Blog

  • E-Rickshaw की बैटरियां चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    E-Rickshaw की बैटरियां चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान पुनीत उर्फ पेप्सी निवासी लखनऊ के रूप में हुई है। जांच के दौरान सामने आया है। अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए आरोपी ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करता था।

    नशे की आपूर्ति के लिए चोरी के पैसों से चिट्टा(स्मेक) खरीदता था। मामले की जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा बैटरी चोरी करने के मामले में आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि उसने कई वारदातों को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ई रिक्शा की बैटरी चोरी करने का काम करता है और कहीं भी ई-रिक्शा खड़ी हो तो वहां से बैटरी चोरी करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और आरोपी यूपी के लखनऊ का रहने वाला है और हाल ही में बलटाना में रह रहा था।

    उन्होंने बताया कि पंचकूला के एमडीसी में ई-रिक्शा चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था और इसके बाद मामला दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में पता चला कि इसके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया और जानकारी मिली है कि इसके द्वारा कई ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने की वारदातों को अंजाम दिया है और यह अकेला इन घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा और पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी की बैटरी चोरी की वारदातें कहां-कहां की गई है।

  • अमोदिनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत पात्र विधवाओं को फ्री राशन योजना चयन के लिए आवेदन आमंत्रित

    अमोदिनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत पात्र विधवाओं को फ्री राशन योजना चयन के लिए आवेदन आमंत्रित

    ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष अमोदिनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के अंर्तगत पात्र विधवाओं को फ्री राशन योजना में वर्ष 2025-26 हेतू मेहनतकश विधवाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। यह जानकारी हिमोत्कर्ष परिषद के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाएं 15 फरवरी,2025 तक अपने आवेदन पत्र रोटरी गली ऊना स्थित हिमोत्कर्ष कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जमा करवा सकती है।

    उन्होंने कहा कि इसके लिए  45 वर्ष आयु तक की विधवा महिलाएं पात्र होगी। आवेदनकर्ता को प्रदेश सरकार से विधवा पैंशन या कोई अन्य पैंशन नही मिल रही हो,वहीं उनकी पारिवारिक आय भी 50 हजार रूपए वार्षिक से कम हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवेदन पत्र परिषद के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र के साथ पति का मृत्यु प्रमाण पत्र,आवेदनकर्ता की दो पासपोर्ट साईज फोटो व आय प्रमाण पत्र,आधार कार्ड तथा बैंक खाते की प्रति जमा करवानी होगी।

    उन्होंने कहा कि चयनित महिलाओं को वर्ष 2025-26 के तहत अप्रैल,2025 से मार्च,2026 तक हर माह 750 रूपए राशि का राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। हिमोत्कर्ष परिषद के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने बताया कि 2013-14 वर्ष से शुरू इस प्रकल्प के तहत परिषद ने अभी तक 700 के करीब विधवाओं को करीब 50 लाख रूपए से अधिक राशि का राशन व अन्य मदद उपलब्ध करवाई है।

  • Jalandhar News: मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प, एक का फोड़ा सिर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प, एक का फोड़ा सिर, देखें वीडियो

    गाड़ी के तोड़े शीशे, नौजवानों पर लगे चिट्टा बेचने के आरोप

    जालंधर, ENS: लद्देवाली फ्लाईओवर के पास डॉक्टर बीआर अबेंडकर नगर में दो पक्षों में विवाद होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक द्वारा मामूली टक्कर होने के बाद देर रात 2 पक्षों में जमकर झड़प हुई। इस घटना में नौजवान सहित 3 लोग घायल हुए है। हालांकि यह घटना देर रात शांत हो गई थी, लेकिन उसके बाद आज एक बार फिर से दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद इलाका निवासियों द्वारा आरोप लगाए जा रहे है इलाके में नशा बेचने वाले कुछ 10 से 15 नौजवानों ने ऑटो चालक पर दोबारा से हमला किया। इस दौरान नौजवानों ने एख गाड़ी का शीशा तोड़ा गया और एक बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए विक्की ने बताया कि उनके घर पर दामाद आया हुआ था। इस दौरान देर रात दामाद से ऑटो नौजवान में लग गया। जिसके बाद नौजवान ने कुछ अन्य युवकों को बुला लिया और हमला कर दिया। विक्की ने कहा कि उसके सिर पर ईंट से हमला कर सिर फोड़ दिया। वहीं वाहनों को तोड़ दिया। हालांकि देर रात मामले को लोगों द्वारा शांत करवाया गया। जिसके बाद आज 15 से अधिक बदमाश तेजधार हथियार लेकर आ गए और फिर से उन पर हमला करना शुरू कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उक्त व्यक्ति चिट्टे का कारोबार करते है और इलाके में बदमाशी करते है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, लेकिन अभी तक घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंची। वहीं महिला ने कहा कि कुछ लद्देवाल के रहने वाले है, जिन्हें काबू कर लिया तो उक्त 10 से 15 बदमाशों ने आकर छुड़वा लिया और उक्त नौजवान को लेकर फरार हो गए। इलाका निवासियों ने कहा कि नौजवानों द्वारा आए दिन गुंडागर्दी की जा रही है और इलाके में चिट्टे बेचने का कारोबार करते है। वहीं पीड़ित ने कहाकि वह किसी काम से जा रहा था तो ऑटो चालक ने उसमें टक्कर मार दी। पीड़ित ने कहा कि ऑटो चालक नशे में धुत्त था, जिसके बाद दोबारा टक्कर मार दी और जब विरोध किया तो ऑटो चालक हाथापाई करने लग गया। इस दौरान घटना स्थल पर कुछ नौजवान ऑटो चालक के समर्थन में आ गए और उन्होंने भी मुझ पर हमला कर दिया।
  • उपायुक्त ने किसानों से मिश्रित खेती अपनाने का किया आह्वान

    उपायुक्त ने किसानों से मिश्रित खेती अपनाने का किया आह्वान

    ऊना/ सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने किसानों से मिश्रित खेती अपनाने और कृषि में उन्नत तकनीकों तथा नई पद्धतियों का प्रयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कृषि में विविधता अपनाकर किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। वे बुधवार को अनुसंधान उपकेंद्र अकरोट के अनुसंधान फार्म में आयोजित एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे।

    यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के ऊना जिला के अंब उपमंडल में स्थित अनुसंधान उपकेंद्र अकरोट और जिला ऊना के कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों को उन्नत तकनीकों और नई पद्धतियों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो। उन्होंने बताया कि अनुसंधान केंद्र अकरोट को आलू की किस्मों पर किए जा रहे शोध के लिए कृषि विभाग ऊना द्वारा ट्रांसफर ऑफ टैक्नोलॉजी योजना के तहत 1 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है।

    इस दौरान उपायुक्त ने अनुसंधान फार्म का दौरा किया और वहां उत्पादित गेहूं, सरसों, चना, मटर, गोभी, ब्रोकली तथा आलू जैसे फसलों की गुणवत्ता और शोध कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने अनुसंधान उपकेंद्र  अकरोट  व कृषि विभाग जिला ऊना द्वारा किसानों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

    किसानों को दी गई उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को नई कृषि सस्य क्रियाओं, फसलों की बुवाई, देखभाल और कटाई में अपनाई जाने वाली विधियों और प्रक्रियाओं, नवीनतम फसल किस्मों और उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। इससे किसानों को फसल लागत को कम करने और मुनाफा बढ़ाने में सहायता मिलेगी। किसानों ने अनुसंधान फार्म का भ्रमण किया, जहां उन्हें गेहूं, सरसों, चना, मटर, गोभी, ब्रोकली और आलू पर हो रहे शोध कार्यों की जानकारी दी गई।

    विशेषज्ञों ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारियां

    कार्यक्रम में अनुसंधान उपकेंद्र अक्रोट के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण शर्मा ने किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री के महत्व के बारे में जागरूक किया। वहीं, डॉ. सौरव शर्मा ने विभिन्न फसलों की नवीनतम तकनीकों, सस्य क्रियाओं और जलवायु अनुकूल खेती की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में कृषि उपनिदेशक ऊना डॉ. कुलभूषण धीमान, जिला कृषि अधिकारी डॉ. दविंदर कौर, अनुभाग अधिकारी रामकिशन, प्रक्षेत्र सहायक विशाल चंगोत्रा, केवल, रवि, अजय, अजमेर अली, विषयवाद विशेषज्ञ अंब रमेश लाल, विषयवाद विशेषज्ञ बंगाणा सतपाल धीमान, कृषि विकास अधिकारी बंगाणा पवन कुमार, कृषि विकास अधिकारी अंब सोमराज शर्मा सहित जिला के विभिन्न विकास खंडों से विषयवाद विशेषज्ञ, कृषि विकास अधिकारी, कृषि प्रसार अधिकारी, और किसानों ने भाग लिया।

  • कुटलैहड़ के दूर-दराज क्षेत्रों में बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों में रोष

    कुटलैहड़ के दूर-दराज क्षेत्रों में बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों में रोष

    संवेदनहीन सरकार तुरंत बस सेवा बहाल करे अन्यथा उग्र प्रदर्शनों को रहे तैयार:वीरेन्द्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के कुछ दूर-दराज के क्षेत्रों में बस सेवाएं बंद होने पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार को चेताया है कि यदि यह सेवाएं 15 दिनों में बहाल न हुई तो वे ग्रामीणों के साथ सड़कों को प्रदर्शन करेंगे।

    वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री के गृह ज़िला में आम जनता के साथ इस प्रकार का संवेदनहीन कृत्य जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों को परेशानी हो, बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि नई सडकों के साथ-साथ पुरानी सड़कों पर भी बस सेवा को बंद कर दिया गया है जिससे ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्यों पर इसका विपरीत प्रभाव हो रहा है। उन्होंने कहा है कि कुटलैहड़ के दूर-दराज के क्षेत्रों की पुरानी सड़कों- हण्डोला से जगातखाना, बंगाणा से चपलाह व नई सड़कों- लिदकोट से सलांगड़ी वाया चुगाठ-सहनाल, सैली से हण्डोला वाया कमून पर बस सेवा बंद कर दी गई है।

    कंवर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री को कम से कम अपने गृह क्षेत्र के लोगों की परेशानियों पर तो ध्यान देना ही चाहिए और यह रुट जल्द बहाल करने चाहिये जिससे ग्रामीणों को असुविधा का सामना न करना पड़े। वीरेन्द्र कंवर ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 15 दिनों के भीतर इन सड़कों पर बस सेवा सुचारू रूप से बहाल नहीं कि गई तो ग्रामीण सड़कों पर उतरेंगे और उग्र धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदार सरकार व परिवहन मंत्री होंगे।

  • Punjab News: महाकुंभ में हुए धमाके को लेकर DGP लॉ-एंड-ऑर्डर Arpit Shukla का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: महाकुंभ में हुए धमाके को लेकर DGP लॉ-एंड-ऑर्डर Arpit Shukla का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के DGP लॉ-एंड-ऑर्डर अर्पित शुक्ला और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल भारी पुलिस बल के साथ दरेसी इलाके में पहुंचे, जहां उन्होंने सर्च अभियान चलाया। दरअसल, पुलिस को सूचना थी कि इस इलाके में प्लास्टिक डोर बिक रही है, जिसके चलते उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए कई दुकानों में चैकिंग की। इस दौरान करीब 5 से 6 थानों की पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाया।

    इस दौरान उत्तर प्रदेश में हो रहे महाकुंभ में टेंट में आग लगने और धमाके होने की जिम्मेदारी मेल के जरिए खालिस्तानी फोर्स द्वारा ली गई थी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। वहीं इस मामले को लेकर अर्पित शुक्ला ने कहाकि उन्हें इस धमकी भरे मेल के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं है। वहीं गणतंत्र दिवस को लेकर भी पुलिस टीमें अलर्ट मोड पर है। मामले की जानकारी देते हुए DGP लॉ-एंड-ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने कहा कि प्लास्टिक डोर को बेचने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है।

    पूरे पंजाब में सर्च आपरेशन चलाए जा रहे है। जहां तक बात करें गणतंत्र दिवस की तो हर साल की तरह थ्रेट तो आती रहती है लेकिन पुलिस टीमें भी अलग-अलग इलाकों में छापामारियां कर रही है। गणतंत्र दिवस को लेकर शहर के होटलों, बस स्टेंड और रेलवे स्टेशन पर पुलिस लगातार चौकिंग भी कर रही है। शरारती लोगों को चेतावनी है कि प्लास्टिक डोर की सप्लाई न करें यदि कोई भी व्यक्ति प्लास्टिक डोर के साथ पकड़ा जाता है तो उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस बार 22 दिनों में 90 पर्चे दर्ज किए गए है जबकि पिछले पूरे साल में 109 पर्चे दर्ज किए गए थे। आज ड्रोन उड़ाकर भी कई इलाकों को चैक किया गया है।

  • Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन और कार सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन और कार सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन और एक अर्टिगा कार बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह, हरप्रीत सिंह और बलजीत सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई हैं।

    उन्होंने बताया कि ये तस्कर हेरोइन बेचने का कारोबार करते थे और पुलिस ने उनके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी लवदीप सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुुए बीते दिन कासो ऑपरेशन चलाया गया। जिसके बाद सीआईए स्टाफ को नशे की गुप्त सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जोगा गांव में शमशानघाट के पास से 3 आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया।

    जांच में सामने आया कि आरोपी हरप्रीत सिंह किराये पर लेकर गाड़ी लेकर चलाता है और इसका मालिक सुखविंदर सिंह है। तीनों आरोपियों को किराये की गाड़ी सहित काबू किया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा जिसके बाद आरोपियों का कोर्ट से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, जिसके बाद आरोपियों से नशे की खेप के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ पहले कोई मुकद्दमा दर्ज नहीं है।

  • Punjab News: रिश्वत के मामले में पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    Punjab News: रिश्वत के मामले में पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    सह-आरोपी SHO मौके से फरार

    होशियारपुरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में जारी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत होशियारपुर जिले के पुलिस थाना गढ़शंकर में तैनात सिपाही किंदर सिंह को 30 हजार रुपए रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में सह-आरोपी एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जिला रूपनगर के नंगल सब-डिवीजन की निवासी हरदीप कौर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर शिकायत की थी कि उक्त आरोपी ने एसएचओ इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह मल्ली के नाम पर उसके (हरदीप कौर) भाई को एक झगड़े के मामले में पुलिस ने अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था। इस दौरान उससे नशीले पदार्थों के केस में शामिल न करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। जिसके बाद में दोनों में 50 हजार रुपये में बात तय हुई थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद होशियारपुर यूनिट की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
  • Punjab News: Crypto Currency के नाम पर पूर्व थानेदार ने की करोड़ों की ठगी, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: Crypto Currency के नाम पर पूर्व थानेदार ने की करोड़ों की ठगी, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    अधिकतर पुलिस कर्मियों को ही ठगों ने बनाया अपना शिकार

    मोहालीः जिले के फेज-7 में चलाई जा रही हरसुख इमिग्रेशन कंपनी के नाम पर पूर्व थाने ने कई लोगों से पैसे ठग लिए। इस मामले में हैरानी जनक खुलासा यह हुआ है कि आरोपी ने अधिकतर पुलिस कर्मियों को ठगी का शिकार बनाया है। वहीं आज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मटौर में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस कर्मियों को नामजद किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए साहिल वर्मा ने बताया कि उसने Crypto Currency में 18.60 लाख रुपए निवेश किए थे। जिसमें मोहन सिंह, अश्वनी शर्मा, इंद्रजीत सिंह और अरमान सिंह मुख्य व्यक्ति है। साहिल ने बताया कि उक्त व्यक्ति LIC का काम करत है और इन व्यक्तियों का महावीर सिंह के साथ कांट्रेक्ट था। महावीर सिंह के साथ उनकी एक बार ही मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने मोहन सिंह के बारे में बताया कि वह पुलिस से रिटायर्ड हुए है और उन्होंने Crypto Currency का काम शुरू किया है। जिसके बाद उन्होंने पहले 2 लाख रुपए निवेश किए। इस दौरान शुरुआत में उसे 50 हजार रुपए वापिस आए थे। उसके बाद धीरे-धीरे 18.60 लाख रुपए निवेश किए। साहिल के अनुसार उसे कहा गया कि 25 माह में उसके पैसे डबल हो जाएंगे। इस दौरान उन्होंने अपनी कोठी भी दिखाई। साहिल ने कहाकि इस ठगी में 100 से 150 लोग ठगी का शिकार हो चुके है। जिसमें लोगों से 5 करोड़ से अधिक ठगी की गई। साहिल ने कहाकि आखिरी समय में सभी को फेज 8 में स्थित 51 नंबर हॉल में इकट्ठा किया था। जिसमें चारों लोग आए थे और लिखकर दिया था वह सभी के पैसे एख माह तक लौटा देंगे। इस दौरान प्रिंसीपल अमाउंट देने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन उसके बाद जब दफ्तर में कोई जाता तो उसे धक्के मारकर निकाल दिया जाता। इस मामले में थाना मटौर में शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में कई पुलिस कर्मी भी ठगी का शिकार हुए है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तालाश में छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारी ने कहाकि अभी तक साहिल और उसके दोस्त ने ही ठगी की शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि दोनों की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। वहीं Crypto currency मामले की उक्त दफ्तर में जाकर जांच की जाएगी।
  • रेप केस मामले को लेकर सिंगर Rocky Mittal ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    रेप केस मामले को लेकर सिंगर Rocky Mittal ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ दर्ज सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया खुलासा हुआ है। पीड़ित महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बड़ौली और रॉकी मित्तल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में अब रॉकी मित्तल भी मीडिया के सामने आए हैं। मीडिया से बात करते हुए रॉकी ने कहा कि यह किस्सा कुर्सी का है और लोग मोहनलाल बडोली की कुर्सी छीनना चाहते हैं।

    रॉकी मित्तल ने कहा एक लड़की के आंसुओं ने 2 व्यक्तियों की जिंदगी नहीं बर्बाद की बल्कि 2 व्यक्तियों के परिवार की जिंदगी बर्बाद की है। इस कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा महिला आयोग के साथ-साथ पुरुष आयोग भी बनना चाहिए ताकि हमारे जैसे लोगों की सुनवाई हो सके। रॉकी मित्तल ने गंदी राजनीति बंद करने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने किसी पर भी कीचड़ उछालने को बंद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कई ऐसे लोग हैं जो झूठ रेप केस के मामले में सजा भुगत रहे हैं।

    भावुक होते हुए कहा किसी को किसी का करियर बर्बाद करने का हक नहीं और मेरे ऊपर कई लगे सभी आरोपी झूठे निकले। रॉकी मित्तल ने कहा इसके पीछे सेक्स रैकेट काम कर रहा है और इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीबीआई और नार्को टेस्ट होना चाहिए, जिसमें सबसे पहले मेरा टेस्ट होना चाहिए। ऐसे झूठे आरोपों को लेकर कई बार मेरा डूब मरने को दिल करता है। उन्होंने कहा मोहनलाल बडोली का राज्यसभा में जाना तय हो गया था और जैसे ही मोहनलाल बडोली का दोबारा से प्रदेश अध्यक्ष बनना तय हुआ उनके खिलाफ FIR सामने आ गई।

    रॉकी मित्तल ने कहा यह राजनीति की लड़ाई है रॉकी मित्तल ने कहा अगर यह मामला ठंडा हो जाता तो विरोधियों ने इस मामले को लेकर दूसरी लड़की भी तैयार कर रखी थी। रॉकी ने कहा की कॉल रिकॉर्डिंग मेरे पास है और यह फर्जीवाडा सितंबर से चल रहा है। मुझे भी इस मामले में गवाही देने के लिए डराया धमकाया गया और जब मैं नहीं माना तो मुझे भी इसमें आरोपी बना दिया गया। रॉकी ने कहा जब लड़की की कॉल रिकॉर्डिंग को मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी सुनेंगे तो सबके होश उड़ जाएंगे।

    मेरे पास 8 कॉल रिकॉर्डिंग है और एक कॉल रिकॉर्डिंग तो वह भी है जिसमें अगली लड़की धमकी देना चाह रही थी। एक केस खत्म होता तो दूसरे में फंसा देते हैं। इसकी आईपीएस, आईएएस अधिकारियों की टीम जांच करें या फिर सीबीआई इसकी जांच करें और सबका नार्को टेस्ट होना चाहिए। यह सीडी वीडियो कांड 2017-18 से चल रहे हैं। रॉकी ने कहा जब इस मामले की सीबीआई जांच होगी वह खुलकर सहयोग करेंगे और कई मगरमच्छ निकलकर सामने आएंगे।