Blog

  • सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार न हो पाने को लेकर कांग्रेस असमंजस की स्थिति में : जयराम ठाकुर 

    सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार न हो पाने को लेकर कांग्रेस असमंजस की स्थिति में : जयराम ठाकुर 

    ऊना/सुशील पंडित :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शुक्रवार विधानसभा के शीतकालीन सत्र को बीच में ही छोड़ राजस्थान के लिए रवाना  हुए। ससुर के निधन के चलते जयराम ठाकुर विधानसभा सत्र के अंतिम दिन शिरकत नहीं कर पाए। राजस्थान जाते समय ऊना पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। निजी होटल में जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की किसी भी आपरेशन लॉट्स की मंशा नहीं है जबकि कांग्रेस में खुद ही विखराब की स्थिति बनी है।कांग्रेस सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार न हो पाने को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार असमंजस की स्थिति में है।  जयराम ठाकुर ने कहा कि हम किसी तरह के आपरेशन करने का विचार नहीं रख रहे है सरकार को इस मामले पर निश्चिन्त रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद विखराब की स्थिति में है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने विधानसभा के सत्र में जनता की आवाज को उठाया है ,जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार ने खुले हुए संस्थानों को डिनोटिफाई किया है, उसके विरुद्ध आवाज उठाई गई है ,सरकार का जवाब ठीक नहीं मिला हमने बहिष्कार भी किया है। उन्होंने कहा कि हम सड़कों पर इस मामले को लेकर के जाएंगे ,जनता के बीच लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार 5 वर्ष के लिए होती है ऐसे में किसी निर्णय का रिव्यू करना अलग बात है लेकिन निर्णय को ही रद्द कर देना यह सही परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे तो आने वाले समय में 5 वर्ष के निर्णय पर ही सवाल खड़े हो जाएंगे ।जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सशक्त विपक्ष की भूमिका  निभाएगी और जनता की आवाज को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस सरकार का अच्छा निर्णय होगा वहां समर्थन करेंगे और यहां तानाशाही होगी व गलत निर्णय होगा उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत कम मार्जिन के साथ पहली बार हिमाचल प्रदेश में सरकार आई है।

    जयराम ने कहा कि हमने सशक्त होकर के काम किया है और प्रदेश की जनता ने हमें समर्थन भी दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कई कारण रहे हैं जिनकी समीक्षा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।उन्होंने कहा कि हम 2024 में वापसी करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होने वाले चुनाव में चारों सीट लोकसभा की जीत कर प्रधानमंत्री की झोली में डालेंगे। इस अवसर पर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, मंडल महामंत्री अशोक, साहिल जेतिक सहित अन्य उपस्थित रहे।


    पार्टी ने जो आदेश दिया उसका किया पालन

    जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने आजतक उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी है उन्होंने उस पर खरा उतरने का प्रयास किया है, उन्होने कहा कि विधानसभा के इस शीतकालीन सत्र में भी भाजपा ने जनता से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में जोरशोर से उठाया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर सरकार जनता के हित में निर्णय लेगी तो विपक्ष सरकार का सहयोग करेगा लेकिन अगर जनविरोधी निर्णय लिए जायेंगे तो उसका विधानसभा के भीतर और बाहर सख्त विरोध किया जायेगा। वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के ब्यान पर पलटवार करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि ज्यादा बोलना ही उनके स्वभाव में है लेकिन ऐसा भी नहीं की लोग भी उनकी बातों को पसंद करते हो।  

  • मंदिर के गुंबद से टकराकर ट्रेनी प्लेन के साथ हुआ भयानक हादसा, देखें वीडियो

    मंदिर के गुंबद से टकराकर ट्रेनी प्लेन के साथ हुआ भयानक हादसा, देखें वीडियो

    मध्यप्रदेशः रीवा में एक ट्रेनी प्लेन के मंदिर के गुंबद से टकरा कर क्रैश होने का मामला सामने आया है। जिससे प्लेन में मौजूद पायलट और प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सीनियर पायलट की मौत हो गई। पायलट कैप्टन विमल कुमार 54 साल के थे। वे बिहार के पटना के रहने वाले थे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार निजी प्रशिक्षण कंपनी का प्लेन मंदिर की गुंबद और बिजली के तारों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। घटना चौरहटा थाने के उमरी गांव के मंदिर के पास हुई। इस हादसे में एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक पायलट गंभीर रूप से घायल है। जिसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हादसे में प्लेन के परखच्चे उड़ गए।

    प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। उमरी हवाई अड्डे में पल्टन कंपनी का प्लेन छात्रों को प्रशिक्षण देता था। देर रात पायलट कैप्टन विमल कुमार जयपुर के रहने वाले छात्र सोनू यादव को प्रशिक्षण दे रहे थे। प्लेन उड़ान भरने के बाद मंदिर के गुंबद से टकरा गया। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और प्लेन क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तो प्लेन क्षतिग्रस्त मिला। 

    स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जिसमें पायलट की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि छात्र की हालत गंभीर है, जिसका इलाज जारी है। फिलहाल, हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। संभावना जताई जा रही है कि कोहरे के कारण पायलट मंदिर का गुंबद नहीं देख पाया और उससे टकरा गया। कलेक्टर मनोज पुष्प, डीआईजी नवनीत भसीन शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।

  • हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने उप-मुख्यमंत्री से भेंट की

    हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने उप-मुख्यमंत्री से भेंट की

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज धर्मशाला में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की और उन्हें प्रदेश का प्रथम उप-मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री से अन्य प्रतिनिधिमंडलों ने भी भेंट कर बधाई दी। उन्होंने प्रतिनिधिमंडलों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र और समाज के हर वर्ग का सर्वागींण विकास सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विधानसभा चुनाव-2022 में कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई सभी गारंटियों का चरणबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी।

    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने गई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। गरीब और जरूरतमंद बच्चों को वांछित उच्च शिक्षा के लिए समुचित आर्थिक सहायता राशि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्तमान राज्य सरकार ने 101 करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष के गठन का निर्णय लिया है। निजी बस ऑपरेटर के प्रधान रामकिशन व उप प्रधान पंकज दत्ता जो कि जिला ट्रक संघ के प्रवक्ता भी हैं, राजीव शर्मा, कुलदीप सैनी, रविंदर ऋषि, ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से निजी बसों को आ रही समस्याओं व ट्रकों के बकाया गुड्स टैक्स बारे भी अवगत करवाया व उनसे इस बारे में राहत देने की अपील भी की गई।

  • सदिंग्ध परिस्थितियों में इंस्पेक्टर लापता

    सदिंग्ध परिस्थितियों में इंस्पेक्टर लापता

    चंडीगढ़ः यूटी में पुलिस डिपार्टमेंट में तैनात इंस्पेक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर प्रवेश किसी काम के लिए बाहर गया था लेकिन अचानक लापता हो गया है। इस मामले को लेकर परिजनों ने थाना-34 में शिकायत भी दर्ज करवा दी हुई है। परिजनों के अनुसार इंस्पेक्टर प्रवेश बुधवार को सेक्टर-46 स्थित अपने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

    इस दौरान वह अपने दोनों फोन भी घर पर ही छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब दो दिन से गायब इंस्पेक्टर को अभी तक पुलिस ढूंढ नहीं पाई है। इंस्पेक्टर प्रवेश वर्तमान में पुलिस कंट्रोल में तैनात हैं। पुलिस द्वारा उनकी तलाश जारी है। उधर, इंस्पेक्टर की तरफ से भी कोई बातचीत नहीं की गई। 

  • शव को श्मशान घाट ले जाने के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि देख सब हुए हैरान 

    शव को श्मशान घाट ले जाने के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि देख सब हुए हैरान 

    फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जिसकों सुनकर आप सभी हैरान हो जाएंगे। जी हां…यहां एक 81 वर्षीय महिला को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड बताकर मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद वृद्ध महिला के परिजन उसकी अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए और शव को श्मशान घाट ले जाने लगे। तभी महिला ने अपनी आंख खोल दी, जिसके बाद परिजन चौक गए और महिला को वापस घर ले आए। 

    हरिभेजी को ट्रॉमा सेंटर में कराया था भर्ती

    हालांकि, 81 वर्षी हरिभेजी ने दूसर दिन दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। तो वहीं, अब यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है तो मीडिया की सुर्खियों में भी आ गई है। यह पूरा मामला फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुघर सिंह की पत्नी हरिभेजी (81) की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें 23 दिसंबर को फिरोजाबाद के प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था।

    डॉक्टरों ने हरिभेजी को मृत किया घोषित

    इस दौरान महिला के ब्रेन और दिल ने काम करना बंद कर दिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला को क्लिनिकल डेड घोषित करते हुए परिजनों से ले जाने के लिए बोल दिया। उधर, महिला की मौत की सूचना मिलने पर गांव में नाते-रिश्तेदार जुट गए। दाह संस्कार की तैयारी होने लगी।

    अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे

    हरिभेजी के बेटे सुग्रीम सिंह अपनी मां को मृत मानकर अंतिम संस्कार के लिए जसराना ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही सिविल लाइन और मक्खनपुर के बीच हरिभेजी ने अचानक से अपनी आंख खोल दी। हरिभेजी के परिजनों को लगा कि डॉक्टर ने उनसे गलत बोला है, यह तो जिंदा है। जिसके बाद महिला के परिजन खुश हो गए और वे महिला को सीधे घर ले आए।

    किया गौ-दान और चाय भी पी

    इसके बाद हरिभेजी से गौ-दान कराया गया। परिजनों की मानें तो हरिभेजी ने घर आने के बाद चम्मच से चाल भी पी थी। हालांकि बीते दिन सुबह हरिभेजी की मौत हो गई और देर शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। तो वहीं, अब यह मामला इलाके में सभी की जुबान पर है और यह खबर अब मीडिया की सुर्खियों में भी आ गई है।

  • होशियारपुरः 20 वर्षीय युवती का अपहरण, जाने मामला

    होशियारपुरः 20 वर्षीय युवती का अपहरण, जाने मामला

    होशियारपुर :  जिले में स्थित इस्लामाबाद से युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती की पहचान 20 वर्षीय दीपिका निवासी इस्लामाबाद के रूप में हुई है। दीपिका की मां ने बताया कि देर रात गेट के बाहर एक कार में करीब 5 युवक आए, उनमें से एक ने घर का दरवाजा खटखटाया। इस दौरान उनकी बेटी दीपिका ने जब घर का दरवाजा खोला तो इसी दौरानी बेटी को बदमाश कार में बैठाकर लेकर भाग गए। पीड़ितो ने घटना की सूचना मौके पुलिस को दी है।

    दीपिका की मां का कहना है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि घर से युवती के कुछ दस्तावेज भी गायब मिले हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। वहीं उक्त बदमाशों की तालाश में छापेमारी की जा रही है। 

  • पंजाबः सरकारी इमारतों को लेकर मान सरकार ने जारी किए निर्देश

    पंजाबः सरकारी इमारतों को लेकर मान सरकार ने जारी किए निर्देश

    चंडीगढ़ः पंजाब की सभी सरकारी इमारतों को सोलर फोटोवोल्टिक (पीवी) पैनलों के साथ लैस करने के लिए पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने सभी विभागों के मुखियों को एनओसी जारी करने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं जिससे सरकारी दफ्तरों की इमारतों की छतों पर जल्द से जल्द सोलर पैनल लगाए जा सकें। यहां पेडा भवन में इस प्रोजैक्ट की समीक्षा के लिए सभी विभागों के मुखियों के साथ वीडियो कान्फ्ऱेंस (वीसी) मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए अमन अरोड़ा ने सम्बन्धित विभागों को पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) के साथ तालमेल करने के लिए अपने विभागों के एक सीनियर अधिकारी को नोडल अफ़सर के तौर पर नियुक्त करने के लिए कहा जिससे विभागों की इमारतों को सोलराईज़ करने की प्रक्रिया को और सुचारू बनाया जा सके।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों के लिए साफ़ वातावरण यकीनी बनाने के लिए साफ़-सुथरी ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। राज्य सरकार की यह वातावरण-अनुकूल पहलकदमी ऊर्जा क्षेत्र को कार्बन रहित बनाने में अहम भूमिका निभाएगी क्योंकि सोलर पीवी अपने अलग-अलग लाभों के कारण नवीकरणीय ऊर्जा का सबसे पसन्दीदा स्रोत बन गया है।

    वीडियो कान्फ्ऱेंस को संबोधन करते हुये अमन अरोड़ा ने बताया कि यह अहम प्रोजैक्ट रिन्यूएबल एनर्जी सर्विसेज कंपनी (रेस्को) मोड के अधीन लागू जायेगा। उन्होंने बताया कि पेडा की तरफ से पहले ही अलग-अलग सरकारी इमारतों की छतों पर 88 मेगावाट की कुल क्षमता वाले सोलर पीवी लगाए जा चुके हैं, जो सफलतापूर्वक साफ़-सुथरी और ग्रीन ऊर्जा पैदा कर रहे हैं। इसके इलावा यह प्रोजैकट सम्बन्धी विभागों के बिजली बिलों के वित्तीय बोझ को तकरीबन 40 से 50 फ़ीसद घटा देंगे और बचत वाली रकम लोक भलाई के कामों पर ख़र्च की जायेगी।

    मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वेनू प्रसाद ने कहा कि सभी विभागों को इस क्रांतिकारी कदम के लिए आगे आना चाहिए क्योंकि इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजग़ार के हज़ारों मौके पैदा करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही यह ज़्यादा लोड वाले बिजली वितरण नैटवर्क को राहत प्रदान करके बिजली घाटे को पूरा करने में भी मददगार साबित होगा।

  • जालंधर के बाद पड़ोसी जिले में चली गोली

    जालंधर के बाद पड़ोसी जिले में चली गोली

    होशियारपुर: मोहल्ला माउंट एवेन्यू से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ गोली मार कर जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान रघुवीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रघुवीर कृषि और जमीनों की खरीद-बिक्री का कार्य करता था। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

    जिसमें उसने लिखा है कि फैसला लेना है, मरना तो सबको है, कोई पहले मरेगा तो कोई बाद में, निकलना सबको पड़ेगा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुरहीरां पुलिस चौकी और थाना मॉडल टाउन के अधिकारी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    थाना मॉडल टाउन के एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आज सुबह मोहल्ला माउंट एवेन्यू में रहते एक व्यक्ति ने खुद को घर के कमरे में ही गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। इसके तुरंत बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक द्वारा ऐसा कदम क्यों उठाया गया अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है और परिवार के बयान लेने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • विराट-अनुष्का बेटी वामिका संग पहुंचे संत प्रेमानंद गोविंद आश्रम, देखें वीडियो

    विराट-अनुष्का बेटी वामिका संग पहुंचे संत प्रेमानंद गोविंद आश्रम, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ शर्मा बाबा नीम करोली के दर्शन करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने बाबा के आश्रम व समाधि स्थल का भी दौरा किया। बता दें कि स्टार कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि वीडियो में विराट और अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका भी नज़र आई, जो कि क्यूट सी हरकतें वीडियो में करती दिखीं। जिसे देख कर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।  वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।


      
    बता दें कि स्टार कपल दो दिन के दौरे पर वृंदावन पहुंचे हैं । जहां से ये वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली व अनुष्का शर्मा बाबा को माथा टेक रहे हैं उसी वक्त क्यूट वामिका कुछ शरारत भरी नज़रों से इधर-उधर देखती हुई नज़र आती है। इससे पहले कपल ने दुबई में न्यू इयर सेलिब्रेट किया था। फिलहाल विराट -अनुष्का बेटी वामिका संग वक्त बिता रहे हैं। 

  • पंजाबः सरकार ने कैबिनेट बैठक में स्कूलों को लेकर किया बड़ा ऐलान, इन फैसलों पर लगी मोहर

    पंजाबः सरकार ने कैबिनेट बैठक में स्कूलों को लेकर किया बड़ा ऐलान, इन फैसलों पर लगी मोहर

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने मिल्कफैड और इससे सम्बन्धित मिल्क यूनियनों में ग्रुप सी और डी के 500 पद सीधी भर्ती के द्वारा भर्ती करने की मंजूरी दे दी है। यह फ़ैसला आज पंजाब सिवल सचिवालय में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रीमंडल की मीटिंग के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री दफ़्तर के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस भर्ती का फ़ैसला स्टाफ की कमी दूर करने के मकसद से लिया गया है।

    जिससे मिल्कफैड और इससे सम्बन्धित मिल्क यूनियनों के कामकाज को और ज्यादा सुचारू बनाया जा सके। इस कदम से दूध उत्पादकों और किसानों को लाभ होगा क्योंकि इससे दूध से अन्य वस्तुएँ तैयार करने के साथ-साथ उत्पादन की प्रभावी मार्किटिंग के द्वारा दूध मार्केट को और ज्यादा असरदार बनाया जा सकेगा। इसी तरह इससे दूध और मिल्कफैड की तरफ से दूध से तैयार होती वस्तुओं की गुणवत्ता सुधारने से उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।

    सरकारी स्कूलों की देखभाल यकीनी बनाने के लिए स्कीम को हरी झंडी

    राज्य भर में सरकारी स्कूलों की अच्छी संभाल के लिए मंत्रीमंडल ने राज्य स्तर पर स्कीम को लागू करने को हरी झंडी दे दी है जिससे सरकारी स्कूलों की संभाल को यकीनी बनाया जा सके। इस स्कीम के अंतर्गत स्कूल कैंपस की साफ़-सफ़ाई, सुरक्षा और सुचारू प्रशासन चलाने के लिए फंड पंजाब सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। इससे स्कूल प्रशासन को स्कूलों को बिना किसी दिक्कत से चलाने में मदद मिलेगी जिससे विद्यार्थियों को मानक शिक्षा मुहैया करवाई जा सके।

    स्क्रैप वाहन द्वारा नया वाहन खरीदने पर मोटर व्हीकल टैक्स से छूट 

    वाहनों के प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से नये वाहनों की रजिस्ट्रेशन के बारे लागू की स्क्रैपिंग नीति के संदर्भ में पंजाब मंत्रीमंडल ने पंजाब मोटर व्हीकल टैक्सेशन एक्ट-1924 की धारा 13 (3) के अधीन नयी गाड़ीयों की खरीद के मौके पर छूट देने का फ़ैसला किया। इसके अंतर्गत मोटर व्हीकल टैक्स में ट्रांसपोर्ट वाहन मालिकों को 15 प्रतिशत और नान-ट्रांसपोर्ट वाहन मालिकों को 25 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। वातावरण अनुकूल फ़ैसले से स्क्रैपिंग पॉलिसी के अधीन परिवहन गाड़ीयों के मालिक गाड़ी की रजिस्ट्रेशन से 8 साल तक और नान- ट्रांसपोर्ट गाड़ीयों के मालिक 15 साल तक स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इसके अंतर्गत जिस समय पर गाड़ी को स्क्रैप किया जायेगा तो इसके बारे स्क्रेपर की तरफ से ही गाड़ी की खरीद की जायेगी। इसके उपरांत स्क्रेपर की तरफ से वाहन के मालिक को सर्टिफिकेट आफ डिपाजिट (वाहन जमा करवाने का सर्टिफिकेट) जारी किया जायेगा जिसको गाड़ी मालिक की तरफ से सम्बन्धित लायसंसिंग अथॉरिटी के पास जमा करवाने पर नयी गाड़ी की रजिस्ट्रेशन के मोटर व्हीकल टैक्स में बनती छूट दी जायेगी।

    सिस्टर ट्युटर की सीधी भर्ती 

    एक और अहम फ़ैसला लेते हुये मंत्रीमंडल ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पंजाब हैल्थ एंड फैमली वैलफेयर टैक्निकल (ग्रुप-बी) सर्विस रूल्ज-2018 में सिस्टर ट्युटर के पद के लिए सीधी भर्ती और पदोन्नति के लिए शैक्षिक योग्यता में संशोधन करने की मंजूरी दे दी है। कैबिनेट के फ़ैसले के मुताबिक सिस्टर ट्युटर के पद के लिए सीधी भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता एमएससी (नरसिंग) होगी। इसी तरह सिस्टर ट्युटर के तौर पर पदोन्नति के लिए शैक्षिक योग्यता बीएससी (नरसिंग) के साथ स्टाफ नर्स ( ग्रुप-सी) के तौर पर कम से कम 10 साल का तजुर्बा होना ज़रूरी होगा।

    सीएम और कैबिनेट मंत्रियों द्वारा ऐच्छिक ग्रांटें बांटने की नीति मंजूर

    मंत्रीमंडल ने पंजाब में मौजूदा बुनियादी ढांचे, वातावरण में सुधार और गरीबों की प्राथमिक ज़रूरतों की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों की तरफ से ऐच्छिक ग्रांटों के वितरण के लिए नीति को मंजूरी दे दी है। इस फ़ैसले अनुसार वित्तीय साल में मुख्यमंत्री का ऐच्छिक कोटा 5 करोड़ रुपए जबकि हरेक कैबिनेट मंत्री का ऐच्छिक कोटा 1.50 करोड़ रुपए होगा।

    डायरैक्टोरेट आफ पब्लिक इंस्ट्रकशनज़ कालेज का बदला नाम 

    उच्च शिक्षा संबंधी राज्य सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों को प्रभावशाली तरीके से लागू करने के लिए राज्य की उच्च शिक्षा संस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल यकीनी बनाने के लिए कैबिनेट ने डायरैक्टोरेट आफ पब्लिक इंस्ट्रकशनज़ (कालेज), पंजाब का नाम बदल कर डायरैक्टोरेट आफ हायर एजुकेशन, पंजाब करने का फ़ैसला किया है। इसी तरह डायरैक्टर पब्लिक इंस्ट्रकशनज़ (कालेज) के पद का नाम भी डायरैक्टर हायर एजुकेशन, पंजाब में तबदील हो जायेगा। इस फ़ैसले से राज्य के उच्च शिक्षा विभाग, कालेजों, यूनिवर्सिटियों और केंद्र की सहायता प्राप्त एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल यकीनी बनेगा। ज़िक्रयोग्य है कि डायरैक्टोरेट आफ पब्लिक इंस्ट्रकशनज़ (कालेज) की स्थापना वास्तव में पंजाब के विभाजन से पहले 1856 में की गई थी और यह शुरू में लाहौर से कामकाज करता था। 1966 में पंजाब के विभाजन के बाद इसने चंडीगढ़ से काम करना शुरू किया था।

    बच्चों को मुफ़्त और लाज़िमी शिक्षा नियम

    शिक्षा प्रणाली को और सुचारू बनाने के उद्देश्य से कैबिनेट ने पंजाब के द्वारा बच्चों को मुफ़्त और लाज़िमी शिक्षा नियम, 2011 के नियम 13 के उप नियम 4 में संशोधन को मंजूरी दे दी जिससे स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों में दो और मैंबर शामिल किये जा सकें। इनमें से एक मैंबर सम्बन्धित स्कूल के आसपास रहने वाला समाज सेवक और दूसरा मैंबर कोई शिक्षा शास्त्रीय होगा, जिसको विशेष इनवायटी के तौर पर शामिल किया जायेगा। उस व्यक्ति ने यूनिवर्सिटी, कालेज, स्कूल या किसी अन्य शैक्षिक संस्था में शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापन के पद पर काम किया हो या ग्रुप-ए सर्विस से सेवामुक्त कोई अन्य सरकारी कर्मचारी होगा। हालाँकि ऐसे सदस्यों को वोट डालने का कोई अधिकार नहीं होगा और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरपरसन या उप-चेयरपरसन के तौर पर चुने जाने के योग्य नहीं होंगे।

    शिक्षा विभाग के अलग-अलग नियमों में संशोधन को हरी झंडी

    कैबिनेट ने पंजाब ऐजुकेशनल सर्विस (स्कूल एंड इंसपैकशन जनरल कैडर) ग्रुप ए सर्विस नियम, 2018, पंजाब ऐजुकेशनल सर्विस (स्कूल एंड इंसपैकशन बार्डर एरिया ग्रुप ए सर्विस नियम, 2018), पंजाब ऐजुकेशनल सर्विस (स्कूल एंड इंसपैकशन जनरल काडर) ग्रुप बी सर्विस नियम, 2018 और पंजाब ऐजुकेशनल सर्विस (स्कूल एंड इंसपैकशन बार्डर एरिया ग्रुप बी सेवा नियम, 2018) में संशोधन को मंजूरी दे दी, जिसके अंतर्गत प्रिंसिपल और हैड मास्टरों के पदों के लिए सीधी भर्ती के लिए योग्यता में तबदीली की गई है जिससे कृषि मास्टर पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल और हैड मास्टरों की सीधी भर्ती के पदों के लिए आवेदन कर सकें।

    सचिवालय में सेवक और चौकीदारों के भरे जाएंगे 173 पद 

    पंजाब सिवल सचिवालय (आम राज प्रबंध) में सेवकों और चौकीदारों की कमी के मद्देनज़र कैबिनेट ने पंजाब सिवल सचिवालय में सेवकों के 150 और चौकीदारों के 23 पद बदली की विधि के द्वारा भरने को मंजूरी दे दी जिससे सचिवालय के कामकाज को सुचारू तरीके से चलाया जा सके।

    ग्रामीण विकास एजेंसियों को भंग करने व खाली पदों को एजजस्ट करना 

    कैबिनेट ने ज़िला ग्रामीण विकास एजेंसियों (डी. आर. डी. एज) को भंग करने और इनके 44 स्टाफ सदस्यों को ज़िला परिषदों/पंचायत समितियों में डायंग काडर सृजन करके एडजस्ट करने का फ़ैसला किया है।

    सालाना प्रशासकीय रिपोर्टों को मंजूरी

    मंत्रीमंडल ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग और जल स्रोत विभाग की क्रमवार साल 2021-22 और 2020-21 की प्रशासकीय रिपोर्टों को मंजूरी दे दी है। इसी तरह मंत्रीमंडल ने पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास की साल 2018- 19, 20219-20, 2020-21 और 2021-22 की प्रशासकीय रिपोर्टों को भी मंज़ूरी दे दी है।