जालंधर सहित पंजाब भर में ट्रेनें रोकेंगे किसान

जालंधर, ENS: पंजाब में आज 12 बजे से लेकर 4 बजे तक गैर राजनैतिक किसान जत्थेबंदियों द्वारा रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। किसान पंजाब मे 20 से 25 जगह पर रेल पटरियों को जाम करेंगे। वही जालंधर के कैंट रेलवे स्टेशन और कस्बा भोगपुर के रेलवे स्टेशन पर किसानों द्वारा रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। दोआबा किसान वेलफेयर कमेटी पंजाब के प्रधान हरसुरिंद्र सिंह ने फोन पर जानकारी देते कहा की जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर सिधुपुर जत्थे बंदी रेल पटरियों पर बैठेगी और उनकी जत्थेबंदी कस्बा भोगपुर रेलवे स्टेशन की रेल पटरियों को जम करेगी।

उन्होंने कहा की दोनो जत्थेबंदिया जगजीत सिंह डल्ले वाल की गैर राजनेतिक जत्थेबंदी के साथ है और वह किसान आंदोलन में भरपूर साथ दे रहे है। लुधियाना में आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान जत्थेबंदियां रेलवे ट्रैक जाम करेंगी। 12 बजे से 4 बजे तक रेलवे ट्रैफिक बाधित रहेगा। खनौरी और शंभू बॉर्डर पर दिल्ली कूच के लिए रोके गए किसानों के हक में किसान जत्थेबंदियों ने ट्रेन रोकने का फैसला किया है। पुलिस ने भी सुरक्षा के सख्त पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं।

 किसान 14 मार्च को बिना ट्रैक्टर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट या अन्य साधनों से दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंच कर महारैली करेंगे। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह की अगुआई में साहनेवाल रेलवे स्टेशन पर धरना दिया जाएगा। इसी तरह भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के मोगा सचिव अमरजीत सिंह सैदोके की अध्यक्षता में 200 किसान कार्यकर्ता अजीतवाल रेलवे स्टेशन रेलवे लाइन जाम करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *