बड़ा हादसाः खाटूश्याम के दर्शनों से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप कंटेनर से टकराई, 11 की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

दौसाः जिले में बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े कंटेनर में घुस गई। हादसे में 7 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। सभी उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो पिकअप में सवार होकर खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।

जानकारी मुताबिक, यूपी के एटा के असरौली (कोतवाली देहात) गांव के रहने वाले करीब 22-24 श्रद्धालु पिकअप पर सवार होकर खाटूश्याम के दर्शनों के लिए गए थे। वापिस आते समय बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे जब वह नेशनल हाईवे-148 पर राजस्थान के दौसा में सैंथल थाना के बापी गांव के पास पहुंचे तो उनकी पिकअप एक खड़े कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई जिनमें पूर्वी (3), प्रियंका (25), दक्ष (12), शीला (35), सीमा (25), अंशु (26) और सौरभ (35) और 4 अन्य शामिल हैं।

सभी घायलों को आनन-फानन में जयपुर के SMS हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां, एक अन्य व्यक्ति ने गंभीर घायल होने के चलते दम तोड़ दिया। 4 घायलों को दौसा के जिला अस्पताल में, जबकि गंभीर घायलों को जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती किया गया है। SMS में भर्ती लोगों में लक्ष्य (5), नैतिक (6), रीता (30), नीलेश कुमारी (22), प्रियंका (19), सौरभ (28), मनोज (28) व एक अन्य शामिल है।

घटना को लेकर राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि पिकअप सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई थी। जहां एक्सीडेंट हुआ वो ब्लैकस्पॉट है। ये एरिया सरकार के भी संज्ञान में है। ऐसे और भी एरिया राजस्थान में चिन्हित किए गए हैं। हादसे को लेकर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *