कंपनी ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड (BJLL) का IPO आज यानी 13 अगस्त को आखिरी दिन है। 19 अगस्त को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 1,540.65 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

    आज इन कंपनियों के आ सकते है Q1 के रिजल्ट
    – आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड
    – आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रांड्स लिमिटेड
    – एडोर वेल्डिंग लिमिटेड
    – एंथम बायोसाइंसेज
    – अवंती फीड्स लिमिटेड
    – भंसाली इंजीनियरिंग पॉलिमर्स लिमिटेड
    – भारतीय इंटरनेशनल लिमिटेड
    – भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
    – बीपीएल लिमिटेड
    – ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड
    – कॉर्पोरेट मर्चेंट बैंकर्स लिमिटेड
    – सीएसबी बैंक लिमिटेड
    – डायनाकॉन्स सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस लिमिटेड
    – इंजीनियर्स इंडिया
    – ब्रेनबीज सॉल्यूशंस फर्स्टक्राई
    – गोदरेज इंडस्ट्रीज
    – हिंदुस्तान कॉपर
    – इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज लिमिटेड
    – इंडिया निप्पॉन इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
    – इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन
    -जिंदल कैपिटल लिमिटेड
    – जुबिलेंट फूडवर्क्स
    – कल्पतरु
    – कावेरी सीड कंपनी लिमिटेड
    – कृष्णवीर फोर्ज लिमिटेड
    – लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस
    – संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल
    – मुथूट फाइनेंस
    – नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट
    – फाइजर
    – एसएबी इंडस्ट्रीज लिमिटेड
    – साम्ही होटल्स
    – टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग
    – टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स
    – यूनाइटेड स्पिरिट्स
    – विशाल मेगा मार्ट
    – जेनिथ स्टील पाइप्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड
    – जोडिएक क्लोदिंग कंपनी लिमिटेड