Blog

  • मौके पर लोगों ने भरा 28 हजार का चालान

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने मंगलवार को ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों से मौके पर ही 27900 रूपए जुर्माना वसूल कर लिया। यूं तो रोजाना की चालान कार्रवाई में 122 लोगों के चालान कटे थे। मगर कुछ ने ही मौके पर चालान का भुगतान कर दिया और बाकी ने बाद में भुगतने की बात कहकर अपनी जान छुड़ाई। जिले में कोई दिन खाली नहीं जाता जिस दिन पुलिस 100 से अधिक चालान नहीं करती। मंगलवार को दूसरी कार्रवाई में अवैध खनन में लिप्त दो वाहनों से भी पुलिस ने 10000 रूपए चालान वसूल किया है। तीसरे मामले में पुलिस को खुले में धुम्रपान करने वाले 5 लोगों से 500 रूपए जुर्माना मिला है।
  • मवा सिंधियां में व्यक्ति के साथ मारपीट

    ऊना/ सुशील पंडित: घनारी तहसील के मवा सिंधियां गांव में एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हलाल अहमद खान पुत्र अहमद उला खान वासी कुपवाड़ा जम्मू कश्मीर ने गगरेट पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सोमवार को जब वह मवा सिंधियां गांव में उपस्थित था तब कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • पंजाबः पंप ऑपरेटरों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    मोगाः अनाज मंडी से लेकर जी टी रोड तक अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को मोगा में ग्रामीण वाटर सप्लाई ऑपरेटरों ने कपडे़ उताकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सभी पंप चालकों ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी जायज मांगें पूरी नहीं हुईं तो आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्रियों का घेराव किया जाएगा। सभी पंप संचालक अपने बच्चों के साथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जाकर लोगों को आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के झूठे वादों के बारे में बताएंगे और लोकसभा चुनाव का विरोध करेंगे।

    इस मौके पर उन्होंने सरकार से पंप ऑपरेटरों की मांगों को अविलंब मानने की अपील की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पंप ऑपरेटर नेता बोहड़ सिंह सीनियर अगु ने कहा कि सरकार बदलने पर ही नहीं, बल्कि पंचायतों पर दबाव बनाकर बस ऑपरेटर बदल दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि 5 से 6 हजार रुपए के बेहद कम वेतन पर काम करने वाले पंप कर्मी आज अपने परिवार का पालन-पोषण करने में असमर्थ हैं। कहा कि सरकार द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है। हमने कई बैठकें की लेकिन कोई सार्थक समाधान नहीं निकला।

    उन्होंने मांग की कि​​​​​​​ सभी पंप ऑपरेटर को स्वास्थ्य बीमा मिलना चाहिए, ताकि कोई अनहोनी होने पर उसके परिवार को मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की आप सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे आने वाले चुनाव में आप पार्टी 13-0 से चुनाव जीतकर एक नया इतिहास रचने की बात कर रही है। कहा कि मुख्यमंत्री अब यह भ्रम दिल से निकाल दीजिए, अब आपके पास 13 शून्य हैं, शून्य के साथ नहीं, 0-13 के साथ इतिहास रचेंगे। प्रदर्शनकारी ऑपरेटरों का आरोप है कि भगवत मान सरकार ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा, लेकिन आज भी उनकी समस्या जस की तस बनी है।

  • PU ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में गोल्ड सहित जीते 28 पदक, देखें वीडियो

    बठिंडा : भोपाल में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में पंजाबी यूनिवर्सिटी टीम के 38 खिलाड़ियों ने गतका खेल प्रतियोगिता जीती। गोल्ड में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम में सबसे ज्यादा बठिंडा जिले के बच्चे हैं, बठिंडा रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। गतका खिलाड़ियों ने कुल 28 पदक जीते है।

    जिसमें 18 सोना, 6 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज जीते है। जिन्होंने कहा कि हमने अपनी मेहनत से आज यह मुकाम हासिल किया है। इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य, गतका कोच जसकरन सिंह के अलावा लड़कियों के माता-पिता ने भी पदक जीतने पर खुशी जताई।

  • दौलतपुरः घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी

    ऊना/ सुशील पंडित: दौलतपुर चौक में सोमवार को एक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट थाने में शिकायत देने वाले सुनील कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार ने बताया है कि वह दौलतपुर चौक में रेस्ट हाउस के नजदीक रहता है। रोज की तरह 11 मार्च को भी उसने अपने घर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी की थी। सुबह उसने देखा कि मोटरसाइकिल गायब है। उसका दावा है कि किसी ने उसकी मोटरसाइकिल चुरा ली है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • जालंधरः ट्रक की चपेट में आया व्यक्ति, हुई मौ+त, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर के ट्रांसपोर्ट नगर से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार साईकिल सवार गली से आ रहा था। इस दौरान सड़क पर ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। 

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि ब्रेक ना लगने के कारण यह हादसा हुआ है। मृतक की पहचान नर बहादुर न्यू हरगोबिंद नगर के रूप में हुई है। एसआई ने बताया कि ट्रक को काबू कर मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ट्रक के नीचे बुरी तरह से चालक का साईकिल धंस गया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में मोर्चुरी के लिए भेजा दिया है।

  • चिंतपूर्णीः रेहड़ी वाले पर पर्चा

    ऊना/ सुशील पंडित: सड़क रोककर रेहड़ी लगाने वाले एक प्रवासी व्यक्ति पर चिंतपूर्णी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मां चिंतपूर्णी मंदिर के आस पास असंख्य रेहड़ी फड़ी वाले सड़क रोककर यातायात में बाधा उत्पन करते थे। आने वाले समय में मां के दर्शनों के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने वाली है।

    ऐसे में किसी अनहोनी से बचने के लिए पुलिस को यातायात को सुचारू बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है। सड़कों से कब्जे हटाने के लिए अब ऊना पुलिस सीधे उन रेहड़ी फड़ी वालों के विरुद्ध मामले दर्ज कर रही है जो चेतावनी मिलने के बावजूद सड़कों से पीछे नहीं हट रहे। मंगलवार को पुलिस ने बिहार के चंपारण के रहने वाले विनय कुमार पुत्र दरोगा चौधरी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।
  • महाविद्यालय ऊना की रोवर रेंजर इकाई द्वारा परिसर सौंदर्यीकरण शिविर का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की रोवर रेंजर इकाई ने एक दिवसीय परिसर सौंदर्यीकरण शिविर का आयोजन किया। इसके अंतर्गत, एक पुष्प वाटिका का भी निर्माण किया गया। प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने उस वाटिका का पुष्पियकरण किया। यह जानकारी रोवर स्काउट लीडर डॉ. शाम सिंह बैंस द्वारा प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि बी. बी. ए. ब्लॉक के पास की जगह को साफ करके वहाँ रोवर रेंजर ने पुष्प वाटिका को तैयार किया गया है, जिसमें विभिन्न पौधे लगाए गए हैं। प्राचार्या महोदय ने बच्चों को इस वाटिका की देखभाल के लिए प्रेरित किया और रोवर रेंजर यूनिट को बधाई भी दी। इस अवसर पर रेंजर लीडर डॉ. रंजू बनोता और लगभग 40 रोवर रेंजर छात्र उपस्थित रहे।
  • होशियारपुरः कांग्रेस को बड़ा झटका, यह नेता आप पार्टी में हुआ शामिल

    होशियारपुरः लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रमुख कांग्रेस नेता और गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान जिला परिषद सदस्य चौधरी पवन कटारिया ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है। पवन कटारियां कांग्रेस को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो हए।पवन कटारिया का पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने स्वागत किया।

    उन्होंने कहा कि लोगों का आम आदमी पार्टी के प्रति विशेष लगाव है और वे आम आदमी पार्टी से जुड़कर समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता पवन कटारिया ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। इस मौके पर कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडिया, विधायक करमबीर सिंह घुम्मन, विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक जीवन सिंह संघोवाल, विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल, विधायक रूपिंदर सिंह, विधायक हरदीप सिंह मुंडियां भी मौजूद रहे।

    वहीं आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर पवन कटारिया ने कहा कि वह पंजाब में हो रहे विकास कार्यों को देखते हुए पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और गढ़शंकर के विधायक जय कृष्ण द्वारा जनहित के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।

  • मरीज की किडनी से डॉक्टरों ने निकाली 418 पथरी

    हैदराबादः एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेफ्रोलॉजी एंड यूरोलॉजी (एआईएनयू) में विशेषज्ञ मूत्र रोग विशेषज्ञों की एक टीम ने केवल 27 प्रतिशत किडनी कार्य वाले एक मरीज से 418 गुर्दे की पथरी को सफलतापूर्वक निकाला है। डॉक्टरों ने बुधवार को कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया के माध्यम से हासिल की गई, जो कि गुर्दे की पथरी को हटाने के लिए सर्जिकल तकनीकों में एक महत्वपूर्ण प्रगति है।

    एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने अभूतपूर्व संख्या में गुर्दे की पथरी और गंभीर रूप से ख़राब गुर्दे की कार्यप्रणाली के साथ एक अनोखी चुनौती पेश की। पारंपरिक, अधिक आक्रामक दृष्टिकोण को चुनने के बजाय, डॉ. के पूर्ण चंद्र रेड्डी, डॉ. गोपाल आर. टाक और डॉ. दिनेश एम के नेतृत्व वाली टीम ने पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटॉमी (पीसीएनएल) का उपयोग करना चुना, जो एक न्यूनतम आक्रामक तकनीक है। खास बात ये है कि ये ऑपरेशन एक छोटे से छेद से किया गया, जिससे मरीज को कम तकलीफ हुई और वो जल्दी ठीक हो सकेंगे।

    पहले कैसे होता था?

    आमतौर पर पथरी निकालने के लिए बड़ा ऑपरेशन करना पड़ता था, जिसमें मरीज को ज्यादा तकलीफ होती थी और ठीक होने में भी वक्त लगता था।


    यह कैसे हुआ?

    – मरीज की सिर्फ 27% ही किडनी काम कर रही थी।
    – डॉक्टरों ने लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की जगह एक नई तकनीक, “पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटॉमी” (पीसीएनएल) का इस्तेमाल किया।
    – पीसीएनएल में छोटे छेद करके कैमरा और लेजर की मदद से पथरी को निकाला जाता है।
    – इस तरीके से मरीज को कम तकलीफ होती है और जल्दी ठीक होने में भी मदद मिलती है।

    इस ऑपरेशन में क्या हुआ?

    – 60 साल के मरीज की किडनी में 418 पथरी थीं।
    – उनकी किडनी सिर्फ 27% ही काम कर रही थी।
    -डॉक्टरों की टीम ने लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की मदद से 2 घंटे में सारी पथरी निकाल ली।
    -इस तरीके से मरीज को कम तकलीफ हुई और वो जल्दी ठीक हो सकेंगे।