Punjab News: Inderjit Kaur के Mayor के ऐलान के बाद AAP Party में खुशी की लहर, MLA का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः नगर निगम चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद आज आम आदमी पार्टी ने मेयर पद का ऐलान कर दिया है। आप पार्टी के भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए इंदरजीत कौर को मेयर घोषित किया। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए राकेश पराशर और डिप्टी मेयर पद के लिए प्रिंस जौहर को उम्मीदवार बनाया। जिसके बाद आप पार्टी में आज खुशी का माहौल देखा जा रहा है।


मेयर इंद्रजीत कौर और डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर को विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि आज विरोधी पार्टियों के धावों को खारिज कर दिया है। दरअसल, विरोधी पार्टियां लगातार कह रही थी कि आप पार्टी खास हो गई और उन्होंने वर्करों को पीछे किया हुआ है। विधायक सिद्धू ने कहा कि आज उन्होंने अपने बेटे को नहीं बल्कि प्रिंस के नाम को हाई कमान को भेजा था और उसके नाम पर मोहर लगाई गई। उन्होंने कहा कि आप पार्टी में कोई भाई-भतीजावाद नहीं है।

वहीं डिप्टी मेयर प्रिंस ने मीडिया से बात करते हुए है कि आज सुबह तक उन्हें नहीं पता था कि हाईकमान ने उनके नाम का ऐलान करना था। उन्होंने कहा कि यहां आने के बाद जब मेरे नाम का ऐलान हुआ तो मैं हैरान रह गया। प्रिंस ने कहा कि वह सदा आप पार्टी के ऋणि रहेंगे क्यों कि आम आदमी पार्टी ने छोटे से वर्कर को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रिंस ने कहा कि जल्द ही बुड्डा नाला सहित पानी, सड़क और अन्य मुख्य मुद्दों को हल करवाएंगे। आने वाले दिनों में शहर की नुहार को बदल दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *