Blog

  • Punjab News: Ban हटने के बाद भाई हरिंदर खालसा के विदेशों में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, देखें वीडियो

    Punjab News: Ban हटने के बाद भाई हरिंदर खालसा के विदेशों में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, देखें वीडियो

    English में भी हो रहे प्रवचन, पहुंच रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    अमृतसरः सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर पूरी दुनियां में नगर कीर्तन और पाठ के कार्यक्रम चल रहे हैं। लोग उत्साह से धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। वहीं बीते दिनों अकाल तख्त साहिब से भाई हरिंदर सिंह खालसा पर प्रवचन पर लगी रोक लगा दी गई थी जो अब अकाल तख्त साहिब की ओर से हटा दी है। अब भाई हरिंदर खालसा अलग-अलग देशों में बड़े पैमाने पर धार्मिक कार्यक्रम करते दिख रहे हैं।

    श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के मौके पर विदेश में संगत को गुरु से जोड़ते हुए कथा, विचार और कीर्तन से आनंदित किया जा रहा है। विदेश में रहने वाली नई पीढ़ी, जो पंजाबी पढ़ या समझ नहीं पाती, उसे ध्यान में रखते हुए भाई हरिंदर सिंह खालसा इंग्लिश में भी गुरबानी का मतलब समझा रहे हैं, ताकि बच्चों और युवाओं को सिख धर्म से जोड़ा जा सके।

    गौरतलब है कि कुछ समय पहले श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश पर भाई हरिंदर सिंह खालसा (UK) पर प्रवचन करने पर बैन लगाया गया था, जिसे 8 दिसंबर 2025 को पांचों सिंह साहिबों की मीटिंग में सोच-विचार के बाद हटा दिया गया था। इस फैसले के बाद भाई खालसा अब अलग-अलग देशों में पंजाबी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में प्रवचन करते नजर आ रहे हैं।

    थाईलैंड में हुए धार्मिक कार्यक्रम के बाद भाई हरिंदर सिंह खालसा ने कहा कि आज की सबसे बड़ी जरूरत है कि देश-विदेश में रहने वाली नई पीढ़ी को गुरुओं और उनकी शिक्षाओं के बारे में बताया जाए। इसी मकसद से कथा, कीर्तन और गुरबानी के मतलब भी इंग्लिश में समझाए जा रहे हैं। श्री अकाल तख्त साहिब की दी गई सेवा पूरी होने के बाद अब अलग-अलग देशों में बड़े लेवल पर धार्मिक प्रोग्राम शुरू हो गए हैं, जहां लाखों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगत ने प्रोग्रामों को काफी प्यार दिया है और अब वह साहिबजादों की याद में भी कार्यक्रम करने के लिए थाइलैंड जा रहे हैं, जहां लोगों को गुरु की बाणी से जोड़ेंगे।

     

  • विदेश में 63 करोड़ की कोकीन के साथ 2 पंजाबी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

    विदेश में 63 करोड़ की कोकीन के साथ 2 पंजाबी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः अमेरिका के इंडियाना पुलिस ने भारतीय मूल के 2 व्यक्तियों को करोड़ों रुपए की कोकिन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह और जसवीर सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए युवकों में से गुरप्रीत सिंह माछीवाड़ा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह और जसवीर सिंह दोनों अमेरिका में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करते थे और उन्हें इंडियाना पुलिस ने दोनों को जांच के लिए रोका था। पुलिस को संदेह था कि वे ड्रग्स की तस्करी कर रहे थे।

    इस दौरान जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो उन्हें ट्रक के स्लीपर बर्थ में 300 पाउंड से अधिक कोकीन मिली। इस कोकिन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 7 मिलियन डॉलर है, जबकि भारतीय मुद्रा में इनका मूल्य 63 करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पुटनाम काउंटी जेल भेज दिया है।

     

  • 3 माह पहले पत्नी के साथ विदेश गए नौजवान की मौत

    3 माह पहले पत्नी के साथ विदेश गए नौजवान की मौत

    एक साल पहले हुई थी शादी

    करनालः हरियाणा के करनाल के नौजवान की स्पेन में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नौजवान की हार्ट अटैक से मौत हुई है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार निवासी गांव कैमला के रूप में हुई है। एक साल पहले उसने लव मैरिज की थी। 3 महीने पहले ही वह पत्नी के साथ स्पेन गया। यहां वह बार्सिलोना शहर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि नौजवान साइकिल पर फूड डिलीवर करने के लिए जा रहा था। इस दौरान पहाड़ी एरिया में चढ़ते हुए घबराहट होने के बाद वह गिर गया। जिसके बाद आसपास के लोग तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक 3 महीने पहले ही पत्नी के साथ स्पेन गया था। मृतक की एक साल पहली हुी लव मैरिज हुई थी। डॉक्टरों के मुताबिक मुकेश को हार्ट अटैक आया था। देवी सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को बार्सिलोना से बेटी की पत्नी सपना का फोन आया। उसने बताया कि मुकेश रात को साइकिल से एक डिलीवरी लेकर ऊंचाई वाले इलाके की ओर जा रहे थे। चढ़ाई वाले रास्ते पर घबराहट के कारण उन्हें अचानक हार्टअटैक आया। इस कारण उसकी मौत हो गई। बार्सिलोना में अब सिर्फ सपना ही मौजूद है। मुकेश का शव भारत लाया जाएगा, इसके बाद उसका अंतिम संस्कार होगा। पिता ने बताया कि 16 अक्टूबर को मुकेश और सपना स्पेन गए। पहले उन्होंने लेबर का काम किया। इसके बाद एक स्टोर पर नौकरी करने लगा। कुछ दिनों बाद उसकी नौकरी छूट गई। वह नई नौकरी की तलाश कर रहा था। जब नौकरी नहीं मिली तो एक रेस्टोरेंट के माध्यम से उसने फूड डिलीवरी का काम शुरू कर दिया। उसकी पत्नी भी इसी रेस्टोरेंट पर काम करने लगी। वहीं मधुबन के अर्पणा अस्पताल में सुपरवाइजर देवी सिंह ने बताया कि बेटे मुकेश ने एक साल पहले जींद की रहने वाली सपना से कोर्ट मैरिज की थी। मुकेश का बड़ा दिनेश गांव में ही खेती करता है। मुकेश शुरू से ही विदेश जाकर परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहता था। इसलिए परिवार ने अपनी जमीन बेची और मुकेश और उसकी पत्नी का टूरिस्ट वीजा अप्लाई कराया। इसमें करीब 20 लाख रुपए खर्च हुए।
  • Punjab News: पुलिस और नशा तस्करों में चली गोलियां, एक घायल

    Punjab News: पुलिस और नशा तस्करों में चली गोलियां, एक घायल

    तरनतारनः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आज अलसुबह पुलिस और तस्करों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी की पुलिस और 2 नशा तस्करों के बीच गोलियां चली है। जिसमें एक नशा तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। दरअसल, पुलिस पार्टी ने शकी फॉर्च्यूनर कार को रूकने का इशारा किया। इस दौरान गाड़ी में सवार एक व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली आरोपी की टांग में लगी और वह घायल हो गया।

    घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल आरोपी की पहचान अवतार सिंह उर्फ बाबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल, गाड़ी, 770 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की है। डीएसपी इन्वेस्टिगेशन जगजीत सिंह चाहल ने बताया कि एसएसपी सुरेंद्र लांबा के आदेश पर जिले भर में नाकाबंदी करवाई गई। बुधवार को तड़कसर मोहल्ला गुरु का खुह क्षेत्र में नाकाबंदी दौरान थाना सिटी की पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को रुकने का इशारा किया।

    रुकने की बजाय गाड़ी में सवार लोगों ने पुलिस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह विर्क की अगवाई में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई दौरान गोलियां चलाई। गाड़ी में सवार अवतार सिंह उर्फ बाबा निवासी गांव सुर सिंह घायल हो गया। उसके कब्जे से एक रिवॉल्वर, 770 ग्राम हेरोइन बरामद की गई जबकि बाबा के साथी जजप्रीत सिंह के कब्जे से 12 हजार की ड्रग मनी व एक इलेक्ट्रॉनिक कंडा बरामद हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामलें दर्ज है।

  • Jalandhar News: शरारती तत्वों ने ट्राली और तूड़ी वाले कमरे को लगाई आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शरारती तत्वों ने ट्राली और तूड़ी वाले कमरे को लगाई आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर के गांव संग ढेसियां में शरारती तत्वों द्वारा आगजनी की सनसनीखेज घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने एक तूड़ी वाले कमरे और ट्राली को आग लगा दी, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव संग ढेसियां के निवासी गुरिंदर सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे के बाद कुछ अनजान लोग उनके खेतों में बने कमरे और ट्रॉली को आग लगा दी। आग की चपेट में आने से ट्रॉली और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचा। जब सुबह उनकी मां वहां पहुंची तो आग देखकर हैरान हो गई और उन्होंने उनको मामले की सूचना दी। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया और आग पर काबू पाया गया। आग से काफी मात्रा में तूड़ी और साथ ही ट्राली भी बुरी तरह जल गई है।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से गांव के लोगों में डर और नाराजगी है। पीड़ितों के मुताबिक, उनकी किसी से भी कोई रंजिश नहीं थी, उन्हें नहीं पता है कि यह काम किसने किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Donald Trump ने भारत संग रिश्तों पर की बात, बोले – ‘PM Modi मेरे दोस्त हैं’

    Donald Trump ने भारत संग रिश्तों पर की बात, बोले – ‘PM Modi मेरे दोस्त हैं’

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ अपने रिश्तों पर एक बार फिर बात की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में काफी अच्छे रिश्ते हैं परंतु रुसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर लगाए गए टैरिफ से पीएम मोदी खुश नहीं हैं। ट्रंप ने एक रिट्रीट के दौरान पीएम मोदी के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के रिश्ते अभी भी दोस्ताना है परंतु टैरिफ का मुद्दा तनाव पैदा कर रहा है। उन्होंने रक्षा सादों और टैरिफ को लेकर पीएम मोदी से हुई चर्चाओं पर भी बात की।

    प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेरा रिश्ता अच्छा है

    ट्रंप ने कहा कि – ‘मेरे और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है परंतु वह मुझसे खुश नहीं हैं क्योंकि भारत को ज्यादा टैरिफ देना पड़ रहा है हालांकि अब उन्होंने रुस से तेल खरीद को काफी हद तक कम कर दिया है। अमेरिका ने भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया है जिसमें 25 फीसदी टैरिफ रुस से तेल खरीदने के कारण लगाया गया है’। अमेरिका का यह मानना है कि रुस से तेल खरीदकर भारत रुस की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है जबकि रुस-यूक्रेन का युद्ध चल रहा है। ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब एक दिन पहले ही उन्होंने यह चेतावनी दी थी कि यदि भारत-रुस से तेल आयात को लेकर अमेरिकी चिंताओं को दूर नहीं करेगा तो फिर से भारतीय सामानों पर टैरिफ और भी ज्यादा बढ़ा दिया जाएगा।

    मोदी से मैं खुश नहीं हूं

    ट्रंप ने कहा कि – ‘मोदी यह जानते थे कि मैं खुश नहीं हूं वो मुझे खुश नहीं करना चाहते थे। मोदी बहुत अच्छे इंसान है। अपने भाषण में ट्रंप ने टैरिफ नीति का बचाव भी किया और कहा कि इससे अमेरिका को आर्थिका फायदा हो रहा है’। उन्होंने कहा कि टैरिफ का इस्तेमाल अमेरिका अपने हितों की रक्षा के लिए कर रहा है। हाल के दिनों में ट्रंप लगातार भारत पर रुस से तेल खरीदने को लेकर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि सस्ता रुसी तेल खरीदकर भारत रुस की आर्थिक मदद कर रहा है। इसी कारण भारतीय उत्पादों पर ज्यादा शुल्क लगाया गया है।  
  • Jalandhar News: Highway पर मटरों से लदी पलटी बोलेरो पिकअप, चालक घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Highway पर मटरों से लदी पलटी बोलेरो पिकअप, चालक घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोराया हाईवे पर मंगलवार को मटरों से लदी बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर सर्विस लाइन पर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि वाहन चालक को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के चलते बीच सड़क में बोलेरो पिकअप के पलट जाने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया, जिससे राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

    घटना की सूचना राहगीरों द्वारा तुरंत सड़क सुरक्षा फोर्स के कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद टीम ने बीच सड़क में पलटी हुई बोलेरो पिकअप को हटवाकर साइड में करवाया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी।

    सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि गोराया हाईवे पर मटरों से लदी बोलेरो पिकअप पलट गई है। मौके पर पहुंचकर की गई जांच में सामने आया कि बोलेरो पिकअप तरनतारन से मटर लेकर दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी फुटपाथ पार करते हुए सर्विस लाइन पर जाकर पलट गई, जिसकी सूचना अन्य संबंधित थाने की पुलिस को दे दी हैं।

  • Jalandhar News: आज से शुरू होगा ड्रग्स के खिलाफ जंग कैंपेन का दूसरा फेज, सीएम मान और अरविंद केजरीवाल करेंगे शुरुआत

    Jalandhar News: आज से शुरू होगा ड्रग्स के खिलाफ जंग कैंपेन का दूसरा फेज, सीएम मान और अरविंद केजरीवाल करेंगे शुरुआत

    जालंधरः पंजाब सरकार का कैंपेन ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ जोर-शोर से आगे बढ़ रहा है। इसी सिलसिले में आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज (बुधवार) जालंधर में कैंपेन का दूसरा फेज शुरू करेंगे।

    पहले फेज में ड्रग्स के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन में हजारों ड्रग पेडलर गिरफ्तार हुए, बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए और करोड़ों रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई। सरकार का दावा है कि यह कैंपेन पंजाब को ड्रग-फ्री बनाने की दिशा में अहम कदम उठा रहा है। पंजाब सरकार द्वारा शुरू किया गया यह कैंपेन राज्य में अब तक का सबसे बड़ा और सबसे ऑर्गनाइज्ड ऑपरेशन माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में इस कैंपेन का मकसद न सिर्फ नशा तस्करों पर शिकंजा कसना है, बल्कि युवाओं को ड्रग्स के चंगुल से आजाद कराकर उन्हें एक हेल्दी और सुरक्षित भविष्य देना भी है। आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर में एक प्रोग्राम में कैंपेन के दूसरे फेज को ऑफिशियली लॉन्च करेंगे।

    सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पुलिस और दूसरी एजेंसियों को “ड्रग्स के खिलाफ जंग” कैंपेन के पहले फेज में काफी कामयाबी मिली है। इस दौरान 1,859 kg हेरोइन जब्त की गई है, जिसे ड्रग ट्रैफिकिंग नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इसके अलावा 43,000 से ज्यादा ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया गया है, जो बड़े और छोटे, दोनों लेवल के क्रिमिनल्स पर सरकार की कार्रवाई को दिखाता है।

  • Punjab News: हथियारबंद लुटेरों ने Petrol Pump पर बोला धावा, 2 लाख की नकदी लूटकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारबंद लुटेरों ने Petrol Pump पर बोला धावा, 2 लाख की नकदी लूटकर फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के टांडा-उड़मुड़ स्थित श्री हरगोबिंदपुर रोड पर गिल गांव के पास बने बब्बल पेट्रोल पंप पर देर रात लूट की वारदात सामने आई है। 2 हथियारबंद लुटेरों ने पेट्रोल पंप पर धावा बोलते हुए वहां मौजूद कारिंदे के साथ मारपीट की और करीब 2 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

    लूट का शिकार हुए पेट्रोल पंप कारिंदे युवराज सिंह ने बताया कि वह बीती रात पेट्रोल पंप परिसर में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात 2 अज्ञात हथियारबंद लुटेरे पेट्रोल पंप के अंदर घुस आए। आरोपियों ने पहले उन्हें डराया-धमकाया और फिर तेजधार हथियारों के साथ उनकी मारपीट की। उसके बाद लुटेरों ने उससे अलमारी की चाबी छीन ली और तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी अलमारी से करीब 2 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।
    पीड़ित ने तुरंत इस संबंध में पुलिस को सूचना दी और थाना में शिकायत दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

  • Jalandhar-Pathankot Chowk के पास Tourist Bus खराब, सवारियों ने की तोड़फोड़, चालक से मारपीट, देखें वीडियो

    Jalandhar-Pathankot Chowk के पास Tourist Bus खराब, सवारियों ने की तोड़फोड़, चालक से मारपीट, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर के पठानकोट चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सवारियों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट बस अचानक बीच रास्ते में खराब हो गई। बस के अचानक बंद होने से नाराज सवारियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बस में तोड़फोड़ करते हुए शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं, सवारियों ने बस चालक के साथ मारपीट भी की।

    बस चालक ने बताया कि वह जम्मू से सवारियां लेकर दिल्ली जा रहा था। जैसे ही बस पठानकोट चौक के नजदीक पहुंची, अचानक बस का एक्सल टूट गया, जिसके चलते बस बीच सड़क पर ही रुक गई। बस के रुकते ही यात्रियों में नाराजगी फैल गई और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्साई सवारियों ने बस के शीशे तोड़ दिए और चालक पर हाथ उठा दिया। घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना के तुरंत बाद पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने बस चालक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और भीड़ को तितर-बितर किया।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तोड़फोड़ और मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।