Blog

  • Jalandhar News: माई हीरा गेट सहित इन बाजारों में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, काटे चालान, किया सामान जब्त, देखें वीडियो

    Jalandhar News: माई हीरा गेट सहित इन बाजारों में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, काटे चालान, किया सामान जब्त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में दुकानदारों द्वार अवैध कब्जे और अवैध पार्किंग को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई हुई है। जिसको लेकर आज ट्रैफिक पुलिस की ओर से मुख्य बाजारों में अवैध कब्जों और अवैध पार्किंग को लेकर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई एसपी गुरबाज की हिदायतों पर ट्रैफिक इंचार्ज संजीव ने की है। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस ने आज भगत सिंह चौक से लेकर माई हीरां गेट तक दुकानों के बाहर अवैध कब्जों को लेकर कई दुकानदारों का सामान जब्त किया है, जबकि कुछ दुकानदारों को वार्निंग दी गई है।

    इस दौरान अवैध पार्किंग में खड़े 10 से 15 वाहनों के चालान काटे गए। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस रैणक बाजार में अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई करने पहुंची। मामले की जानकारी देते हुए एसपी गुरबाज ने बताया कि अवैध पार्किंग और अवैध कब्जों को लेकर इसी तरह से यह कार्रवाई आगे भी की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि नगर निगम के साथ मिलकर यह कार्रवाई की जा रही है। इस मार्किट में ट्रैफिक जाम अक्सर लगा रहता है और दुकानदारों को कई बार सामान दुकानों के अंदर रखने की अपील की जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद दुकानदार दुकानों केे बाहर सड़कों के बाहर सामान रख देते है।

    जिसके बाद ग्राहकों द्वारा वाहन भी अवैध पार्क किए जाते है। वहीं नगर निगम अधिकारी ने कहा कि कंपनी बाग से यह कार्रवाई की शुरुआत की गई जो कि माईं हीरा गेट तक की गई। वहीं उसके बाद रैणक बाजार में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि रोजाना यह कार्रवाई उनकी टीम द्वारा की जाएगी।

  • IPL Auction 2026 LIVE: रचा इतिहास, 14-14 करोड़ में बिके प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा

    IPL Auction 2026 LIVE: रचा इतिहास, 14-14 करोड़ में बिके प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा

    लीग इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी

    नई दिल्लीः अबु धाबी के एतिहाद एरिना इस छोटी नीलामी में 10 टीमें दुनियाभर के कुल 77 खिलाड़ियों के लिए बोलियां लगाई गई। जिसमें कुल 1390 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया था। इसमें 369 को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। क्योंकि सभी टीमों के पास 237 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम है। जहां आज ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन पर जमकर बोली लगी।

    इस दौरान उन पर अब तक सबसे बड़ी बोली सीएसके ने 15.60 करोड़ रुपये की लगाई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरून को 25.20 करोड़ में सोलड कर लिया है। वहीं वेटरन साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर को 2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर 14.20 करोड़ और कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपए में खरीदा है।

    दोनों ही खिलाड़ियों का बेस प्राइस 30 लाख है। चेन्नई शुरुआत से ही दोनों खिलाड़ियों से पीछे गई और आखिर में उसने दोनों को हासिल किया। दोनों अनकैप्ड भारतीय लीग इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय बने हैं। इसी के साथ दोनों ने लीग में इतिहास रच दिया है। केकेआर ने पथिराना को 18 करोड़ में खरीदा है। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम में शामिल किया है। जबकि रवि बिश्नोई को 7.2 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है।

  • Punjab News: बोलेरो चालक ने फैक्ट्री के फोरमैन को कुचला, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बोलेरो चालक ने फैक्ट्री के फोरमैन को कुचला, मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले के मरदो चोंकी के अधीन लुआहरा चौंक के पास सोमवार देर रात बोलेरो ने एक व्यक्ति को कुचला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। अब पूरे मामले की CCTV सामने आई है। जिसमेें देखा जा रहा है कि काम से घर लौट रहे बाइक सवार 56 वर्षीय सोहन सिंह को एक तेज रफ्तार महिंद्रा बोलेरो कार ने जोरदार टक्कर मारी और फिर पहिया चढ़ा दिया। जिससे व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। इसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें डीएमसी (DMC) रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

    परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
    मामले बारे मिली जानकारी के अनुसार शिमला पुरी के रहने वाले सोहन सिंह एक फैक्ट्री में फोरमैन का काम करते थे। जिनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    मृतक के भाई मनजिंदर सिंह ने बताया कि साहनेवाल के नजदीक फैक्ट्री से काम खत्म करके अपनी बाइक पर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। इसके बाद मुझे मौके से फोन आया कि आपके भाई का किसी एक्सीडेंट हो गया है। जब हम मौके पर पहुंचे तो उन्हें तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से उन्हें डीएमसी रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

    टक्कर मार मौके से फरार हुआ कार चालक
    हादसे की CCTV फुटेज सामने आई है। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि सोहन अपनी बाइक पर पुल के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो ड्राइवर रुका नहीं बल्कि उसने सोहन के ऊपर एक से दो बार पहिया चढ़ाया और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गया।

    आरोपी बोलेरो चालक को गिरफ्तार
    मामले संबंधी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: High Cruise Car के उड़े परखच्चे, नौजवान की टूटी बाजू, देखें वीडियो

    Punjab News: High Cruise Car के उड़े परखच्चे, नौजवान की टूटी बाजू, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के सराभा नगर इलाके में आज सुबह भयानक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में इनोवा हाईक्रूज कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि इनोवा हाईक्रूज कार लुधियाना के मशहूर खिलौना व्यापारी की है। घटना के दौरान कार में 2 लोग सवार थे। हादसे के समय कार में खिलौना व्यापारी का दोस्त और उसका भतीजा सवार थे। हादसे में व्यापारी के दोस्त को सिर पर चोटें आई हैं और उसके भतीजे की एक बाजू फ्रैक्चर हो गई। मामले की जानकारी देते हुए खिलौना व्यापारी गुरमीत सिंह ने बताया कि आज सुबह 5.30 बजे घटना हुई है।

    घटना के दौरान दोस्त और भतीजा साउथ सिटी से आ रहे थे। इस दौरान नहर के पास कुत्ता आ गया और उसे बचाने के दौरान यह हादसा हुआ है। भतीजे की बाजू फैक्चर हुई है, हालांकि दोनों की हालत स्थिर है। व्यापारी ने बताया कि कार को दोस्त चला रहा था और अचानक कार के आगे कुत्ता आ गया। ऐसे में कुत्ते को बचाने के दौरान कार हादसाग्रस्त हो गया।

    दूसरी ओर इस घटना को लेकर थाना सराभा नगर के एसएचओ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उनके इलाके में एक हादसा हुआ है, जिसमें गाड़ी चालक और उसके साथी को चोटें आई हैं, लेकिन किसी अन्य के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। इस घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार को क्रेन की मदद से निकाला गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार जसविंदर पाल पुत्र तेजिंदर सिंह के नाम पर गाड़ी है। घटना के दौरान सुबह में 2 लोग सवार थे। घटना अचानक कार के आगे कुत्ता आने से हो गई। इस दौरान कार चालक ने ब्रेक लगाई और गाड़ी बेकाबू हो गई। घटना में घायल नौजवान को दीप अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां नौजवान की बाजू फैक्चर हुई है।

     

  • वीरवार से बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, ये वाहन रहेंगे बैन

    वीरवार से बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, ये वाहन रहेंगे बैन

    नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में अब वाहन चालकों के लिये PUC सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा। इसको लेकर सरकार ने न सिर्फ नियम जारी किया है बल्कि, इसका सख्ती से पालन करने को भी कहा गया है। इसलिए अगर आपकी गाड़ी की PUC नहीं हुई है तो आप इसे तुरंत करवा लें। बिना PUC के अब पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। इसके अलावा BS6 से कम के वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये जानकारी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दी। इसके बाद उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक PUC सर्टिफिकेट नहीं बनाया है, उनके पास सिर्फ आज और कल का दिन है। गुरुवार से ये नियम लागू हो जाएगा। दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

    इन नियमों का उल्लंघन करने पर लगेगा भारी जुर्माना
    राजधानी में अतिरिक्त नियमों के तहत वाहनों को केवल वैध पीयूसीसी (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र) के साथ ही ईंधन मिल पाएगा, और दिल्ली के बाहर से आने वाले BS6 से कम के वाहनों को प्रतिबंधित कर जब्त किया जाएगा। प्रदूषण मुक्त दिल्ली के लिए निर्माण सामग्री जैसे बदरपुर और रेता लाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध है, जिसमें उल्लंघन पर भारी जुर्माना लगेगा। वहीं, सिरसा ने दावा किया कि इस संकट से निपटने के लिए सरकार ने कई कड़े कदम उठाए और महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

  • 2025 में दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने Mukesh Ambani, तीसरे नंबर पर पहुंचे Adani

    2025 में दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने Mukesh Ambani, तीसरे नंबर पर पहुंचे Adani

    बिजनेस: साल 2025 में दलाल स्ट्रीट पर सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस के शेयर ने कमाल कर दिया है। इस शेयर की वैल्यू में अभी तक 27 फीसदी का जोरदार उछाल आ गया है। इसका सीधा असर रिलांयस चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति पर पड़ा है। रिलांयस के स्टॉक में तेजी आने के कारण इसमें 15 अऱब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अंबानी अभी भी 100 अरब डॉलर क्लब में बने हुए हैं। इस साल कमाई के मामले में जहां मुकेश अंबानी नंबर 1 पर हैं वहीं गौतम अडानी तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

    मुकेश अंबानी की बड़ी संपत्ति

    ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी साल 2025 में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले इकलौते भारतीय सेंटिबिलियनेर हैं। रिलांयस के शेयरों में भी इस साल अब तक 27 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है। इससे मुकेश अंबानी की संपत्ति में 15.3 अरब डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीबन 1.3 लाख करोड़ा रुपये का इजाफा हुआ है। शेयरों में आई इस तेजी ने उन्हें साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला व्यक्ति बनाने में मदद की है। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी का नेटवर्थ बढ़कर अब 106 बिलियन डॉलर हो गया है। संपत्ति के इस आंकड़े के साथ दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी का नेटवर्थ बढ़कर 106 बिलियन डॉलर हो गया है। संपत्ति के इस आंकड़े के साथ दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी अब 18वें पायदान पर आ गए हैं।

    तीसरे नंबर पर पहुंचे अडानी

    दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अडानी ग्रूप के चेयरमैन गौतम अडानी भी अब एक नंबर नीचे खिसक गए हैं। कमाई के मामले में 2025 में मुकेश अंबानी के बाद नंबर-2 पर अब अडानी नहीं बल्कि लक्ष्मी मित्तल बन गए हैं। लक्जमबर्ग स्थित ग्लोबल स्टील एंड माइनिंग कंपनी आर्सेलरमित्तल के मालिक हैं। मित्तल की संपत्ति में 11.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़कर 31.40 अरब डॉलर हो गई है। गौतम अडानी के नेटवर्श की यदि बात करें तो वह तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनकी संपत्ति इस कैलेंडर ईयर में 6.52 अरब डॉलर बढ़कर 85.2 अरब डॉलर हो गई है। अडानी पावर लिमिटेड, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड और अडानी पोर्ट्स लिमिटेड और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड, एडब्लूयएल एग्री बिजनेस, अडानी टोटल गैस लिमिटेड और एनडीटीवी के शेयरों में 13-35 फीसदी की गिरावट आई है।      
  • Punjab News: गैंगस्टरों को CM Mann ने दी सख्त चेतावनी,अर्पित शुक्ला ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: गैंगस्टरों को CM Mann ने दी सख्त चेतावनी,अर्पित शुक्ला ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    मोहालीः गांव सोहाना के सेक्टर-82 के मैदान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और वैदवान स्पोर्ट्स क्लब द्वारा कबड्डी कप में खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचोरिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वहीं आज शाम बलाचोरिया का अतिंम संस्कार किया गया। दूसरी ओ राणा बलाचोरिया की हत्या पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार की ओर से कोई चूक नहीं हुई है और वह किसी का समर्थन या प्रोत्साहन नहीं करती है। उन्होंने कहा कि यह अकाली और कांग्रेस द्वारा अतीत में बोए गए बीजों का परिणाम है, जिसके कारण अब गैंगस्टरों की आंतरिक प्रतिद्वंद्विताएं सामने आ रही हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि सरकार पंजाब में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं गैंगस्टरों को सीए मान ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि वह पंजाब में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देकर या गोलियां चलाकर वह अपनी माताओं की गोद में जाकर सो जाएं। सीएम मान ने कहा कि ऐसा बिल्कुल भी होने नहीं दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अमन शांति के लोग है, लेकिन अगर कोई भी पंजाब में अमन शांति को भंग करने की कोशिश करेंगा तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। दूसरी ओर स्पेशल लॉ एंड ऑर्डर के डीजीपी अर्पित शुक्ला ने खुलासा करते हुए कहा कि इस मामले में मोहाली, अमृतसर और बटाला की स्पेशल टास्क फोर्स की टीमें तैनात की गई है। अर्पित शुक्ला ने बताया कि 2 व्यक्तियों को काबू कर लिया गया है, जल्द इस मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    बता दें कि आज ही इस मामले को लेकर एसएसपी हरमनदीप हंस ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को हुई गोलीबारी की घटना में 3 हमलावर शामिल थे। उन्होंने कहा कि इस घटना में बालाचौरिया की मौत हो गई थी। यह मामला जागो भलवानपुरी से जुड़ा है। इस घटना में फरार चल रहे 2 हमलावरों की पहचान हो गई है। जिसमें एक करण पाठक और आदित्य कपूर है, ये दोनों अमृतसर के रहने वाले है। जबकि तीसरा आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।

  • Haryana News: सोनू नोल्टा हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: सोनू नोल्टा हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: अमरावती में सोनू नोल्टा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम के द्वारा आरोपियों को काबू किया गया है। दोनों आरोपी पंजाबी के मोहाली खरड़ से पकड़े गए हैं।

    दोनों आरोपी चंडीगढ़ में लॉरेंस बिश्नोई के खास पेरी की हत्या में शामिल आरोपियों को भी हथियार सप्लाई कर चुके हैं। इस बात की जानकारी डीसीपी क्राइम मनप्रीत सूदन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने कहा कि डिटेक्टिव स्टाफ की टीम के द्वारा सोनू नोल्टा की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    डीसीपी क्राइम ने बताया कि सोनू नोल्टा हत्या मामले में हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से मोबाइल फोन और सिम भी बरामद की गई है। एक आरोपी का नाम शिवम है जो फरीदकोट पंजाब का रहने वाला है।

    दूसरे आरोपी का नाम गोपाल कुमार है और वह भी फरीदकोट का ही रहने वाल है। उन्होंने बताया कि जांच में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का नाम भी सामने आया है। आरोपी उसके लिए भी काम करते थे। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी उपलब्ध करवाए थे।

    इसके अलावा चंडीगढ़ में पेरी की हत्या करने वाले चार आरोपियों को भी इन्होंने ही हथियार मुहैया करवाए थे। चंडीगढ़ और पंचकूला से जुड़े मामलों में भी आरोपी शामिल हैं। चंडीगढ़ और पंचकूला की पुलिस एक साथ मिलकर काम करेगी।

    हत्या के मामले में शामिल चार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों आरोपियों ने पीयूष पिपलानी और अंकुश के साथ में मिलकर पंजाब में भी एक मर्डर किया था। इन आरोपियों को वीडियो कॉल के जरिए से हथियार सप्लाई करने वाली जगह बताई गई थी।

    आरोपी शिवम पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं और दूसरे आरोपी गोपाल पर एक आपराधिक मामला दर्ज है। सोनू नोल्टा हत्या मामले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और दो को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी एक ओर हत्या करना चाहता था परंतु पंचकूला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

