Blog
-
झलेड़ा व चढ़तगढ़ में आयुष विभाग ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
ऊना/ सुशील पंडित: ज़िला आयुर्वेदिक अधिकारी ज्योति कंवर ने बताया कि बुधवार को आयुष विभाग द्वारा झलेड़ा की हिलव्यू कालोनी तथा चढ़तगढ़ में निःशुल्क मल्टी स्पेशिएलिटी चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा लोगांे के स्वास्थ्य की जाचं की गई। उन्होंने बताया कि हिलव्यू कालोनी झलेड़ा में 185 तथा चढ़तगढ़ में 315 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने कि 125 मरीजों के खून ने नमूने लेकर जांच की गई। -
पंजाब : कॉलोनी में महिला की संदिग्ध हालात में मौ+त, देखें वीडियो
लुधियाना: ताजपुर रोड स्थित बिहारी कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक महिला का ससुराल परिवार मौके से फरार है। पुलिस उनकी तलाश में कार्रवाई करेगी। वहीं मामले में पीड़ित महिला के रिश्तेदार ने भी ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
बांके बिहारी लाल तू इतना न कर श्रृगार नजर तोहे लग जाएगी पर झूमे दर्शक
बद्दी के वार्ड दो में सुंदरकांड पाठ का आयोजन
बद्दी/ सचिन बैंसल: बद्दी के वार्ड नंबर दो के लोगों ने सुंदरकांड का पाठ किया। इस मौके पर भजन कीर्तन व भंडारे का भी आयोजन किया जिससे वार्ड एक व दो लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर बजंरग बली का आर्शिवाद लिया। बद्दी के वार्ड दो के रहने वाले गुरचरण सिंह, सुखबीर सिंह, जसबीर सिंह, कृष्ण कौशल, तरक्की लाल कौशल, नीलम कौशल, विजय कुमार बैंसल, सचिन बैंसल, शकुंतला बैंसल, चंद्रमोहन, कौशल्या देवी, गुरप्रीत, शिल्पा, रामचंद, भावना, विकास जमवाल ने सुंदरकांड का पाठ किया।
उसके बाद भजन कीर्तन का आयोजन किया। भजन गायक गुरचरण सिंह, सुखबीर व नीलम कौशल ने मेरे बांके बिहारी लाल तु इतना न कर श्रृगांर नजर तोहे लग जाएगी पर दर्शक झूमने उठे। इसके अलावा सचिन बैंसल ने यशोदा के लाल तूने चोरी किथे किथे की, गुरचरण ने जादुगर श्याम मेरा दिल लूट गया, विजय बैंसल ने चंगे काम करले बंदे इथे चार दिनों ते रहना, कृष्ण कौशल ने लहर लहर लहराए झंडा बजरंग बली का समेत दर्जनों भजन पेश कर वाहवाही लूटी। देर सांय भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड एक व दो के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। -
उप मुख्यमंत्री ने लगभग 13 करोड़ रूपये की विकास योजनाएं लोगों को समर्पित की |
लोगों को स्वच्छ पेयजल व सिंचाई सुविधा उपलबध करवाना सरकार की प्राथमिकता – मुकेश अग्निहोत्रीउप मुख्यमंत्री ने नगनोली-ऊना बस सेवा को दिखाई हरी झंडीलोगों की सुनी समस्याएं, मौके पर किया निपटारा
ऊना/ सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्हिोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत नगनोली में 4.5 लाख रूपये की लागत से निर्मित राजा भृतहिर मुख्याद्वार तथा नगनोली में 5.43 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने नगनोली से ऊना से तक चलने वाली एचआरटीसी बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। इसके अतिरिक्त मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत देहलां में लगभग 7.15 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का उद्धघाटन भी किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नगनोली क्षेत्र के लोगों को यातायात की सुविधा प्रदान करने के लिए एचआरटीसी बस सेवा को शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि यह बस नगनोली से प्रातः 8.15 बजे चलेगी तथ पंजावर-पंडोगा-भदसाली होते हुए प्रातः 9 बजे ऊना पहुंचेगी। एचआरटीसी की यह बस सांय 5.15 बजे ऊना से चलेगी और सांय 6 बजे नगनोली पहुंचेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला ऊना के प्रत्येक घर को पीने के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल तथा सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में नगनोली पंचायत में 5.43 करोड़ रूपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना लोकार्पण किया गया। इस योजना के बनने से नगनोली पंचायत के लगभग 1208 लोगों को लाभ मिलेगा जिसमें तीन गांव नगनोली, नगनोली हार व लवाणा माजरा शामिल है। उन्होंने बताया कि देहलां में 7.15 करोड़ रूपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना निर्मित करके लोगों को समर्पित की गई है।

इस योजना से देहलां अप्पर व देहलां लोअर पंचायतों के लगभग 8005 लोग लाभान्वित होंगे। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एशियन विकास बैंक वित्त के तहत जिला में सात पेयजल योजनाओं को स्वीकृत किया गया था जिसमें हरोली विस के तहत बालीवाल, हरोली, नगनोली व पूबोवाल तथा ऊना विस के तहत वनगढ़, देहलां व रक्कड़ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 42.6 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित छः स्कीमों को पूरा करके वहां की स्थानीय जनता को सौंपा दिया गया है। उन्होंने बताया कि रक्कड़ उठाऊ पेयजल योजना का कार्य भी निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त एडीबी के तहत जिला में 82.5 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली अन्य पेयजल योजनाओं को भी इस वर्ष के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में सभी विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। विकास कार्यों में धन की कमी को आडे़ नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि ऊना जिला को पर्याप्त व सुचारू जल मुहैया करवाने के लिए भिभौर साहिब से भी जल को उठाया जाएगा जिसका कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नगनोली और देहलां में जनसमस्याएं भी सुनी और उनका मौके पर समाधान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, ओबीसी सैल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, लीगल सैल अध्यक्ष वीरेंद्र मनकोटिया, ब्लॉक अध्यक्ष हरोली विनोद बिट्टू, नगनोली प्रधान मेहताब ठाकुर, एससी सैल अध्यक्ष जसपाल जस्सा, प्रधान सुभद्रा व सुरेखा राणा, मंडल मुख्य अभियंता दीपक गर्ग, एसई नरेश धीमान, एक्सिन पुनीत शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -
निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों और नियमों के अनुरूप ही कार्य करें – सोनू गोयल
ऊना/ सुशील पंडित: सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उप-मंडल अधिकारी बंगाणा की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में सभी विभागों के अधिकारियों ब सेक्टर ऑफिसर के साथ बैठक की l बैठक में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उप-मंडल अधिकारी ने अधिकारियों ब सेक्टर ऑफिसर को निर्देश दिए कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी तथा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सभी अधिकारियों ब सेक्टर ऑफिसर को निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों और नियमों के अनुरूप ही कार्य करेl
सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि चुनाव के दौरान प्रत्याशियों अथवा राजनीतिक दलों द्वारा किसी भी प्रकार से पैसे ब शराब का लेन देन ना हो पाए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मामले में कोई कोताही न बर्ती जाएl उन्होंने लोकसभा चुनावों को स्वतंत्र ब निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिएl इस मौके पर सभी विभागों से आए अधिकारी ब कर्मचारी उपस्थित रहे l -
महाविद्यालय बंगाणा में लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम देखा सेमीकंडक्टर मिशन का शुभारंभ
ऊना/ सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में भारत सरकार राज्य परियोजना निदेशालय राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा), हि०प्र० के आदेश अनुसार महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों ने सेमीकंडक्टर मिशन का शुभारंभ कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे भारत के प्रधान मंत्री के यूट्यूब चैनल @NarenderModi के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम देखा। इस अवसर पर रुसा के कॉर्डिनेटर प्रोफ़ेसर नन्द लाल ने बताया कि सरकार के सचिव (शिक्षा) के निर्देशन में, हिमाचल प्रदेश के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग में भाग लेने के लिए निर्देशित किया गया था। जिसमें महाविद्यालय के छात्रों ने बढकर भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश ठाकुर, प्रोफ़ेसर नन्द लाल, प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी, प्रोफेसर कमलेश आदि मौजूद रहे। -
इंड्रस्टी एसोसिएशन द्वारा एनआरएसटी सेंटरों में बच्चों को जूते वितरित
ऊना/ सुशील पंडित: हरोली ब्लॉक इंड्रस्टी एसोसिएशन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र बाथू में डाईट देहला व नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से चलाए जा रहे एनआरएसटी सेंटरो में बुधवार को बच्चों को करीब150 जूते वितरित किए। कार्यक्रम में एच एन स्टील वर्धमान उद्योग बाथू के संचालक कुनाल सिंगला द्वारा बच्चों को जूते बांटे गए। सिंगला ने कहा कि इंड्रस्टी एसोसिएशन समय समय पर जनहित व समाजिक कार्य करती रहती है उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रवासी बच्चों के लिए यह सरहानीय कार्य हैं।
एसोसिएशन के मुख्या सलाहकार आर सी तनेजा ने कहा की हरोली एसोसिएशन की और से प्रवासी बच्चों की पढ़ाई लिए हर सम्भव प्रयास करेगी। इस अवसर पर नायसा उद्योग से नागेंद्र सिंह, मिड़ास केयर से वीरेंद्र शर्मा, नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नवीन महें, अध्यापिका प्रवीन कुमारी, रीता, मोनिका, ज्योति, नेहा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -
मैड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालु सुरक्षा नियमों की करें अनुपालना – एडीसी
मैड़ी मेले के सफल संचालन व सुरक्षा के दृष्टिगत सीमावर्ती अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजितऊना/ सुशील पंडित: डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में 17 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले होली मेले को लेकर मिनी सचिवालय ऊना में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने पड़ोसी राज्य पंजाब के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। इस दौरान होली मेले के सफल संचालन व सुरक्षा के दृष्टि से पंजाब के अलग-अलग जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं से सुरक्षा नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एडीसी ने कहा कि पंजाब राज्य से काफी संख्या में श्रद्धालु ट्रकों, टैªक्टरों-ट्रॉलियों व ट्रालों में सवार होकर बाबा बड़भाग सिंह मेले में शामिल होने के लिए आते हैं।
जिसके चलते सीमावर्ती बैरियरों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि मेलावधि के दौरान अंतर्राज्यीय बैरियरों के आगे इन सभी मालवाहकों का जाना प्रतिबंधित रहता है। महेंद्र पाल गुर्जर ने सीमावर्ती इलाके में संयुक्त बैरियर स्थापित करने का आग्रह किया ताकि मालवाहकों के माध्यमों से आने वाले श्रद्धालुओं पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके। उन्होंने पंजाब रोडवेज़ व पेप्सू रोड ट्रांस्पोर्ट को बसों की समय सारणी जारी करके ऊना जिला के एचआरटीसी अधिकारियों तथा मेला कमेटी के साथ सांझा करने को कहा।
उन्होंने कहा कि जिला ऊना जिला की सीमा में आगे मालवाहक वाहनों में आने वाले श्ऱाद्धलुओं को आगे नहीं जाने दिया जाएगा जिसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती अंतर्राज्यीय बैरियर पर की जाएगी। एडीसी ने पंजाब के अधिकारी से आग्रह किया कि वे पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक करें कि मैड़ी मेले में जाने के लिए बसों का ही प्रयोग करें। मालवाहन वाहकों से यात्रा करने से बचें ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने से बचा जा सके तथा इस प्रकार के संदेश को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में भी पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एसी वरिन्द्र शर्मा, एएसपी सुरेंद्र शर्मा, एसडीएम नंगल गुरमीत सिंह, रूपनगर से राजपाल हुडल तथा होशियारपुर के प्रशासनिक अधिकारी वर्चुअल बैठक में उपस्थित रहे। -
नौकरी न मिलने पर युवक ने की आत्महत्या, जाने मामला
हरियाणा : हिसार के हांसी में सरकारी नौकरी न मिलने से परेशान युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक काफी समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। कुछ दिन पहले आए ग्रुप-डी के रिजल्ट में भी उसका नाम नहीं आया। पुलिस के अनुसार गांव जीतपुरा निवासी मोनू यादव (26) ने गांव देपल के पास कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने उसके पिता धर्मवीर यादव काे घटना की जानकारी दी। इस बीच इलाज के दौरान मोनू की मौत हो गई।
मोनू के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा भिवानी जाने की बोल कर घर से निकला था। उन्होंने दोपहर को बेटे को फोन किया तो उसने एक घंटे बाद घर पहुंचने की बात कही। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। इसके कुछ समय बाद पुलिस का फोन आया कि बेटे ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। धर्मवीर ने बताया कि मोनू ने M.Sc. किया हुआ था। वह बच्चों को सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग भी देता था।
उन्होंने बताया कि मोनू के पढ़ाए कई बच्चों को सरकारी नौकरी मिल गई। लेकिन मोनू को नहीं मिली। तीन दिन पहले ग्रुप-डी की लिस्ट जारी हुई थी। उसमें भी मोनू का नाम नहीं आया। मोनू के 72 नंबर आए थे। इसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी वजह से उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर, शव परिजनों को सौंप दिया है।
-
देवेंद्र भुट्टो के समर्थन में उतरे पंचायत प्रतिनिधि
कुटलैहड़ के कुछ नेता देख रहे विधायक बनने के सपने, भुट्टो के समर्थकों को डराने का कर रहे काम: सुदर्शन शर्मादेवेंद्र भुट्टो को बागी बताने से पहले 1977 और 1980 की पृष्ठभूमि करें यादऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के कुटलैहड़ विस क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग विधायक देवेंद्र भुट्टो के समर्थन में उतर चुके हैं। बुधवार को बंगाणा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दर्जनों गणमान्य जिनमें प्रधान-उपप्रधान व भाजपा के कई बड़े चेहरों ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी है। गांव अरलू के प्रधान महिंद्र सिंह राणा, उप प्रधान भूषण शर्मा, उपप्रधान अरुण मनकोटिया, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि ने कहा कि विधायक देवेंद्र भुट्टो बड़े स्तर के समाजसेवी हैं और 27 फरवरी को जो 9 विधायकों सहित देवेंद्र भुट्टो ने किया है।
वह हिमाचल के हित के लिए किया है। जिस कि हम सराहना करते है। उन्होंने कहा कि जो अधिवक्ता कांग्रेस का राज्यसभा प्रत्याशी था। वह हिमाचल के हितों के विरुद्ध माननीय सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष का पक्ष रखता है। ऐसे प्रत्याशी के खिलाफ मतदान करना क्या गलत है। उन्होंने कहा कि 14 माह के कार्यकाल में देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ में राजनीति से ऊपर उठकर जनता का काम किया है। हर गरीब परिवार को निजी आय से आर्थिक सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री द्वारा कुटलैहड़ की जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है।
प्रशासनिक अधिकारी बदले गए हैं। देवेंद्र भुट्टो और उनके समर्थकों के कार्यों पर छापेमारी की जा रही है और उन्हे धमकाया जा रहा है। लेकिन हम डरने वाले नहीं है। हम पहले की तरह अभी भी देवेंद्र भुट्टो के साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि आज वह लोग टिप्पणियां कर रहे है। जिनके परिवार द्वारा सन 1977 में उनके एक बोट से कुटलैहड़ ने सीएम की कुर्सी खो दी थी। और 1980 में ग्यारह विधायकों के साथ बागी होकर शांता कुमार की सरकार गिरा दी थी। आज उस परिवार के लोग देवेंद्र भुट्टो को बागी और पार्टी विरोधी की संज्ञा दे रहे है। उन्होंने कहा कि देश हित जनता हित और कुटलैहड़ हित के लिए किया गया मतदान देवेंद्र भुट्टो को सदा जनता याद रखेगी। उन्होंने दावा किया कि जहा विधायक देवेंद्र भुट्टो होंगे वहां पर कुटलैहड़ की समस्त जनता और हम साथ होंगे।भुट्टो के समर्थकों को धमकाना बंद करें कुटलैहड़ के कांग्रेसी नेता: सुदर्शन शर्मापूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा ने कुटलैहड़ के कुछ कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि देवेंद्र भुट्टो के समर्थकों को कुटलैहड़ के कांग्रेस नेता धमकाना बंद करें। भुट्टो के समर्थक डरने वाले नहीं है। हम सभी हजारों समर्थक पहले भी देवेंद्र भुट्टो के साथ खड़े थे। और अब भी देवेंद्र कुमार भुट्टो के साथ खड़े हैं। 18 मार्च को माननीय उच्च न्यायलय के फैसले के बाद देवेंद्र भुट्टो के बढ़ते कदमों के साथ कुटलैहड़ की जनता चलेगी। यह कांग्रेस नेता ध्यान में रखें।देवेंद्र कुमार भुट्टो के साथ हर समय खड़े रहेंगे,चाहे अंजाम जी भी हो:महिंद्र राणाअरलू पंचायत प्रधान महिंद्र सिंह राणा ने कहा कि किसी भी पंचायत का प्रधान किसी विशेष पार्टी का नहीं होता है। जो नेता विधायक जनता का काम करें, पंचायत प्रधान उनका समर्थन करता है। देवेंद्र भुट्टो के 14 माह के कार्यकाल और उनकी कार्य कुशलता को देखकर हम ने उनका समर्थन किया है और उनके साथ खड़े रहेंगे, चाहे अंजाम कोई भी हो।