Blog

  • जल बचाना है, न इसे व्यर्थ गंवाना है- गीत से समझाया पानी का महत्व

    जल बचाना है, न इसे व्यर्थ गंवाना है- गीत से समझाया पानी का महत्व

    ऊना/सुशील पंडित: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर जल जीवन मिशन के तहत जल शक्ति विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरुकता अभियान के तहत नटराज कलामंच के कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायतों प्रंब व ठठल जबकि पूर्वी कलामंच द्वारा दुलैहड़ व सिंगां में स्वच्छ पेयजल के महत्व सहित विभागीय योजनाओं बारे विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। 

    कलाकारों ने समूह गीत जल बचाना है, न इसे व्यर्थ गंवाना है, जल ही जीवन है, इसे जन-जन को समझाना है, के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को बताया कि जल का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। जल बहुत कीमती है और इसे व्यर्थ में नहीं गंवाना चाहिए। कलाकारों ने प्रदूषित जल के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों बारे भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

    इस बारे जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग ऊना मंडल विनोद धीमान ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में विलेज वाटर सेनिटेशन कमेटी का गठन किया गया है। समिति द्वारा गांव में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति पर विशेष तौर पर निगरानी की जाती है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एफटीके किटें प्रदान की गई हैं जिनके माध्यम से जल का परीक्षण करके उसकी स्वच्छता जांची जाती है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए समिति सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।  

    इस अवसर पर प्रंब की प्रधान आरती देवी, ठठल की प्रधान अमन ज्योति, दुलैहड़ के प्रधान नंद किशोर, सिंगां के प्रधान गुरदेव तथा बीआरसी पूनम सैणी व रेनू बाला सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • ਸਟੇਟ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਅੱਜ 28.08.2022 ਨੂੰ

    ਸਟੇਟ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਅੱਜ 28.08.2022 ਨੂੰ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਮਹਾਨ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮ ਸਟੇਟ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ, ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿਖੇ  ਮਿਤੀ 28 ਅਗਸਤ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸਮਾਗਮ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਜਥੇਦਾਰ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਡੋਗਰਾਂਵਾਲ ਐਗਜੈਕਟਿਵ ਮੈਂਬਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਭੋਗ ਸਵੇਰੇ 10 ਵਜੇ ਪਾਏ ਜਾਣਗੇ ਉਪਰੰਤ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਰਾਗੀ, ਢਾਡੀ ਅਤੇ ਕਥਾਵਾਚਕ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਇਤਿਹਾਸ ਤੋਂ ਜਾਣੂੰ ਕਰਵਾਉਣਗੇ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਟੇਟ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਭਾਈ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਹਾਜ਼ਰੀ ਭਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ.

  • पंजाबः अस्पताल में सेहत विभाग की दबिश, जानें मामला

    पंजाबः अस्पताल में सेहत विभाग की दबिश, जानें मामला

    अमृतसरः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, आज जिलें में हरियाणा की सेहत विभाग की टीम ने दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक जिलें के एक अस्पताल में हरियाणा और अमृतसर की सेहत विभाग ने रेड की है। सूचना मिली थी कि जिलें के एक अस्पताल में लिंग निर्धारण टेस्ट किया जाता था। जिसके तहत जिलें की सेहत विभाग ने हरियाणा की टीम से साथ कार्रवाई की है। अभी इस मामले को लेकर कोई भी अधिकारी कुछ नहीं कह रहा, जांच जारी है।

  • कांग्रेस नेता देसराज मोदगिल की वीरेंद्र कवर को सलाह, न लड़ें चुनाव

    कांग्रेस नेता देसराज मोदगिल की वीरेंद्र कवर को सलाह, न लड़ें चुनाव

    ऊना/सुशील पंडित: क्षेत्र का एक गंभीर मुद्दा बहुत लंबे समय से चलता आ रहा है कुटलैहड़ क्षेत्र में पानी की समस्या बहुत लंबे समय से चलती आ रही है उसका सबसे पहले हल करने का प्रयास राजा वीरभद्र सिंह द्वारा किया गया था और मूशाली जिला परिषद वार्ड है उसका पहले नाम धुंधला परिषद बार्ड होता था। कोडरा से लेकर तुतडू तक 17 पंचायतें हैं उनके लिए 13 करोड़ रुपये की स्कीम बनाई गई थी। जब यह स्कीम बनी  तो इसमे कुछ वर्षों तक त्रुटियां रहीं, इस स्कीम के पूरा होने तक पानी की जो डिमांड थी वह ओर भी बढ़ गयी और लोगों की पानी की जरूरत पूरी नही की गई। चुनाव जब आये तो उसमें यह पानी का मुद्दा बड़े जोर शोर से उठा और मंत्री वीरेंद्र कंवर द्वारा चुनाव से पहले लोगो को कहा कि जैसे ही मैं चुनाब जीत के आता हूं 100 दिनों के अंदर पानी की समस्या का हल करूँगा ओर उन्होंने ओर बात कही की अगर मैं पानी की समस्या का हल नही कर पाया तो मैं दोबारा वोट मांगने नही आऊँगा। कांग्रेस नेता देसराज मोदगिल ने कहा  कि यह तो  बड़े अफ़सोस की बात है। कि वो जीते उसके बाद उनको बड़े मंत्रालय भी मिले ओर शक्तिशाली मंत्री भी रहे। यह बातें आज जिला मुख्यालय मैं एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के सचिव देशराज मोदगिल ने कहीं ।

    उन्होंने  सोचा था कि कुटलैहड़ में शक्तिशाली मंत्री आए हैं और वे बहुत सारी समस्याओं का हल करेंगे लोगों ने उनसे बहुत उम्मीदें लगाई थी परंतु जो उन्होंने पानी की दिक्कतों को लेकर वादा किया था वह उन पर खरे नहीं उतर पाए और 5 सालों तक पानी की समस्या से निजात नहीं दिला पाए पानी के लिए जो स्कीम आनी चाहिए थी वे उन्हें धरातल पर नहीं ला पाए और आज भी यह हालात है कि कुटलैहड़ क्षेत्र में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं बरसात का मौसम है पानी बरस रहा है किंतु लोग आज भी पानी के लिए तरस रहे हैं हर घर में नल तो सरकार ने लगवा दिये पाइपों का जाल बिछा दिया गया परंतु नल में पानी नहीं है और आज भी 8 दिन तक लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा। 

    कांग्रेस नेता देशराज मोदगिल ने कहा लोग यह प्रश्न पूछ रहे हैं और हम भी यह प्रश्न पूछते हैं उन्होंने वायदा किया था कि पानी की समस्या से निजात नहीं दिलवा पाए तो वोट मांगने नहीं आएंगे अब हम यह पूछते हैं कि वह पानी की समस्या का हल तो नहीं कर पाए तो क्या वोट मांगने भी नहीं आएंगे और उनको आना भी नहीं चाहिए और वोट मांगने नहीं आना है तो उनको चुनाव भी नहीं लड़ना चाहिए और उनके द्वारा कहा गया कि वह चुनाव न लड़े इसलिए हम यह कहते हैं कि वे समस्या का हल नहीं कर पाए उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की सरकार कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आएगी और पानी की समस्या का हल भी करेगी।

  • जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक 2 सितंबर को

    जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक 2 सितंबर को

    ऊना/सुशील पंडित: 31 अगस्त को आयोजित होने वाली जिला परिषद, ऊना की त्रैमासिक बैठक स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि त्रैमासिक बैठक अब 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में जिला परिषद के आय व्यय का अनुमोदन, पंचायत भवन के अपवर्धन हेतु बजट के प्रावधान, जिला परिषद भवन की सुधारीकरण, 15वें वित्तायोग से सौर ऊर्जा लाईटों के क्रय, जिला बोर्ड की परिसम्पत्तियों को जिला परिषद को सौंपने सहित अन्य विभागों से संबंधित मदों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

  • थाना आदमपुर का चार्ज एसएचओ हरदीप सिंह ने संभाला

    थाना आदमपुर का चार्ज एसएचओ हरदीप सिंह ने संभाला

    आदमपुर (गणेश शर्मा)। थाना आदमपुर का चार्ज अब एसएचओ हरदीप सिंह ने संभाला लिया है।  पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि काफी लंबे समय से आदमपुर में जो गैर कानूनी काम चल रहे हैं, अब उनको बख्शा नहीं जाएगा। मैं शहर वासियों से अपील करता हूं कि इसमें पुलिस का सहयोग करें।

  • डाइस पोर्टल पर 29 अगस्त तक पूर्ण कर लें डाटा एंट्री का कार्य: डीसी

    डाइस पोर्टल पर 29 अगस्त तक पूर्ण कर लें डाटा एंट्री का कार्य: डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 की संचालन प्रक्रिया में विभिन्न विभागों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की चुनावी डियूटी के लिए प्रतिनियुक्ति हेतु डाइस पोर्टल पर उनका डाटा को अपलोड किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए गत दिवस जिला परिषद सभागार, ऊना में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को डाइस पोर्टल पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का डाटा अपलोड करने बारे विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। 

    डीसी ने समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों का आहवान किया है कि वे डाइस पोर्टल पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के डाटा एंट्री का कार्य 29 अगस्त तक पूर्ण करना सुनिश्चित कर लें।

  • अजौली में शुरू हुआ प्रदेश का पहला सोलर संचालित कूड़ा संयंत्र, डीसी ने किया लोकार्पण

    अजौली में शुरू हुआ प्रदेश का पहला सोलर संचालित कूड़ा संयंत्र, डीसी ने किया लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश का पहला सोलर संचालित कूड़ा संयंत्र आरंभ करने का गौरव जिला ऊना की अजौली ग्राम पंचायत का हासिल हुआ है। पंचायत घर अजौली में बने कूड़ा संयंत्र में 12.49 लाख रुपए की लागत से 32 किलो वाट क्षमता का रूफ टॉप सोलर प्लांट आरंभ किया गया है, जिससे यहां की मशीनों को चलाने के लिए पर्याप्त बिजली का उत्पादन हो सकेगा। इससे पंचायत को इस कूड़ा संयंत्र को चलाने की लागत कम होगी। 

    आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ग्राम पंचायत अजौली में 12.49 लाख रुपए की लागत से बने रूफ टॉप सोलर प्लांट का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पहले कूड़ा संयंत्र को चलाने के लिए बिजली की लागत 12-13 हजार रुपए प्रतिमाह आती थी, लेकिन सोलर प्लांट लगने के बाद इस धनराशि की बचत होगी, जिससे पंचायत को कूड़ा संयंत्र के संचालन में सुविधा होगी। उन्होंने रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए पंचायत को बधाई दी। 

    इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान संदीप कपिला, पंचायत सदस्य, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर, बीडीओ ऊना रमनवीर चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • पंजाबः ट्रांसपोर्ट मंत्री ने MVI के 11 पदों पर की अधिकारियों की नियुक्ति, इस अफसर को दिया जालंधर का चार्ज

    पंजाबः ट्रांसपोर्ट मंत्री ने MVI के 11 पदों पर की अधिकारियों की नियुक्ति, इस अफसर को दिया जालंधर का चार्ज

    जालंधर/वरुणः परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब में पुराने वाहनों को पास करने और फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए राज्य के सभी 11 पदों पर मोटर वाहन निरीक्षकों (एमवीआई) को तैनात किया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 23 जिलों में 11 आरटीए अधीन केवल 4 एमवीआई के तहत आरटीए पुराने वाहनों को पास कराने व फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने का काम कर रहे थे।

    जिससे काम की धीमी गति के कारण कार्यालयों में फाइलों के ढेर होने की खबरें मिल रही थीं। इसलिए काम का बोझ कम करने और विभाग में अधिक पारदर्शिता लाने के लिए एमवीआई ने पंजाब रोडवेज से स्टाफ लिया और सभी पदों पर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अब 11 आरटीए हैं। कार्यालयों के तहत 11 एमवीआई इन पदों पर विभाग के समर्पित अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को विभाग की सेवाओं की तत्काल डिलीवरी मिल सकेगी।

    परिवहन मंत्री ने बताया कि पहले तैनात अधिकारियों के अलावा अब एमवीआई प्रीतइंदर अरोड़ा, जिलां फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा और मानसा का काम देखेंगे, जबकि एमवीआई सुखविंदर सिंह जिलां फाजिल्का और फिरोजपुर, एमवीआई मैरिक गर्ग जिलां लुधियाना, एमवीआई गुरिंदर सिंह जिलां जालंधर और कपूरथला, एमवीआई लाल सिंह जिलां गुरदासपुर, एमवीआई मधु पुष्प जिलां पठानकोरट, एमवीआई नवदीप सिंह जिलां अमृतसर और तरनतारन, एमवीआई जसप्रीत सिंह जिलां संगरूर , मलेरकोटला और बरनाला का काम देखेंगे।

    मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ भगवंत सिंह मान की जीरो टॉलरेंस पर जोर देते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने एक बार फिर विभाग के अधिकारियों को अपने कर्तव्य का ईमानदारी से अपना फर्ज निभाने की चेतावनी दी गई है।

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व चेयरमैन सहित 31 सरपंचों ने छोड़ी पार्टी

    पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व चेयरमैन सहित 31 सरपंचों ने छोड़ी पार्टी

    अमृतसरः पंजाब में कांग्रेस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। धीरे-धीरे नेता पार्टी का दामन छोड़ने लगे है। वहीं आज पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की मौजूदगी में चौगावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व चेयरमैन सहित राजसांसी विधानसभा क्षेत्र के 31 कांग्रेस सरपंच कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए हैं।