Blog

  • Jalandhar News: नाकेबंदी पर हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: नाकेबंदी पर हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए-स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की टीम ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ट्रांसपोर्ट नगर पुल के नीचे नाकाबंदी के लिए मौजूद थी। इस दौरान एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोककर पूछताछ की गई।

    आरोपी के कब्जे से 1 पिस्तौल 32 बोर और 4 कारतूस 32 बोर बरामद किए गए। आरोपी पहचान सागर मसीह उर्फ ​​बागी पुत्र जर्मन मसीह, निवासी क्रिश्चियन मोहल्ला, तांगे वाला अड्डा काहनूवान, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 8 जालंधर में मामला दर्ज किया गया।

     

  • खंड परियोजना प्रबंधन इकाई ऊना द्वारा किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    खंड परियोजना प्रबंधन इकाई ऊना द्वारा किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (जायका) चरण-2 के अंतर्गत खंड परियोजना प्रबंधन इकाई ऊना द्वारा उप परियोजना लोअर भंजाल में अनुदेशन और आवश्यकता मूल्यांकन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 36 किसानों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड परियोजना प्रबंधक अधिकारी डॉ. गुलशन मनकोटिया ने की। उन्होंने किसानों के साथ परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की तथा उन्हें बताया कि यह परियोजना किसानों की खेती-बाड़ी, रोजगार और जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से आरंभ की गई है।

    ओरिएंटेशन सत्र के दौरान किसानों को यह समझाया गया कि यह योजना केवल सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थायी विकास, तकनीकी ज्ञान और सशक्तिकरण के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। डॉ. मनकोटिया ने बताया कि यह परियोजना किसानों की स्थानीय आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों और अनुभवों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, ताकि हर किसान की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

    उन्होंने प्रशिक्षण शिविर के दौरान किसानों को रबी सीजन के लिए किचन गार्डन किट वितरित की गई, जिससे वे अपने घरों में जैविक सब्जियों की खेती कर सकें और ज़हरमुक्त खेती को बढ़ावा मिले। कृषक विकास संघ के प्रधान बालकृष्ण सहित उपस्थित सभी किसानों ने किचन गार्डन किट एवं उपयोगी जानकारी प्रदान करने के लिए जायका परियोजना टीम का आभार व्यक्त किया। किसानों ने यह भी आश्वासन दिया कि वे किचन गार्डनिंग को अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञ मनीष शर्मा एवं कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार उपस्थित रहे।

  • थानाकलां में दीप मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए वीरेंद्र कंवर— स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया

    थानाकलां में दीप मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए वीरेंद्र कंवर— स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया

    ऊना/सुशील पंडित: दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार को थाना कलां में कुटलैहड़ सेवा संगठन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा “दीप मिलन कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर एम आर दरोच कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे व राष्ट्रीय वॉलीबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके साथ ही दीपावली उत्सव की शुरुआत उल्लासपूर्ण वातावरण में की गई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, कुटलैहड़ सेवा संगठन के सदस्य और स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान होटल परिसर दीपमालाओं की रोशनी से जगमगा उठा और पारंपरिक गीतों एवं जयघोषों से वातावरण गुंजायमान हो गया।

    अपने संबोधन में कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने सभी उपस्थित लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, स्वावलंबन और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर और विकसित भारत” के संकल्प को दोहराते हुए लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया।

    कंवर ने कहा, “हमें स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देकर न केवल अपने देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है, बल्कि ग्रामीण और कुटीर उद्योगों को भी प्रोत्साहन देना है। जब हम स्वदेशी अपनाते हैं, तो हम राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाते हैं।”

    उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लें और भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में योगदान दें।

    कार्यक्रम में सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर एम.आर. दरोच, बीडीसी अध्यक्ष देवराज शर्मा, मास्टर  रमेश शर्मा, सेवा संगठन डेरा बाबा रुद्रानंद के मनु बांका, बीडीसी सदस्य राजिंदर रिंकू, पूर्व भाजयुमो महामंत्री सतवंत सिंह, बलवंत मनकोटिया, स्थानीय प्रधान सरोज, महिंदर सिंह, शकुंतला देवी,कर्ण सिंह, प्रवेश शर्मा, चरणजीत पुरेवाल, कैप्टन सुभाष कौंडल, मनमोहन शारदा, अमन शारदा, प्रकाश चंद, त्रिशला देवी, प्रमोद कुमार, मनोहर लाल, महेश कौशल, राम सिंह, देशराज, रवि सेठ,बलवीर सिंह,कैप्टन महिंदर सिंह, सलिंद्र सिंह मतोह, मंजीत सिंह, मदन राणा, डॉ. विनय कुमार, राकेश शर्मा, किरण राणा,सुखदेव शर्मा, राममूर्ति शर्मा, मीना कंवर, नमता, सुनीता देवी, केवल शांडिल, अश्विनी डंगोली, अश्विनी बसाल, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का समापन सामूहिक दीप प्रज्वलन और देशभक्ति गीतों के साथ हुआ, जिसमें सबने मिलकर “विकसित भारत – स्वदेशी भारत” के संकल्प को दोहराया।

  • पूर्व प्रधान पर चली गोली, हालत गंभीर, PGI किया रेफर

    पूर्व प्रधान पर चली गोली, हालत गंभीर, PGI किया रेफर

    बद्दी/सचिन: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के साथ लगते साईं पंचायत के क्यार गांव के निवासी पूर्व प्रधान सोहनलाल पर गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 1:30 पर साइ बस स्टैंड के समीप सोहनलाल पर गोली चलाई गई। गोली चलाने वाले व्यक्ति का अभी नहीं पता नहीं लगा है, लेकिन गोली सोहनलाल की छाती में बाई और से घुसी है।

    गोली चलने के बाद सोहनलाल को तुरंत बद्दी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। सोहन लाल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है । सूत्रों की मुताबिक गोली चलने का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।

  • Punjab News: Singer Jawanda के भोग समागम में Gurdas Maan सहित पहुंचे कई कलाकार, देखें वीडियो

    Punjab News: Singer Jawanda के भोग समागम में Gurdas Maan सहित पहुंचे कई कलाकार, देखें वीडियो

    बेटी के शब्द सुन सभी हुए भावुक

    लुधियानाः पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का भोग समागम उनके पैतृक गांव पौना में किया गया। इस दौरान भोग समागम पंजाबी गायक गुरदास मान, हरभंजन सिंह मान, कुलविंदर बिल्ला, कनंवर ग्रेवाल, रेशम अनमोल, एक्टर रंजीत बावा, सतिंदर सत्ती, सचिन आहूजा, बुटा मोहम्मद और गगु गिल फिरोज खान समेत कई कलाकार पहुंचे। गांव के सरपंच हरजीत सिंह ने बताया कि आज राजवीर की आत्मिक शांति के लिए अरदास की गई। इस बीच जवंदा की बेटी अमानत कौर ने जो पिता के लिए शब्द कहें, उसे सुनकर हर कोई भावुक हो गया। Read in English:
    Emotional Farewell to Rajvir Jawanda as Thousands Attend Bhog Ceremony in Jagraon
    दरअसल, बेटी ने कहा कि मेरे पापा दुनिया के सबसे प्यारे पापा हैं। वो कहते थे कि मैं उनकी लक्की चार्म हूं। वो कहते थे मैं तुझे बहुत प्यार करता हूं। मैं तेरे से दूर नहीं जाऊंगा, लेकिन आज वो मेरे से दूर चले गए। मेरे पापा के साथ हुआ है वो किसी और के पापा के साथ न हो। बेटी ने कहा कि वह अपने पापा का सपना पूरा करेंगी। वहीं राज्यसभा सदस्य विक्रम साहनी ने कहा कि जवंदा की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाएगी। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਰਾਜਵੀਰ ਜਵੰਦਾ ਦੀ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗੀ ਸਰਕਾਰੀ ਨੌਕਰੀ, ਧੀ ਦੇ ਭਾਵੁਕ ਬੋਲ ਸੁਣੋ!
    बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी सरकार उठाएगी। इस संबंध में जल्द ही सीएम भगवंत मान से मिलेंगे। भोग समागम में पहुंचे गगु गिल ने कहा कि इस तरह के होनहार बहुत कम होते हैं। उसने छोटी सी उम्र में बड़ा नाम कमाया। वहीं इंदरजीत निक्कू ने कहा कि राजवीर जवंदा के जाने से पूरी पंजाबी कायनात को दुख है। इस तरह की मौत नहीं होनी चाहिए थी। बुटा मोहम्मद ने कहा कि परमात्मा का हुकम मानना पड़ता है। वो न तो कच्ची फसल देखता है और न पक्की फसल। वहीं, पंचकूला पुलिस ने साफ किया है कि राजवीर जवंदा की मौत बोलेरो से टकराने से नहीं हुई थी। पुलिस के मुताबिक, वहां कोई काले रंग की बोलेरो गाड़ी मौजूद नहीं थी। जांच अधिकारी ने बताया कि 27 सितंबर को राजवीर बद्दी से शिमला जा रहे थे। वह पांच दोस्तों के साथ थे और सभी अपनी-अपनी बाइक पर सवार थे। पिंजौर के पास उनकी बाइक एक गाय से टकरा गई, जिससे वह गिर पड़े। लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत को लेकर अब हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई है।
  • महाविद्यालय बंगाणा की छात्राओं ने राज्य स्तरीय यूथ फेस्टिवल में बटोरा गौरव

    महाविद्यालय बंगाणा की छात्राओं ने राज्य स्तरीय यूथ फेस्टिवल में बटोरा गौरव

    वाद-विवाद प्रतियोगिता में तीसरा स्थान

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की छात्राओं ने एक बार फिर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा नाहन में आयोजित राज्य स्तरीय यूथ फेस्टिवल में वाद-विवाद प्रतियोगिता के अंतर्गत वैदेही शर्मा और तनु ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने दोनों छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है कि हमारे छात्रों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। डॉ. ठाकुर ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय यूथ फेस्टिवल में भी वैदेहि शर्मा और तनु ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया था। इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा, यूथ फेस्टिवल कमेटी के संयोजक प्रोफेसर अनु लखनपाल, प्रोफेसर नंदलाल, टीम मैनेजर डॉ. विनोद कुमार, मीना कुमारी, और डॉ. कुलदीप सिंह सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं की इस सफलता पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • कुबेर पर्वत से टूटा ग्लेशियर, अचानक बढ़ा पानी का बहाव, अलर्ट मोड पर टीम, देखें वीडियो

    कुबेर पर्वत से टूटा ग्लेशियर, अचानक बढ़ा पानी का बहाव, अलर्ट मोड पर टीम, देखें वीडियो

    बद्रीनाथः देहरादून के बद्रीनाथ क्षेत्र में कुबेर पर्वत से एक बार फिर ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है। जहां टूटकर गिरा बर्फ़ीला हिस्सा कंचनगंगा नाले में समा गया। इससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के समय सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में मौजूद थे। लोग इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद करते देखे गए। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर आ गई। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और क्षेत्र में एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है।

    जानकारों की मानें तो बर्फीले पहाड़ों पर लगातार बदलते मौसम के कारण ऐसी घटनाएं अक्सर होती हैं। इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है। चमोली पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि ये सामान्य घटना है, इसके बारे में भ्रामक खबरें न फैलाएं। चारधाम यात्रा भी सुचारू रूप से चल रही है। वहीं उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि ग्लेशियर और चट्टान का एक हिस्सा टूटकर गिरा, लेकिन अभी तक जान-माल की क्षति की कोई पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यह पहला मौका नहीं है जब इस क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने की घटना हुई हो।

    इसी साल 28 फरवरी को भारत-चीन सीमा के पास माणा कैंप के नजदीक भारी हिमस्खलन हुआ था, जिसमें निर्माण कार्य में लगे 55 मजदूर बर्फ में दब गए थे।इससे पहले, 2021 में चमोली के रैणी गांव में ग्लेशियर टूटने से बड़ी त्रासदी हुई थी। उस हादसे में ऋषिगंगा नदी में आई बाढ़ के कारण 206 लोगों की मौत हो गई थी। बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन को लेकर गहरी चिंता पैदा कर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ते तापमान और अनियोजित विकास इन आपदाओं को और बढ़ा रहे हैं।

  • Punjab News: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, बोले DIG HS Bhullar कोर्ट करेगा इंसाफ, देखें Live

    Punjab News: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, बोले DIG HS Bhullar कोर्ट करेगा इंसाफ, देखें Live

    चंडीगढ़ः रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को बीते दिन सीबीआई की टीम ने ट्रैप लगाकर 8 लाख की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया। सीबीआई ने भुल्लर के घर से 5 करोड़ रुपए नगद, डेढ किलो गहने, लग्जरी गाड़ियां, लग्जरी घड़ियां सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए। वहीं आज भुल्लर का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, जिसके बाद सीबीआई कोर्ट में भुल्लर को पेश किया गया। पेशी के दौरान भुल्लर से जब रिश्वत को लेकर मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि कोर्ट इंसाफ करेंगा।

    Read in English:

    https://encounternews.in/punjab/cbi-arrests-dig-harcharan-singh-bhullar-in-%e2%82%b98-lakh-bribery-case-court-sends-him-to-14-day-judicial-custody/

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਰਿਸ਼ਵਤ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਡੀ.ਆਈ.ਜੀ ਹਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ 14 ਦਿਨਾਂ ਦੀ ਨਿਆਇਕ ਹਿਰਾਸਤ ‘ਚ ਭੇਜੇ ਗਏ

    वहीं कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद माननीय जज ने भुल्लर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई ने भुल्लर को बीते दिन रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। डीआईजी भुल्लर ने मंडी गोबिंदगढ़ के एक कबाड़ व्यापारी से यह रिश्वत मांगी थी। व्यापारी की शिकायत पर, सीबीआई ने जाल बिछाया और डीआईजी भुल्लर को मोहाली स्थित उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया।

    सूत्रों के अनुसार, डीआईजी ने शिकायतकर्ता व्यवसायी से उसका अवैध स्क्रैप कारोबार जारी रखने के एवज में मासिक रिश्वत की मांग की थी। शुरुआत में यह मांग 2 लाख रुपये की थी, लेकिन बाद में यह रकम बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी गई। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने एक खुफिया टीम बनाकर उस पर नज़र रखी। योजना के मुताबिक, जब कारोबारी पैसे देने मोहाली ऑफिस पहुंचा, तो डीआईजी भुल्लर को सीबीआई टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

  • Haryana News: एक साल में सरकार ने 46 संकल्प किए पूरे, देखें वीडियो

    Haryana News: एक साल में सरकार ने 46 संकल्प किए पूरे, देखें वीडियो

    25 हजार लोगों को रोजगार और 24 हजार युवाओं की नियुक्तियां शामिल

    अंबालाः हरियाणा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को यमुनानगर सचिवालय के सभागार में जन विश्वास, जन विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बीते एक साल में सरकार ने अपने 46 संकल्प पूरे किए हैं और जनता को सीधा लाभ पहुंचाया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना-2 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र लाभार्थियों को प्लॉट आवंटन से जुड़े प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व कृषि मंत्री कंवरपाल गुज्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठसका, पूर्व विधायक बलवंत सिंह सढौरा सहित बड़ी संख्या में जनसाधारण मौजूद रहा। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बीते एक वर्ष में आमजन के हित में अनेक योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से सीधे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर, कर्मचारी और व्यापारी सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार ने अपने पहले वर्ष में 25,000 लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, जिसमें से 24,000 युवाओं को नियुक्तियां पहले ही वर्ष में प्रदान कर दी गईं। इसके अतिरिक्त, बड़ी संख्या में अन्य युवाओं को भी निरंतर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि सरकार ने सामाजिक कल्याण योजनाओं में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है ताकि उनके भविष्य को सशक्त बनाया जा सके। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में कदम उठाते हुए सिविल अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
  • Punjab News: जैविक खेती के नाम पर 170 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, 23,249 लोग फंसे, देखें वीडियो

    Punjab News: जैविक खेती के नाम पर 170 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, 23,249 लोग फंसे, देखें वीडियो

    एसएसपी ने किए अहम खुलासे, बोले – लोगों का एक एक पैसा लौटाकर देंगे

    लुधियानाः पंजाब व हरियाणा में जैविक खेती का लालच देकर बड़े पैमाने पर निवेशकों से पैसे इकट्ठा करने वाले गिरोह का खन्ना पुलिस ने खुलासा किया है। एसएसपी डॉ. ज्योति यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जनरेशन ऑफ फार्मिंग नामक फर्म ने भोले‑भाले निवेशकों को प्रतिमाह 8 फीसदी रिटर्न देने का वादा करके कुल 23,249 व्यक्तियों से लगभग 170.57 करोड़ रुपए जमा करवा लिए। फर्म ने निवेशकों को आश्वस्त किया था कि 25 महीनों में उनका निवेश दोगुना हो जाएगा, लेकिन वास्तविकता में यह एक सुनियोजित धोखाधड़ी निकली। पुलिस के अनुसार फर्म के मालिकों/प्रतिनिधियों ने और्गेनिक उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट आपूर्ति व बागवानी परियोजनाओं के नाम पर लोगों को लुभाया। जांच में यह पाया गया कि निवेशकों के धन का उपयोग निजी संपत्ति खरीदने, खातों में घुमाने और फुटकर लाभ के लिए किया गया। आरोपियों ने कई रजिस्टर्ड और गैर‑रजिस्टर्ड कंपनियों के माध्यम से जाल फैलाया और रुचि दिखाने वाले जनता को सोशल मीडिया व स्थानीय सभाओं के जरिये भी भरोसा दिलाया। जांच की गम्भीरता को देखते हुए थाना समराला में मुकदमों संख्या 247/2025, 248/2025 और 268/2025 दर्ज किए गए हैं — जिनमें धारा 318(4), 316(2), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 111 और 238 शामिल हैं। एसएसपी ने कहा कि यह केवल आर्थिक धोखाधड़ी ही नहीं, बल्कि संगीन अपराधों से जुड़ा मामला है और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने फर्म के कार्यालयों से महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर‑हार्डवेयर बरामद किए जिनमें लैपटॉप, मॉनिटर, कीबोर्ड, सीपीयू व मोबाइल फोन और फर्म से जुड़ी 9 अन्य संस्थाओं के रिकॉर्ड रजिस्ट्रार ऑफ फर्म व रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज शामिल हैं। जांच में कुल 44 बैंक खातों (21 फर्म खाते व 23 निजी खाते) को फ्रीज करवाकर रकम रु. 1,15,52,062.01 जब्त करवाई गई है। जांच में यह भी सामने आया कि फर्म और संबंधित कंपनियों ने खातों के खुलवाने हेतु अपने प्रतिनिधियों के नामों पर आवासीय स्थानों का प्रयोग किया तथा उद्यम प्रमाणपत्रों का दुरुपयोग कर करारनामा/दस्तावेजों के आधार पर कई खाता‑खोलवाए गए। पुलिस ने 6 बेनाम संपत्तियों का सत्यापन कर लिया है; आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर के इन्हें भी फ्रीज़ करवाया जाएगा।एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ितों को जांच में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया और एसआईटी पीड़ितों के बयानों को दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा, “हम हर पीड़ित तक पहुँच कर उनका सहयोग सुनिश्चित कर रहे हैं — धन की वसूली और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्यवाही प्राथमिकता है।”अभी तक की प्रारम्भिक पड़ताल में फर्म की कुल देनदारी 55.08 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी भी कई नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड और छापेमारी जारी हैं और जल्दी और आरोपियों की सूची लम्बी होने की संभावना है। अधिकारियों ने निवेशकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी अनजान स्कीम में तुरंत पैसा न लगाएं, किसी भी वादे को लिखित रूप में मांगें और संदिग्ध लेन‑देन की सूचना स्थानीय पुलिस को दें। एसएसपी ने यह भी चेतावनी दी कि जो भी संस्थाएं वास्तविक व्यापार का बहाना कर लोगों को लुभाएंगी, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।