  • Punjab News: 2 ट्रकों व 2 कारों सहित चोरी के 53 वाहन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 ट्रकों व 2 कारों सहित चोरी के 53 वाहन बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले की पुलिस को चोरी एवं सड़क अपराधों के मामलों में कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों की टीमों द्वारा कुल 53 चोरी किए वाहन बरामद किए गए। इस संबंध में जानकारी पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बरामद वाहन में 22 मोटरसाइकिल, 16 एक्टिवा, 2 कारें, 2 ट्रक और एक स्कूटर शामिल हैं। यह सारी रिकवरी विभिन्न थानों द्वारा की गई। जोन वन (सी डिवीजन, ई डिवीजन, इस्लामाबाद इलाके) से 21 वाहन बरामद हुए, जिनमें 16 एक्टिवा और 5 मोटरसाइकिलें हैं।

    जोन टू (सिविल लाइन और कैंटोनमेंट) से 5 वाहन मिले, जबकि जोन थ्री (ए, बी डिवीजन, मकबूलपुरा, गेट इलाके) से सर्वाधिक 27 वाहन बरामद किए गए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि छोटी चोरी और स्नेचिंग आम लोगों की जिंदगी पर गहरा असर डालते हैं, इसलिए पुलिस इन मामलों को बड़ी संवेदनशीलता से लेती है। उन्होंने बताया कि कुल 20 एफआईआर दर्ज की गई हैं और कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

    उन्होंने कहा कि बरामद वाहनों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द मालिकों को लौटाया जाएगा। संभावना है कि शुक्रवार या शनिवार तक अधिकांश वाहन लोगों के हवाले कर दिए जाएँ। साथ ही, थानों के बाहर खड़े पुराने माल मुकदमे वाले वाहनों की निस्तारण (डिस्पोज़ल) के लिए भी कार्रवाई तेज की जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने सभी DCP, ACP और थाना स्तर की टीमों को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि अमृतसर पुलिस भविष्य में भी अपराध रोकथाम और लोगों को राहत देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • Punjab News: करियाने की दुकान पर गोलियां चलाकर आरोपी फरार, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: करियाने की दुकान पर गोलियां चलाकर आरोपी फरार, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला बटाला के डेरा रोड पर स्थित एक किराने की दुकान पर गोलियां चलने का सामने आया है। जहां वर्मा टैलीकॉम उर्फ मोनू मल्होत्रा की दुकान पर गोलियां चलाकर हमलावार फरार हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जिसके बाद लोगों ने बाजार को बंद कर दिया और दुकानदारों में रोष पाया जा रहा है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। लेकिन पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले हलके के विधायक शैरी कलसी मौके पर पहुंचे। पुलिस और विधायक द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

    वहीं दुकानदार ने बताया कि हलके के विधायक शैरी कलसी ने उन्हें आश्वासन दिलाया है कि जल्द पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगी। पीड़ित ने कहा कि घटना के बाद अब बाजार को खोला जा रहा है। पीड़ित ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि विधायक खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने जल्द आरोपियों को पकड़कर दुकानदारों के सामने रखने का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि हमलावार पैदल आया और दुकान पर एक फायर करके फरार हो गया। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि 2 फायर किए गए है।

    पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावार छोटी उम्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने दुकानदारों से एक दिन का समय मांगा है और आश्वासन दिया है कि एक दिन में मामले को ट्रेस करके जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दुकानदार को धमकी की कॉल को लेकर कहा कि दुकानदार से उनकी इस मामले को लेकर बात हो गई है।

    वहीं बटाला से विधायक और आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमन शेर सिंह कलसी ने कहा कि दुकानदार और इलाके के लोगों से बात की और हालात की जानकारी ली। विधायक कलसी ने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला कि किराने की दुकान पर गोलीबारी हुई है, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। कलसी ने कहा कि इससे पहले हुई ऐसी ही घटनाओं के मामलों को पुलिस ने सफलतापूर्वक सुलझा लिया है और यह मामला भी बहुत जल्द सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब तक सभी केसों को सुलझाया है और वह इस केस को भी जल्द सुलझा लेगी।