Punjab News: लड़कियों सहित परिवार का मुंह काला करने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

महिला आयोग की चेयरपर्सन ने लिया एक्शन, आया बड़ा बयान

लुधियानाः जिले में बहादरके रोड स्थित एकजोत नगर इलाके में होजरी फैक्ट्री में काम करने वाले परिवार (तीन बेटियों, बेटे और मां) को फैक्ट्री मालिक व लोगों ने कपड़े चोरी करने के आरोप में दीप गारमेंट फैक्ट्री मालिक द्वारा सभी के मुंह काले करके घुमाने की घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए   डीसीपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि दीप गारमेंट के मालिक और मैनेजर को पता लगा कि कुछ लड़कियों को चोरी की घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने सभी के मुंह काले करके सड़क पर घुमाया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद, मनप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं दूसरी ओर महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने इस घटना को लेकर कड़ी निंदा की है। राज लाली ने कहा कि घटना के दौरान वहां पर लड़के हंस रहे थे। अगर कोई भी व्यक्ति पुलिस को सूचना दे देता तो उस समय पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाती, लेकिन जब तक वीडियो सामने आई, तब तक परिवार को गलियों में घुमाया जा चुका था। राज लाली ने कहा कि इलाके में जिन फैक्टरियों में बच्चे काम कर रहे है उन फैक्टरियों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं इस घटना को लेकर फैक्टरी मालिक के खिलाफ बनती धाराओं के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि न चोरी की घटना को लेकर फैक्टरी मालिक द्वारा सभी के गले में ‘चोर’ लिखी तख्तियां टांगकर गलियों में घुमाया गया। जिसके बाद वीडियों वायरल होने पर लोगों द्वारा गलत कमेंट किए गए। महिला आयोग द्वारा इस घटना को लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है। जारी किए गए पत्र में पुलिस कमिश्नर को कहा गया है कि वह इस घटना की जांच करके 23 जनवरी तक रिपोर्ट तैयार करके महिला आयोग में ई-मेल के माध्यम से भेजें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *