Blog

  • पंजाबः शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, 14 तक बंद रहेंगे स्कूल

    पंजाबः शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, 14 तक बंद रहेंगे स्कूल

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने बढ़ रहे कोहरे को लेकर राज्य में सभी स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। शिक्षा मंत्री द्वारा जारी आदेशों के तहत पंजाब में सभी सरकारी, सरकारी एडिड और अनएडिड प्राइवेट स्कूलों में अब 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह जानकारी शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करके दी है। जिसमें शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्राइमरी से 7वीं कक्षा तक के बच्चों के स्कूल 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। जबकि कक्षा 8वीं से बारहवीं के बच्चों के 9 जनवरी से स्कूल खुल जाएंगे। स्कूल समय सुबह 10 बजे से 3 बजे तक होगा। बता दें कि 15 जनवरी को रविवार है, ऐसे में बच्चों के 16 जनवरी को स्कूल खुलेंगे।

  • जालंधरः लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जालंधरः लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः एसएसपी स्वर्णदीप सिंह के दिशा निर्देशों पर थाना लोहियां की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सागर पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी पड्ढा कालोनी, सन्नी पुत्र सेवा सिंह निवासी कुतबीवाल और रिषभ कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी पड्ढा कालोनी के रूप में हुई है। एसपी डी सरबजीत सिंह बाहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएसपी गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में थाना प्रभारी सुरजीत सिंह की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी गिरोह बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है।

    जिन्हें पुलिस ने 4 जनवरी को काबू कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूटपाट की कई वारदातों के खुलासे किए। आरोपी बाइक की नंबर प्लेटों के ऊपर काली टेप लगाकर और मुंह पर रूमाल बांधकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।

    आरोपी सागर से 2 बाइक, 3 मोबाइल, काली टेप, काला रूमाल, टूटी हुई चांदी की चेन, लॉकेट और 200 रुपए की नगदी बरामद हुई है। वहीं आरोपी सन्नी से बाइक, 3 मोबाइल, दातर और 60 रुपए की नगदी बरामद हुई है। इसी तरह आरोपी रिषभ से दातर, 2 मोबाइल और 100 रुपए की नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी लूटपाट के कई मामले दर्ज है। 

  • हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे दो चढ़े पुलिस के हत्थे , 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे दो चढ़े पुलिस के हत्थे , 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    जालंधर/हर्ष कुमार: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान दीपक कुमार उर्फ डबरी पुत्र मिल्खी राम निवासी रसीला नगर, बस्ती दानिशमंदा और विशु कल्याण उर्फ विशु पुत्र सुनील कुमार निवासी गुरु नानक कॉलोनी के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम मोहल्ला बोर्डवाला के पास मौजूद थी उसी दौरान उन्हें दो व्यक्ति पैदल आते दिखाई दिए जो उनकी पुलिस पार्टी को घबराकर पीछे भागने की कोशिश करने लगे सीआईए स्टाफ की टीम ने जब उन्हें शक के दौरान रोक कर जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि पता चल सके कि वह यह हेरोइन की सप्लाई कहां से लेकर आए थे और कहां देने जा रहे थे।

  • पंजाब: RTA पद पर तैनात PCS अधिकारी गिरफ्तार

    पंजाब: RTA पद पर तैनात PCS अधिकारी गिरफ्तार

    लुधियाना: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को लुधियाना में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के पद पर तैनात पंजाब सिविल सर्विसेज (पीसीएस) के अधिकारी नरिंदर सिंह धालीवाल को संगठित अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार किया। ट्रांसपोर्टरों से रिश्वत के रूप में पैसा वसूल करते हैं।

    यह जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि 18.11.2022 को मुख्यमंत्री एंटी करप्शन एक्शन लाईन में दर्ज शिकायत की जांच के दौरान यह पाया गया कि वह कुछ निजी व्यक्तियों के माध्यम से विभिन्न ट्रांसपोर्टरों से मासिक आधार पर रिश्वत लेने में संलिप्त था। लुधियाना में उनके वाहनों का चालान नहीं काटने के बहाने। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता सतनाम सिंह धवन गांव मनकवल, जिला लुधियाना ने इस हेल्पलाइन पर आरोपी आरटीए लुधियाना के खिलाफ पंजाब होम गार्ड्स (पीएचजी) के स्वयंसेवक बहादर सिंह के वीडियो क्लिप के साथ ऑनलाइन शिकायत दर्ज की थी, जो उक्त आरटीए के साथ जुड़ा हुआ था।

    वीबी टीम ने शिकायत के साक्ष्य और तथ्यों का सत्यापन किया जो सही पाया गया है। जांच में पाया गया कि आरटीए नरिंदर सिंह धालीवाल कुछ निजी व्यक्तियों के माध्यम से अलग-अलग ट्रांसपोर्टरों से चालान नहीं काटने पर मासिक आधार पर रिश्वत की रकम वसूल करता था। यह पाया गया कि दिसंबर के महीने में उन्हें 4 लाख रुपये की रिश्वत की रकम मिली और जिसमें से उन्होंने 1,70,000 रुपये खुद के लिए इस्तेमाल किए और शेष 2,30,000 रुपये की रिश्वत की रकम पीएचजी बहादर सिंह को सौंप दी गई।

     जांच के दौरान PHG स्वयंसेवक ने VB को बताया कि RTA के अधीनस्थ कर्मचारी होने के नाते और उसे RTA के आदेशों का पालन करना होगा और 2,30,000 रुपये की रिश्वत राशि पेश कर सकता है।

     इस संबंध में एफआईआर नं. आरटीए नरिंदर सिंह धालीवाल और अन्य के खिलाफ वीबी पुलिस स्टेशन लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7, 7-ए, 8 की धारा 7, 7-ए, 8 और आईपीसी की 120-बी के तहत 01 दिनांक 6.1.2023 दर्ज की गई। आज पीएचजी बहादर सिंह ने आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में सतर्कता ब्यूरो कार्यालय में 2,30,000 रुपये की रिश्वत राशि भी पेश की, जो आरोपी आरटीए द्वारा उन्हें सौंपी गई थी। उसे कल स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

  • पंजीकृत पौधशालाओं से ही फलदार पौधे खरीदें किसान व बागवान – डाॅ एसके बक्शी

    पंजीकृत पौधशालाओं से ही फलदार पौधे खरीदें किसान व बागवान – डाॅ एसके बक्शी

    ऊना/सुशील पंडित :  प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों से बिना उचित दस्तावेज के फलदार पौधे लाने व बेचने पर पूर्णतय प्रतिबंध लगा रखा है।  यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक बागवानी डाॅ एसके बक्शी ने बताया कि इसी के तहत प्रदेश के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर बिना उचित दस्तावेजों के पौधों की खेप को रोकने के लिए विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

    उप-निदेशक ने बताया कि जिले के किसानों/बागवानों एवं जनसाधारण से अपील की है कि वे गैर पंजीकृत/अनाधिकृत पौधशालाओं द्वारा बेचे जा रहे फलदार पौधों को न खरीदें। किसान बागवानी विभाग द्वारा पंजीकृत फल पौधशालाओं से ही फलदार पौधे खरीदें तथा पौधे खरीदने के पश्चात इसका बिल भी संबंधित पौधशाला से अवश्य लें। उन्होंने बताया कि नर्सरी एक्ट 2015 के अनुसार गैर कानूनी तौर पर फल पौधशाला का काम करने वाले को एक साल की कैद एवं 50 हज़ार रूपये जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने गैर पंजीकृत पौधशालाओं के संचालकों से अपील की है कि कोई भी फलदार पौधा विभाग से लाइसेंस प्राप्त किए बिना न बेचा जाए अन्यथा विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। 

  • फ्री राशन योजना हेतू मेहनतकश विधवाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित

    फ्री राशन योजना हेतू मेहनतकश विधवाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित

    ऊना/सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष अमोदिनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के अंर्तगत पात्र विधवाओं को फ्री राशन योजना में वर्ष 2023-24 हेतू मेहनतकश विधवाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। यह जानकारी हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेश महासचिव डा.रविंद्र सूद व जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाएं 31 जनवरी,2023 तक अपने आवेदन पत्र रोटरी गली ऊना स्थित हिमोत्कर्ष कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जमा करवा सकती है।

    उन्होंने कहा कि इसके लिए  45 वर्ष आयु तक की विधवा महिलाएं पात्र होगी। आवेदन करने वाली महिला को प्रदेश सरकार से विधवा पैंशन नही मिल रही हो,वहीं उनकी पारिवारिक आय भी 50 हजार रूपए वार्षिक से कम हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवेदन पत्र परिषद के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र के साथ पति का मृत्यु प्रमाण पत्र,आवेदनकर्ता की दो पासपोर्ट साईज फोटो व आय प्रमाण पत्र,आधार कार्ड तथा बैंक खाते की प्रति जमा करवानी होगी। उन्होंने कहा कि चयनित महिलाओं को वर्ष 2023-24 के तहत अप्रैल,2023  से मार्च,2024 तक हर माह 750 रूपए राशि का राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। हिमोत्कर्ष प्रदेश महासचिव डा.रविंद्र सूद व जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने बताया कि 2013-14 वर्ष से शुरू इस प्रकल्प के तहत परिषद ने अभी तक 565 विधवाओं को करीब 35 लाख रूपए राशन व अन्य मदद उपलब्ध करवाई है।

  •  पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के ससुर श्रीनाथ राव के निधन पर भाजपा ने किया शोक व्यक्त

     पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के ससुर श्रीनाथ राव के निधन पर भाजपा ने किया शोक व्यक्त

    ऊना/ऊना सुशील पंडित : ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, पुर्व विधायक राजेश, बलबीर चोधरी, भाजपा प्रवक्ता प्रोफ.राम कुमार, जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, पूर्व कर्मचारी नेता हरि ओम भनोट,जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया , शाम मिन्हास, मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ,भाजपा नेता धर्मेंद्र राणा, बलवीर बग्गा, कमल सैनी, धर्मेंद्र राणा, ओकार कसाना मीनाक्षी राणा प्रमिला ठाकुर ,जयदेव खट्टा, शुभम सिंह, बशीर खान यशपाल राणा  बलविंदर गोल्डी ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के ससुर श्रीनाथ राव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

    अपने शोक संदेश में भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए दुखद घड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

  • जालंधर डीसी की बड़ी कार्रवाईः 239 Immigration Consultants और 129 IELTS Centers के लाइसेंस किए Suspended

    जालंधर डीसी की बड़ी कार्रवाईः 239 Immigration Consultants और 129 IELTS Centers के लाइसेंस किए Suspended

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): इमिग्रेशन कंसल्टेंटों और आईलेट्स सेंटरों का उल्लघन करने वालों के खिलाफ डिप्टी कमिनशर जसप्रीत सिंह ने कड़ा एक्शन लिया है। डीसी ने पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट 2014 के तहत निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले 239 इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स और 129 आईलेट्स सेंटरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। मामले की जानकारी देते हुए डीसी ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 1320 इमीग्रेशन कंसल्टेंट, टिकटिंग एजेंट, आईलेट्स केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे।

    उन्होंने बताया कि इस दौरान इनमें से 495 ने लिखित जवाब नहीं दिया। इसी के कारण उनके कारोबारी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए है। डीसी ने सभी लाइसेंस धारक कंसल्टेंटों, आईलेट्स केंद्रों को अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों का सख्ती से अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान नियमों का उल्लघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह से सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

    बता दें कि विदेश भेजने के नाम पर आए दिन लोग ठगी का शिकार हो रहे है। इस दौरान कई फ्रॉड ट्रैवल एजेंट के दफ्तरों के बाहर लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जाता है। हैरानी की बात यह है कि कई फ्रॉड ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद इनमें से कुछ एजेंट मामला गर्म होने के कारण कुछ दिन कामकाज को बंद कर देते है। वहीं मामला ठंडा होने के बाद दोबारा नए नाम के साथ कामकाज को खोल लेते है।

  • पंजाबः सीएम के जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही, हैरान करने वाले हुए खुलासे

    पंजाबः सीएम के जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही, हैरान करने वाले हुए खुलासे

    संगरूरः सीएम भगवंत मान के जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां पुलिसकर्मी दो कैदियों को सिविल अस्पताल से पैदल ही जेल लेकर जा रहे है। इसकी तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे जेल पुलिस कर्मी पैदल दो आरोपियों को जेल ले जा रहे है। ऐसे में कोई भी कैदी पुलिस कस्टडी से भाग सकता है। दरअसल, ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं जब आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया।

    जब इस बारे में पुलिसकर्मियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास आरोपियों को बाहर ले जाने के लिए कोई गाड़ी मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ कैदी हमारे पास कम होते हैं तो हम उन्हें पैदल ही ले जाते हैं। सिक्योरिटी को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि अगर आरोपी भाग जाता है तो इसकी जिम्मेदारी हमारी होती है, लेकिन हमारे पास कोई वाहन नहीं है, इसलिए हम आरोपी को पैदल ही बाहर लेकर जाते हैं।

    बता दें कि जिन आरोपियों को संगरूर अस्पताल से लाया जा रहा था, वैसे तो वह संगरूर जेल से 1 किमी की दूरी पर स्थित है। ऐसे में शहर के भारी ट्रैफिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों के कारण यह दूरी करीब 3 किमी पड़ती है। गौर हो कि 3 पुलिसकर्मी आरोपी को हथकड़ी लगाकर सड़कों पर ले जा रहे हैं, ऐसे में कई सवाल प्रशासन पर उठ रहे है। दरअसल, ऐसे कई मामले बठिंडा, लुधियाना, पटियाला से सामने आ चुके हैं, जहां इलाज के लिए लाए गए कैदी, कोर्ट में पेशी के लिए लाए जाते है और फरार हो जाते है। यहां तक ​​कि कैदी पुलिस की गाड़ी से फरार हो चुके है।

  • सलोह आंगनबाड़ी में महिलाओं को बताए अधिकार, लगा जागरुकता शिवर 

    सलोह आंगनबाड़ी में महिलाओं को बताए अधिकार, लगा जागरुकता शिवर 

    ऊना/सुशील पंडित : बाल विकास परियोजना  हरोली के अंतर्गत आने वाले वृत्त कांगड़ की ग्राम पंचायत सलोह  में आंगनवाड़ी केंद्र हरिजन बस्ती  में  सशक्त महिला योजना के अंतर्गत कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सुपरवाइजर  पुष्पा देवी ने  महिलाओं को लिंग पर आधारित हिंसा के बारे में जागरुक किया।  उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे है। इसलिए महिलाओं को अपने अधिकारों के  प्रति जागरुक होना जरूरी है। उन्होंने शिवर में नई चेतना पहल बदलाव की ओर  अभियान के  तहत भ्रूण हत्या, बाल विवाह ,बाल मजदूरी महिलाओं के अधिकारों तथा घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।  जिसमें ग्राम पंचायत प्रधान अनीता जस्वाल, वार्ड पंच रानी देवी गांव की महिलाएं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।