नदी में मछली पकड़ने के दौरान थैली में मिले युवती के कई टुकड़े, देख पुलिस भी हुई हैरान

Written by

in

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां हसदेव नदी में मछली पकड़ने पहुंचे लड़कों को एक थैली मिली। इन बच्चों ने थैली को पकड़कर खोला तो हैरान रह गए। दरअसल, थैली में युवती के शव के टुकड़े मिले हैं। थैली में युवती का कटा हुआ सिर, एक कलाई का हिस्सा और एक पंजा था। जब बच्चों ने इसे देखा तो वह हैरान रह गए। इसकी जानकारी उन्होंने गांव वालों को दी। गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को जब्त कर लिया है।

यह घटना सीएसईबी पुलिस चौकी इलाके की है। कुछ बच्चे पुराने फिल्टर हाउस के पास मछली पकड़ने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें नदी में एक थैला तैरते हुए दिखाई दिया। पहले बच्चों ने सोचा प्लास्टिक का थैले में कुछ सामान होगा। जिस कारण से उन्होंने उसे पकड़ लिया। लेकिन थैले से बदबू आ रही थी। इसके बाद उन्होंने उसे खोला। तो थैले में एक कपड़े में लिपटा हुआ सिर और शरीर के कटे हुए दूसरे अंग थे। थैले में एक इनर वियर के साथ गुलाबी रंग का टॉप भी मिला।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह शव करीब डेढ़ से दो महीने पुराना हो सकता है। मैके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने कहा कि पुलिस ने श को अपने कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी जायजा ले रही है। शव को अस्पताल में भेज दिया गया है।

पुलिस ने अज्ञात शव का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर शव का पंचनामा कराया है। पुलिस के अनुसार, शव की पहचान वहीं हो पा रही है। कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की जाएगी। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि थैले में मिली युवती का कटा हुआ सिर और अंगों को देखकर लग रहा है कि बेरहमी से हत्या के बाद शव के टुकड़ें किए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *