Blog

  • उपायुक्त ने अंकुश को भेंट की क्रिकेट किट

    उपायुक्त ने अंकुश को भेंट की क्रिकेट किट

    अंकुश इंडियन डेफ क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में लेंगे भाग

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को स्थानीय खिलाड़ी अंकुश को एक संपूर्ण क्रिकेट किट भेंट की। इस अवसर पर सीपीओ ऊना संजय संख्यान भी उपस्थित रहे।

    उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि अंकुश इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने जा रहे हैं, जो आगामी 3 से 9 नवंबर तक दिल्ली में आयोजित होगा। अंकुश हिमाचल प्रदेश की ओर से चयनित होकर इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

    इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि युवाओं में छिपी खेल प्रतिभा को सही दिशा, मार्गदर्शन और सहयोग देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अंकुश जैसे खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने में जुटे हुए हैं।

    अंकुश ने क्रिकेट किट भेंट करने के लिए उपायुक्त ऊना जतिन लाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सहयोग उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने संकल्प जताया कि वे पूरी लगन और समर्पण के साथ खेलेंगे ताकि जिला ऊना और हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर सकें। गौरतलब है कि अंकुश उपमंडल ऊना के संतोषगढ़ का निवासी हैं और वे दिल्ली में होने वाली डेफ राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता (3 से 9 नवंबर) में भाग लेंगे।

  • पूर्वी कलामंच ने ईसपुर और पंजावर में सुरक्षित भवन निर्माण पर ग्रामीण किए जागरूक

    पूर्वी कलामंच ने ईसपुर और पंजावर में सुरक्षित भवन निर्माण पर ग्रामीण किए जागरूक

    नुक्कड़-नाटकों से दिया भूकंपरोधी भवन निर्माण की तकनीकों का संदेश

    ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना के समर्थ 2025 कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को उपमंडल हरोली के अंतर्गत ग्रामीणों को भूकंपरोधी भवन निर्माण की विभिन्न विधियों बारे जागरूक किया गया। इस दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध ग्रुप पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने हरोली उपमंडल के ईसपुर और मेन बाजार पंजावर में लोगों को भूकंप के दौरान जान-माल की क्षति के नुकसान को कम करने के लिए भूकंप सुरक्षित मकान में प्रयोग होने वाली विभिन्न विधियों और गुणवत्तायुक्त सामग्री बरतने को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आपदा से होने वाले नुकसान को न्यून करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। साथ ही, आपदाओं से सुरक्षित रहने के लिए उचित तकनीक होना भी अत्यंत जरुरी है।

    पूर्वी कलामंच के कलाकारों ने जागरूकता संदेश देते हुए कहा कि भवनों में किसी भी प्रकार का संरचनात्मक बदलाव करने से पहले अभियंता से परामर्श अवश्य लें ताकि भूकंप से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। साथ ही, उत्तम सीमेंट मोर्टार, क्षैतिज भूकंपरोधी बैंर्ड, इंट की दीवारों का सुदृढ़ीकरण, उद्धघाटनों के जांब्स में खड़ी सुदृढ़ीकरण, पिलर निर्माण, पायलिंग के तरीके, कंक्रीट के मानक और नींव बनाने में प्रयोग होने वाले आवश्यक तत्वों बारे जागरूक किया और भवन निर्माण के समय बरती जाने वाली सावधानियों पर भी बल दिया।

    आगामी जागरूकता कार्यक्रमों का शेडयूल
    इसी कड़ी में समर्थ 2025 कार्यक्रम के तहत 18 अक्तूबर को ऊना और झलेड़ा, 19 अक्तूबर को संतोषगढ़ और मैहतपुर, तथा 20 अक्तूबर को लठियाणी और थानाकलां में पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों द्वारा लोगों को भूकंपरोधी भवन बनाने को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 21 अक्तूबर को बंगाणा और खुरवाईं, 22 अक्तूबर को चिंतपूर्णी और भंजाल, 23 अक्तूबर को अंब और नैहरियां, 24 अक्तूबर को गगरेट और शिवबाड़ी तथा 25 अक्तूबर को कुनेरन और ओईल में आरके कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को भूकपं सुरक्षित भवन निर्माण के साथ-साथ आपदा जोखिमों और उपायों बारे जागरूक किया जाएगा।

  • अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस और समर्थ अभियान पर गगरेट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस और समर्थ अभियान पर गगरेट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    कार्यशाला में जलभराव, भूस्खलन एवं सुरक्षित निर्माण पर हुई चर्चा

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण, शिमला के दिशा-निर्देशानुसार आज (शुक्रवार) को होटल हेवन हाइट्स, गगरेट में अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस एवं जन जागरूकता अभियान समर्थ 2025 के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला जिला इंटर एजेंसी ग्रुप एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई।

    कार्यशाला की अध्यक्षता तहसीलदार एवं कार्यकारी दंडाधिकारी गगरेट कुलताज सिंह ने की। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिला ऊना में बढ़ती जलभराव की समस्या, उसके कारणों, संभावित समाधानों और नीतिगत हस्तक्षेपों पर विचार-विमर्श करना है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के दौरान भूस्खलन, सुरक्षित निर्माण अभ्यास और आपदा प्रबंधन से जुड़ी अन्य चुनौतियों पर भी चर्चा की गई, ताकि भविष्य में जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2023 और 2025 के दौरान आई प्राकृतिक आपदाओं ने यह स्पष्ट किया है कि आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और तैयारी ही नुकसान को कम करने का सर्वोत्तम उपाय है।

    जिला इंटर एजेंसी ग्रुप, ऊना के कन्वीनर प्रो. जसबीर सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में जलभराव, भूस्खलन, जंगल की आग जैसी आपदाओं के कारणों और उनसे निपटने की रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उपायुक्त कार्यालय ऊना के प्रशिक्षण समन्वयक राजन कुमार शर्मा ने जिला ऊना की विभिन्न आपदाओं और हैज़र्ड प्रोफाइल पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

    कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (प्प्प्ज्), ऊना के डॉ. प्रिंस शर्मा एवं उनकी टीम ने आपदा प्रबंधन में तकनीकी नवाचारों और सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर सत्र संचालित किया। इसी सत्र में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग, दौलतपुर चौक के कनिष्ठ अभियंता गौरव ने सुरक्षित निर्माण अभ्यास से संबंधित तकनीकी बिंदुओं पर प्रतिभागियों के साथ संवाद किया।

    इस अवसर पर तहसील कार्यालय घनारी से कानूनगो सतीश चौधरी, जिला इंटर एजेंसी ग्रुप के सदस्य, गैर सरकारी संगठन अंकुर, मनीषा, एनजीओ एक मौका, एक उम्मीद के सदस्य और स्थानीय आपदा प्रबंधन के स्वयंसेवी उपस्थित रही।

  • Punjab News: दुबई से लौटे 25 वर्षीय नौजवान की डेंगू से मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: दुबई से लौटे 25 वर्षीय नौजवान की डेंगू से मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। डेंगू के कारण 25 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान इंद्रजीत सिंह उर्फ इंदू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक वार्ड नंबर 16, मोहल्ला नंगल कोटली, गुरुद्वारा साहिब वाली गली का रहने वाला था। इलाका निवासियों के अनुसार युवक गरीब परिवार से संबंधित था और काफी मेहनती था। परिवार की आर्थिक हालत सुधारने के लिए वह दुबई गया था और कुछ समय पहले ही दुबई से वापस आया था।

    इलाके में युवक की मौत होने पर मोहल्ले के निवासी काफी नाराज़ हैं। इलाका निवासी आरोप लगा रहे हैं कि इलाका राजनीतिक खेल की कीमत भुगत रहा है। शहर में तेजी से डेंगू फैलने के बावजूद मोहल्ले में अभी तक स्प्रे या फॉगिंग नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन की ओर से कोई स्प्रे या फॉगिंग करने आता है तो वह घर वालों के नाम पूछकर कुछ ही घरों में फॉगिंग करके चला जाता है। पूरे मोहल्ले में फॉगिंग या स्प्रे नहीं हो रही।

  • Punjab News: गिरफ्तार DIG भुल्लर मामले में स्क्रैप कारोबारी को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    Punjab News: गिरफ्तार DIG भुल्लर मामले में स्क्रैप कारोबारी को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    मोहालीः रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को बीते दिन सीबीआई ने 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वहीं डीआईजी भुल्लर के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत देने वाले स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्ता को होईकोर्ट ने सिक्योरिटी देने के निर्देश दिएहै। दरअसल, स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्ता ने सिक्योरिटी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसमें उन्होंने जान को खतरा बताया। शुक्रवार को हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और सीबीआई को आकाश बत्ता को सिक्योरिटी देने का आदेश दिया।

    सीबीआई ने वीरवार (16 अक्टूबर) को हरचरण सिंह भुल्लर को मोहाली में उनके ही ऑफिस से रिश्वत के केस में अरेस्ट किया था। सीबीआई ने पूरी फील्डिंग लगाकर डीआईजी को अरेस्ट किया। जब डीआईजी के बिचौलिए ने चंडीगढ़ के सेक्टर 21 में स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्ता से रिश्वत ली तो सीबीआई ने उससे डीआईजी को कॉल कराई। बिचौलिए ने कहा कि रिश्वत के 8 लाख मिल गए हैं। इसके बाद डीआईजी ने बिचौलिए और कारोबारी को रिश्वत की रकम समेत अपने मोहाली ऑफिस आने को कहा।

    इसके बाद सीबीआई भी दोनों के साथ ऑफिस पहुंच गई। डीआईजी ने जैसे ही रिश्वत की रकम ली तो सीबीआई ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद डीआईजी को सीक्रेट लोकेशन पर ले गए। वहीं चंडीगढ़ और दिल्ली की सीबीआई टीमों ने तुरंत डीआईजी के सभी ठिकानों पर रेड कर दी। डीआईजी की चंडीगढ़ सेक्टर 40 की कोठी से 5 करोड़ से ज्यादा कैश, डेढ़ किलो सोने के गहने, लग्जरी घड़ियां, गाड़ियां, प्रॉपर्टी के दस्तावेज, पिस्टल-रिवॉल्वर और विदेशी शराब तक मिली।

    सीबीआई के चंडीगढ़ पुलिस थाने में दर्ज FIR में कहा गया कि 11 अक्टूबर को फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोबिंदगढ़ के आकाश बत्ता ने शिकायत दी है। इसमें कहा गया कि डीआईजी ने अपने बिचौलिए कृष्नु के जरिए रिश्वत मांग रहे हैं। इसके बदले सरहिंद में उसके खिलाफ 2023 में दर्ज एफआईआर नंबर 155 में कोई पुलिस कार्रवाई न होने देने का भरोसा दिया गया है। यह भी कहा गया कि इसके बाद वह अपना स्क्रैप बिजनेस आसानी से कर सकता है।

  • Jalandhar News: SHO भूषण कुमार मामले में कीमती भगत ने SSP Virk पर लगाए गंभीर आरोप, किए चौकाने वाले खुलासे, देखें Live

    Jalandhar News: SHO भूषण कुमार मामले में कीमती भगत ने SSP Virk पर लगाए गंभीर आरोप, किए चौकाने वाले खुलासे, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना फिल्लौर के एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वहीं आज कीमती भगत ने भूषण कुमार को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि रेप केस मामले में पीड़िता की मां के साथ गलत व्यवहार भूषण कुमार द्वारा किया गया। जिसके बाद एक अन्य महिला को भी भूषण कुमार ने थाने बुलाकर परेशान किया। कीमती लाल ने कहा कि महिला आत्महत्या करने को लेकर मजबूर हो गई थी। आरोप लगाए कि भूषण को लेकर परिवार के पास गलत वीडियो-ऑडियो मौजूद है।

    कीमती भगत ने इस मामले को लेकर एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना हैकि भूषण कुमार की एसएसपी विर्क मदद कर रहे है। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त तारीख का मामला था, लेकिन डेढ महीने तक पीड़िता का मेडिकल नहीं करवाया गया। उन्होंने कहाकि जालंधर में थाने-7 से भूषण कुमार को पहले सस्पेंड किया गया था। जिसके बाद उसे फिल्लौर में एसएसओ तैनात कर दिया गया। उन्होंने कहाकि उसके खिलाफ एसएसपी विर्क ने भूषण के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया।

    उनका मानना है कि महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली की दखल अंदाजी के बाद एसएसपी ने भूषण के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन उससे पहले क्यों नहीं कार्रवाई की गई जोकि जांच का विषय है। वहीं भूषण के खिलाफ पोक्सो एक्ट ना लगाए जाने को लेकर कहा कि यह एक जुर्म है, एसी एक्ट ना लगाना भी एक जुर्म है। लेकिन पुलिस ने खानापूर्ति करके एक एफआईआर दर्ज की है और उक्त एफआईआर को जनतक नहीं की गई। कीमती लाल ने कहाकि भूषण ने एफआईआर को लेकर कोर्ट में जमानत याचिका लगा दी है। उन्होंने मांग की है कि भूषण के खिलाफ बारीकी से जांच की जानी चाहिए ताकि इस मामले में उच्च अधिकारियों के नाम भी सामने आ सके।

  • Punjab News: पटाखे बेचने को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला, एसएसपी ने दिए निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: पटाखे बेचने को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला, एसएसपी ने दिए निर्देश, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः बाज़ारों और भीड़‑भाड़ वाले इलाकों में पटाखे बेचने पर प्रशासन ने पूरी तरह पाबंदी लगाई हुई है। वहीं दुकानदारों को बाजारों में पटाखे बेचने को लेकर सख्त निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस मामले को लेकर कैंट इलाके के 2 लोगों ने माननीय हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि दायर याचिका में कहा था कि भीड़‑भाड़ वाले इलाकों में पटाखे नहीं बेचे जाने चाहिए। उनका मानना है कि इससे शहर को नुकसान होने का खतरा है। माननीय अदालत के द्वारा जारी आदेशों की कॉपी एसएसपी और डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर को दी गई।

    जिसमें अपीलकर्ता ने बताया कि शहर की सुरक्षा के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने माननीय हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अब प्रशासन से मिलने पर उन्हें सूचित किया गया कि अभी भी बाजारों में पटाखे बिक रहे हैं और उसे रोका जाए। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन पूरी तरह कार्रवाई नहीं करता तो उन्हें फिर से माननीय अदालत का रुख करना होगा।

    इस बारे में एसएसपी ने बताया कि हमने सख्ती से भीड़‑भाड़ वाले इलाकों में पटाखे बेचने पर रोक लगा दी है और निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिनके पास लाइसेंस नहीं है वे पटाखे नहीं बेच सकते। यदि कोई बेचने का काम करेगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: जिसका खेत उसकी रेत मामले में आमने-सामने हुई किसान जत्थेबंदियां, लगाए एक-दूसरे पर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: जिसका खेत उसकी रेत मामले में आमने-सामने हुई किसान जत्थेबंदियां, लगाए एक-दूसरे पर आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गांव राजू बेला, किशनपुर और पसवाल में पंजाब सरकार की मुहिम जिसका खेत उसकी रेत के अंतर्गत किसानों द्वारा अपने खेतों से निकाली जा रही रेत को लेकर किसान जत्थेबंदियां आमने-सामने हो गई। इस दौरान ब्यास नदी के पास एक किसान जत्थेबंदी ने आकर रेत निकालने का काम रोक दिया और कहा कि यह गैरकानूनी माइनिंग हो रही है। दूसरी किसान जत्थेबंदी ने कहा कि यह गैरकानूनी माइनिंग नहीं है, बल्कि किसानों ने क्रशर मालिकों से कहा है कि वे खेतों से रेत और बजरी निकाल दें ताकि उनके खेत फिर से खेती के योग्य हो सकें। क्रशर मालिकों ने कहा कि उन्होंने सरकार को सभी फीस दे दी हैं और किसानों के खेतों से रेत निकालने का काम शुरू कर दिया है। लेकिन कुछ किसान जत्थेबंदियां जानबूझकर इस काम को राजनीतिक एजेंडे के तहत उन्हें रोक रही हैं और माहौल खराब कर रही हैं।

    इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए किसान बलविंदर सिंह ने बताया कि गांव राजू बेला में उसकी जमीन है, जो बाढ़ के कारण बीआस नदी ने पूरी तरह तबाह कर दी है और जमीन में रेत और पत्थर भर गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जो मुहिम शुरू की गई है, उसके तहत उन्होंने क्रशर मालिकों से कहा था कि उनकी जमीन को साफ किया जाए ताकि उनकी जमीन फिर से खेती के योग्य हो सके। उन्होंने कहाकि इसी के तहत कल जब जमीन से रेत निकाली जा रही थी तो कुछ किसान जत्थेबंदियों ने आकर काम रोक दिया और कहा कि यहां गैरकानूनी माइनिंग हो रही है, जबकि वे अपनी मर्जी से अपनी जमीन से रेत निकालवा रहे थे।

    कुछ किसान जत्थेबंदियां राजनीतिक एजेंडे के तहत यह काम रोक रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को उनके काम को जारी रखने देना चाहिए ताकि उनके खेत फिर से खेती के योग्य हो सकें। इसी मामले पर जब क्रैशर मालिक बलजीत सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि किसान की मंजूरी के साथ ही वे खेतों से रेत और बजरी निकाल रहे हैं और उन्होंने सरकार को सभी टैक्स दे दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने माइनिंग विभाग से भी सभी मंजूरियां ली हुई हैं, लेकिन जानबूझकर कुछ किसान जत्थेबंदियां राजनीतिक एजेंडे के तहत काम रोक रही हैं।

    उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की जो मुहिम शुरू की गई है, उसके अंतर्गत सभी मंजूरियां लेकर ही यह काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को उनके काम को जारी रखने की अनुमति देनी चाहिए ताकि उनके खेत फिर से खेती योग्य बन सकें। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इस स्थान पर अवैध खनन हो रहा है। लेकिन जब वह वहां पहुंचे तो देखा कि यहां किसी भी तरह का कोई अवैध खनन नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा कि वह मौके पर पहुंचे किसान संगठनों से बात कर रहे हैं। बयान दर्ज करने के बाद आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: 260 ग्राम हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 260 ग्राम हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः ज़िले के अजीतवाल थाना पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल, 260 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के तहत चल रही नशा विरोधी मुहिम के तहत एसएसपी अजय गांधी और डीएसपी निहाल सिंहवाला अनवर अली की निगरानी में थाना अजीतवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर लछमण सिंह की टीम के एएसआई मोहकम सिंह ने बाइक पर सवार होकर आए तीनों आरोपियों को नशे की खेप के सहित गिरफ्तार किया है।

    डीएसपी अनवर अली ने बताया कि उनकी टीम अजीतवाल और ढुडीके इलाके में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि 3 युवक करनदीप सिंह उर्फ बिल्ला, लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू और गोबिंद सिंह हेरोइन बेचने के इरादे से मोटरसाइकिल नंबर PB-02-BL-9175 पर बैठे ग्राहक का इंतज़ार कर रहे हैं।

    सूचना मिलते ही ASI मोहकम सिंह की टीम ने मौके पर दबिश दी और तीनों युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उनकी मोटरसाइकिल पर टंगे काले लिफ़ाफे से 260 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: DIG भुल्लर की गिरफ्तारी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र पर साधा निशाना, दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: DIG भुल्लर की गिरफ्तारी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र पर साधा निशाना, दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को बीते दिन सीबीआई की टीम ने ट्रैप लगाकर 8 लाख की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया। सीबीआई ने भुल्लर के घर से 5 करोड़ रुपए नगद, डेढ किलो गहने, लग्जरी गाड़ियां, लग्जरी घड़ियां सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए। वहीं आज भुल्लर का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, जिसके बाद सीबीआई कोर्ट में भुल्लर को पेश किया गया। पेशी के दौरान भुल्लर से जब रिश्वत को लेकर मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि कोर्ट इंसाफ करेंगा।

    वहीं रोपड़ के डीआईजी के भ्रष्ट होने पर बोले डॉ बलबीर सिंह स्वास्थ्य मंत्री का बयान सामने आया है। डॉ बलवीर सिंह ने कहा है कि पंजाब में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। उन्होेंने कहा कि चालाकी करके काम कोई करें। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कहा कि 62 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। जिसके बाद उक्त व्यक्ति को भाजपा में शामिल किया जाता है और उसे डिप्टी चीफ बना दिया जाता है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कानून सबके लिए एक सामान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें यह मंजूर नहीं कि करप्शन करने के बाद बीजेपी में आ जाओ। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार करप्ट लोगों को छोड़ेंगी नहीं, जेल में भेजेंगी। वहीं पंजाब में एजेंसियों द्वारा फेल होने पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने इसकी तुलना महाराष्ट्र गुजरात पाकिस्तान से आ रही नशो की खेप को लेकर करते हुए कहा कि गुजरात में भारी मात्रा में नारकोटिक सेल ने हथियार पकड़े थे।

    पाकिस्तान से हथियार और नशा आता है। केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे में फिर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, नारकोटिक ब्यूरो सेल सहित सभी केंद्र की एजेंसिया फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि अगर गुजरात की पोर्ट से नशा पकड़ा जाता है तो पंजाब सरकार की ओर से पकड़ा जाता है, ऐसे ही अगर महाराष्ट्र से पकड़ा जाता है तो पंजाब का नाम शामिल किया जाता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहाकि पंजाब को ड्रग्स के साथ जानबूझकर जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहाकि पंजाब की एजेंसिया पूरी तरह से चौकस है।