Blog
-

US नेता ने भारतीयों के खिलाफ उगला जहर, राष्ट्रपति Donald Trump से कही ये बात
नई दिल्ली: अमेरिका राज्य फ्लोरिडा के नेता चैंडलर लैंगविन ने यूएस में रहने वाले भारतीयों पर एक विवादित बयान दे दिया है। इस बयान के बाद चैंडलर की कड़ी आलोचना हो रही है। भारतीयों को डिपोर्ट करने को लेकर विवादित टिप्पणियों के चलते सिटी काऊंसिल ने उन्हें शनिवार को फटकार लगाई है। रिपोर्ट के अनुसार, सिटी काऊंसिल के फैसले के अनुसार, लैंगविन को किसी भी मुद्दे को एजेंडे में शामिल करने से पहले आम सहमति बनानी पड़ेगी। इसके अलावा इस निंदा प्रस्ताव के अंतर्गत नेता को आयुक्तों के बारे में टिप्पणी करने से भी रोक दिया जाएगा और उन्हें समितियों से भी हटा दिया जाएगा।भारतीयों को लेकर बोले लैंगविन
सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में फ्लोरिडा के सांसदों ने संयुक्त राज्य अमेरिका से भारतीयों को निकालने का आह्वान किया था। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि एक भी भारतीय ऐसा नहीं है जो संयुक्त राज्य अमेरिका की परवाह करता हो। वे हमारा आर्थिक शोषण करने और भारत व भारतीयों को समृद्ध बनाने के लिए यहां है। अमेरिका अमेरिकियों के लिए है।बयान से पलटे लैंगवीन
लैंगवीन के बयान की जब कड़ी आलोचना हुई तो उन्होंने अपना बयान पलट दिया। उन्होंने कहा कि उनकी यह टिप्पणी अस्थायी वीजा धारकों के लिए थी भारतीय अमेरिकी समुदाय के बारे में नहीं।फायदा उठाने का लगाया आरोप
एक अन्य पोस्ट में लैंगविन ने भारतीयों पर अमेरिका का फायदा उठाने का भी आरोप लगाया है। भारत में जन्मे हरजिंदर सिंह पर फ्लोरिडा टर्नपाइक पर अवैध यू-टर्न लेने के बाद तीन लोगों की हत्या का आरोप लगाया गया था। 2 अक्टूबर को शेयर किए पोस्ट में लैंगवीन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जन्मदिन की शुभकामना के तौर पर सभी भारतीयों का वीजा रद्द करने की अपील की थी। लैंगवीन ने एक्स पर लिखा था कि – ‘आज मेरा जन्मदिन है और मैं बस यही चाहता हूं कि डोनाल्ड ट्रंप सभी भारतीयों के वीजा रद्द कर दे और उन्हें तुरंत निर्वासित कर दें’। अमेरिका नेता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि भारतीय सिर्फ अमेरिकियों की जेबें खाली करने के लिए हैं। -

माली के घर में घुसा 6 फीट लंबा अजगर, लोगों में फैली दहशत, देखें वीडियो
सवाई माधोपुरः खंडार के सवाई माधोपुर रोड स्थित हेमराज माली के घर में बीती रात 6 फीट लंबा अजगर घुस गया। अजगर खेतों की तरफ से घर में आया और कमरे में चला गया। गनीमत रही कि उसी कमरे में 2 साल का बच्चा सो रहा था। समय रहते हेमराज माली और उनके परिवार के सदस्यों ने अजगर को देख लिया और तुरंत बच्चे को सुरक्षित कमरे से बाहर निकाल लिया।
हेमराज माली ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। इस घटना से परिवार के सदस्यों में चिंता का माहौल बन गया। वहीें आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई है। इलाके के लोग अब और ज्यादा सतर्क दिख रहे हैं।
-

Jalandhar News: पहले बुजुर्ग को लिफ्ट दी, फिर सुनसान जगह लेकर लूटी सोने की बालियां
जालंधरः बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां लूटने का मामला सामने आया है। दो महिलाओं ने अपने साथी ड्राइवर की मदद से इस घटना को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार पीड़ित महिला सतविंदर कौर ने बताया कि वह दोपहर के समय वह घर ऑटो पकड़ कर अपने घर जाने लगी तो गाड़ी में सवार महिला ने उन्हें आवाज लगाई। जब उसकी बात सुनने गई तो लुटेरी महिला ने कहा कि वह भी उधर ही जा रहीं हैं। आपको रास्ते में उतार देगीं।
महिला सतविंदर कौर ने कहा कि वह महिला की बातों में आ गई और रास्ते में उससे बाते करने लगी। जब उनका गांव नजदीक आ गया तो गाड़ी रोकने के लिए कहा तो ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने कहा कि आगे से गाड़ी को मोड़ना है। गाड़ी को सुनसान जगह पर रोककर सामान को बाहर फेंक दिया और उसके कानों की बालियां उतार ली और उन्हें भी गाड़ी से बाहर फेंक दिया। काफी शोर मचाया और फिर परिवार के मेंबर्स को सूचित किया। जिसके बाद सारी घटना की जानकारी गोराया थाने की पुलिस को दी गई। जिन्होंने महिला के बयान नोट किए और लुटेरों को ढूंढने के लिए टीम गठित कर दी। इस घटना को लेकर गोराया पुलिस बस अड्डे के पास लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
-

कार पर पलटी निजी बस, मची हाहाकार, फोरलेन पर लगा लंबा जाम, देखें वीडियो
रोहीः ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर एक बड़ा हादसा हो गया। सारणेश्वरजी के पास तेज रफ्तार निजी बस एक कार पर पलट गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात करीब एक घंटे तक बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार, जोधपुर निवासी मुकेश पटेल, प्रशांत पटेल और देवेंद्र सिंह कार से जोधपुर की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे, सड़क किनारे खड़ी एक खराब कार को देखकर ड्राइवर ने अपनी कार की रफ्तार धीमी की। जैसे ही उन्होंने साइड से निकलने का प्रयास किया, पीछे से आ रही तेज रफ्तार निजी ट्रेवल्स बस ने कार को जोरदार टक्कर मारी और पलटकर उसी के ऊपर जा गिरी।
बस के पलटने से कार में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार 2 अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और हाईवे अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से कार को बस के नीचे से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए सिरोही जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सिरोही एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान, एएसपी किशोर सिंह चौहान और डीएसपी मुकेश चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेंस के जवानों ने राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया। दुर्घटना के बाद फोरलेन पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हादसे के दो घंटे बाद, उसी स्थान से करीब 200 फीट की दूरी पर एक और दुर्घटना हो गई। एक कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर के पास पलट गया। गनीमत रही कि उस वक्त पुलिस और बचाव दल के जवान वहीं मौजूद थे और उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए खुद को बचा लिया। इस दूसरी दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
-

Punjab News: कारोबारी के घर पर 25 राउंड फायरिंग, फिरौती की आशंका, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के थाना डाबा क्षेत्र में देर रात दहशत का माहौल तब पैदा हो गया जब लोहारा पुल के समीप स्थित एक कारोबारी के घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में घर की बालकनी के शीशे चकनाचूर हो गए और दीवारों पर गोलियों के कई निशान पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने करीब 20 से 25 राउंड गोलियां चलाईं। घटनास्थल से एक धमकी भरी पर्ची बरामद हुई है, जिसमें गैंगस्टर कौशल चौधरी ग्रुप और 5 CR (5 करोड़ रुपये) लिखा हुआ है। इससे मामले को फिरौती वसूलने की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਵਪਾਰੀ ਦੇ ਘਰ ਅੱਗੇ ਤੜਾਤੜ ਗੋਲੀਆਂ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਕੌਸ਼ਲ ਚੌਧਰੀ ਗਰੁੱਪ ਦੇ ਨਾਂ ‘ਤੇ 5 ਕਰੋੜ ਦੀ ਫਿਰੌਤੀ ਦਾ ਨੋਟ ਬਰਾਮਦ
सूचना मिलते ही थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। इलाके के लोगों में घटना के बाद दहशत का माहौल है।
-

Jalandhar News: Activa की टक्कर से नीचे गिरी महिला, सिर में चोट लगने से मौत
जालंधरः बस स्टैंड गढ़ा रोड के पास हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला पिम्स अस्पताल से दवाई लेकर बेटे-बेटी के साथ एक्टिवा से घर वापस जा रही थी कि हादसे का शिकार हो गई। हादसा गली से निकल रही एक्टिवा के कारण हुआ। मृतका की पहचान श्री संतोष कुमारी स्टार कॉलोनी की रहने वाली संतोष कुमारी (55) के तौर पर हुई है।
पुलिस ने शव सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। महिला के बेटे सूरज ने बताया कि मां लंबे समय से बीमार चल रही थी। शनिवार को वह दवाई लेकर वापिस घर लौट रहे थे कि बस स्टैंड गढ़ा रोड के पास गली से निकले एक्टिवा चालक ने टक्कर मार दी। मां नीचे गिर गई। सिर पर चोट लगने से बेहोश हो गई। अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत करार दे दिया। वहीं, थाना बारादरी पुलिस का कहना है कि फरार युवक जिस एक्टिवा पर था उसपर जाली नंबर लगा हुआ था। सभी एंगल पर जांच कर रहे हैं।
-

महिला वकील ने लगाया फंदा, घर में पंखे से लटकती मिली लाश
अलवरः शहर में महिला थाने के ठीक सामने रहने वाली 50 साल की महिला रेखा पत्नी राधाकृष्ण गुप्ता ने फंदा लगा सुसाइड कर लिया, जिसकी बेटी सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। वहीं पति बिजनेसमैन और बेटा पढ़ाई करता है। सुसाइड का कारण यही सामने आ रहा है कि महिला घुटनों का ऑपरेशन कराने के बाद तनाव में रहने लग गई थी। जबकि शनिवार को परिवार के साथ दिवाली की शॉपिंग की थी। रात करीब 1 बजे तक परिवार के लोग बैठकर दिवाली सेलिब्रेशन पर चर्चा करते रहे और सुबह 5 बजे पता लगा दूसरे कमरे में जाकर सुसाइड कर लिया।
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े 5 बजे सूचना मिली कि तेज मंडी में महिला रेखा पत्नी राधाकृष्ण गुप्ता निवासी तेज मंडी ने फांसी लगा ली। महिला पंखे पर लटकी मिली। परिजनों ने बताया कि कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। परिवार के लोगों ने बताया कि महिला ने घुटनों का ऑपरेशन कराया था। उसके बाद दवाओं को लेकर परेशान रहती थी। जिसके कारण तनाव में रहने लगी। अब अचानक सुसाइड करने का कदम उठा लिया। जिसका किसी को अनुमान नहीं था। परिवार में सब लोग आए हुए थे। रात को 1 बजे तक घर पर बातचीत की गई। शनिवार को शॉपिंग भी की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Punjab New: Food Safety विभाग ने खाद्य पदार्थों के भरे 11 सैंपल, जांच के लिए Lab में भेजे
लुधियाना : सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर के निर्देशों पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डिजिग्नेटेड ऑफिसर) डॉ. संदीप सिंह की देखरेख में फूड सेफ्टी टीम लुधियाना द्वारा आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान टीम ने जवदी, शहीद भगत सिंह नगर, रायकोट, सराभा नगर, फिरोजपुर रोड और कूमकला इलाकों से कुल 11 सैंपल लिए। टीम ने विशेष रूप से त्योहारी मौसम में बिक रहे खाद्य पदार्थों की जांच की, जिनमें मिठाइयां, खोया, प्रयुक्त खाना पकाने का तेल और पनीर शामिल हैं। सभी सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए है, रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. संदीप सिंह जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि फूड सेफ्टी विभाग किसी भी स्थिति में खाद्य गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं करेगा। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के चलते मिलावट के मामले बढ़ सकते हैं, इसलिए लगातार निगरानी और जांच अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने सभी फूड बिज़नेस ऑपरेटरों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों की सफाई और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, उत्तम गुणवत्ता का कच्चा माल उपयोग करें और अपने फूड सेफ्टी लाइसेंस को प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करें। सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर ने कहा कि मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: DIG Bhullar की मुश्किलें बढ़ी, Farmhouse से मिली 2.89 लाख की शराब
चंडीगढ़ः रोपड़ रेंज के DIG आईपीएस हरचरन सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लुधियाना के कस्बा समराला में पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। CBI ने गांव बोंदली स्थित उनके फार्महाउस विरसात लोकेशंस महल फार्म में चेकिंग की। जहां से अवैध रूप शराब की बोतलें मिली हैं। CBI के इंस्पेक्टर रोमीपाल के बयान के बाद FIR दर्ज की गई है। जिसके अनुसार, CBI ने फार्महाउस से अवैध रूप से रखी गई 2.89 लाख रुपए की 108 बोतलें शराब बरामद की हैं। इसके अलावा DIG के फार्महाउस से 17 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि फार्महाउस को कुछ समय पहले प्री-वेडिंग शूटिंग, गानों की शूटिंग और शादियों के लिए किराए पर दिया जाता था।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਸਾਬਕਾ ਡੀਆਈਜੀ ਹਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਵਿਰੁੱਧ ਇੱਕ ਹੋਰ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ਼!
CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद आलीशान फार्महाउस पर छापा मारा। CBI को फार्महाउस से महंगी शराब की बोतलें मिलीं। CBI ने शराब को आबकारी निरीक्षक विजय कुमार और आबकारी निरीक्षक मेजर सिंह को समराला पुलिस की मौजूदगी में सौंप दिया। भुल्लर के खिलाफ समराला पुलिस स्टेशन में आबकारी अधिनियम की धारा 61, 1 और 14 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, DIG भुल्लर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं क्योंकि पुलिस अवैध रूप से 17 जिंदा कारतूस रखने के लिए FIR में आर्म्स एक्ट अधिनियम की धाराएं जोड़ सकती है। भुल्लर को 16 अक्टूबर को CBI ने मंडी गोबिंदगढ़ स्थित एक स्क्रैप डीलर आकाश बत्ता से 8 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
