Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिया सतगुरु अभेदानंद महाराज जी के 26वें महानिर्वाण दिवस महायज्ञ में भाग
ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन स्थित समाधि वाली कुटिया में आयोजित श्री श्री 1008 सतगुरु अभेदानंद महाराज जी के 26वें महानिर्वाण दिवस महायज्ञ में आज उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भाग लिया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत महापुरुष एवं स्थानीय जनता उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने सतगुरु अभेदानंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महाराज का जीवन समाज को सत्य, सेवा और संयम का मार्ग दिखाने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनका आध्यात्मिक योगदान अविस्मरणीय है। अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पवित्र भूमि आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण है और यहां निरंतर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं, जिससे जनमानस का जुड़ाव ईश्वर से बना रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें देश के प्रमुख संतों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और उनके अमृत वचनों से उन्हें प्रेरणा मिली है। उप मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि जब उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करवाया, तो न केवल विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश से लोगों ने सहभागिता की, जो जनता की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। क्षेत्रीय विकास को लेकर चल रहे कई महत्वपूर्ण कामों का जिक्र किया, जिनमें बीटन में अस्पताल निर्माण के लिए राशि स्वीकृति, पंचायत और तालाबों के लिए करोड़ों की राशि, खेल मैदान का निर्माण जो बहुत जल्द तैयार हो जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विस में शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज, आईटीआई, लॉ कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, ट्रिपल आईटीआई और केन्द्रीय विद्यालय है। उन्होंने कहा कि यह वही क्षेत्र है जहां पहले महिलाएं हस्ताक्षर करना नहीं जानती थीं, और आज उनकी बेटियां डॉक्टर और जज बन रही हैं। यह परिवर्तन जनता के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संत मंडली के पावन सानिध्य में 25 लाख रुपये की लागत से बने लंगर भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने समाधि वाली कुटिया को 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की और बीटन गांव के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। -
Haryana News: 17 साल की लड़की को झांसा देकर बनाया बिन ब्याही मां, देखें वीडियो
हरियाणा: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिसके बाद लोगों का प्यार से ही विश्वास उठ जाता है। अक्सर युवक शादी का झांसा देकर युवतियों को अपने प्यार के झांसे में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म कर लेते हैं जिसके परिणाम युवतियों को स्वंय कई बार बहुत बुरे भुगतने पड़ते हैं।
अब एक ऐसा ही नया मामला यमुनानगर से सामने आया है जहां पर 17 साल की लड़की भी ऐसे ही प्यार में बहक कर प्रेग्नेंट हो गई। 17 साल की इस लड़की ने सिविल अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। इस लड़की के साथ इलाके के रहने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। सूत्रों की मानें तो युवक पर पहले से ही मुकदमा दर्ज है।
बाल कल्याण समिति के सदस्य गौरव शर्मा ने बताया कि इस लड़की की समिति सदस्यों के द्वारा काउंसलिंग भी की जा रही है पर फिलहाल महिला इस बच्चे को अपने पास ही रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि यह बच्चा कल्याण विभाग को जाएगा तो इसके बाद गोद लेने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।
-

Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी से मारपीट, लोगों में रोष, देखें वीडियो
जालंधर: फिल्लौर के गांव विरक से गुरु घर के ग्रंथी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा साहिब के अंदर पाठ पर बैठे ग्रंथी के साथ एक व्यक्ति के द्वारा मारपीट की गई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिख जत्थेबंदियों में रोष पाया गया है।
वीडियो देखने के लिए LINK पर CLICK करें
जिसके बाद जत्थेबंदियों के आगुओं द्वारा आज विरक गांव में पहुंचकर घटना का जायजा लिया गया। आल इंडिया सिख सत्कार कमेटी के रविंदर सिंह खालसा ने बताया कि 18 जुलाई की शाम पीड़ित ग्रंथी पाठ पर बैठा था इस दौरान एक व्यक्ति गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हुआ और उसके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट करने लगा।
इस घटना को गांव के लोगों ने 2 दिन छुपाकर रखा लेकिन किसी ने इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी जिसका पता चलते ही सिख जत्थेबंदियां गांव में पहुंची। गांव की पंचायत ने ग्रंथी के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया है।
-

ऋषभ पंत की जगह चौथे टेस्ट में बाजी मारेंगे Anshul Kamboj, टीम में किया शामिल
खेल: इंग्लैंड दौरे पर हुई इंजरी ने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा दी है। पहली सीरीज में पिछड़ी टीम को प्लेयर्स की चोट से दोहरा जख्म दे दिया है। ऋषभ पंत के बाद अर्शदीप सिंह और आकाशदीप की चोट भारत की वापसी में रास्ते का रोड़ा बनेगी। ऐसे में अंशुल कंबोज को भारतीय टीम में बैकअप पेसर के तौर पर शामिल किया है। हरियाणा के इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को आकाश द्वीप और अर्शद्वीप सिंह को आई चोटों के कारण टीम में शामिल किया गया है।आकाश के हाथ में लगी थी चोट
एजबेस्टन के हीरो आकाश अभी चोट से उभर ही रहे हैं। ऐसे में वह मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट से भी बाहर हो सकते हैं। लॉर्ड्स में दूसरी पारी में हैरी ब्रुक को आउट करने के बाद आकाश को इंग्लैंड की पारी का 30वां ओवर फेंकने के बाद कुछ तकलीफ में भी देखा गया था। वह कूल्हा पकड़कर सावधानी से चलते हुए दिखे थे। इसके बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया था। आकाश थोड़ी दूर बाद ही मैदान पर लौटे थे लेकिन उन्होंने कोई और ओवर नहीं फेंका। वह दिन के अंत में तीन विकेट गिरने के बाद नाइट वॉचमैन के तौर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए और 11 गेंदे खेली। अर्शदीप चौथे टेस्ट में डेब्यू कर सकते थे लेकिन प्रैक्टिस के दौरान वह चोटिल हो गए। गुरुवार को नेट्स सेशन के दौरान साई सुदर्शन की गेंद को फॉलो थ्रू पर रोकते समय हाथ में चोट लगी थी।10 से ज्यादा ओवर की गेंदबाजी की
इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के लिए दो मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद कंबोज फिर से ब्रिटेन वापिस आए हैं। कंबोज ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 2 मैच की 3 पारियों में 10 से ज्यादा ओवर गेंदबाजी की थी। इसके बाद 5 विकेट भी चटकाए थे। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने 51 रन भी बनाए थे। ऐसे में यदि आकाश दीप और अर्शदीप सिंह चौथा टेस्ट नहीं खेलेंगे तो अंशुल कंबोज को डेब्यू का मौका मिलेगा।फर्स्ट क्लास में प्रदर्शन
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अंशुल कंबोज के प्रदर्शन की अगर बात करें तो उन्होंने कुल 24 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 41 पारियों में उन्होंने 79 सफलताएं प्राप्त की है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनकी औसत 22.88 की और इकोनॉमी 3.10 की रही। इस दौरान उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल और 1 बार 10 विकेट हॉल भी लिया है। इस दौरान 10/68 मैच में उनका बेस्ट प्रदर्शन रह चुका है।पेशे से किसान है अंशुल के पिता
आपको बता दें कि अंशुल हरियाणा के करनाल में रहते हैं। उनका जन्म 6 दिसंबर 2000 में हुआ था। वह एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता उधम सिंह किसान है। अंशुल ने 6 साल की उम्र से क्रिकेट की ट्रेनिंग दिलवानी शुरु कर दी थी। तेज गेंदबाजी के अलावा अंशुल ठीक-ठाक बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) का हिस्सा भी रह चुके हैं। -

स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी द्वारा मंडी में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री भेजी गई – गौरव कुमार
ऊना/सुशील पंडित: स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपुर्णी ने मंडी में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री एकत्रित करने का एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है तथा आज स्वामी विवेकानन्द सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी द्वारा आप सभी के सहयोग से पहले चरण में राहत सामग्री की एक गाड़ी भेज दी गई है।

स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपुर्णी के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गौरव कुमार ने कहा कि “इस राहत कार्य में सहयोग करने वाले सभी दानी सज्जनों व समाजसेवकों का मैं बहुत बहुत धन्यवाद करता हूँ तथा आगे भी उनसे सहयोग की आशा रखता हूँ। मैं सभी से यह आग्रह करता हूँ कि मंडी में आयी बाढ़ के कारण लोगों को हो रही परेशानी से राहत के लिए उनका सहयोग करें तथा उन्हें राहत सामग्री भेजने में सहयोग करें।” ट्रस्ट द्वारा आज एकत्रित की गई राहत सामग्री को दानी सजनों की सहयोग से स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट द्वारा एक गाड़ी आज ही मंडी में राहत सामग्री की भेज दी गई है। इससे बाढ़ से प्रभावित लोगों को तुरंत आवश्यक सहायता प्रदान की जा सकेगी। इस गाड़ी को मंडी के लिए रवाना करने के अवसर पर सप्त देवी मंदिर आलोह के महंत जी महंत सूर्यानाथ जी द्वारा भगवा झंडी दिखाकर इस गाड़ी में राहत सामग्री को मंडी के लिए रवाना किया गया।
इस मौके पर स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गौरव कुमार और सचिव अभिनव शर्मा, जतिन, विशाल राणा , विशाल , अतुल शर्मा, पंकज, तुषार , आर्यन, अभय व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार ने एक वीडियो के माध्यम से सभी दानी सज्जनों और समाजसेवकों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस राहत कार्य में योगदान दिया है। इस पहल के माध्यम से, स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास के प्रयासों में अपना योगदान देना चाहता है। ट्रस्ट का उद्देश्य प्रभावित लोगों को आवश्यक सामग्री और समर्थन प्रदान करके उनकी कठिनाइयों को कम करना है। राहत सामग्री में भोजन, पेयजल, चिकित्सा सामग्री, और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं, जो प्रभावित लोगों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट की यह पहल समाज सेवा और मानवता की भावना को प्रतिबिंबित करती है। ट्रस्ट का मानना है कि संकट के समय में एकजुट होकर सहायता प्रदान करना हमारा सामाजिक कर्तव्य है। इस अवसर पर, ट्रस्ट सभी सहयोगियों, दानदाताओं, और समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने इस राहत प्रयास में योगदान दिया है और अपनी समर्थन की भावना दिखाई है। स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट आगे भी समाज सेवा के कार्यों में निरंतर प्रयासरत रहेगा और संकट के समय में लोगों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहेगा।
-

Punjab News: Anmol Gagan Maan ने वापिस लिया इस्तीफा
चंडीगढ़: पंजाब आप पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि आज अनमोल गगन मान से पारिवारिक माहौल में बात हुई। उन्होंने लिखा कि पार्टी ने विधायक पद से उनका इस्तीफा स्वीकार न करने का ऐलान किया है। इसे उन्होंने स्वीकार किया है। पार्टी ने अनमोल गगन मान को मिलकर पार्टी और हलके की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि वह परिवार का हिस्सा थी और बनी रहेगी।
आपको बता दें कि बीते दिन सिंगर अनमोल गगन मान ने एक ट्वीट के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी थी कि वह राजनीति छोड़ रही है और पार्टी से विधायक पद से इस्तीफा दे रही हैं हालांकि आज उनकी इस पोस्ट से यह साफ हो गया है कि वह पार्टी नहीं छोड़ रही ।
खरड़ से पार्टी की विधायक है अनमोल गगन मान
आपको बता दें कि अनमोल गगन मान खरड़ से विधायक हैं। पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने शनिवार को अचानक पद से इस्तीफा देकर पार्टी को झटका दे दिया था लेकिन अब 24 घंटे के अंदर उन्होंने पार्टी में फिर से वापसी कर ली है। आपको बता दें कि राजनीति के अलावा अनमोल गगन मान सिंगर भी हैं। उन्होंने कई पंजाबी सूपरहिट गानों से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। करियर की शुरुआत उन्होंने मॉडलिंग और गायकी के साथ की थी। इसके बाद 2020 में उन्होंने आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की नीतियों के साथ प्रभावित होकर 2020 में राजनीति में कदम रखा था। -

Punjab News: Hotel Red Stone & City Heart में पुलिस की रेड, 18 लड़कियां और 9 लड़के गिरफ्तार, देखें वीडियो
मोगा: पुलिस ने बीती रात में दो अलग-अलग होटलों में छापेमारी की। इस दौरान 9 लड़कों और 18 लड़कियों को गिरफ्तार करके इम्मोरल एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं लड़कियों को सखी सेंटर में रखा गया है और अदालत में पेश करके जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बता कि सीटी एसएचओ इंस्पेक्टर वरुण सिंह को जानकारी मिली थी कि कुछ होटलों में दूसरे शहरों और गांवों से लड़के लड़कियां यहां पर आते हैं और गलत धंधा करते हैं। पुलिस ने Hotel Red Stone & City Heart में छापेमारी की।
रेड के दौरान पुलिस ने पहले होटल से एक लड़का और 8 लड़कियों को राउंडअप किया। दूसरे होटल में जब इस मामले में रेड की तो वहां से 10 लड़कियां और 8 लड़के मिले। पुलिस के मुताबिक पकडे गये आरोपी दूसरे शहरों और गांवों से यहां पर देह व्यापार का धंधा करते थे। पुलिस ने लड़कियों को सखी सेंटर में भेज आरोपियों को आज मानयोग अदालत में पेश कर दिया है।
-

Punjab News: बाइक सवार 2 लुटेरों ने महिला के कानों से झपटी बालियां, देखें वीडियो
पठानकोटः सरकार नशे के खात्मे के लिए अथक प्रयास कर रही है, फिर भी कुछ नशेड़ी ऐसे हैं, जो अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए समाज में लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ जिला पठानकोट में देखने को मिला जहां बुजुर्ग महिलाओं का दिन में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
इसका कारण है चेन स्नैचर। ये चेन स्नैचर दिनदहाड़े बुजुर्ग महिलाओं के साथ स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पठानकोट के लामिनी स्टेडियम के पास का है, जहां एक बुजुर्ग महिला गैस सिलेंडर की केवाईसी के लिए अपनी बेटी के साथ एजैंसी जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसके कानों से बालियां खींच लीं और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस के दे दी है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते पीड़िता सीतो कुमारी ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ गैस सिलेंडर की केवाईसी करवाने जा रही थी, तभी स्टेडियम के पास उनकी बेटी की स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया और उसकी बेटी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने चली गई और सीतो कुमारी पेट्रोल पंप की तरफ पैदल जाने लगी, इसी बीच मोटरसाइकिल पर 2 युवक आए। पहने उन्होंने महिला के आस-पास दो बार चक्कर लगाए। जब महिला उन्हें पीछे मुड़कर देखने लगी तभी बाइक सवार लुटेरों ने पीछे से महिला का गला पकड़ लिया और उसकी बालिया खींचकर भाग गए।
इस दौरान महिला घबरा गई और शोर मचाया, लेकिन लुटेरे फरार हो गए। इस दौरान उनके कान से खून भी बहने लगा। पीड़ित सीतो ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अगर अपने शहर में महिलाएं दिन में भी सुरक्षित नहीं हैं, तो रात में क्या होगा? इसलिए पुलिस प्रशासन से मांग है कि इन स्नैचरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें पकड़कर सलाखों के पीछे डाला जाए।
-

Boeing 767-400 के इंजन में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें Video
लॉस एंजिल्सः अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अटलांटा जा रहे डेल्टा एयरलाइंस के एक विमान के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उड़ान भरने के तुरंत बाद ही इस विमान के इंजन में आग लग गई जिसके बाद उसे वापस अपने गंतव्य LAX पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। लैंडिंग करते ही एयरपोर्ट के अग्निशमन दल ने इंजन में लगी आग को तुरंत बुझा दिया। गणीमत यह रही कि हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
दुर्घटनाग्रस्त हुआ यह विमान बोइंग 767-400 द्वारा संचालित किया जाता था जिसका पंजीकरण N836MH है। जानकारी के अनुसार यह विमान 24.6 साल पुराना है और इसमें दो GE CF6 इंजन लगे हैं। लॉस एंजिल्स के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरते हुए विमान के इंजन में आग लगने का यह भयानक दृश्य एक वीडियो में कैद हो गया। वहीं विमान की आपातकालीन लैंडिंग को रिकॉर्ड किया गया जिसमें विमान के बाएं इंजन से आग की लपटें निकलती हुई साफ दिख रही थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।