Blog

  • सुबह-सुबह गोलियां मारकर शराब कारोबारी की ह+त्या

    सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में रविवार सुबह शराब कारोबारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मुरथल के गुलशन ढाबे पर बदमाशों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गोहाना क्षेत्र के सरगथल गांव के रहने वाले सुंदर मलिक (30) के रूप में हुई है।घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है। बदमाशों ने युवक की हत्या से पहले ढाबे में तोड़फोड़ भी की। ढाबा मालिक ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

    जिसके बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बदमाशों ने शराब कारोबारी की काले रंग की स्कॉर्पियो कार पर भी फायरिंग की। सुंदर मलिक पहले से ही बदमाशों के निशाने पर था। 21 सितंबर 2023 को नेशनल हाईवे 44 से लगते शाहपुर तुर्क गांव और ओमेक्स सिटी के बीच में स्थित सुंदर के शराब ठेके पर 4 बदमाशों ने फायरिंग की थी। उस दौरान ठेके पर शराब लेने के लिए लोग खड़े थे। किसी को गोली नहीं लगी थी। करीब 7 से 8 राउंड के बीच फायरिंग की गई थी। गुलशन ढाबा मुरथल में दिल्ली से करनाल की तरफ जाते हुए पड़ता है। ढाबे पर दिन-रात जीटी रोड पर सफर करने वालों यात्रियों की भीड़ लगी रहती है।

  • बोरवेल में गिरा युवक, रेस्क्यू में जुटी NDRF और पुलिस टीम 

    नई दिल्ली : दिल्ली के केशोपुर मंडी के पास जल बोर्ड के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में एक युवक बोरवेल में गिर गया है। घटना शनिवार (9 मार्च) देर रात एक बजे की है। बोरवेल की गहराई 40-50 फीट बताई जा रही है। पिछले 8 घंटे से युवक बोरवेल के अंदर फंसा है। पुलिस ने बच्चे की पहचान अभी उजागर नहीं की है। मौके पर NDRF, दिल्ली पुलिस और फायर सर्विस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। NDRF की रेस्क्यू टीम को लीड कर रहे इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि बोरवेल के बगल में एक और गड्डा खोदा जा रहा है।

    इसके जरिए युवक को निकालने की कोशिश की जाएगी। इससे पहले बोरवेल में रस्सी डालकर युवक को निकालने की कोशिश की गई थी। हालांकि सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि पूरे ऑपरेशन में समय लग सकता है। दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर विचित्र वीर ने बताया कि विकासपुर पुलिस स्टेशन पर शनिवार रात करीब 1 बजे एक कॉल आया था। कॉलर ने बोरवेल में एक व्यक्ति के गिरने की सूचना दी थी। तब उनके पास युवक के गिरने की सूचना नहीं थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो पता चला कि बोरवेल में बच्चा गिरा है।

  • Weather Alert : पंजाब में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज

    चंडीगढ़ : पंजाब में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की तरफ से 11 मार्च को 7 जिलों और 13 मार्च को पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह स्थिति बनेगी। इस दौरान तापमान भी गिरेगा। हालांकि आज दिन के लिए मौसम संबंधी कोई अलर्ट नहीं है। उम्मीद है कि दिन में मौसम अच्छा रहेगा। हालांकि रात से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से चार दिनों के लिए पंजाब के कईं हिस्सों में बारिश होगी।

    खास तौर से सोमवार व 13 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन 2 दिन बारिश के आसार हैं। वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक पंजाब में सक्रिय होने जा रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलने जा रहा है। बारिश के चलते दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। जबकि न्यूनतम तापमान में कम कमी दर्ज की जाएगी। उधर शनिवार को सात डिग्री के तापमान के साथ फिरोजपुर सबसे ठंडा रहा।

    हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली वृद्धि के बावजूद अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना है। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री, लुधियाना का 11.2 डिग्री, पटियाला का 11.6 डिग्री, बठिंडा का 8.4 डिग्री, पठानकोट का 9.2, जालंधर का 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक है। सबसे अधिक 27 डिग्री का तापमान पटियाला का दर्ज किया गया।

  • बस पलटने से हुआ बड़ा हादसा, एक की मौ’त, 26 घायल

    बस पलटने से हुआ बड़ा हादसा, एक की मौ’त, 26 घायल

    नई दिल्ली : यूपी के अम्बेडकरनगर जिले में एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। यहां एक बस पलटने से कुल 26 लोगों घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि ये बस आजमगढ़ से लोगों को लेकर दिल्ली के लिए जा रही थी। इसी बीच अम्बेडकरनगर पहुंचते ही बस का नियंत्रण खो गया और बस पलट गई। मौके पर एसपी सहित अन्य पुलिस टीम के लोग भी पहुंच गए।

    एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया है कि इस हादसे में 26 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि 2 लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि “पुलिस के पास सवा नौ बजे ये सूचना मिली थी कि आजमगढ़ से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस पलट गई है।

    वहीं डबल डेकर बस पलटने की सूचना के बाद जिलाधिकारी और मेरे द्व्रारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया गया था।  रेस्क्यू के दौरान सभी लोगों को बस से निकाल लिया गया है। जिला अस्पताल में जिलाधिकारी और मेरे द्वारा जब जांच की गई तो पता चला है कि इस घटना में 26 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। जबकि एक की मौत हो गई है। घायलों में से 2 लोगों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

  • जालंधर सहित पंजाब भर में ट्रेनें रोकेंगे किसान

    जालंधर, ENS: पंजाब में आज 12 बजे से लेकर 4 बजे तक गैर राजनैतिक किसान जत्थेबंदियों द्वारा रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। किसान पंजाब मे 20 से 25 जगह पर रेल पटरियों को जाम करेंगे। वही जालंधर के कैंट रेलवे स्टेशन और कस्बा भोगपुर के रेलवे स्टेशन पर किसानों द्वारा रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। दोआबा किसान वेलफेयर कमेटी पंजाब के प्रधान हरसुरिंद्र सिंह ने फोन पर जानकारी देते कहा की जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर सिधुपुर जत्थे बंदी रेल पटरियों पर बैठेगी और उनकी जत्थेबंदी कस्बा भोगपुर रेलवे स्टेशन की रेल पटरियों को जम करेगी।

    उन्होंने कहा की दोनो जत्थेबंदिया जगजीत सिंह डल्ले वाल की गैर राजनेतिक जत्थेबंदी के साथ है और वह किसान आंदोलन में भरपूर साथ दे रहे है। लुधियाना में आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान जत्थेबंदियां रेलवे ट्रैक जाम करेंगी। 12 बजे से 4 बजे तक रेलवे ट्रैफिक बाधित रहेगा। खनौरी और शंभू बॉर्डर पर दिल्ली कूच के लिए रोके गए किसानों के हक में किसान जत्थेबंदियों ने ट्रेन रोकने का फैसला किया है। पुलिस ने भी सुरक्षा के सख्त पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं।

     किसान 14 मार्च को बिना ट्रैक्टर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट या अन्य साधनों से दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंच कर महारैली करेंगे। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह की अगुआई में साहनेवाल रेलवे स्टेशन पर धरना दिया जाएगा। इसी तरह भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के मोगा सचिव अमरजीत सिंह सैदोके की अध्यक्षता में 200 किसान कार्यकर्ता अजीतवाल रेलवे स्टेशन रेलवे लाइन जाम करेंगे।

  • पंजाब : कूड़े के डंप में दबे मिले 5 से 6 गोवंश, हिंदू नेताओं में भारी रोष, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले में पिछले 3 महीने में तीसरी बार गायों के शव बरामद हुए है। इससे पहले हिन्दू नेताओं ने गायों का मीट सप्लाई हो रहे ट्रकों को भी पुलिस से पकड़वाया है। देर रात टिब्बा रोड कूड़े के डंप पर गायों के 5 से 6 शव आस-पास के लोगों को दिखे। इलाका निवासी मोहम्मद जनूल ने गायों के शव पड़े देख शोर मचाया और हिन्दू नेताओं को सूचित किया। मौके पर थाना टिब्बा की पुलिस भी पहुंची। इलाके के लोगों ने कहा कि मृतक गायों के शव दिन के समय कोई ट्रक चालक फेंक कर गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, हिन्दू नेताओं का प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भी है।

    बीते रात शिव सेना पंजाब के सीनियर नेता अमित अरोड़ा और भानू प्रताप टिब्बा रोड कूड़ा डंप पर पहुंचे। घटना स्थल पर पुलिस ने गायों के शवों की वीडियोग्राफी करवाई। गायों में कई बछड़े भी है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अभी चुप्पी साधी है। अमित अरोड़ा ने कहा कि पिछले दिनों वर्धमान के पास गौ का कटा हुआ सिर और लात मिली थी। कुछ लोग है जो पंजाब का माहौल खराब करना चाहते है। सिर्फ हिन्दूओं के धर्म को टारगेट किया जा रहा है। आज टिब्बा रोड पर गायों को कत्ल करके फेंका गया है। कुछ दिन पहले साहनेवाल में मंदिर में तोड़ फोड़ की गई है। केन्द्र और प्रदेश सरकार हिन्दूओं के देवी-देवताओं के अपमान पर चुप्पी क्यों साधे है।

    अरोड़ा ने कहा कि रविवार को समस्त हिन्दू नेता मिलकर महापंचायत करने की तैयारी करेंगे। सभी संगठनों को एकजुट होना पड़ेगा। अरोड़ा ने कहा कि कल पंजाब बंद करने का भी ऐलान किया जा सकता है। अरोड़ा ने कहा कि कुंभकर्णी नींद में सो रही सरकार को जगाने के लिए हिन्दूओं को जागना पड़ेगा। इस मामले में थाना टिब्बा के SHO हरजिंद्र सिंह मुताबिक हिन्दू नेताओं के बयान दर्ज करके अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। लोगों से अनुरोध है कि शांति बनाए रखे।

  • जालंधर : आज होगा आदमपुर एयरपोर्ट का इंतजार खत्म, PM Modi करेंगे उद्घाटन

    जालंधर, ENS: आदमपुर एयरपोर्ट के न्यू टर्मिनल बिल्डिंग का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से पूरे दोआबा के लोगों को फायदा मिलेगा। ये कार्यक्रम सुबह करीब 11.30 बजे शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट पर कई मंत्री और नेता पहुंच रहे हैं। जिसके देखते हुए जालंधर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

    कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री विजय सिंह, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सोम प्रकाश, पंजाब कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, जालंधर सांसद सुशील कुमार रिंकू (AAP), राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल (AAP), राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह (AAP), राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सींचेवाल (AAP), MLA आमदपुर सुखविंदर सिंह कोटली (कांग्रेस) सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

  • आज का राशिफल, 10 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 10 मार्च 2024

    ज्योतिष के अनुसार 10 मार्च 2024, रविवार का दिन महत्वपूर्ण है। आज दोपहर 02:30 तक अमावस्या तिथि फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज पूरे दिन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मी योग, साध्य योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 08:40 के बाद मीन राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा–शनि का विष दोष रहेगा। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10.15 से 12.15 बजे तक लाभ – अमृत का चौघडिया एवं दोपहर 02. 00 से 03.00 बजे तक शुभ का चौघडिया रहेगा। वहीं दोपहर 04:30 से 06:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। अन्य राशि वालों के लिए रविवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल 

    मेष: आपका शांत और जिम्मेदार व्यवहार आपको कार्यस्थल पर अन्य लोगों से अलग बनाएगा। इसे भविष्य में भी ऐसे ही बनाए रखें। नौकरीपेशा व्यक्ति दिन की शुरुआत करते हुए अपने इष्ट से मिलें और उनका आशीर्वाद लें, ताकि आप ऑफिस में सफलता का झंडा फहरा सकें। साध्य योग बनने से व्यापारी वर्ग मौजूदा व्यापारिक स्थितियों को सुलझाने में सफल होंगे, जिसके बाद व्यापार में प्रगति होगी। अगर आप जन कल्याण से जुड़े हैं तो आप कई लोगों की मदद करेंगे। आपको कुछ करने का मौका मिलेगा, उसे जाने न दें। भविष्य में आर्थिक संकट का सामना करने से बचने के लिए आपको खर्चों में कटौती करनी होगी, ऐसा करने से घर का बजट भी संतुलित रहेगा।

    वृषभः कार्यस्थल पर आपका काम धीमी गति से हो रहा था, आपके काम में गति आती नजर आ रही है। नौकरीपेशा व्यक्ति संतुलित रहें, इससे मानसिक शांति का अनुभव होगा, जिसका असर काम पर भी दिखेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को मुनाफा होता दिख रहा है लेकिन दिन के अंत तक यह मुनाफा कुछ समय के लिए रुक सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए दिन मिला-जुला है, भले ही अपेक्षित लाभ न हो, लेकिन कुछ लाभ कमाने में आप आगे रहेंगे। आपकी वर्तमान बचत आपको अपना बजट संतुलित करने में मदद करेगी। अपने दाम्पत्य जीवन में शंकाओं को हावी न होने दें अन्यथा आपका दाम्पत्य जीवन नकारात्मकता से प्रभावित हो सकता है। 

    मिथुनः पदोन्नति की संभावना कम है। इसलिए निराश न हों, धैर्य रखें, समय निश्चित रूप से आपके पक्ष में आएगा, अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहें। नौकरीपेशा जातक को बॉस की ओर से लंबित प्रोजेक्ट को पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अगर व्यापारी वर्ग की बात करें तो ग्रहों का खेल छोटा है। बड़े निवेश करने की ओर इशारा कर रहे हैं। व्यवसायी को व्यवसायिक राजनीति में सक्रिय रहना चाहिए। इसके अलावा व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। उच्च मुनाफ़ा कमाने की उम्मीदें आसानी से संभव नहीं हो सकती हैं। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी, जिससे पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। ससुराल पक्ष से कुछ तनाव हो सकता है। यदि ससुराल पक्ष में किसी की तबीयत खराब है तो फोन पर उनका हालचाल जरूर पूछें। 

    कर्कः नौकरीपेशा व्यक्ति मेल भेजते समय या किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें। नौकरीपेशा व्यक्ति सहकर्मियों की कमियों को वरिष्ठों के सामने उजागर करने की कोशिश कर सकते हैं, ऐसे लोग सचेत रहें। व्यापारी वर्ग पैसों पर लगातार नजर रखें, पैसों को संभालकर रखें, वॉलेट और ई-वॉलेट का प्रयोग बहुत सावधानी से करें। व्यापारी वर्ग का बाजार में किसी से वाद-विवाद होने की आशंका है, लेकिन आपको ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए। आपको उन चीजों से बचना होगा जो आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले घर के बड़ों की सलाह अवश्य लें। पारिवारिक उन्नति और उन्नति के योग हैं। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा।

    सिंहः समय बंद करने से बचना होगा, अन्यथा आने वाले दिनों में आपके नियुक्त कार्य भी समाप्त हो सकते हैं। पार्टनर भी नाराज हो सकता है। आस-पास हो रही है चोरी पर नजर, अगर आपको कुछ असामान्य लगता है, तो एक नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं और उनकी मदद करें। सेहत में और संभावनाओं से बढ़ते समय जागरूकता बनाए रखें। चोट लगने की संभावना का खतरा है। अगर आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाएं तो पूजा स्थल की साफ-सफाई कर लें तो बहुत शुभ रहेगा। कलाकारों और खिलाड़ियों के लिए भी यह एक अच्छा दिन होगा। अगर आप अब तक रोजगार की तलाश में थे तो आपको एक साथ कई मौके मिल सकते हैं। खाना खाते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी दिखाने से बचें, धीरे-धीरे और आराम से खाएं और गलत चीजें खाने से बचें। इस मुद्रा में बैठकर खाना न खाएं।

    कन्या: नौकरीपेशा लोगों को बिगड़े काम बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी भी काम को करने से पीछे न हटें। नौकरीपेशा जातक के करियर संबंधी फैसले का असर निजी जीवन पर भी पड़ेगा, इसलिए फैसला लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सावधानी से विचार कर लें। व्यापारियों को माल पर नजर रखनी चाहिए और खपत के अनुसार ही भंडारण करना चाहिए, माल की कमी होने की आशंका है। ग्रहों का सहयोग बिजनेसमैन के लिए प्रगति के कई द्वार खोलेगा, जिससे आपके आर्थिक लाभ के स्तर को बढ़ाने में भी काफी मदद मिलेगी। साध्य योग के बनने से नई पीढ़ी को जानकार लोगों से मिलने का अवसर मिल सकता है, जिसका लाभ आपको उठाना होगा। आपको धर्म और कर्म दोनों आयामों पर ध्यान देना होगा।

    तुला: आपको गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा, क्योंकि शत्रु आपकी कमियों का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति बड़ी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए शारीरिक स्फूर्ति बनाए रखें। क्योंकि कार्य को पूरा करने के लिए आपको अधिक श्रम की आवश्यकता होती है। बिजनेसमैन अगर आप किसी नई फर्म में पैसा लगा रहे हैं तो केवल मुनाफे पर ध्यान न दें, फर्म का नाम और प्रतिष्ठा जैसी चीजें भी आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा, न कोई खास फायदा नजर आएगा और न ही कोई नुकसान, बस अपना काम ईमानदारी से करते रहें।

    वृश्चिक: विषदोष बनने के कारण आपको मानसिक संतुलन बनाए रखना होगा। अगर आप छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान हैं तो तिनका भी आपको हथेली जैसा लगेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति को कार्यस्थल पर आंख मूंदकर व्यवहार करना चाहिए यानी किसी के प्रति पक्षपात नहीं करना चाहिए। कारोबारी अधिक मुनाफे के बारे में सोचकर स्टॉक जमा न करें, अन्यथा माल फंस जाएगा। व्यापारी वर्ग किसी के बहकावे में न आकर अपने काम पर फोकस रखें, ग्रह आपको धोखा देने की चाल चल रहे हैं।

    धनु: यदि आप कोई कंपनी चलाते हैं तो कानूनी औपचारिकताओं में कोई कमी न रखें, सभी कार्य पूरे करने के बाद ही कर्मचारियों की भर्ती शुरू करें। जो लोग मार्केटिंग आधारित नौकरी करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति को अच्छे ग्राहक मिलने की संभावना है। व्यापारी वर्ग के लिए दूसरों का सहयोग बहुत उपयोगी रहेगा, उनका सहयोग आपकी ऊर्जा में वृद्धि करेगा। अगर आपका मन किसी दुविधा की स्थिति में है तो इसे अपने किसी करीबी से साझा करें। उनसे बात करके आपको अच्छा महसूस होगा। अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें भी आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जिसको लेकर आप मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे।

    मकर: साध्य योग बनने से आपको अपने काम की गुणवत्ता को बढ़ाना होगा और अपने करियर में अपनी पहचान बनानी होगी। नौकरीपेशा व्यक्ति शुरुआती दिन काम को लेकर ऊर्जावान और उत्साहित रहेंगे। लेकिन दिन के मध्य के बाद से आप काफी थके हुए दिख सकते हैं। दैनिक व्यापारियों को अपना व्यापार बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। ग्रहों की चाल को देखते हुए कारोबार में बड़े बदलाव की उम्मीद है, ये बदलाव सकारात्मक होंगे। नई पीढ़ी यदि सामाजिक समारोहों में भाग लेगी तो वह अपनी छाप छोड़ने या लोगों के दिलों में जगह बनाने में सफल होगी। अपने पिता की बातों को नजरअंदाज करने से बचें, कोशिश करें कि वह जो भी कहें उसे तुरंत करें क्योंकि अगर आप बातों को नजरअंदाज करेंगे तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। 

    कुंभः नौकरीपेशा जातकों की कार्यकुशलता उनके ऑफिशियल कार्यों में अहम भूमिका निभाएगी। नौकरीपेशा लोग जो कड़ी मेहनत कर रहे हैं उन्हें थोड़े आराम को महत्व देना चाहिए। व्यापारियों को अपने प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। क्योंकि वे आपके व्यवसाय में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। बिजनेसमैन को अपना नेटवर्क मजबूत रखना होगा, काम के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहना होगा।घर के नवीनीकरण में आपकी अपेक्षा से अधिक खर्च हो सकता है।

    मीन: जो अधिकारी पद पर हैं, उनके लिए बेहतर होगा कि वे कर्मचारियों के प्रति अपना व्यवहार नरम रखें। नौकरीपेशा व्यक्ति को यदि कोई ऑफिशियल जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो उसमें लापरवाही न बरतें, भले ही वह कोई साधारण कार्य ही क्यों न हो। व्यापारी वर्ग को विशेष सलाह है कि लाभ छोटा हो या बड़ा, धैर्य और समता बनाए रखें। विषदोष के निर्माण के कारण ऐसी स्थितियाँ उत्पन्न होंगी जिससे बड़े खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो सकता है और उन्हें निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है और इसके कारण इन लोगों के लिए अनचाहे खर्चे भी संभव हो सकते हैं। बिगड़े रिश्तों को सुधारने के लिए चल रहा है ग्रहों का खेल, इसलिए पार्टनरशिप में अगर खटास थी तो अब उसमें भी सुधार होगा।

  • जालंधर: चोरी के मोटरसाइकिल सहित 1 गिरफ्तार

    जालंधर(ENS): लाबडां पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ बोवी निवासी गांव फोलडीवाल थाना सदर जमशेर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सुभाष कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान लाबडां चौक के पास मौजूद थे।  

    जहाँ उन्हें गुप्त सूचना मिली कि राजकुमार चोरी के बाइक को बेचने के लिए गांव निजरा की तरफ जा रहा है। पुलिस ने रामपुर चौक के पास नाकेबंदी के दौरान आरोपित को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दबोचा लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंचकूला: नाईट क्लबों के संचालको पर हुई कारवाई , 2 पर FIR दर्ज, देखे वीडियो 

    पुलिस ने अंकुश वत्स को भेजा अंबाला जेल, विनय शर्मा का मिला रिमांड  


    पंचकूला : अक्सर विवादों मे रहने वाले पंचकूला के नाईट क्लबों पर पुलिस की द्वारा सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। पहली बार पुलिस ने नाईट क्लब के एक संचालक को रिमांड लिया है , तो वही दूसरे को जुडिशल कस्टडी मे जेल भेजा दिया है। यह कारवाई पंचकूला पुलिस और सीएम फ्लाइंग ने जॉइंट ऑपरेशन करके देर रात 3:00 बजे पंचकूला के सेक्टर 11 के कोको क्लब में रेड मारी।

    क्लब मे ग्राहक अवैध रूप से हुक्के और शराब का सेवन कर रहे थे। जिसके बाद जॉइंट टीम ने पंचकूला के अन्य क्लुबों मे भी दबिश दी। वह पर भी अवैत रूप से ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस के हत्थे दो क्लबों के मालिक चढ़ गए। जिन पर तुरंत करवाई करते हुए मामल दर्ज कर लिया गया।           


    सेक्टर 10 के चौकी इंचार्ज मनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली थी कि पंचकूला के नाइट क्लबो मे हुके और अवैध रूप से शराब चल रही है। पुलिस को मौके से 102 बियर की बोतल और 35 व्हिस्की वाइन की बोतले, 8 हुके मिले। जिसका वैध लाइसेंस क्लब के संचालक दिखा नहीं पाए। 

    पुलिस ने  दोनों क्लब के मालिकों को आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया। जिनमें अंकुश वत्स को अंबाला जेल जुडिशल भेज दिया गया। वही पुलिस को विनय शर्मा का एक दिन का रिमांड हासिल हुआ। 

    बता दे कि एनकाऊंटर न्यूज़ द्वारा पंचकूला के नाईट क्लबों के संचालको की मनमानियों की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। क्लब के संचालक देर रात तक बिना किसी परमिशन के क्लबों को खुला रखते है। पुलिस द्वारा कारवाई भी कि जाती है, लेकिन हर बार क्लब के मैनेजर या स्टाफ पर ही मामला दर्ज किया जाता था। पंचकूला पुलिस की इस पहल से लगता है कि अब क्लब संचालको की मनमर्जियो पर लगाम कसी जाएगी।