Blog

  • Punjab News: ड्रग इंस्पेक्टर ने की रेड, Nitin व PK Medical Agency की दुकानों को किया सील, देखें वीडियो

    Punjab News: ड्रग इंस्पेक्टर ने की रेड, Nitin व PK Medical Agency की दुकानों को किया सील, देखें वीडियो

    4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    फिरोजपुरः जिले में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मेडिकल की दुकानों पर रेड की गई। इस दौरान सख्ती से कार्रवाई करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम द्वारा कृष्णा नगर नितिन मेडिकल में दबिश दी गई। जहां पर रमन कपूर पुत्र मुलखराज और कुणाल पुत्र रमन कपूर द्वारा प्रतिबंधित दवाईयां दुकान में रखी हुई थी। इस दौरान उनकी टीम ने दुकान में चैकिंग के दौरान 17180 अलग-अलग प्रतिबंधित गोलियां, 260 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए। जिसके बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। इसी तरह टीम ने पीके मेडिकल एजेंसी पर चेकिंग की। वहां पर चेकिंग के दौरान अलग-अलग ब्रांड की 11111 प्रतिबंधित गोलियां और 1188 कैप्सूल बरामद हुए। इस दौरान पीके मेडिकल एजेंसी की दुकान को भी सील कर दिया गया है। जिसके बाद चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया।
  • नदी में मछली पकड़ने के दौरान थैली में मिले युवती के कई टुकड़े, देख पुलिस भी हुई हैरान

    नदी में मछली पकड़ने के दौरान थैली में मिले युवती के कई टुकड़े, देख पुलिस भी हुई हैरान

    कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां हसदेव नदी में मछली पकड़ने पहुंचे लड़कों को एक थैली मिली। इन बच्चों ने थैली को पकड़कर खोला तो हैरान रह गए। दरअसल, थैली में युवती के शव के टुकड़े मिले हैं। थैली में युवती का कटा हुआ सिर, एक कलाई का हिस्सा और एक पंजा था। जब बच्चों ने इसे देखा तो वह हैरान रह गए। इसकी जानकारी उन्होंने गांव वालों को दी। गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को जब्त कर लिया है।

    यह घटना सीएसईबी पुलिस चौकी इलाके की है। कुछ बच्चे पुराने फिल्टर हाउस के पास मछली पकड़ने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें नदी में एक थैला तैरते हुए दिखाई दिया। पहले बच्चों ने सोचा प्लास्टिक का थैले में कुछ सामान होगा। जिस कारण से उन्होंने उसे पकड़ लिया। लेकिन थैले से बदबू आ रही थी। इसके बाद उन्होंने उसे खोला। तो थैले में एक कपड़े में लिपटा हुआ सिर और शरीर के कटे हुए दूसरे अंग थे। थैले में एक इनर वियर के साथ गुलाबी रंग का टॉप भी मिला।

    स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह शव करीब डेढ़ से दो महीने पुराना हो सकता है। मैके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने कहा कि पुलिस ने श को अपने कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी जायजा ले रही है। शव को अस्पताल में भेज दिया गया है।

    पुलिस ने अज्ञात शव का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर शव का पंचनामा कराया है। पुलिस के अनुसार, शव की पहचान वहीं हो पा रही है। कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की जाएगी। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि थैले में मिली युवती का कटा हुआ सिर और अंगों को देखकर लग रहा है कि बेरहमी से हत्या के बाद शव के टुकड़ें किए गए हैं।

  • Jalandhar News: चाईना डोर को लेकर एक्शन में आए DGP लॉ-एंड-ऑर्डर Arpit Shukla, आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चाईना डोर को लेकर एक्शन में आए DGP लॉ-एंड-ऑर्डर Arpit Shukla, आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा चाईना डोर की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है, लेकिन उसके बावजूद चाईना डोर की बिक्री हो रही है। हालांकि पुलिस द्वारा कुछ लोगों को चाईना डोर के गट्टू सहित काबू भी किया जा चुका है, लेकिन इस घातक डोर की बिक्री पूर्ण रूप से बंद नहीं हो रही है, जिसके चलते इस साल भी कुछ लोगों की चाईना डोर की चपेट में आने से मौत हो गई और कुछ घायल हो चुके है।

    आज जालंधर थाना नंबर 2 में पहुंचे DGP लॉ-एंड-ऑर्डर Arpit Shukla ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चाईना डोर की चपेट में आने से कई लोगों की मौत होती है और काफी मात्रा में लोग घायल हो रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा मुहिम चलाई गई है कि इस घातक डोर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू करके जेल भेजा जाए। अर्पित शुक्ला ने बताया कि पिछले साल 109 मामले पुलिस द्वारा दर्ज किए गए थे। वहीं इस साल जनवरी माह तक 100 से अधिक पर्चे दर्ज हो चुके है।

    उन्होंने कहा कि 2 माह पंतगबाजी के होते है, ऐसे में चाईना डोर की बिक्री शुरू हो जाती है। इसी के चलते लोगों से अपील करते हुए अर्पित शुक्ला ने कहा कि वह 112 नंबर पर फोन करके सूचना दें या फिर पुलिस को डायरेक्ट सूचना दें, जिसके चलते चाईना डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं दुकानदारों से पुलिस द्वारा गई बातचीत को लेकर अर्पित शुक्ला ने कहा कि होलसेल व्यापारियों से मीटिंग करके अपील की गई है कि वह चाईना डोर की बिक्री ना करें। वहीं उन्होंने आश्वासन भी दिया है कि वह इस बिक्री नहीं करेंगे। वहीं चाईना डोर बेचने वाले को काबू करके उसके बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे है ताकि गहराई तक जाकर चाईना डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

  • Punjab News: शराब व्यवसायी के घर हुए ग्रेनेड हमले पर Post डालना व्यापारी को पड़ा महंगा, मिल रही धमकियां, देखें वीडियो

    Punjab News: शराब व्यवसायी के घर हुए ग्रेनेड हमले पर Post डालना व्यापारी को पड़ा महंगा, मिल रही धमकियां, देखें वीडियो

    अमृतसरः कुछ दिन पहले मशहूर शराब कारोबारी स्व. पप्पू जैंतीपुरिया के घर पर रात के समय 3 अज्ञात लोगों ने ग्रेनेड हमला किया था, जिसके बाद हैप्पी पाशिया नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जिम्मेदारी ली थी और इसी मामले में अमृतसर के एक युवा व्यापारी रिक्की भल्ला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जैंतीपुर में हुए ग्रेनेड हमले की निंदा करते हुए पुलिस को कुछ संकेत दिए थे और उसमें रिक्की भल्ला ने एक मशहूर शराब व्यापारी रणदीप सिंह उर्फ ​​रिम्पल का नाम भी लिया था।

    आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवा व्यापारी रिक्की भल्ला ने कहा कि उन्होंने जैंतीपुरिया में पप्पू जैंतीपुरिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले पर दुख जताते हुए पोस्ट किया था और यह भी कहा था कि कुछ गैंगस्टर हैं जो लोगों को फोन करके उनसे फिरौती मांगते हैं और उनका साथ शराब कारोबारी रणदीप सिंह उर्फ ​​रिम्पल ने दिया था। इस मामले में 2017 में तत्कालीन एटीएस महानिरीक्षक कुवर विजय प्रताप सिंह ने उसको गिरफ्तार किया था। मैंने पोस्ट शेयर करके पुलिस को संकेत दिया था कि इस ग्रेनेड हमले में रणदीप सिंह उर्फ ​​रिम्पल का भी हाथ हो सकता है। पुलिस को उसकी गहनता से जांच करनी चाहिए।

    रिक्की भल्ला ने बताया कि इस पोस्ट के शेयर करने के बाद से लगातार उसके फोन पर धमकी भरे कॉल आ रहे हैं और उन्हें ये पोस्ट हटाने की धमकियां दी जा रही हैं, जिसके लिए उन्होंने अमृतसर के सदर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। वहीं सदर थाना अध्यक्ष का कहना है कि अगर आपको किसी भी नंबर से धमकी भरा कॉल आए तो आप उस नंबर को ब्लॉक कर दें। रिक्की भल्ला ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की सलाह पर मैंने भी 5 से 7 नंबर ब्लॉक कर दिए हैं, लेकिन अब तक मुझे अलग-अलग नंबरों से 100 से अधिक कॉल आ चुके हैं और वे मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने इस संबंध में पंजाब के डीजीपी और पंजाब के मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है और न्याय की मांग की है।

    एडवोकेट लवली शर्मा ने कहा कि वे युवा व्यापारी रिक्की भल्ला को मिल रही धमकियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे और अगर पुलिस से उन्हें किसी भी तरह का न्याय नहीं मिला तो वे माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि रिक्की भल्ला ने केवल सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने विचार व्यक्त किए हैं और संविधान का अनुच्छेद 19 हमें यह अधिकार देता है कि कोई भी व्यक्ति अपने विचार व्यक्त कर सकता है।

    जब इस संबंध में अमृतसर के थाना सदर के पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया। वहीं जब पंजाब के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एसएस परमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी भी व्यापारी को घबराने की जरूरत नहीं है। पंजाब पुलिस ऐसी स्थितियों से उचित तरीके से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है और यदि किसी भी व्यापारी को धमकी भरा फोन आता है तो उसे बिना किसी डर के पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

  • Punjab News: लड़कियों सहित परिवार का मुंह काला करने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: लड़कियों सहित परिवार का मुंह काला करने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    महिला आयोग की चेयरपर्सन ने लिया एक्शन, आया बड़ा बयान

    लुधियानाः जिले में बहादरके रोड स्थित एकजोत नगर इलाके में होजरी फैक्ट्री में काम करने वाले परिवार (तीन बेटियों, बेटे और मां) को फैक्ट्री मालिक व लोगों ने कपड़े चोरी करने के आरोप में दीप गारमेंट फैक्ट्री मालिक द्वारा सभी के मुंह काले करके घुमाने की घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए   डीसीपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि दीप गारमेंट के मालिक और मैनेजर को पता लगा कि कुछ लड़कियों को चोरी की घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने सभी के मुंह काले करके सड़क पर घुमाया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद, मनप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं दूसरी ओर महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने इस घटना को लेकर कड़ी निंदा की है। राज लाली ने कहा कि घटना के दौरान वहां पर लड़के हंस रहे थे। अगर कोई भी व्यक्ति पुलिस को सूचना दे देता तो उस समय पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाती, लेकिन जब तक वीडियो सामने आई, तब तक परिवार को गलियों में घुमाया जा चुका था। राज लाली ने कहा कि इलाके में जिन फैक्टरियों में बच्चे काम कर रहे है उन फैक्टरियों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं इस घटना को लेकर फैक्टरी मालिक के खिलाफ बनती धाराओं के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि न चोरी की घटना को लेकर फैक्टरी मालिक द्वारा सभी के गले में ‘चोर’ लिखी तख्तियां टांगकर गलियों में घुमाया गया। जिसके बाद वीडियों वायरल होने पर लोगों द्वारा गलत कमेंट किए गए। महिला आयोग द्वारा इस घटना को लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है। जारी किए गए पत्र में पुलिस कमिश्नर को कहा गया है कि वह इस घटना की जांच करके 23 जनवरी तक रिपोर्ट तैयार करके महिला आयोग में ई-मेल के माध्यम से भेजें।
  • Punjab News: सैर कर रही युवती पर हुई फायरिंग के मामले ने लिया नया मोड़, पुलिस ने किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: सैर कर रही युवती पर हुई फायरिंग के मामले ने लिया नया मोड़, पुलिस ने किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के भगता भाइका में बीते दिन फायरिंग का मामला सामने आया था जिसमें बाइक सवार 2 युवकों की ओर से एक लड़की पर उस समय फायरिंग कर दी जब वह अपने पति के साथ सैर कर रही थी। इस दौरान लड़की की जांघ पर गोली लगी थी जिससे वे घायल हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी थी।

    अब जांच के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एसपी सिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मामले में बताया कि 2 मोटरसाइकिल सवारों ने भगता भाइका पर सैर कर रही महिला पर गोली चला दी थी और भाग गए, जिसमें लड़की की जांघ में गोली लगी थी। मामले में जब टीम बनाकर जांच की गई तो पूरी कहानी झूठी निकली। जांच में सामने आया है कि उनके पास अवैध हथियार थे और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे कि गलती से गोली चल गई और लड़की को लग गई।

    इसके बाद युवती व उसके पति ने पूरी कहानी रची और पुलिस को गुमराह किया। इसके चलते पुलिस ने युवती के पति सहित 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से 2 देसी 12 बोर पिस्टल और 2 मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि युवती अभी अस्पताल में भर्ती है और उसके ठीक होने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • मिडिल क्लास लोगों को लेकर Kejriwal का आया बड़ा बयान, केंद्र के सामने रखी ये मांगे, देखें वीडियो

    मिडिल क्लास लोगों को लेकर Kejriwal का आया बड़ा बयान, केंद्र के सामने रखी ये मांगे, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (22 जनवरी) को ‘मिडिल क्लास’ के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चौथी बार हमारी सरकार बनी तो हम मिडिल क्लास को टैक्स से राहत देने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि ‘मिडिल क्लास’ पर टैक्स का बोझ सबसे ज्यादा है। उन्होंने ये भी कहा कि मिडिल क्लास केवल एटीएम बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि हजारों सामान्य लोग जो मिलकर देश चलाते हैं, वही मीडिल क्लास है। मिडिल क्लास को हमारे देश में सबसे ज्यादा परेशान किया जाता है। मिडिल क्लास वालों की 50 प्रतिशत से ज्यादा आमदनी टैक्स देने में चली जाती है। दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा, “आमतौर पर जब कोई नेता चुनाव के ठीक पहले किसी विषय पर घोषणा करता है तो लोग कहते हैं कि वोट के लिए कर रहा है। कई वादे धर्म के नाम पर किए जाते हैं। कई जाति और निचले तबके के नामपर किए जाते हैं। कई वादे चंद उद्योपतियों के लिए किए जाते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है?” इसका जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा, “बाकी पार्टियों ने धर्म और जाति के नामपर वोट बैंक बना रखे हैं। बड़े-बड़े पूंजीपतियों को खुश करना होता है, क्योंकि उनसे चंदा लेना होता है। ये एक तरह से बड़े उद्योगपतियों के नोट बैंक हैं। बाकी लोग उनके नोट बैंक हैं।” उन्होंने कहा कि इस वोट और नोट बैंक के बीच में एक बहुत बड़ा ऐसा वर्ग है जो केवल पिसकर रह गया है। वो न इधर का है, न उधर का है। ये वर्ग है भारत का ‘मिडिल क्लास’। कोई भी पार्टी आज ‘मिडिल क्लास’ के हित की बात करने को तैयार नहीं है। ऐसा क्यों हैं? आजाद भारत के 75 वर्ष में एक बाद दूसरी सरकार आई. इन सब लोगों ने मिडिल क्लास को दबाकर, डराकर और निचोड़कर रखा हुआ है। मिडिल क्लास और सरकार का अजीब रिश्ता है। मिडिल क्लास के लिए ये लोग कुछ करते तो नहीं हैं, लेकिन जब-जब सरकार को इनकी जरूरत पड़ती है, तब-तब उस पर सरकार हथियार चला देती है। ये हथियार ‘टैक्स’ है। उन्होंने कहा कि लाखों और करोड़ों की संख्या में मिडिल क्लास देश को चलाने के लिए टैक्स भर भरकर देता है। इसके बदले में उसे क्या मिलता है? कुछ नहीं। भारत ​का मिडिल क्लास सिर्फ एटीएम बनकर रह गया है। वही, मिडिल क्लास ‘टैक्स टेररिज्म’ का शिकार है।

    केंद्र से अरविंद केजरीवाल की मांगें

    • शिक्षा का बजट दो परसेंट से बढ़ाकर 10% किया जाए। प्राइवेट स्कूल पर लगाम लगाई जाए। उच्च शिक्षा के लिए सब्सिडी और स्कॉलरशिप दी जाए।
    • हेल्थ का बजट भी 10% किया जाए। हेल्थ इंसोरेंस से टैक्स हटाया जाए।
    • इनकम टैक्स की छूट की सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया जाए।
    • जरूरी चीजों के ऊपर GST खत्म किया जाए।
    • वरिष्ठ नागरिकों को मजबूत रिटायरमेंट प्लान बनाए जाएं और देशभर में उन्हें मुफ्त इलाज दिया जाए।
    • रेलवे में बुजुर्गों को मिलने वाली छूट को फिर से लागू किया जाए।
    • आप सरकार ने पूरी दिल्ली में बिजली की आपूर्ति 24 घंटे कर दी और फ्री बिजली मुहैया कराने का काम किया। सभी सरकारों को चाहिए कि वो टैक्स के पैसे से मिडिल क्लास को यह राहत दें।
  • Punjab News: थानों में हुए धमाकों को लेकर ADGP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: थानों में हुए धमाकों को लेकर ADGP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पंजाब पुलिस पूरे पंजाब में नाकाबंदी के चलते सख्त तलाशी अभियान चला रही है, ताकि पंजाब में कहीं भी कोई अप्रिय घटना न घटे। वहीं दूसरी ओर एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर सुरिंदर पाल आज अमृतसर देहात में एसएसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए एडीजीपी परमार ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे पंजाब में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

    हालांकि कितनी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है, इसके बारे में मीडिया को जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हाल ही में पुलिस स्टेशनों में हुए विस्फोटों के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक-दो लंबित मामलों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शरारती तत्व 26 जनवरी या 15 अगस्त के मौके पर अफवाह फैलाकर लोगों में डर का माहौल पैदा करते हैं और ऐसी अफवाहों से डरने की जरूरत नहीं है और हर जगह पुलिस तैनात है और पुलिस द्वारा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाई जाएगी।

    एडीजीपी ने छेहरटा और इस्लामाबाद पुलिस स्टेशनों का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने कैमरा सिस्टम और एक्सेस कंट्रोल व्यवस्था की जांच की। गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का भी जायजा लिया गया। एडीजीपी ने पिछले साल की उपलब्धियों का भी जिक्र किया, जिसमें अमृतसर पुलिस द्वारा 128 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गणतंत्र दिवस को पूरी सुरक्षा के साथ मनाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी विशेष जांच अभियान चलाया गया।

  • खिलौनों में भरकर हो रही थी चरस की सप्लाई, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    खिलौनों में भरकर हो रही थी चरस की सप्लाई, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः खिलाैनों और गुड़िया में चरस भरकर कूरियर करने वाले गांव एर्नाकुलम निवासी आशिक रथीश को सीआईए ने केरल से गिरफ्तार कर लिया है। केरल कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने उसको 3 दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए की टीम आरोपी को पंचकूला लेकर पहुंच गई है।

    डीटीडीसी कूरियर ऑफिस से पकड़े गए खिलौने के बाद जांच टीम को यह जानकारी मिली थी कि आरोपी कई तरह के खिलौनों से चरस भरकर सप्लाई करता था। वह डिमांड के हिसाब से खिलौने का चयन करता था। 250 ग्राम है तो छोटे खिलौने में भेजता था। अगर आधा से एक किलो तक सप्लाई करना होता तो बड़े खिलौने का प्रयोग करता था।

    सीआईए इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि केरल से पकड़ा गया चरस तस्करी का आरोपी पांच साल से हिमाचल के मंडी में रहता था। वह वहीं पर एक होटल में काम करता था। यह भी जानकारी मिली है कि होटल में काम करते समय वह कूरियर की मदद से पंचकूला में कई जगहों पर सप्लाई देता था। 3 दिन के रिमांड पर यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी कब से चरस कूरियर के माध्यम से डिलवरी करता था। इसके अलावा पंचकूला में कितने सौदागरों से जुड़कर वह यह काम करता था। इसके बारे में भी पता लगाया जाएगा।

  • Jalandhar News: अचानक थाने की चैकिंग करने पहुंचे DGP लॉ-एंड-ऑर्डर Arpit Shukla, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अचानक थाने की चैकिंग करने पहुंचे DGP लॉ-एंड-ऑर्डर Arpit Shukla, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस द्वारा शहर में नाकेबंदी करके सख्ती से चैकिंग की जा रही है। वहीं थानों का अचानक चैकिंग करने के लिए आज डीजीपी लॉ एंड आर्डर के अर्पित शुक्ला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना रामामंडी का जायजा लिया। अर्पित शुक्ला के साथ पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    बताया जा रहा हैकि पिछले कुछ दिनों से लगातार थानों में हो रहे ग्रेनेड हमले को लेकर सुरक्षा प्रबंधो का जायजा लेने के लिए डीजीपी लॉ एंड आर्डर के अर्पित शुक्ला रामामंडी थाने पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने थाने का जायजा लिया और अधिकारियों से बातचीत की। अर्पित शुक्ला ने थाने में तैनात अधिकारियों को आदेश दिए है कि किसी भी अप्रिय घटना घटने पर गेट पर तैनात संत्री हूटर बजाएगा। वहीं हूटर बजने के बाद पूरी फोर्स तुरंत बाहर आ जाएगी।

    वहीं मीडिया से बात करते हुए अर्पित शुक्ला ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर पंजाब भर में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गैंगस्टर, नशा तस्करों सहित अन्य अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को लेकर आज बैठक की गई। जिसके बाद अब लुधियाना में जाकर अधिकारियों के साथ अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर समीक्षा की जाएगी।

    डीजीपी लॉ एंड आर्डर के अर्पित शुक्ला ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा फोर्स को तैनात किया गया है, वहीं जगह-जगह पर नाकेबंदी की जा रही है। इस दौरान प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। पंजाब वासियों को अर्पित शुक्ला ने कहा कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है वह उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।