डाइस पोर्टल पर 29 अगस्त तक पूर्ण कर लें डाटा एंट्री का कार्य: डीसी

ऊना/सुशील पंडित: आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 की संचालन प्रक्रिया में विभिन्न विभागों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की चुनावी डियूटी के लिए प्रतिनियुक्ति हेतु डाइस पोर्टल पर उनका डाटा को अपलोड किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए गत दिवस जिला परिषद सभागार, ऊना में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को डाइस पोर्टल पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का डाटा अपलोड करने बारे विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। 

डीसी ने समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों का आहवान किया है कि वे डाइस पोर्टल पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के डाटा एंट्री का कार्य 29 अगस्त तक पूर्ण करना सुनिश्चित कर लें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *