Punjab News: थानों में हुए धमाकों को लेकर ADGP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पंजाब पुलिस पूरे पंजाब में नाकाबंदी के चलते सख्त तलाशी अभियान चला रही है, ताकि पंजाब में कहीं भी कोई अप्रिय घटना न घटे। वहीं दूसरी ओर एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर सुरिंदर पाल आज अमृतसर देहात में एसएसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए एडीजीपी परमार ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे पंजाब में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

हालांकि कितनी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है, इसके बारे में मीडिया को जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हाल ही में पुलिस स्टेशनों में हुए विस्फोटों के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक-दो लंबित मामलों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शरारती तत्व 26 जनवरी या 15 अगस्त के मौके पर अफवाह फैलाकर लोगों में डर का माहौल पैदा करते हैं और ऐसी अफवाहों से डरने की जरूरत नहीं है और हर जगह पुलिस तैनात है और पुलिस द्वारा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाई जाएगी।

एडीजीपी ने छेहरटा और इस्लामाबाद पुलिस स्टेशनों का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने कैमरा सिस्टम और एक्सेस कंट्रोल व्यवस्था की जांच की। गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का भी जायजा लिया गया। एडीजीपी ने पिछले साल की उपलब्धियों का भी जिक्र किया, जिसमें अमृतसर पुलिस द्वारा 128 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गणतंत्र दिवस को पूरी सुरक्षा के साथ मनाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी विशेष जांच अभियान चलाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *