Blog

  • Punjab News: जेल के सामने Shiv Sena नेताओं ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: जेल के सामने Shiv Sena नेताओं ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में शिवसेना नेताओं ने आज जेल के बाहर धरना लगा दिया। इस दौरान शिवसेना ने पठानकोट सब जेल के बाहर धरना लगाकर जेल प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। मामले की जानकारी देते हुए शिवसेना नेताओं ने बताया कि तरनतारन से 2 हिंदू नेताओं को गिरफ्तार किया गया है और वह पठानकोट जेल में बंद हैं। शिवसेना नेता का कहना है कि उनका केस लंबित है और उनका फैसला आना बाकी है।


    शिवसेना के पंजाब अध्यक्ष योगराज शर्मा ने कहा कि आज हम अपने साथियों से मिलने के लिए सब जेल आए थे, लेकिन जेल अधीक्षक ने हमें उनसे मिलने नहीं दिया। इस दौरान उनसे कहा गया कि हम मिल नहीं सकते। अपने साथियों से मिलने की इजाजत इसलिए नहीं दी गई क्योंकि 26 जनवरी के चलते सख्ती बहुत ज्यादा है।

    दूसरी ओर शिवसेना अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल अधीक्षक ने उन्हें उनसे मिलने की इजाजत इसलिए नहीं दी ताकि लोगों को जेल का काला सच पता न चल सके। 26 जनवरी तो बस एक बहाना है, हर नशा जेल में नशा बिकता है और कैदियों को ठीक से खाना भी नहीं मिलता है। यहां तक ​​कि अगर उन्हें न मिलने दिया तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर देंगे और धरना देंगे।

  • Punjab News: कल दिल्ली कूच को लेकर पंधेर का आया बड़ा बयान

    Punjab News: कल दिल्ली कूच को लेकर पंधेर का आया बड़ा बयान

    पटियालाः किसानों द्वारा लगातार अपनी मांगों को लेकर केंद्र के खिलाफ शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार किसानों द्वारा कल दिल्ली कूच नहीं किया जाएगा। सरवन सिंह पंधेरा का कहना है कि हम केंद्र सरकार को 26 जनवरी तक का समय दे रहे हैं, उसके बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा।

    दूसरी ओर सरकार बैठक में काफी समय ले रही है। डॉक्टरों का कहना है कि जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत गंभीर है। यह शर्त नहीं है कि बल्कि केंद्र से जल्द से जल्द बैठक करने का अनुरोध है। दरअसल, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने आज यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि किसान संगठनों ने फिलहाल दिल्ली पलायन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

    उन्होंने कहा कि डल्लेवाल के स्वास्थ्य को देखते हुए जल्द ही बैठक होनी चाहिए और यह बैठक दिल्ली की बजाय चंडीगढ़ में की जाए। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च होगा। इसके शंभू मोर्चे ने डल्लेवाल से अनशन खत्म करने की अपील भी की है।

  • Punjab News: रेलवे लाइन के पास व्यक्ति का शव बरामद, कुत्तों ने नोंचा चेहरा और गर्दन

    Punjab News: रेलवे लाइन के पास व्यक्ति का शव बरामद, कुत्तों ने नोंचा चेहरा और गर्दन

    लुधियानाः जगराओं में रेलवे लाइन के पास स्थित हड्डारोडी में व्यक्ति का शव बरामद होने की घटना सामने आई है। दरअसल, सुबह के समय नानकसर गुरुद्वारा साहिब जा रहे श्रद्धालुओं ने रेलवे लाइन क्रॉस करते समय शव को देखा। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा हैकि कुत्तों ने चेहरा और गर्दन बुरी तरह नोच डाला है।

    जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी के एएसआई हरप्रीत सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया है और सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में 72 घंटों के लिए रखवा दिया है। जांच अधिकारी के अनुसार, अब केवल मृतक के कपड़ों से ही पहचान संभव हो सकेगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट होगा कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई है।

     

  • Teachers के लिए जल्द शुरू होगा Dress Code, तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग

    Teachers के लिए जल्द शुरू होगा Dress Code, तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग

    चंडीगढ़ः स्कूलों के शिक्षकों की ड्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षकों को फैशनेबल कपड़े पहनने पर पूरी तरह रोक लगने वाली है। दरअसल, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने के लिए तैयारियां की जा रही है। प्रशासक गुलाबचंद कटारिया 10 जनवरी को 68 नवनियुक्त नर्सरी टीचरों को नियुक्ति पत्र देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग को टीचरों के लिए भी ड्रेस कोड लागू करने का सुझाव दिया था।

    इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से ड्रेस कोड लागू करने के लिए कमेटी का गठन किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो प्रस्ताव में शिक्षकों के लिए फॉर्मल ड्रेस और शिक्षिकाओं के लिए साड़ी या साधारण सूट-सलवार की ड्रेस कोड तय किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से कमेटी के मत के अनुसार टीचरों के लिए ड्रेस कोड तय किया जाएगा। पीजीटी, जेबीटी, टीजीटी व स्पेशल एजुकेटर के लिए अलग -अलग ड्रेस कोड तय किया जा सकता है।

    पुरुष टीचर्स के लिए फार्मल पैंट और शर्ट का प्रस्ताव लाया जा सकता है। वहीं, महिला शिक्षकों के लिए साड़ी या सलवार सूट ड्रेसकोड तय किया जा सकता है। इसके अलावा महिला शिक्षकों को लेगिंग या जींस पहनने पर रोक लग सकती है। यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफार्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआइएसई) 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़ में कुल 10,237 शिक्षक हैं, जिनमें 81 प्रतिशत महिलाएं हैं।

    यह आंकड़ा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। महिला शिक्षकों की यह भागीदारी न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाती है, बल्कि लड़कियों की शिक्षा में रुचि बढ़ाने में भी मददगार है। स्कूल शिक्षा के निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने योजना तैयार की जा रही है। ड्रेस कोड लागू करने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर ड्रेस कोड तय किया जाएगा।

     

  • Punjab News: जमीनी विवाद फिर भड़का, निशानबंदी करने पहुंचे अधिकारियों का विरोध, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीनी विवाद फिर भड़का, निशानबंदी करने पहुंचे अधिकारियों का विरोध, देखें वीडियो

    बठिंडाः गांव जिउंद का जमीनी विवाद एक बार फिर भड़क गया है। गांव में जमीन की निशानबंदी करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों का भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में गांववासियों ने जमकर विरोध किया और नारेबाजी की।


    जानकारी देते किसान नेताओं ने बताया कि गांव जिउंद में 700 किले जमीन है। जिसे सरकार की ओर से जबरन छीनी जा रही है। जो कि किसानोें के साथ धक्का है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अलग-अलग रास्तों से होते गांव में पहुंता औऱ निशानबंदी करने लग पड़ा।

    जब गांववासियों को पता चला तो तुरंत लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। गांववासियों का कहना है कि जब तक जमीन उनके नाम नहीं होती वह किसी भी तरह की कोई निशानबंदी न ही प्रशासन को किसी भी तरह की कोई कार्रवाई करने देंगे।

  • पत्नी ने पति के गुप्तांग की काटी नस, गहने लेकर हुई फरार, मामला दर्ज

    पत्नी ने पति के गुप्तांग की काटी नस, गहने लेकर हुई फरार, मामला दर्ज

    बरेलीः जिले के सीबीगंज इलाके में पत्नी द्वारा पति के साथ क्रूरता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। किसी विवाद के चलते पत्नी ने पति को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उसके गुप्तांग की नस काट दी। इसके बाद वह घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। गांव पचा गोटिया के निवासी पप्पू ने बताया कि उनके बेटे राजेंद्र की शादी ढाई साल पहले भोजीपुरा के गांव मुड़िया चेतराम की रहने वाली शन्नो से हुई थी। शादी के बाद दोनों अलग मकान में रहते थे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

    कहासुनी के बाद शन्नो ने राजेंद्र को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने उसके गुप्तांग की नस काट दी। अगले दिन शन्नो घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर मायके चली गई। राजेंद्र इस घटना के बाद चुपचाप अपना इलाज कराता रहा। जब यह बात उसके पिता पप्पू को पता चली, तो उन्होंने थाना सीबीगंज में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी महिला शन्नो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • टला बड़ा हादसाः ट्रेन के इंजन में Sparking होने से यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    टला बड़ा हादसाः ट्रेन के इंजन में Sparking होने से यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    काशीपुरः बरेली से काशीपुर जाने वाली डेमो ट्रेन में आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। बिलवा और नगरिया कला के बीच ट्रेन के पिछले इंजन से धुआं निकलने लगा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्रियों की सूचना पर ट्रेन को तत्काल रोका गया। जांच में पाया गया कि इंजन से डीजल का रिसाव हो रहा था, जिससे धुआं उठ रहा था। रेलवे की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेन्द्र सिंह ने स्पष्ट किया कि ट्रेन में केवल स्पार्किंग हुई थी और आग लगने की खबरें निराधार हैं। बरेली सिटी से उत्तराखंड के काशीपुर के बीच रोजाना चलने वाली इस डेमो ट्रेन में अधिकतर दैनिक यात्री सफर करते हैं। घटना के बाद इंजन के डीजल टैंक की मरम्मत की गई और सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों की तत्परता से किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सका।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

  • Bigg Boss-18 के Winner करणवीर का कैसा रहा घर का सफर, जानें

    Bigg Boss-18 के Winner करणवीर का कैसा रहा घर का सफर, जानें

    विरोधियों ने दिया था ‘जलनवीर’ का टैग, अपनी ही दोस्त से मिला कई बार धोखा

    मुंबईः वैसे तो Bigg Boss को अपना Winner मिल गया है, लेकिन करणवीर का घर में सफर कैसा रहा। आज हम आपकों इसके बारे में बताएंगे। पूरे 105 दिन से भी ज्यादा वक्त तक अपने घर-परिवार, दोस्तों, फोन, सोशल मीडिया से दूर कुछ जाने-अनजाने चेहरों के बीच एक बंद घर में रहना काफी मुश्किल होता है, लेकिन तमाम चुनौतियों के बाद भी करणवीर विजेता बनकर बाहर निकले। जिसकी चमक करणवीर के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। करण ने शो में कड़े प्रतिद्वंदी रहे बिग बॉस के लाडले एक्टर विवियन डीसेना को मात देते Bigg Boss-18 की ट्राफी अपने नाम की है। बिग बॉस में करणवीर का सफर 6 अक्टूबर को शुरू हुआ था। ये तीन महीने करणवीर मेहरा के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे। करणवीर के निजी जीवन से लेकर घर में उनके खाने तक पर लड़ाइयां और बातें होती देखी गईं। बिग बॉस के घर में उन्हें उनकी ही दोस्त शिल्पा शिरोडकर से कई बार धोखा मिला। करणवीर को कई बार उनके गेम और सुस्त व्यवहार के लिए टोका भी गया। खेल में अपनी कमियों को पीछे छोड़कर करणवीर ने अपना खेल सुधारा और बिग बॉस के विनर बनकर जनता के सामने आए। करणवीर फिनाले से पहले ही अपने टॉप फाइव में होने को लेकर काफी कॉन्फिडेंट थे। उन्होंने यह बात डंके की चोट पर शो के होस्ट सलमान खास तक से कह दी थी। इस आत्मविश्वास का राज पूछने पर करण ने कहा, ‘मुझे अंदर से ऐसा महसूस हो रहा था। यह कोई हवा में उड़ने वाली बात नहीं थी। वो होता है ना कि स्कूल में जो बच्चे पूरे साल पढ़ाई करते हैं, उन्हें एग्जाम से डर नहीं लगता। मुझे भी वैसा वाला ही अहसास था। शो में उनके विरोधी रहे अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, विवियन डीसेना आदि ने करण को ‘जलनवीर’ का टैग दिया। जिस पर उन्होंने कहा कि जलन-वलन कुछ नहीं था। मैं तो मजे कर रहा था। मैं जिंदगी जी रहा था। एक बार इस शो का सार समझ जाओ, फिर ट्रॉफी जीतना कुछ नहीं है। मुझे वापस 105 दिन के लिए शो में भेज दो, मैं एक और ट्रॉफी ले आऊंगा।
  • Film Emergency पर प्रतिबंध को लेकर Kangana Ranaut का आया बयान, देखें वीडियो

    Film Emergency पर प्रतिबंध को लेकर Kangana Ranaut का आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को लेकर कंगना का बयान सामने आया है। जहां उन्होंने अपने प्रशसंकों का धन्यावाद किया। कंगना ने कहा कि लोगों ने इस फिल्म को भरपूर प्यार दिया है, मेरे और जी स्टूडियों के पास आभार व्यक्त करने के लिए शब्द कम है। कंगना ने कहा कि लेकिन इस फिल्म को लेकर मेरे दिल में कुछ दर्ज है। इंडस्ट्री में सबसे अच्छी मेरी फिल्में पंजाब में परफार्म करती थी।

    लेकिन आज एक दिन ऐसा है कि पंजाब में मेरी फिल्म को रिलीज नहीं करने दिया जा रहा। कंगना ने कहा कि ऐसा ही कनाडा और ब्रिटेन में फिल्म को लेकर हमले किए जा रहे है। यह कुछ चुंनिदा लोगों द्वारा यह आग लगाई गई है, जिसमें हम और आप लोग जल रहेहै। कंगना ने कहा कि मेरी फिल्म, मेरे विचार और मेरा देश के प्रति क्या लगाव है वह इमरजेंसी से पता लगता है, आप खुद इस फिल्म को देखें और बताए कि क्या यह फिल्म हमें जोड़ती है या तोड़ती है। कंगना ने कहा कि इसके अलावा वह कुछ ओर नहीं कहना चाहती।

  • Punjab News: Inderjit Kaur के Mayor के ऐलान के बाद AAP Party में खुशी की लहर, MLA का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Inderjit Kaur के Mayor के ऐलान के बाद AAP Party में खुशी की लहर, MLA का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः नगर निगम चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद आज आम आदमी पार्टी ने मेयर पद का ऐलान कर दिया है। आप पार्टी के भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए इंदरजीत कौर को मेयर घोषित किया। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए राकेश पराशर और डिप्टी मेयर पद के लिए प्रिंस जौहर को उम्मीदवार बनाया। जिसके बाद आप पार्टी में आज खुशी का माहौल देखा जा रहा है।


    मेयर इंद्रजीत कौर और डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर को विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि आज विरोधी पार्टियों के धावों को खारिज कर दिया है। दरअसल, विरोधी पार्टियां लगातार कह रही थी कि आप पार्टी खास हो गई और उन्होंने वर्करों को पीछे किया हुआ है। विधायक सिद्धू ने कहा कि आज उन्होंने अपने बेटे को नहीं बल्कि प्रिंस के नाम को हाई कमान को भेजा था और उसके नाम पर मोहर लगाई गई। उन्होंने कहा कि आप पार्टी में कोई भाई-भतीजावाद नहीं है।

    वहीं डिप्टी मेयर प्रिंस ने मीडिया से बात करते हुए है कि आज सुबह तक उन्हें नहीं पता था कि हाईकमान ने उनके नाम का ऐलान करना था। उन्होंने कहा कि यहां आने के बाद जब मेरे नाम का ऐलान हुआ तो मैं हैरान रह गया। प्रिंस ने कहा कि वह सदा आप पार्टी के ऋणि रहेंगे क्यों कि आम आदमी पार्टी ने छोटे से वर्कर को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रिंस ने कहा कि जल्द ही बुड्डा नाला सहित पानी, सड़क और अन्य मुख्य मुद्दों को हल करवाएंगे। आने वाले दिनों में शहर की नुहार को बदल दिया जाएगा।